29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 440

एक्टर रणबीर कपूर को लेकर कैटरीना कैफ ने किया खुलासा, बताई ब्रेकअप की दास्तां

मुंबई ।। एक वक्त ऐसा था जब कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सलमान खान को छोड़कर एक्ट्रेस रणबीर कपूर को डेट करने लगी थीं। लेकिन दोनों की डेटिंग ज्यादा दिनों तक न चली और दोनो के बीच ब्रेकअप हो गया। वहीं कटरीना कैफ ने हाल ही में अपने ब्रेकअप के बाद उनकी परेशानी के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने दर्द बयां करते हुए बताया कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद वह काफी परेशान रहने लगी थीं। उनका मानना है कि ये किसी झटके से कम नहीं था। पर्सनली और प्रोफेशनली मेरे अंदर बहुत से बदलाव आ गए हैं।

कटरीना आगे बताती हैं कि जब उनके और रणबीर के रिश्ते खत्म हुए, तब मैंने अपनी लाइफ के बारे में विश्लेषण किया। उनका मानना था कि सब कुछ किसी ना किसी वजह से होता है।

कटरीना ने अपनी जिंदगी का एक हिस्सा शेयर करते हुए कहा कि मुझे याद है कि फिल्म बार बार देखो की शूटिंग के लिए मैं थाईलैंड जा रही थी, वो जनवरी का महीना था और में विमान में थी, इस दौरान एक ही ख्याल बार बार मेरे जहेन में चल रहा था। जब आप किसी चीज पर आकर अटक जाते हैं तो चीजें आपको बहुत परेशान करती हैं।

ये ख्याल मुझे अकेला नहीं छोड़ रहा था, वह वक्त बहुत ही खराब-दुखद था। मैं सोचती थी कि कौई चीज़ आपको इस हद तक कैसे परेशान कर सकती है। उस दौरान मैंने बहुत पढ़ा मैं जानना चाहती थी कि इंसान किस तरह काम करता है। उस रात मेरा बर्ताव और विश्व के प्रति मेरा नजरिया बदल गया।

 

कांग्रेस के 12 विधायकों ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

नई दिल्ली ।। लोकसभा इलेक्शन (Lok Sabha Elections) में कांग्रेस को करारी शिकस्त के बाद पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। करारी हार के बाद कांग्रेस में जारी इस्तीफों का दौर फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा।

अब मणिपुर में कांग्रेस के विधायकों (MLA) ने इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों (MLA) ने बताया है कि वह राहुल गांधी को फॉलो कर रहे हैं।

मणिपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गैखंगम को पार्टी के 12 विधायकों (MLA) ने इस्तीफा दे दिया है। विधायकों ने कहा है कि हमें कांग्रेस पार्टी से कोई परेशानी नहीं हैं। हम केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण कर रहे हैं।

हमारे इस्तीफे का केवल यही वजह है। बता दें कि इलेक्शन में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे (Resignation) की पेशकश की है।

 

ससुर ने बहू के साथ किया रेप, 12 वर्षीय बेटी को भी नहीं बख्शा

मुंबई ।। हरियाणा राज्य के हिसार जिले के एक इलाके में रहने वाली एक नर्स ने कहा- ससुर, जेठ व देवर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। साथ ही, ताया ससुर पर अपनी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

नर्स ने बताया कि वह पति के साथ शादी के बाद ताया ससुर के घर में रहने लगी। उसे बाद में एक बच्ची पैदा हुई। ताया ससुर ने साल 2007 में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश होने पर उसके साथ बलात्कार किया था। उसे होश आया तो घर से निकालने की चेतावनी भी दी। तब से वह मौका मिलते ही बलात्कार करता था।

वर्ष 2014 में चचेरा देवर घर आया था। उसने मोबाइल फोन में उसकी नहाते हुई वीडियो व तस्वीर दिखाई। फिर वीडियो को सार्वजनिक करने की चेतावनी देकर उसने भी बलात्कार किया। देवर ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उसका जेठ बाद में आया और उसने भी बलात्कार किया था।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने ताया ससुर को उसकी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करते देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला से 3 लोगों द्वारा एक ही घर में बलात्कार किए जाने का मामला काफी अलग है, इसलिए पुलिस कई एंगल से मामले को देख रही है।

आतंकी होने के शक में हुए अरेस्ट, पहचान उजागर होने पर पुलिस रह गई हैरान

मुंबई ।। महाराष्ट्र राज्य के पालघर में पुलिस को क्षेत्र में 2 दहशतगर्दों (Terrorist) के होने की सूचना मिली। पुलिस ने फौरन अलर्ट जारी कर आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने दोनों दहशतगर्दों (Terrorist) को पकड़ लिया, लेकिन जब उनकी पहचान सामने आई तो सभी लोग हैरान रह गए।

पकड़े गए लोगों ने कहा कि वो एक फिल्म में काम करने वाले कलाकर हैं और अपने किरदार की वेशभूषा में घूम रहे थे। दरअसल, पूर्व BSF जवान और एक बैंक के चौकिदार अनिल महाजन ने सबसे पहले पुलिस को इन दोनों लोगों के बारे में जानकारी दी।

अनिल ने पुलिस को बताया की 2 संदिग्ध जो दहशतगर्दों (Terrorist) की तरह लग रहे हैं, वो पालघर क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की सहायता से दोनों संगिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने बताया की वो एक फिल्म के कलाकार हैं और अपने किरदार के कपड़ों में घूम रहे थे।

वहीं, मुंबई पुलिस ने लोगों में दहशत फैलाने और शांति भंग करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिल्म के प्रोडक्शन यूनिट प्रभारी और दोनों कलाकारों बलराम गिंवाला और अरबाज के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा गार्ड अनिल रामदास महाजन को भी सम्मानित किया है।

हंगरी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 7 लोगों की मौत, 16 लापता

A rescue boat is seen on the Danube river after a tourist boat capsized in Budapest, Hungary, May 30, 2019. REUTERS/Bernadett Szabo

मुंबई ।। हंगरी (Hungary) की राजधानी बुडापेस्ट में एक पर्यटक नांव के पलटने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 लोग लापता बताए जा रहे है।

हंगरी (Hungary) ग्रह मंत्रालय के मुताबिक, बुडापेस्ट में बुधवार को 2 नाव एक दूसरे से टकरा गई थी जिसके बाद उनमे से एक नांव पानी में समां गई। नांव में 34 लोग सवार थे। हादसे में 11 लोग सही सलामत हैं और एक को बचाया गया है जबकि 7 की मौत हो गयी है और 16 लोग अभी भी लापता है।

उन्होंने कहा कि खोए हुए लोगों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नांव में अधिकतर पर्यटक एशिया से थे।

हंगरी (Hungary) की समाचार एजेंसी एमटीआई के मुताबिक, नाव में सवार ज्यादातर पर्यटक दक्षिण-पूर्व एशिया के निवासी थे। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की पहली सूचना स्थानीय समयानुसार 9.15 बजे मिली और उसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। भारी बारिश के कारण मौजूदा वक्त में डेन्यूब नदी उफान पर है।

उत्‍तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट हुए जारी, यहां ऐसे करें चेक

नेशनल डेस्क ।। उत्‍तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित हो चुके है। छात्र रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर भी चेक कर करते हैं। इस वर्ष 10वीं में 76.43 और 12वीं में 80.13 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। 2019 में 12वीं में सताकक्षी तिवारी और 10वीं में अनंता सकलानी ने टॉप किया है।

जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट UBSE, ubse.uk.gov.in. पर क्लिक कर रिजल्‍ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये रिजल्‍ट examresults.net और indiaresults.com सहित थर्ड पार्टी की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने एक मार्च 2019 से 27 मार्च 2019 तक कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 1,49,950 छात्र उपस्थित हुए। वहीं 12 वीं की परीक्षा में 1,24,867 छात्र मौजूद रहे। उत्‍तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष ने 30 मई, 2019 को 10.30 बजे क्‍लास 10 और 12वीं का रिजल्‍ट जारी करेंगे।

सेंचुरी जड़ते ही लोकेश राहुल ने दिया बड़ा बयान, कहा- नंबर चार पर नहीं…

खेल डेस्क ।। भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने बांग्लादेश के विरूद्ध दूसरे प्रैक्टिस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया है। राहुल ने 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की सहायता से 108 रन बनाए और चौथे नंबर पर अपना दावा मजबूत किया।

अब टीम इंडिया विश्व कप में अपना पहला लीग मैच 5 जून को दोपहर 3:00 बजे से साउथ अफ्रीका के विरूद्ध साउथेम्पटन में खेलेगी। अभ्यास मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया होना पहला वार्मअप मैच हार चुकी है। एक बार फिर से टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई, टीम ने तीसरे ओवर की 5वी गेंद पर धवन का विकेट गंवाया।

केएल राहुल की इस पारी ने निश्चित रूप से विराट कोहली की टेंशन को कम किया होगा। राहुल ने धोनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी करके भारत को 4 विकेट पर 102 रन की संकटपूर्ण स्थिति से उबारा। इसके बाद यह माना जा रहा है कि लोकेश राहुल अब विश्वकप के दौरान नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल से जब पूछा गया कि क्या अब आप नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा टीम को जिस क्रम में मेरी जरुरत होगी मैं बल्लेबाजी के लिए तैयार हूँ। जब राहुल से पूछा गया कि आपका पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम क्या है तो उन्होंने कहा कि मेरा पसंदीदा क्रम नंबर 4 नहीं ओपनिंग करना पसंद करता हूँ।

वर्ल्ड कप-2019: धोनी से भी ज्यादा उम्रदराज हैं ये 5 खिलाड़ी, देखिए लिस्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

मुंबई ।। जैसा की आप सभी को पता है कि विश्व कप की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और इस बार दुनिया की सभी टीमों में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ी दिखाई पड़ने वाले हैं। वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेलने वाले हैं जिनकी उम्र बहुत ही अधिक हो चुकी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

हो सकता है ये विश्व कप उनके लिए आखिरी हो लेकिन आज हम आप लोगों को उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र इस बार विश्व कप में सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा उम्र वाले पांच खिलाड़ी-

सबसे पहले आप लोगों ऊपर की सूची को ध्यान से देखें। इस बार विश्व कप में खेलने वाले इमरान ताहिर की उम्र 40 साल हो चुकी है। इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। और वही दूसरे नंबर पर क्रिस गेल मौजूद हैं क्रिस गेल की उम्र भी 40 साल होने वाली है। मोहम्मद हफीज, महेंद्र सिंह धोनी और शोएब मलिक भी इस सूची में शामिल हैं।

काले चेहरे पर लगा लें ये चीज़, फिर चांद की तरह चमक जाएंगा आपका मुखड़ा

अजब-गजब ।। आज के दौर में सुंदरता की पहली पहचान गोरापन देखकर ही तय कर दी जाती है। ऐसमें अगर आपका रंग सवाला या फिर काला है तो आपको अपना अत्मविश्वास कम करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको जो घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं उसे अपनाकर आपका चेहरा बेहद गोरे होने के साथ-साथ दाग मुक्त हो जाएगा।

हमारे द्वारा बताया जाने वाला ये नुस्खा चाहे लड़का हो या फिर लड़की कोई भी अपना सकता है, इससे आपको किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। इस नुस्खे को अपनाने के कुछ ही दिनों में आपका चेहरा दाग-धब्बे से मुक्त चमकने लगेगा, तो आइए आपको बताते हैं वो फायदेमंद नुस्खे के बारे में।

नुस्खे को बनाने के लिए सामग्री

  • बेबी ऑयल
  • एलोवेरा जैल
  • ग्लिसरीन

आपको बता दें कि बेबी ऑयल में विटामिन इ पाया जाता है जोकि हमारे चेहरे की सुन्दरता को बरकरार रखता है। इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है।

इस नुस्खे को बनाने की विधि

एक कटोरी में 1 चम्मच बेबी ऑयल, 1 चम्मच एलोवेरा जैल और 1/2 चम्मच ग्लिसरीन को एकसाथ डालकर मिलाना लेना है। इसके बाद एक पेस्ट तैयार हो जाएगा, जिसे अपनी उंगलियों से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाने के बाज 5 मिनट तक मसाज करना है और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

सुखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छे तरीके से साफ कर लें। इस तरह से आपको सप्ताह में 2 से 3 बार करना है। बता दें कि इस नुस्खे को अपनाने से आपका रंग तो निखरेगा ही, साथ ही आपका चेहरा दाग-धब्बे मुक्त हो जाएगा।

भारतीय सेना के जवान का रोल करेंगे अभिनेता सलमान खान

मुंबई ।। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान सिल्वर स्क्रीन पर BSF (Border Security Force) जवान का रोल करते नजर आ सकते हैं। सलमान की मल्टीस्टारर मूवी भारत के बाद दबंग-3, इंशाअल्लाह, पाइपलाइन में हैं। चर्चा हो रही है कि सलमान खान एक और प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।

वह BSF (Border Security Force) जवान की बायोपिक में काम कर सकते हैं। सलमान भारत के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानियों से खासा इंप्रेस हैं। हाल ही में एक बड़े बैनर ने सलमान को एक बायोपिक फिल्म के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म की कहानी एक BSF (Border Security Force) जवान की जिंदगी पर आधारित होगी।कहानी कश्मीर में सेट होगी।

चर्चा है कि यह फिल्म एक भारतीय सैनिक के साहस और प्रेरणा की कहानी है। जिसने 12-14 साल पहले खुद के दम पर मुजाहिद्दीन के आतंकियों का पूरा कैंप तबाह किया था। सलमान को ये सुझाव बेहद पसंद आया। उन्हें लगता है कि इस साहसी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना चाहिए।

माना जा रहा है कि सलमान ने मौखिक तौर पर फिल्म को अपनी मंजूरी भी दे दी है, लेकिन अभी डेट्स पर फैसला होना बाकी है। इंशाअल्लाह की शूटिंग के बाद BSF (Border Security Force) जवान पर बेस्ड फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर जा सकती है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत 05 जून को रिलीज हो रही है।