29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 422

सेहत के खतरनाक है गर्मियों में AC का आनंद, इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

लाइफस्टाइल डेस्क. एयर कंडीशनर गर्म तापमान से राहत देकर आपको ठंडक और सुकून का एहसास कराता है, वह भी बगैर शोर शराबे के। यही कारण है कि अब पंखे और कूलर से ज्यादा एसी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दफ्तर में तो पूरे आठ घंटे आप एसी में बैठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक एसी में बैठना आपके लिए बेह हानिकारक हो सकता है? अगर नहीं जानते, तो अब जरूर जान लीजिए…

बुखार या थकान लंबे समय तक एसी में रहने से आपको लगातार हल्का बुखार और थकान बने रहने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इसका तापमान ज्यादा कम करने पर आपको सिरदर्द और चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है। अगर आप एसी से निकलकर सामान्य तापमान या गर्म स्थान पर जाते हैं तो आप लंबेसमय तक बुखार से पीड़ित हो सकते हैं।

जोड़ों में दर्द

लगातार एसी के कम तापमान में बैठना सिर्फ घुटनों की समस्या ही नहीं देता बल्कि आपके शरीर के सभी जोड़ों में दर्द के साथ-साथ अकड़न पैदा करता है और उनकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। आगे चलकर यह हड्ड‍ियों से जुड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है।

ब्लडप्रेशर व अस्थमा

अगर आपके ब्लडप्रेशर संबंधित समस्याएं हैं तो आपको एसी से परहेज करना चाहिए। यह लो ब्लडप्रेशर के लिए जिम्मेदार हो सकता है और सांस संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। अस्थमा के मरीजों को भी एसी के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

मोटापा

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह पूरी तरह सच है कि एसी के इस्तेमाल से आपके शरीर में मोटापा बढ़ सकता है। तापमान कम होने के कारण हमारा शरीर अधिक सक्रिय नहीं हो पाता और शरीर की ऊर्जा का सही मात्रा में उपयोग नहीं हो पाता, जिससे मोटापा बढ़ता है।

त्वचा की समस्याएं

एसी के दुष्प्रभाव आपकी त्वचा पर भी दिखाई देते हैं। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी समाप्त कर सकता है जिससे आपकी त्वचा में रूखापन महसूस होता है।

रक्तसंचार

एसी में बैठने से शारीरिक तापमान कृत्रिम तरीके से ज्यादा कम हो जाता है जिससे कोशिकाओं में संकुचन होता है और सभी अंगों में रक्त का संचार बेहतर तरीके से नहीं हो पाता, जिससे शरीर के अंगों की क्षमता प्रभावित होती है।

मस्तिष्क पर असर

एसी का तापमान बहुत कम होने पर मस्तिष्क की कोशिकाएं भी संकूचित होती है जिससे मस्तिष्क की क्षमता और क्रियाशीलता प्रभावित होती है। इतना ही नहीं आपको सलगातार चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।

मां प्रेमी के साथ कर रही थी ये गंदा काम, बच्चे ने पकड़ा रंगेहाथ

मुंबई ।। मध्य प्रदेश राज्य कोलारस के जेल कॉलोनी में निवासरत एक 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि बीते कल वह अपने घर में अकेली थी पति काम पर गया हुआ था। तभी पड़ोस में निवास करने बाला धर्मेन्द्र पुत्र सुरेश माहौर निवासी कोरी मोहल्ला आया और महिला को दबोच लिया। महिला को दबोचकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया है इस दौरान महिला के बच्चे भी आ गए। जिन्हें आरोपी ने दूसरे कमरे में बंद कर दिया इस मामले में खबर ये भी आई है कि उक्त आरोपी युवक का इस महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपी का महिला के घर आना जाना था।

बीते दिन उक्त आरोपी आया और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था। तभी महिला के बच्चे आ गए और महिला को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। जिसपर से महिला ने अपने ही प्रेमी के विरूद्ध बलात्कार का केस दर्ज कराया है।

 

सेहत के लिए बेहद लाभदायक है सूजी, जानें इसे खाने के 10 फायदे

हेल्थ डेस्क. हमारे घर के किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो सेहत और स्वाद दोनों का बेहतरीन कॉम्बो होती हैं। इसी में से एक है सूजी जिसका हलवा हर किसी को पसंद होता है। सूजी के स्वाद से तो हम सभी वाकिफ हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हैं…

1. सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो शरीर में शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ाता और डाइबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

2. इसमें वसा नहीं होता, जिससे आपका वजन बढ़ने का सवाल ही नहीं उठता। इसके अलावा यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

3. यह एक हल्का आहार है, जो आपके शरीर की ऊर्जा को नहीं चुराता, बल्कि इसे खाने के बाद आप भारीपन महसूस करने के बजाए हल्का ही महसूस करते हैं।

4. यह हल्का होने के कारण आसानी से पच जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा नहीं करता। पेट भी आसानी से साफ होता है।

5. इसमें फाइबर के साथ विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के अलावा अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेहत से जुड़े कई फायदे देते हैं।

6. सूजी का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा आहार है।

7. अगर आप वेट कंट्रोल करने की कोशि‍श कर रहे हैं तो सूजी को अपनी डाइट में शमिल करें। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है।

8. बॉडी में एनर्जी बनाएं रखने के लिए विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है और यह सब सूजी में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करती है और इसके साथ ही यह मांसपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद भी करती है।

9. सूजी में आयरन की मात्रा भरपूर होती है और इसे खाने से एनीमिया रोग होने की संभावना नहीं रहती और अगर आप इस रोग के शिकार हैं तो इसे खाने से खून की कमी पूरी हो जाती है।

10. सूजी में फैट और कोलेस्‍ट्रॉल बिल्‍कुल भी नहीं होता इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्‍छी है जिनका कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाता है।

विवाहिता से कई लोगों ने किया गैंगरेप, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश ।। अलीगढ़ जिले के क्वार्सी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला का आरोप है कि उसे एक परिचित युवक सहायता के बहाने अपने साथ ले गया और नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

नींद से जागने पर महिला को घटना का पता चला, तो उसने उनकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही। इस पर लोगों ने उसे वीडियो दिखाकर वायरल करने की चेतावनी दे दी। पीड़ित महिला ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

पीड़िता के मुताबिक, वो क्वार्सी के एक क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। कुछ दिनों पहले महिला का किसी कारण अपने पति से झगड़ा हो गया तो नाराज होकर वो अपने मायके आ गई। लगभग 2 माह से वो मायके में रह रही है। 5 जून को मायके का ही एक परिचित शख्स उसे क्वार्सी चौराहे पर मिला और पुलिस से सहायता का आश्वासन देकर अपने साथ एक घर में ले गया।

वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाया फिर अपने अन्य 2 दोस्तों को बुलाकर महिला के साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो बना लिया। होश आने पर महिला को इसका पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने उन लोगों की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की चेतावनी दी।

पीड़िता का आरोप है कि वो इस मामले को लेकर जब थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर देने पहुंची तो उन्होंने भी उसकी एक न सुनी और फटकार लगाकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने SSP से इंसाफ की गुहार लगाई है। SSP ने क्वार्सी थाना प्रभारी को पीड़िता की दलील सुन मामले जांच करने और आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आमिर खान का बेटी इरा खान का ये VIDEO सोशल मीडिया पर छाया !

मनोरंजन डेस्क. सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं। इसके बावजूद सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की कमी नहीं है। इरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

आमिर खान की बेटी इरा खान ने रविवार को फादर्स डे के दिन एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पापा आमिर खान को परेशान करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आमिर ग्राउंड में लेटे हुए हैं और इरा उन्हें उठाने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए इरा आमिर को गुदगुदाते हुए नजर आ रही हैं और आमिर जोर-जोर से हंस रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

इसके कैप्शन में इरा ने लिखा, “हास्यास्पद रूप से अति रक्षात्मक बनने के साथ यह कहना कि मुझे अधिक विद्रोही होना चाहिए, आप मेरे जिंदगी के सबसे खास इंसान है।” “मेरे जीवन में एक शैक्षिक, उत्तेजक और प्रेरणादायक व्यक्ति के तौर पर होने के लिए धन्यवाद। मुझे अच्छी त्वचा के जीन देने के लिए भी आपका शुक्रिया, हैप्पी फादर्स डे।” इरा आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना की पहली संतान हैं।

रोजाना सिर्फ 15 मिनट करें योग, दिल और दिमाग दोनों रहेगा दुरुस्त !

हेल्थ डेस्क. दिल को स्वस्थ रखना हो या फिर दिमाग को दुरुस्त योग जैसे कुछ नहीं हो सकता है. योग के कई प्रकार हैं जो अलग-अलग तरीके से शरीर को मजबूती देते हुए व्यक्ति को स्वस्थ रहने में मदद करते हैं. एक योग का प्रकार ऐसा भी है जो आपके दिमाग को दुरुस्त तो करता ही है, साथ ही शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है. एक शोध में यह बात सामने आई है कि रोजाना सिर्फ 15 मिनट योग करने से आपका दिल, दिमाग पूरी तरह से स्वस्थ रहता है.

इस तरह काम करता है ये योग

केवल 15 मिनट के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन के साथ रोजाना हठ योग (आसन, प्राणायाम और ध्यान का एक संयोजन) करने से मस्तिष्क तंत्र के क्रियान्वयन व ऊर्जा स्तर में काफी सुधार हो सकता है.

एक शोध में पता चला है कि नियमित तौर पर हठ योग और माइंडफुलनेस मेडिटेशन (ध्यान की एक स्थिति) मस्तिष्क तंत्र के क्रियान्वयन, लक्ष्य-निर्देशित व्यवहार से जुड़ी आपकी प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने की क्षमताओं, स्वाभाविक सोच की प्रक्रिया और क्रिया को बढ़ावा दे सकता है.

साल 2027 में चीन से ज्यादा आबादी वाला देश हो जाएंगा भारत- रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश ।। आने वाले 8 साल (साल 2027) तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा हिंदुस्तान। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान में 2019 से 2050 तक 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे। अभी हिंदुस्तान की आबादी 137 करोड़ है। वहीं, चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है।

चीन में विश्व की 19 और हिंदुस्तान में 18 फीसदी आबादी रहती है। 32.90 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका तीसरे और 27.10 करोड़ के इंडोनेशिया चौथे नंबर पर है। 2050 तक पूरे विश्व की आबादी में 200 करोड़ का इजाफा होगा और कुल आबादी बढ़कर 970 करोड़ हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या के साथ ही लोगों की उम्र भी बढ़ रही है। 2050 तक हर 6 में से 1 शख्स 65 साल के ऊपर की उम्र को होगा। यानी विश्व की 16 फीसदी आबादी बुजुर्ग होगी। अभी 2019 में यह 11 फीसदी है। यानी हर 9 में से 1 आदमी बुजुर्ग है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सदी के अंत तक हिंदुस्तान की आबादी 150 करोड़ हो जाएगी। जबकि, जनसंख्या को नियंत्रित करने की नीतियों के कारण चीन की आबादी 110 करोड़ पर रूक जाएगी। 73.30 करोड़ के साथ नाइजीरिया तीसरे, 43.40 करोड़ के साथ अमेरिका चौथे और 40.30 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान 5वें नंबर पर होगा। इस शताब्दी के अंत तक पूरे विश्व की आबादी 1100 करोड़ हो जाएगी।

 

भाजपा सांसद ओम बिड़ला होंगे लोकसभा के नए अध्यक्ष, पत्नी ने कही ये बात

मुंबई ।। पीएम मोदी ने एक बार फिर सभी को हैरान किया है। राजस्थान राज्य के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के नए स्पीकर होंगे। लोकसभा अध्यक्ष का नाम घोषित किए जाने के साथ ही पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंका दिया है।

ओम बिड़ला की वाइफ अमिता बिड़ला ने बताया कि ये हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी के पल है। हम उन्हें (ओम बिड़ला को) चुनने के लिए कैबिनेट के बहुत आभारी हैं। लोकसभा अध्यक्ष का इलेक्शन आज होना है। लिहाजा लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। भाजपा से जीतकर आए सीनिय नेताओं के नाम पर मंथन चल रहा था।

नए स्पीकर बनने की दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, एसएस अहलुवालिया और डॉ। वीरेंद्र कुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे थे। मोदी सरकार के 2।0 में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर कौन विराजमान होगा, इसका निर्णय अब हो गया।

 

किशोरी को बंधक बनाकर 2 भाईयों ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मिली

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र में दादी के साथ मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गई किशोरी को मोहल्ले का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया और घर में बंधक बनाकर दस दिन तक भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी दस दिन बाद बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी तीन जून की शाम को अपनी दादी के साथ मोहल्ले में ही मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को घर में बंधक बना लिया और भाई के साथ मिलकर दस दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने दुष्कर्म करने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। दस दिन बाद किशोरी बेहोशी की हालत में परिजनों को बहजोई मार्ग पर सड़क किनारे मिली तो परिजन थाने पहुंचे। किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, लेकिन तहरीर के आधार पर सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी तालिब और वारिश के खिलाफ दुष्कर्म जबकि रागिब और आरिफ के खिलाफ घर में बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

हुक्का बार वाले वीडियो पर बौखलाए शोएब मलिक, दिया ये बयान

मुंबई ।। भारतीय टीम के विरूद्ध करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हो रही है और पाकिस्तान के फैंस बहुत नाराज़ हैं। खासकर उस वीडियो को देखने के बाद लोग और अधिक आक्रोशित हो गए हैं जिसमें पाकिस्तानी टीम को मैच से एक दिन पहले देर रात तक पार्टी करते हुए देखा गया।

अब इस वीडियो पर पकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने सफाई दी है, उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उनके परिवार का सम्मान करें। सोमवार देर रात शोएब मलिक ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए और इस वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी। शोएब के मुताबिक, ये वीडियो 13 जून की है न कि 15 जून की।

उन्होंने लिखा है कि मुझे काफी दुख होता है कि 20 साल से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बावजूद मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर सफाई देनी पड़ रही है। शोएब इस विवाद में अपनी पत्नी सानिया मिर्जा का नाम बीच में आने से भी काफी नाराज है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं खिलाड़ियों की ओर से मीडिया और प्रशंसकों से निवेदन करना चाहता हूं कि वो हमारे परिवार का सम्मान करें। उनका नाम इन चीजों में शामिल करना ठीक बात नहीं है।

16 जून को इंडिया के विरूद्ध खेले गए मुकाबले से पहले वाली रात पाकिस्तान की पूरी टीम वहां के मशहूर शीशा कैफे में लेट नाइट पार्टी करती नजर आई। इस पार्टी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियाँ भी नजर आई।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें शोएब मलिक के साथ उनकी पत्नी व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में पाकिस्तानी खिलाड़ी हुक्का पीते हुए साफ देखे जा सकते हैं।