29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 431

तानाशाह किम जोंग ने अपने जनरल को मछलियों से भरे टैंक में फेंकवाया

वर्ल्ड डेस्क। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन (KIM Jong-un) सजा देने के अपने क्रूरतम तरीकों के लिए भी जाना जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार उसने अपने जनरल को तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में पिरान्हा मछलियों से भरे टैंक में फेंकवा दिया है। आरोपी जनरल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि जनरल की मृत्‍यु चोटों से हुई है या उसे मछलियों द्वारा निगल लिया गया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टैंक में फेंके जाने से पहले जनरल के हाथ काटे गए थे। यह टैंक खतरनाक पिरान्हा मछलियों से भरा हुआ था। सामने से देखने पर ये मछलियां डरावनी दिखती हैं, इसलिए इन्‍हें शैतान मछली के नाम से भी जाना जाता है। पिरान्हा मछलियों के दांत बेहद नुकिले होते हैं जिनकी मदद से ये मछलियां मांस को सेकेंड्स में फाड़ देती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन मछलियों को ब्राजील से मंगाया गया था।

इससे पहले किम जोंग-उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत विफल होने के कारण अपने अमेरिकी राजदूत को मरवा दिया था। हालांकि, बाद में उसके किम जोंग उन के साथ नजर आने की भी खबरें सामने आई थीं। इससे इतर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई Kim Jong Nam की साल 2017 में मलेशिया में हत्या कर दी गई थी। एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग नम सीआइए (अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी) का मुखबिर था।

द स्‍टार संडे की रिपोर्ट (The Star on Sunday) की रि‍पोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि किम जोंग-उन ने 1977 में आई जेम्स बॉन्ड की फिल्म द स्‍पाई हू लव्‍ड मी (The Spy Who Loved Me) से प्रेरित होकर इस सजा का फरमान सुनाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि विलेन पिरान्हा से एक पूल में अपने सहयोगी को फेंकवा देता है। इससे पहले किम ने पांच उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी।

अनंतनाग आतंकी हमले में CRPF के 5 जवान शहीद, 2 आतंकी हुए ढ़ेर

नई दिल्‍ली. जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग इलाके में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं आतंकी वारदात में हताहत हुए तीन अन्‍य लोगों को इलाज के लिए अब 92 बेस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हताहतों में अनंतनाग पुलिस स्‍टेशन के एसएचओ आसद खान और एक स्‍थानीय महिला है। वहीं इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दो दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इलाके में सुरक्षाबलों का कांबिग ऑपरेशन अभी जारी है।

सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के जवान जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस के साथ अनंतनाग के केपी चौक पर तैनात थे। बुधवार शाम करीब 4:55 बजे बाइक पर आए दो आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से इन जवानों पर हमला किया, फिर एके-47 राइफल से ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। आतंकियों के इस हमले में कुल आठ लोग हताहत हुए। जिसमें अनंतनाग पुलिस स्‍टेशन के एसएचओ आसद खान सहित सीआरपीएफ के पांच जवान और दो अन्‍य लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। आतंकियों की वारदात में हताहत होने वालों में एक स्‍थानीय महिला भी शामिल है।

सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की एक टीम ने आतंकियों की पीछा शुरू कर कुछ ही दूरी पर उन्‍हें घेर लिया। सुरक्षाबलों का सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए आतंकियों ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई शुरू की। वहीं, इस आतंकी वारदात की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की अतिरिक्‍त टुकडि़यां, भारतीय सेना की राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन स्‍क्‍वायड के कमांडो भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। वहीं, रा‍त करीब आठ बजे सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी मार गिराया।

सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर मौके से एक एके-47 राइफल जब्‍त की है। वहीं, सुरक्षाबलों का कांबिंग ऑपरेशन अभी जारी है। उन्‍होंने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद अल उमर मुजाहिदीन नामक आतंकी संगठन ने इस वारदात की जिम्‍मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी संगठन घाटी में नया है। इस आतंकी हमले से पहले इस आतंकी संगठन का नाम नहीं सुना गया था।

उधर, केपी चौक पर आतंकी वारदात में हताहत हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को इलाके के जंगदल मंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। इस आतंकी हमले में हताहत हुए एसएचओ सहित अन्‍य दो लोगों की हालत नाजुक होती देख उन्‍हें सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल, हताहतों का इलाज सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में जारी है। इस सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

राहुल गांधी के बिना कांग्रेस नेताओं की बैठक, जानें क्या थी वजह

नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को एक बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद नहीं थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी इस समय लंदन में हैं। हालांकि, उनकी लंदन यात्रा का कारण सामने नहीं आया है।

माना जा रहा है कि राहुल संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले भारत वापस आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के बिना ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा में अपने नेता और मुख्य सचेतक पर निर्णय लेने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद बताया कि बैठक के दौरान महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पी। चिदंबरम, जयराम रमेश, एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।

सूत्रों का कहना है कि जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जल्द ही उन राज्यों के प्रभारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी। सूत्रों की मानें, तो बैठक में राहुल गांधी की जगह अगला कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा, इसकी चर्चा नहीं हुई।

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 17 जून को होगी। वहीं, कांग्रेस ने आगामी संसद सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई इस बैठक के बाद पार्टी की कोर कमेटी भंग कर दी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल जल्द ही राज्य प्रभारियों की एक बैठक बुलाएंगे।

मोदी सरकार ने 6 महीने के लिए बढ़ाया जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मियाद छह महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। यह तीन जुलाई से लागू होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें जम्मू कश्मीर में केंद्र के शासन के विस्तार को मंजूरी दे दी गई जो राज्य में 20 जून 2018 से लगे राष्ट्रपति शासन का ही विस्तार है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मियाद बढ़ाए जाने के बाबत किए गए सवाल पर जावड़ेकर ने कहा, ‘जी हां, यह फैसला किया गया है।’

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्य में राष्ट्रपति शासन को लागू करने वाली उद्घोषणा पर हस्ताक्षर करेंगे जो तीन जुलाई से प्रभाव में आएगी।

सरकार लाएगी नया तीन तलाक बिल

वहीं केंद्रीय कैबिनेट ने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार को नए विधेयक को मंजूरी दी। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस आशय की जानकारी दी।

यह विधेयक भाजपा-नीत पूर्ववर्ती एनडीए सरकार की ओर से फरवरी 2019 में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा। जावड़ेकर ने कहा कि नया विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के नए सत्र में पेश किया जाएगा।

अनिल अंबानी ने चुकाया 14 महीने में 35000 करोड़ रुपए का कर्ज !

बिजनेस डेस्क। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पिछले 14 महीने में 35 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का भुगतान किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वह बाकी कर्ज का भुगतान भी कर देंगे। अंबानी ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान मीडिया से यह बातें कहीं।

अंबानी के मुताबिक, 35 हजार करोड़ रुपए में जिन ग्रुप कंपनियों का कर्ज चुकाया गया उनमें रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं। अंबानी ने कहा, ‘रिलायंस ग्रुप ने अप्रैल 2018 से मई 2019 तक 14 महीने की अवधि में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का कुल कर्ज भुगतान किया है।

इनमें 25,000 करोड़ रुपये मूल भुगतान और लगभग 11,000 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान शामिल है। उन्होंने दावा किया कि रिलायंस ग्रुप भविष्य में अपने सभी कर्ज का भुगतान कर देगा। आरकॉम का शेयर भाव 2।78 फीसद की गिरावट के साथ 1।75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। रिलायंस पावर का शेयर 2।61 फीसद की गिरावट के साथ 5।6 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

अनिल अंबानी ने कंपनी के शेयरों को लेकर चल रहे अफवाह पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा की पिछले कुछ हफ्तों में रिलायंस ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों को लेकर गैरकानूनी अफवाह, अटकलों ने हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

अंबानी ने सभी निवेशकों को भरोसा दिलाया कि वह तय वक्त पर सभी कर्जदारों का भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने समूह की कुछ समस्याओं के लिए नियामक संस्थानों और अदालतों को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि फैसले को पारित करने में देरी की वजह से समूह को 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया प्राप्त करने में रुकावट का सामना करना पड़ा।

गर्मी के मौसम में करौंदे का पन्ना पीना है सबसे ज्यादा हेल्दी !

हेल्थ डेस्क। गर्मी के मौसम में पन्ना पीना सबसे ज्यादा हेल्दी होता है। इससे टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ भी बानी रहती हैं। आज हम आपके लिए करौंदे का पन्ना (Cranberry Ka Panna Recipe) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

क्रेनबेरी पन्ना बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री
1 कप फ्रेश फिरोजन क्रेनबेर
1 कप ड्राई क्रेनबेरी
5 कप पानी
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
1 टीस्पून काला नमक
1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
2 हरी मिर्च
50 ग्राम गुड़
1 कप क्लब सोडा
पुदीने की पत्तियां
2 टीस्पून चिया सीड्स पैन

विधि

क्रेनबेरी का पना बनाने के लिए पैन या बर्तन में सारी सामग्री डाल लें।- धीमी आंच पर 40 मिनट तक पकाएं।

आंच से उतारकर ठंडा कर लें।

ठंडा करने के बाद सारी चीजों को ब्लेंडर जार में डालकर प्यूरी बना लें।

एक गिलास में 2 बड़े चम्मच चिल्ड प्यूरी डालें और इसमें एक छोटा चम्मच चिया सीड्स, आइस क्यूब्स और क्लब सोडा डालकर मिक्स कर लें।

पुदीने के पत्तों से गार्निश कर टेस्टी और हेल्दी क्रेनबेरी पन्ना का लुत्फ लें।

PM मोदी के साथ बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर निशाना !

वाशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी सामानों पर लगने वाले शुल्क को लेकर भारत पर निशाना साधा।

ट्रंप ने कहा कि भारत ने बेशक अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया हो, लेकिन यह अभी भी बहुत ज्यादा है और हमें यह स्वीकार नहीं है। अमेरिका को अब और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।

सोमवार को एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि 800 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार अन्य देशों के साथ घाटे में है। अमेरिका वह बैंक है, जिसे हर कोई लूटना चाहता है, लेकिन उनके नेतृत्व में अमेरिका ऐसा देश बन रहा है, जिसे कोई भी बेवकूफ नहीं बना सकता। हम मूर्ख देश नहीं हैं कि इतना बुरा करें। आप भारत की ओर देखें कि वह (मोदी) क्या कर चुके हैं। वह एक मोटरसाइकिल पर 100 प्रतिशत कर लेते हैं। ट्रंप का इशारा हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल की ओर था। वह चाहते हैं कि भारत इस पर लगने वाले आयात शुल्क को शून्य कर दे।

मेरी कॉल पर मोदी ने कर घटाया

जहां शुल्क को लेकर ट्रंप ने भारत पर निशाना साधा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अजीज दोस्त बताते हुए ट्रंप ने उनसे हुई बातचीत के संदर्भ में कहा कि हम जब हार्ले वहां भेजते हैं, तो वह उस पर 100 फीसदी कर लेते हैं, जबकि वह हमें मोटरसाइकिल भेजते हैं, तो हम कोई कर नहीं लेते। मैंने उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी को) कॉल कर कहा कि यह अस्वीकार्य है और उन्होंने (मोदी ने) एक ही कॉल के बाद इसे घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया। मैंने कहा कि यह अभी भी ज्यादा है और यह अस्वीकार्य है।

मुलाकात तय

जापान के ओसाका में जी-20 समूह की बैठक के दौरान इस माह के अंत में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होना तय है।

फूड पॉइजनिंग से जा सकती है आपकी जान, जानें लक्षण और घरेलू इलाज

हेल्थ डेस्क. फूड पॉइजनिंग (विषाक्त भोजन) एक आम समस्या है, लेकिन कुछ मामलों में यह बहुत गंभीर भी हो जाती है। इस बीमारी से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। गर्मी और बरसात के मौसम में भोजन बहुत तेजी से दूषित (contaminate) होते हैं और इनमें बैक्टीरिया एवं सूक्ष्म जीव पनप जाते हैं। ऐसा भोजन करने से व्यक्ति फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाता है। हम आपको बता रहे हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज।

फूड पॉइजनिंग के मुख्य कारण

वैसे तो Food poisoning ज्यादातर दूषित और स्ट्रीट फूड के खाने से होती है। इसके अलावा मांस और अंडे सहित अन्य खाद्य वस्तुएं बहुत तेजी से बैक्टीरिया द्वारा दूषित होती हैं। इन्हें खाने से शरीर में फूड पॉइजनिंग के कई लक्षण दिखायी देते हैं जिसका शीघ्र उपचार (treatment) न कराने पर स्थिति गंभीर हो जाती है।

बैक्टीरिया से सबसे ज्यादा खतरा

आमतौर पर बैक्‍टीरिया के कारण सबसे अधिक फूड पॉइजनिंग की समस्या होती है। फूड पॉइजनिंग को बढ़ावा देने में ई। कोलाई (E। coli), लिस्टेरिया (Listeria) और सालमोनेला (Salmonella) नामक विभिन्न बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं।

इनमें से सालमोनेला बैक्टीरिया के कारण सबसे गंभीर फूड पॉइजनिंग की समस्या होती है। साल्मोनेला बैक्टीरिया 1-3 दिनों के बाद तक तबीयत खराब होने का कारण बन सकता है।

क्या हैं लक्षण

आमतौर पर फूड पॉइजनिंग के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि इंफेक्शन किस चीज से हुआ है। लेकिन इस समस्या के लक्षण दूषित भोजन (contaminated food) करने के कुछ ही घंटों बाद और अचानक दिखाई देने लगते हैं।

फूड पॉइजनिंग होने पर व्यक्ति को सबसे पहले उल्टी महसूस होती है। इसके अलावा पेट में दर्द या ऐंठन, दस्त, मिचली या उल्टी, बुखार- ये सभी लक्षण एकसाथ भी दिख सकते हैं या सिर्फ कोई एक या दो लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

बचने के लिए क्या-क्या घरेलू इलाज हैं?

Food poisoning का इलाज आमतौर पर घर पर ही किया जा सकता है और ज्यादातर यह 3 से 5 दिनों के अंदर ठीक भी हो सकता है। फूड पॉइजनिंग की समस्या होने पर लगातार शरीर को हाइड्रेट करते रहना जरूरी होता है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और ऐसा करने से कुछ दिनों में इस गंभीर बीमारी से पार पाया जा सकता है।

स्पोर्ट्स ड्रिंक में उच्च मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट होता है जिसका सेवन फूड पॉइजनिंग के उपचार में बहुत प्रभावी होता है। फलों के रस और नारियल पानी का भी सेवन किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट होता है जो फूड पॉइजनिंग के कारण उत्पन्न थकान को दूर करते हैं।

दमदार बैट्री के साथ Xiaomi ने लांच किया Mi Band 4, जानें खूबियां

टेक डेस्क। Xiaomi स्मार्टफोन बाजार के साथ-साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के मामले में भी अपनी पकड़ बना रहा है। Xiaomi, भारत समेत कई बाजार में Mi Band की बिक्री कर रहा है, जो कंपनी का हाई सेलिंग प्रोडक्ट है। Xiaomi ने अब अपना नया Mi Band 4 लॉन्च किया है।


Xiaomi ने Mi Band 3 की लगभग 1 मिलियन यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। इस नए लॉन्च के साथ, Xiaomi बेहतर हार्डवेयर और फीचर्स ऑफर कर रही है। Mi Band 4 में 39।9% बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, इसमें AMOLED कलर डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है। इस बैंड के टॉप पर 2।5D स्क्रैच रेसिस्टेंट टैंपर्ड ग्लास दिया गया है।
Mi band 4 में NFC सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें AliPay और WeChatPay का इस्तेमाल कर पेमेंट भी की जा सकती है। फिटनेस बैंड 50 मीटर तक वॉटर-रेसिस्टेंट भी है। यह 6 अलग-अलग तरीके के स्पोर्ट्स मोड, जैसे की- इंडोर रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग और वाकिंग आदि को ट्रैक कर सकता है।

Mi Band 4 का NFC वैरिएंट 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। वहीं, Mi Band 4 का स्टैंडर्ड वैरिएंट एक चार्ज पर 20 दिनों तक चल सकता है। कीमत की बात करें, तो इसके स्टैंडर्ड और NFC वैरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 169 (करीब Rs 1,700) और CNY 229 (करीब Rs 2,300) है।

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी !

नई दिल्ली. बिहार मंत्रिपरिषद ने पुलवामा में शहीद हुए बिहार के सीआरपीएफ जवानों के परिजन को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिपरिषद ने पुलवामा हमले में शहीद हुए बिहार के जवानों के आश्रितों को तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरी देने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि शहीद हुए जवानों की पत्नी की लिखित अनुशंसा पर उनके आश्रितों को नौकरी दी जाएगी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में इस साल फरवरी में फिदायीन आतंकी ने सीआरपीएफ की कर्मियों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया जिसमें बल के 40 जवान शहीद हो गए थे जिनमें से दो जवान भागलपुर निवासी रतन कुमार ठाकुर और पटना जिले के रहने वाले संजय कुमार सिन्हा शामिल थे। मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना को ‘राइट टू सर्विस एक्ट’ के दायरे में लाने पर भी मुहर लगा दी है।

संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने 55।84 करोड़ रुपये की लागत से पटना में बनने वाले क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के लिए विदेश मंत्रालय को 1।46 एकड़ भूमि हस्तांतरण करने को भी मंजूरी दे दी है। मंत्रिपरिषद ने सुपौल जिले में 130 मेगावाट की डगमरा जल विद्युत परियोजना के डीपीआर तैयार करने के लिए 11।68 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।