मनोरंजन डेस्क. टीवी का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान की शो होस्ट करने वाले हैं। वहीं, इस टीवी शो में कौन-कौन भागीदारी करेंगे, इसकी अटकलबाजी शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है इस शो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानी चटर्जी को इस बार इस शो का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि कि यह पहली बार नहीं होगा कि इस शो पर कोई भोजपुरी स्टार की एंट्री होगी।

इससे पहले भी मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में यह कयास लगाना गलत नहीं होगा कि इस बार रानी का जलवा इस शो में दिख सकता है।
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का जवाब नहीं, चाहे फिल्म हो या म्यूजिक एल्बम, हर जगह रानी का सिक्का चलता है। रानी चटर्जी के वीडियो आए दिन यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं।
2018 से लेकर अब तक रानी के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वहीं, रानी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
छोटकी ठकुराइन आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘छोटकी ठकुराइन’ में नजर आने वाली हैं। ‘छोटकी ठकुराइन’ की शूटिंग इन दिनों बिहार के सासाराम जिले में जोर–शोर से चल रही है।















