कानपुर ।। य़ूपी के कानपुर जिले के एक थाने में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ उसके पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसको मारा पीटा। पूरी रात उसे भूख से तड़पाया, इतना ही नहीं उसे जान से मारने की चेतावनी भी दी।
पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला कांस्टेबल ने कार्यवाहक एसएसपी संजीव सुमन को आप बीती सुनाई। महिला सिपाही ने बताया कि 18 जून की रात ड्यूटी खत्म कर के वो घर पहुंची। इसपर पति ने उसपर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए मारपीट की। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।
जब महिला कांस्टेबल ने इसका विरोध किया तो हैवान बने पति ने जान से मारने की धमकी दी। रात भर उसे भूखा प्यासा रखा। 19 जून को वह अपनी ड्यृटी पर गई। महिला सिपाही ने अपने सहकर्मियों और एसएसपी अनंत देव को आपबीती सुनाई।
महिला ने बताया जब पति की शिकायत करो तो वह आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की चेतावनी देता है। पुलिस अफसर के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने महिला सिपाही के शिक्षक पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट, धमकी और सास- ससुर पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला कांस्टेबल सिविल लाइंस में किराये के मकान में रहती है। उसकी शादी पिछले साल 18 जून को प्रयागराज के बसहा बड़ोखर कोरांव निवासी राकेश सिंह से हुई थी। राकेश सरकारी जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में शिक्षक है। थानाप्रभारी ने महिला सिपाही की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई ।। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की सुरक्षा परिषद में हिंदुस्तान को बड़ी जीत हासिल हुई है। परिषद में गैर-स्थायी सीट के लिए हिंदुस्तान की उम्मीदवारी को सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त हुआ है। इसका कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा। 2021-22 के कार्यकाल के लिए परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए इलेक्शन अगले वर्ष जून के करीब होंगे।
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में हिंदुस्तान की तरफ से स्थाई नेतृत्व देने वाले सैयद अकबरुद्दीन ने भारी समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा हिंदुस्तान यूएन की स्थाई सदस्यता की ओर बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एशिया-पैसिफक समूह ने 2 वर्ष के लिए गैर स्थाई सीट पर हिंदुस्तान को समर्थन दिया है। अकबरुद्दीन ने 55 देशों के समूह को बधाई संदेश दिया है।
अपने वीडियो संदेश ने एशिया प्रशांत समूह के कई देशों को हिंदुस्तान की उम्मीदवारी का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। हिंदुस्तान की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले 55 देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, सीरिया, तुर्की, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, कुवैत, किर्गिस्तान, मलेशिया, यूएई के साथ कई अन्य देश शामिल हैं।
हेल्थ डेस्क। वर्तमान समय में बढती हुई तोंद अधिकांश लोगों के सामने उनकी सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। इसका मुख्य कारण हैं अव्यवस्थित जीवनशैली और गलत खानपान। ऐसे में व्यक्ति को अपने शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट में बदलाव लाने की भी जरूरत होती हैं।
सही डाइट की मदद से बढती हुई तोंद को नियंत्रित किया जा सकता हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डाइट में बदलाव से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी बाहर निकलती तोंद को जल्दी ही घटाने में मदद करेगी। तो आइये जानते हैं डाइट में लेन वाले बदलाव के बारे में।
नारियल पानी घटाएगा वेट
नारियल पानी में काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होता है और ये पेट की गर्मी को शांत करने के साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। ये वेट लॉस के लिए भी इसी कारण इफेक्टिव होता है।
मत पीएं खाते हुए पानी
खाना खाते समय पानी कभी न पीएं। इससे खाना डाइजेस्ट भी नहीं होता और पेट ज्यादा फूलता है। खाते वक्त तो पेट भर जाता है लेकिन कुछ देर में ही भूख लग जाती है। इससे बार-बार खाने का मन होता है। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद ही पानी पीएं।
चना और जौ
गेहूं की रोटी को खाना बंद कर आप चना, जौ, रागी, बाजरा और सोयाबीन के आटे की रोटी खाएं। ये रोटी आपके भूख को शांत भी करेगी और फाइबर से भरी होने के कारण आपके वेट लॉस को बूस्ट भी करेगी। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम मात्रा में होगा जबकि प्रोटीन ज्यादा होगा।
सौंफ वाला पानी पीना शुरू करें
एक कप पानी में एक चमच्च सौंफ को उबाल लें अब इस पानी को आप जब मन करे पीएं। ये पानी आपके डाइजेशन पर काम करेगा और आपकी पाचन शक्ति को बढ़ कर वेट लॉस को बूस्ट करेगा।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है और ये एसिड भूख को कम करने में बहुत कारगर होता है। हालांकि इसे दिन में तीन बार से ज्यादा नहीं पीना चाहिए।
रेसिपी डेस्क। बच्चों के बनाएं कार्न आलू मसाला चाट। ये चाट आपके बच्चे को बहुत पसंद आएगी और वो स्कूल से पूरा टिफिन खाली करके लाएंगे।
अगर आप घर पर बनी कोई ऐसी चीज उनको टिफिन में दें जिसमें हेल्थ के लिए फायदेमंद चीजों से बना हो तो आप इस चाट को जरूर ट्राई करें, क्योंकि इसमें हेल्थ के लिए फायदेमंद कार्न और आलू पड़ता है।
कार्न आलू मसाला चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
स्वीट कॉर्न- 1 कप
आलू- 1 कप
टमाटर- 2
अदरक का पेस्ट- 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर- ½ टेबल स्पून
जीरा पाउडर- 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर- 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्पून
मैगी मसाला- 1 पैकेट
हींग- 1 चुटकी
हरी मिर्च- 2
नींबू- ½
हरा धनिया- 3 बड़ी चम्मच
तेल- 3 बड़ी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
कार्न आलू मसाला चाट बनाने की विधि
कार्न आलू मसाला चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में पानी के साथ डालकर उबाल लें।
टमाटर को धोकर बारीक-बारीक काट लें।
अब गैस पर एक पैन चढ़ाए और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा पाउडर डालें और धीमी आंच पर भूनें।
अब इसमें हरी मिर्च, हींग, अदरक का पेस्ट डालें और हल्का सा फ्राई करें। अब इसमें कटे हूए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और टमाटर को मैश करते हुए पकाएं। अगर अदरक का पेस्ट नहीं डालना चाहती हैं तो आप इसमें ग्रेट किया हुआ अदरक भी डाल सकती हैं।
जब टमाटर अच्छे से मैश हो जाए तो इसमें स्वीट कॉर्न, आलू डालें और अच्छे से मिला लें और ढककर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
पांच मिनट बाद इसे चलाते हुए तेज आंच पर थोड़ी देर ओर फ्राई करें। अब इसमें मैगी मसाला डालकर मिला लें।
अब इसमें थोड़ा-सा हरा धनिया और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें।
तैयार है आपकी कार्न आलू मसाला चाट। इसे आप एक कटोरी में निकाल लें और इसके ऊपर हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें। इसे आप अपने बच्चे को रोटी, पराठा के साथ टिफिन में दें सकती हैं। अगर आपको इसे तुंरत खाना है तो इसे गरमा-गरम सर्व करें।
लाइफस्टाइल डेस्क। शादी का फैसला लड़की और लड़के दोनों के लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण होता है। शादी करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन उसका फैसला लेना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। शादी के बात चलते ही हर कोई सोच में पढ़ जाता है कि क्या अभी शादी के लिए सही समय है या नहीं और यही सोचकर आप 30 साल की उम्र तक शादी नहीं करते।
आपको बता दें कि शादी के लिए सही समय 25-28 साल की होती है। इससे अधिक उम्र में विवाह करना कई बार बहुत-सी समस्याओं का कारण बन जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही प्रॉब्लम के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि ज्यादा उम्र में शादी करने के बाद आती है।
शादी की सही उम्र क्या है?
भारत में लड़का और लड़की दोनों के शादी की उम्र का अंतर होता है। लड़कियों के लिए शादी की सही उम्र 24-25 साल तक की होती है। वहीं लड़के के लिए शादी की सही उम्र 27 साल की होती है। 30 या उसके बाद शादी करना समय के अनुसार लेट माना जाता है।
अधिक उम्र में शादी करने से होने वाली प्रॉब्लम
1। प्रेग्नेंसी में प्रॉब्लम
अगर आप 30 साल की उम्र के बाद शादी करते हैं तो आपको प्रैग्नेंसी में प्रॉब्लम हो सकती हैं। इसलिए इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ही अपनी शादी का फैसला लें और सही उम्र में विवाह करें।
2। एक-दूसरे को समझने में समस्या
जो लोग बड़ी उम्र में शादी करते हैं उन्हें अपने पार्टनर को समझने में भी प्रॉब्लम आती है। असल में आप अपने पुराने लाइफस्टाइल को छोड़कर नए माहौल में अजस्ट नहीं हो पाते, जिसके कारण आपको यह समस्या होती है।
3। शारीरिक संबंधों पर पड़ता है असर
30 साल के बाद शादी करने पर आपके शारीरिक संबंधो पर नकारात्मक असर पड़ता है। असल में 30 साल की उम्र के बाद शादी करने पर शारीरिक ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे संबंध बनाने में भी मुश्किल आती है।
4। एडजस्टमेंट की समस्या
वैसे तो इस उम्र में आप ज्यादा समझार हो जाते है लेकिन इस उम्र में आप खुद की सोच पर ही चलना पसंद करते है। इसी कारण शादी के बाद सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं बल्कि बाकी फैमिली के साथ भी आप सही से तालमेल बिठा नहीं पाते। यही वजह बाद में परिवार के अंदर लड़ाई झगड़े का कारण बनती है।
5। नहीं मिल मनचाहा जीवन साथी
आप 30 साल के बाद इसलिए शादी करते है कि आपको आपकी पसंद का जीवनसाथी मिलें। मगर बड़ी उम्र में शादी करने पर इसकी गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए सही समय पर शादी करना बहुत जरूरी होता है।
6। छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होना
हर चीज के लिए वक्त की जरूरत होती है, फिर चाहे शादी क्यों न हो। यदि आप समय रहते शादी करते हैं तब आप दोनों के पास समझने के लिए समय होता है। लेकिन, बहुत उम्र में शादी करने के बाद आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाने में सक्षम नहीं होते हैं, जिससे लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। इसलिए, 30 तक की उम्र में शादी कर लेनी चाहिए।
7। अर्लियर मेनोपॉज की समस्या
इस स्थिति में पीरियड समय से पहले बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज समय से पहले बंद होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आपको कई ओर प्रॉब्लम भी होने लगती हैं। ऐसे में, समय से पहले शादी का ही आपके लिए बेहतर है।
New Delhi। रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को भारत पूरा करता है और इस मुद्दे पर ट्रम्प प्रशासन ने काफी लचीलापन दिखाया है। यह जानकारी मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने दी।
नई दिल्ली, मॉस्को के साथ अपने पुराने रक्षा संबंधों को खत्म नहीं कर सकता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ के बीच वार्ता से एक दिन पहले छूट पर जोर दिये जाने की यह बात सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ निजी एवं सार्वजनिक स्तर पर चर्चा हुई है और वॉशिंगटन के लिए यह थोड़ी चिंता की बात है। एक सूत्र ने बताया, रूस के साथ हमारे पुराने रक्षा संबंध हैं जिन्हें हम खत्म नहीं कर सकते हैं।
भारत ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए रूस से समझौता किया था। भारत ने अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए इस समझौते को आगे बढ़ाया। सूत्रों ने बताया कि अमेरिका उन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है जिनके कारण वह एस-400 जैसी प्रणाली खरीदने के लिए बाध्य है।
सहारनपुर ।। यूपी में स्थित सहारनपुर जिले के नवीननगर में पुलिस ने एक देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 7 लड़कियों सहित 4 लोगों की अरेस्टी की है। वहीं देह व्यापार की संचालिका सहित कई युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। दरअसल, देह व्यापार की संचालिका फोन के जरिए ग्राहकों को अपने घर बुलाकर हाई प्रोफाइल देह व्यापार चला रही थी। 7 युवतियों सहित 4 युवक अरेस्ट।
सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीननगर के एक मकान में बड़े स्तर पर सेक्स रैकट का कारोबार किया जा रहा है। मकान की मालकिन बाहर से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस ने मकान पर छापेमारी की। छापेमारी में मौके पर सात युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया, जबकि संचालिका समेत कई लोग फरार हो गए।
नवीन नगर में एक महिला बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चला रही थी। थाना सदर बाजार और महिला थाना पुलिस ने मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। पकड़ी गई महिलाओं समेत कई के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। फरार संचालिका की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
New Delhi। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ सहित ईरान के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ नए अमेरिकी प्रतिबंध दिखाते हैं कि वाशिंगटन वार्ता की पेशकश पर झूठ बोल रहा है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, आप विदेश मंत्री पर पाबंदी लगाते हैं और वार्ता का भी आह्वान करते है। साफ है कि आप झूठ बोल रहे हैं। उनके इस बयान के पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि वाशिंगटन ने सच्ची वार्ता के लिए दरवाजे खोले लेकिन इसके जवाब में ईरान ने गहरी चुप्पी अख्तियार कर रखी है।
रूहानी ने सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी का नाम काली सूची में डालने के औचित्य पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह दिखाता है कि वाशिंगटन ‘भ्रमित’ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शीर्ष नेता खामेनी और शीर्ष सैन्य प्रमुखों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि वाशिंगटन के साथ वार्ता की पेशकश पर ईरान खामोश है। बोल्टन ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ने वार्ता के लिए द्वार खोले हैं। यरूशलम का दौरे पर आए बोल्टन ने कहा, लेकिन जवाब में ईरान गहरी चुप्पी साधे है।
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। जिसकी जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी। हाल ही में न्यूज आ रही है कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने वीकेंड पर 100 करोड़ के आसपास की कमाई की है।
इसकी जानकारी तरण आदर्श ने खुद ट्वीट कर दी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसके साथ ही फिल्म की कमाई भी अच्छी हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए केवल 4 दिन हुए है जिसमें 88।37 करोड़ की कमाई हो चुकी है।
ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म की लिस्ट में जल्द ही शामिल हो जाएगी। तरण आदर्श ऐसा अंदाजा भी लगा रहे हैं कि रिलीज के पांचवे दिन ही ये फिल्म 100 तकरोड़ कमाने वाली फिल्म साबित होगी।
इसके अलावा तरण आदर्श के एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 200 करोड़ की कमाई भी कर सकती है। यानी ये फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक को चैलेंज कर सकती है।
मुंबई ।। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच World Cup 2019 का 33वा और पाकिस्तान के हिसाब से सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला आज एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। ये मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है, वहीं पाकिस्तान की टीम अगर ये मैच जीतती है, तो सेमीफाइनल में जाने की उनकी उम्मीदें बरकरार रहेंगी।
न्यूजीलैंड की टीम ने इस World Cup में अब तक 6 मैच खेले है और उसमे से 5 मैच जीते है। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं रहा था। इस तरह 11 अंको के साथ उनकी टीम दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम ने 6 मैच खेले है और 2 मैच जीते है। उनके भी 1 मैच का कोई परिणाम नहीं रहा। 5 अंको के साथ उनकी टीम सातवें स्थान पर है।
ये मैच जीतना दोनों टीमों के लिए अहम है। इसलिए दोनों ही टीमें अपनी पूरी जान लगा देगी। ऐसे में आईसीसी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के जीत प्रतिशत 57 है और पाकिस्तान के जीत प्रतिशत 43 है। ये मैच बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन न्यूजीलैंड कि जीत लगभग तय है।
पाकिस्तान की संभावित टीम- इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम, हैरिस सोहैल, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी, वहाब रियाज।