टेक डेस्क। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी (Xiaomi) ने जून के पहले हफ्ते में चीन में Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च किया था। बहुत जल्द इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इसे 15 जुलाई से पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। आज मैड्रिड, मिलान और पेरिस में इसे Xiaomi Mi 9T और Mi 9T Pro के नाम से लॉन्च किया गया।
Xiaomi Mi 9T Pro के फीचर्स
इसका डिस्प्ले 6।39 इंच का है। क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर लगा हुआ है। रैम 6जीबी और इंटर्नल मेमोरी 64जीबी है। इसकी बैटरी 4000 mAh की है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9।0 पाई पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल और प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल है।
मनोरंजन डेस्क। साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार शालिनी पांडे की बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में शालिनी काफी क्यूट और बोल्ड नजर आ रही हैं और यही बात उनके फैंस को पसंद नहीं आई है।
आपको बता दें, फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में शालिनी ने प्रीति शेट्टी का रोल प्ले किया था और उनके अपोजिट एक्टर विजय देवरकोंडा नजर आए थे। फिल्म का हिंदी रीमेक बनकर तैयार है और इसे ‘कबीर सिंह’ के नाम से 21 जून को रिलीज किया जा रहा है।
शालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। तीन दिन में शालिनी की इन फोटोज को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शालिनी की इन फोटोज पर यूजर्स के जहां अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स शालिनी को ऐसी फोटोज शेयर करने की सलाह दे रहे हैं।
शालिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शालिनी को ट्रैवलिंग का शौक है और वो अपने फ्री टाइम में नेचर के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं। तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली शालिनी की इसी फिल्म के हिंदी रीमेक में उनका रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवानी प्ले करेंगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के शतक के बाद पैट कमिंस की तूफानी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप (ICC World Cup 2019) के लीग मैच में आज यहां पाकिस्तान को 41 रन से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के 308 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम कमिंस (33 रन पर तीन विकेट), मिशेल स्टार्क (43 रन पर दो विकेट) और केन रिचर्डसन (62 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 45.4 ओवर में 266 रन पर ढेर हो गई। डेविड वॉर्नर की शानदार पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (53), मोहम्मद हफीज (46), वहाब रियाज (45) और कप्तान सरफराज (40) ने उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर की 111 गेंद में 11 चौके और एक छक्के से 107 रन की पारी और साथी सलामी बल्लेबाज फिंच (82) के साथ पहले विकेट की 146 रन की साझेदारी से 307 रन बनाए।
पाकिस्तान को हालांकि अंतिम 17 ओवरों में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद आमिर (30 रन पर पांच विकेट) ने शानदार वापसी दिलाई जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम 49 ओवर में ढेर हो गई। शाहीन शाह अफरीदी (70 रन पर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33 ओवर में दो विकेट पर 218 रन था, लेकिन इसके बाद टीम 89 रन ही जोड़ सकी। वॉर्नर और फिंच के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।
अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया
इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के चार मैचों में तीन जीत से छह अंक हो गए है और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान चार मैचों में एक जीत से तीन अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
मनोरंजन डेस्क. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘कबीर खान’ के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वो कियारा आडवानी (Kiara Advani) के साथ नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के प्रचार को लेकर शाहिद नेहा धूपिया के चैट शो ‘वोग बीएफएफ सीजन 3’ (Vogue BFF Season 3) में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई मजेदार खुलासे किए।
इसी दौरान शो में शाहिद और मीरा के लाडले जैन को लेकर काफी सवाल किया, जिसका जवाब शाहिद ने बड़े ही बोल्ड और मस्ती अंदाज में दिया। नेहा ने शाहिद से पूछा गया कि उनके बच्चों को ट्रोल किए जाने पर उनकी पत्नी मीरा राजपूत का क्या रिएक्शन होता है? इसके जवाब में शाहिद ने बताया कि वो आज भी उनके पास आकर कहती हैं, ‘कोई ऐसा कैसे कह सकता है? क्या वो इंसान नहीं हैं? क्या उन्हें समझ नहीं आता कि वो बच्चों के बारे में बात कर रहे हैं?’ शाहिद ने बताया कि अब उन्हें केवल अपने बच्चों को ट्रोल किए जाने से फर्क पड़ता है। जब बच्चों को ट्रोल किया जाता है तो वो नाराज हो जाती है।
क्या यह उनके लिए एक मिनी-मी पल की तरह है? शाहिद ने कहा कि उनका बेटा जैन कपूर बहुत अच्छा दिखता है। और वो उनकी तरह बिल्कुल नहीं है। शाहिद ने कहा, ‘जैन मुझसे बहुत पसंद है, उसके फीचर मेरे और मीरा का मिक्सअप कह सकते हैं। लेकिन वो लड़का है और बाल काफी घने हैं तो ऐसे में वो मेरी तरह दिखता है, लेकिन उसका फीचर मां मीरा से ज्यादा मैच करता है,क्योंकि मीरा की तरह उसके भी शार्प फीचर हैं। मुझे लगता है कि वो दोनों (शाहिद के दोनों बच्चे जैन और मीशा) हम दोनों का मिक्सचर हैं। लेकिन वो बहुत अच्छा दिखता है।
नई दिल्ली. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को बिश्केक जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान पाकिस्तान के वायुक्षेत्र से नहीं गुजरेगा। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री का विमान किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक पहुंचने के लिए ओमान, ईरान और कुछ अन्य मध्य एशियाई देशों के ऊपर से उड़ान भरेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बुधवार को बताया, ”भारत सरकार ने वीवीआईपी विमान के बिश्केक जाने के मार्ग के लिए दो विकल्पों पर गौर किया था। अब फैसला लिया गया है कि वीवीआईपी विमान बिश्केक जाने के लिए ओमान, ईरान और मध्य एशियाई देशों से गुजरेगा।” वह बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री के विमान द्वारा चुने जाने वाले रास्ते के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
सोमवार को पाकिस्तान के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था कि इस्लामाबाद ने भारत के अनुरोध को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर भारत के फैसले से हैरानी हुई है क्योंकि उसने पाकिस्तान के वायुक्षेत्र से होकर गुजरने के वास्ते केवल मोदी के विमान के लिए अनुरोध किया था।
एक सप्ताह पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने भारतीय समकक्षों को पत्र लिखकर द्विपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने की अपील की थी। खान ने 26 मई को मोदी से टेलीफोन पर बात भी की थी और दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करने की इच्छा प्रकट की थी। इस पर, मोदी ने कहा था कि क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए विश्वास पैदा करने और हिंसा तथा आतंकवाद मुक्त माहौल बनाना जरूरी है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान भी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं और ऐसी अटकलें हैं कि वह और मोदी बहुपक्षीय मंच के इतर बैठक कर सकते हैं। हालांकि, सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच इस तरह की कोई बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं है।
जरा हटके. महज 30 सेकेंड और 50 साल से बंद ‘रहस्यमयी’ तिजोरी को खोल लिया गया। इससे पहले इन सालों में इस तिजोरी को कई दफा खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिल सकी।
यह कारनामा कनाडा के रहने वाले स्टीफन मिल्स नामक शख्स द्वारा किया गया है और हैरानी की बात यह रही है कि मिल्स ने पहले ही प्रयास में इस ‘रहस्यमयी’ तिजोरी को खोलने हर किसी को हतप्रभ कर दिया।
दरअसल, मामला यह है कि स्टीफन मिल्स अपने परिवार के साथ अल्बर्ता प्रांत में स्थित वर्मिलियन हेरिटेज म्यूजियम घूमने के लिए आए थे और वहां प्रदर्शनी में कई सारी वस्तुएं भी रखी हुई थीं। साथ ही बता दें कि यहीं पर वो ‘रहस्यमयी’ तिजोरी भी रखी थी, जो 1970 के दशक से ही बंद पड़ी हुई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तिजोरी पहले ब्रंसविक के एक होटल में रखीं थी, जिसे आखिरी बार साल 1906 में खोला था। लेकिन फिर इसे 1970 के दशक में बंद कर दिया गया था और 1990 के दशक में उस होटल के मालिक ने तिजोरी को म्यूजियम को दान में दे दिया था। इसे के बार खोलने का प्रयास हुआ, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता हासिल नहीं हुई।
उसे खुलवाने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाया गया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। वहीं इस शख्स ने 20-40 और 60 नंबर आजमाते हुए इसमें सफलकता हासिल की। पेशे से वेल्डर मिल्स ने कहा कि तिजोरी का ताला अजीब नंबरों का एक जोड़ था और उन्होंने घड़ी के हैंडल की दिशा में 20 नंबर को तीन बार घुमाया, फिर 40 नंबर को विपरीत दिशा में दो बार और आखिर में फिर सीधी दिशा में 60 नंबर को एक बार घुमाया और तिजोरी खुलने में कामयाबी मिल गई।
नई दिल्ली. गुजरात सरकार ने चक्रवात ‘वायु’ (Cyclone Vayu) से निपटने के लिए करीब तीन लाख लोगों को को तटीय इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वायु से निपटने के लिए बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रभारी मंत्रियों को उनके जिलों में रहने की ताकीद की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी पर्यटकों से किसी सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा है। राज्य में समुद्र में मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।
बंदरगाहों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात से निपटने के लिए वलसाड, गिर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका, जामनगर, मांगरोल, पोरबंदर , कच्छ और अमरेली जिलों के तटीय क्षेत्रों में विशेष तैयारी की गई है।
– पश्चिम रेलवे ने बुधवार को बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है।
– चक्रवात वायु को लेकर लोगों ने तैयारी तेज कर दी है। राजकोट में विभिन्न समूहों ने खाने के पैकेट्स तैयार किए हैं।
– सोमनाथ मंदिर के द्वार पर लगा शेड चक्रवात वायु की वजह से चल रही तेज हवाओं की वजह से नीचे गिरा।
– चक्रवाती तूफान ‘वायु’ के गुरुवार को गुजरात तट पर टकराने की संभावना के बीच नौसेना ने खुद को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है। बयान के अनुसार, पश्चिमी नौसेना कमान मुंबई मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के साथ तैयार है और राहत सामग्रियों को पहले से ही निर्दिष्ट जहाजों पर चढ़ा दिया गया है, जिसे कम समय पर भी मुहैया कराया जा सकता है।
– नौसेना के जहाजों, विमानों व हेलीकॉप्टरों को मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सूचित करने और उन्हें वापस बंदरगाह जाने के लिए कहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दल के साथ गुजरात के जामनगर पहुंच गया है।
-पश्चिम रेलवे ने बुधवार को बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता रवींद्र भाखर ने यह जानकरी दी।
-महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग जिले की मालवन तहसील के देवबाग गांव में बुधवार को भारी समुद्री लहरों ने तबाही मचा दी। जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी ने बताया कि देवबाग के निचले इलाके में स्थित रहने के कारण यह अक्सर समुद्र में लहर उठने पर जलमग्न हो जाता है। अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।
-कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र स्थित सभी हवाई अड्डों को अपने संचालन पूरी तरह से बंद करने को कहा गया है। इन क्षेत्रों के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को भी रद्द कर दिया गया है।
आज का राशिफल: 13 जून 2019, इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, आर्थिक लाभ के योग
आज का राशिफल
मेष
अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दायरा बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, नई चीज सीखने और समझने के मौके मिलेंगे। नया अनुभव भी हो सकता है। ये सारी गतिविधियां आपके लिए सकारात्मक रहेंगी। आने वाले समय में आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मन में पैसों के सवाल रहेंगे। उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव मिल सकता है। चौकन्ने रहें।
वृष
पैसों की समस्या का समाधान मिल सकता है। नए अवसर भी मिलने की संभावना है। पैसों के ज्यादातर मामलों में मन सही दिशा के इशारे देता रहेगा। मनोरंजन के भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। रिश्तों के क्षेत्र में कुछ घटनाएं जरूर होंगी, लेकिन जो भी होगा, आखिरी में आप ही फायदे में रहेंगे। प्रेमी के साथ गहराई बढ़ेगी। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अटके हुए पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए समय सही है। आपकी इनकम बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा। फायदे की कोई खबर भी मिल सकती है।
मिथुन
नौकरीपेशा या बिजनेस करने वालों को कोई पुराना व्यक्ति फायदा करवा सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी बात को मन ही मन दबा सकते हैं। लगातार फोन पर व्यस्त भी रहेंगे। परेशानियों से निपटने के लिए सच का सहारा लेना आपके लिए ठीक है। पैसों के मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जहां तक हो सके, पैसों से संबंधित सारे मामलों को निपटा लें। जरूरत पड़े तो किसी से मदद लें। नजदीकी लोगों से चली आ रही अनबन खत्म होने के योग हैं। पहल आपको करनी होगी।
कर्क
अनजाने लोग अचानक आपकी मदद कर सकते हैं। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। आपके सामने अपने नियमित कामों के अलावा कई तरह के काम भी रहेंगे। इनमें से कुछ घर-परिवार से संबंधित होंगे और कुछ घर से बाहर रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। किसी करीबी इंसान के बारे में आप काफी देर तक और गहराई से विचार करते रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में सबकुछ सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ छिटपुट मामले भी उठ सकते हैं, लेकिन उनमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी।
सिंह
दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। दोस्तों और चाहने वाले लोगों से लंबी बातचीत हो सकती है। बात-बात में ही आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जिसका संबंध आपके किसी नजदीकी व्यक्ति से होगा। परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम होगा। आप लगभग हर व्यक्ति को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं बकाया मामले भी निपट सकते हैं।
कन्या
किए गए कामों से फायदा हो सकता है। आज आप मिलने वाले हर व्यक्ति से बात करने के लिए उत्सुक रहेंगे और इसमें संकोच करने की कोई जरूरत नहीं है। परिवार के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। एनर्जी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। पहले काम के बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें, फिर ही कोई काम हाथ में लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम करने के तरीके मे आपको सुधार करना चाहिए। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने कामों से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। खुशी से दिन बीतेगा।
तुला
पार्टनर से प्रेम और शारीरिक सुख की अपेक्षा रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी पुराने मामले पर बातचीत हो सकती है। किसी एक दोस्त से रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे। कुछ बहुत रोचक लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। घर पर समय बीतेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिलेंगे। आज किए कामों के नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। आपके लिए दिन सामान्य ही रहेगा।
वृश्चिक
आप ज्यादा ही उत्सुक हो सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें। पुराना पैसा मिल सकता है। कोशिश करने पर पैसों से जुड़े कुछ मामले सुलझ जाएंगे। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह मिलेगी। भरोसेमंद लोगों के साथ आप अपने मन के संदेह पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। किसी भी काम में संयम और शांति रखें। काम पर ध्यान दें। करियर में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।
धनु
अचानक फायदा होने के योग हैं। कुछ दोस्तों से आपकी सीधी बात होगी। समझदार लोगों की तरह किसी भी बड़ी बात का फैसला करना होगा। फैसला अच्छे माहौल में होगा। पैसों के मामलों पर आपको खास ध्यान देना होगा। कुछ नए अवसर आपके सामने रहेंगे। आमदनी का भी कोई नया सोर्स आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कई लोग आप से प्रभावित हो सकते हैं। कोई खास व्यक्ति मिलने वाला है जो आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
मकर
पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आपके पॉजिटिव बिहेव के कारण लोग आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे। आज आप जरूरी काम निपटाना चाहेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी, लेकिन काम कर के निश्चिंत हो जाएं किस्मत का फल आपकी ही झोली में जाएगा। आज चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धैर्य रखें और बेहतर होगा कि एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी के बारे में सोचें।
कुंभ
जो भी करेंगे खुद के दम पर करें। जिस बात को लेकर हैरान हैं वो आज पूरी तरह से आपके सामने आ जाएगी। आपका ध्यान दूसरों पर और उनकी हरकतों पर ज्यादा रहेगा। आप बहुत से काम निपटाने के मूड में हो सकते हैं। समझदारी और सावधानी से काम लेंगे, तो कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में भी बिताएं और अपने लक्ष्यों पर विचार करें। हो सकता है, आपको कोई राज की बात पता चल जाए।
मीन
साथ काम करने का दिन है। करियर में विकल्पों पर ध्यान दें। आने वाले समय में आपको अपनी इच्छाएं पूरी करने का मौका मिल सकता है। दोस्त आपके मन में चलते तनाव को कम करने में मददगार हो सकते हैं। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। मौज-मस्ती करने या थोड़ा जोखिम लेने का भी मूड रहेगा। मकान, जमीन और जायदाद के जरूरी मामले सामने आ सकते हैं। घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में कोई संकेत भी आपको मिल सकता है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश को बुरी तरह से कर्ज में डूबा दिया है, वह उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
इमरान खान ने यह भी कहा कि वह एक आयोग का गठन करेंगे जिसमें उच्चाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। क्योंकि उन सभी ने कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की गिरफ्तारी का बचाव किया था।
नकदी-तंगी का सामना कर रही सरकार के पहले बजट के बाद एक मध्यरात्रि भाषण में खान ने कहा कि सभी आर्थिक समस्या कर्ज के कारण थी। जोकि पिछले 10 वर्षों में 6 हजार अरब रुपये से बढ़कर 30 हजार अरब रुपये हो गया है। उनका भाषण उस दिन आया जब पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता, हमजा शहबाज़ को मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) द्वारा गिरफ्तार किया गया।