वर्ल्ड डेस्क। पेरिस से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

शनिवार की तड़के मध्य पेरिस की एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
अग्निशमन के एक प्रवक्ता ने बताया कि आग इतनी भीषड़ थी कि 200 कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
प्रवक्ता ने बताया कि आग के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए छह मंजिला इमारत से छलांग लगा दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।














