28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 404

Google ने बैन किए 30 लाख से ज्यादा फेक अकाउंट !

टेक डेस्क। Google ने पिछले साल अपनी मैप सेवा (Google मैप्स) से 30 लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खातों को हटाया। कंपनी के ब्लॉग के अनुसार इन फर्जी खातों द्वारा ग्राहकों को ठगे जाने की संभावना है। Google ने कहा कि कई बार ये कारोबारी धोखेबाजी कर लाभ कमाने के लिए स्थानीय तौर पर लिस्टिंग करते हैं। Google लोगों को कारोबार से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र और उन तक पहुंचने का रास्ता दिखाने इत्यादि की सेवाएं देती है।

मुफ्त सेवा के भी पैसे लेते थे

Google मैप्स के उत्पाद निदेशक ईथन रसेल ने हाल में एक ब्लॉग में कहा कि ये धोखेबाज व्यापारियों से उन सेवाओं के लिए पैसे ले लेते हैं जो असल में मुफ्त है। यह खुद को असली कारोबारी बताकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने कहा कि Google ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है जिससे उसके मंच के दुरुपयोग को बहुत हद तक रोका जा सके।

85 प्रतिशत फर्जी खातों को हटाया गया

रसेल ने कहा, ‘पिछले साल हमने 30 लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खातों को हटाया है। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक कारोबारी खाते ऐसे रहे जिन्हें कोई ग्राहक खोल भी नहीं सका। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 85 प्रतिशत फर्जी खातों को हमारी आंतरिक प्रणाली ने ही हटा दिया।

 

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का भाव

बिजनेस डेस्क। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली कम होने और कमजोर वैश्विक रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी में आज बुधवार को सोने के भाव में भारी मंदी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 300 रुपये की मंदी आई और इसके भाव 34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

सोने में मंदी के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज मंदी देखी गई है। चांदी आज 500 रुपये की गिरावट के साथ 38,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव घटकर 1,408।57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी गिरकर 15।22 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले वैश्विक स्तर पर सोने के भाव छह सालों के उच्चतम स्तर पर थे। लाभ कमाने के चक्कर में ग्राहकों की बिकवाली के कारण भाव में यह मंदी बताई जा रही है।

यहां मुस्लिमों को नहीं मिलता किराये पर घर, मकान खरीदने पर भी है रोक

वर्ल्ड डेस्क। लेबनान के एक शहर हदात में मुसलमानों को किराये पर घर लेने या खरीदने की अनुमति नहीं है। हदात शहर में अधिकारियों ने कुछ साल पहले आदेश जारी किया था कि केवल ईसाइयों को ही किराये पर लेने या घर खरीदने की अनुमति होगी।

मोहम्मद अव्वाद और उनकी मंगेतर ने किराये पर मकान लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया। पेशे से पत्रकार अव्वाद ने मकान मालिक को फोन कर कहा कि वह घर देखना चाहते हैं लेकिन जवाब सुनकर वह स्तब्ध रह गए। उन्हें बताया गया कि मुसलमानों को इस शहर में रहने की इजाजत नहीं है।

शिया मुसलमान जोड़े को यह सुनकर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने नगरपालिका को फोन कर पूछा तो वहां से भी जवाब मिला कि पिछले कई वर्षों से पाबंदी लगी है। लेबनान में धर्म के आधार पर विभाजन कितना गहरा है हदात इसका स्पष्ट उदाहरण है। डेढ़ दशक तक चले गृह युद्ध में एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे।

UNSC में सदस्यता के लिए एशिया-प्रशांत समूह ने किया भारत का समर्थन !

नई दिल्ली। एशिया-प्रशांत समूह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में दो साल की अस्थाई सदस्यता के लिए सर्वसम्मति से भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया जो भारत के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत है और विश्व मंच पर देश की बढ़ती साख को दिखाता है। पंद्रह सदस्यीय परिषद में 2021-2022 के कार्यकाल के लिए पांच अस्थाई सदस्यों का चुनाव जून 2020 के आस-पास में होना है। इन सदस्यों का कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को ट्वीट किया, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला। एशिया-प्रशांत समूह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2021/22 के दो साल के अस्थाई कार्यकाल के लिए भारत की उम्मीदवारी का अनुमोदन सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र में किया। सभी 55 सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।

अकबरुद्दीन ने संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उसमें कहा गया है, एशिया-प्रशांत समूह ने UNSC में अस्थाई सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया। 55 देश, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कार्यकाल 2021-2022 के अस्थाई सदस्य के लिए एक मनोनीत।।भारत।

इस वीडियो संदेश में भारत की उम्मीदवारी पेश करने के लिए एशिया-प्रशांत समूह के सभी देशों को धन्यवाद भी दिया गया है। भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले 55 देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, कुवैत, किर्गिजिस्तान, मलेशिया, मालदीव, म्यामां, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, सीरिया, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम शामिल हैं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर बोला हमला !

लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती पर उनके मार्गदर्शक और पार्टी के संस्थापक कांशीराम द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मायावती चंद्रशेखर की हमेशा आलोचना करती रही हैं। उन्होंने चंद्रशेखर को भाजपा की बी टीम तक कहा लेकिन, ऐसा पहली बार है जब भीम आर्मी प्रमुख ने बसपा अध्यक्ष पर हमला बोला है।

चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन तोड़कर बहुजन आंदोलन को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, यह फैसला उन कमजोर वर्ग के लोगों के पक्ष में नहीं है, जिन्हें इस गठबंधन से मजबूती मिली थी।

चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत खो दी है। भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि जब उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की घोषणा की, तो बसपा कार्यकर्ताओं ने खुद को आश्वस्त किया कि पार्टी आगे बढ़ेगी, लेकिन तभी उन्होंने गठबंधन तोड़ कर सभी को निराश कर दिया।

इसके साथ ही भीम आर्मी के नेता ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने और अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के शीर्ष पदों पर नियुक्त करने पर भी मायावती को आड़े हाथों लिया। यह पूछे जाने पर कि क्या 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाग लेगी, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है।

घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप
दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप

क्राइम डेस्क. एक गांव में मंगलवार की रात घर के सामने मोबाइल से बात कर रही युवती को अगवा कर गैंगरेप किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फास्ट हुई और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई। टीम ने कई नमूने जुटाए हैं। एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और युवती का बयान लिया।

Gangrape kidnapped woman, 3 accused arrested

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा युवती मंगलवार की रात अपने घर के बाहर किसी से बात कर रही थी। मोबाइल से बात करने के बाद वह गांव के ही किसी युवक को देख उससे बात करने लगी। युवक के जाते ही पहले से घात लगाए तीन युवकों ने युवती को मुंह दबाकर अगवा कर लिया और आम के बगीचे में उठा लें गये। वहां तीनों ने रेप किया।

युवती के किसी प्रकार छूटने और शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटता देख सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी तत्काल थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बताए गए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। तीनों आरोपी अहमद ऊर्फ शहीद अंसारी, वकील अंसारी और मौलाना ऊर्फ अब्दुल हाशमी को पकड़ लिया गया। सुबह घटना की सूचना पाकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड सिंह भी मौके पर पहुंचे। युवती को मेडिकल के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया।

PM मोदी जापान के लिए रवाना, G20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

New Delhi. जापान के ओसाका में G-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार की रात भारत से रवाना हो गए।

जापान के ओसाका में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी जिन देशों के साथ दस द्विपक्षीय वार्ता करेंगे वो हैं फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और तुर्की। इसके साथ ही, ब्रिक्स यानि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका और रिक यानि रूस-चीन-भारत के नेताओं के बीच बैठक होगी।

G-20 शिखर सम्मेलन 27-29 जून के बीच होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते होने वाली G-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। भारत में हाल में हुए आम चुनावों के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को फोन पर बधाई दी थी।

अमेरिका द्वारा स्टील और अल्यूमीनियम समेत कुछ उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाए जाने के बाद इसके जवाब में भारत ने भी 16 जून को बादाम और अखरोट समेत 28 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। ट्रंप प्रशासन ने सामान्य तरजीही प्रणाली (जीएसपी) व्यापार कार्यक्रम के तहत लाभार्थी विकासशील राष्ट्र का भारत का दर्जा खत्म कर दिया था।

कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल

नई दिल्ली। भाजपा के प्रमुख नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को निगम अधिकारी को बैट से पिटार्इ् के मामले में जमानत याचिका कोर्ट ने रद्द कर जेल भेज दिया। आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ थाना एमजी रोड में धारा 353 , 294 , 506, 147, 148 में केस दर्ज किया गया।

वीडियो में साफतौर पर दिख रहा था कि आकाश विजयवर्गीय नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पिटाई कर रहे हैं। यहीं नहीं, वहां मौजूद आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी निगम अधिकारी को पीटते हुए नजर आए।

बाद में आकाश विजयवर्गीय को निगम अधिकारी को बैट से पिटार्इ् के मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, आकाश को कोर्ट में ले जाते वक्त समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

बता दें कि भाजपा विधायक की इस हरकत पर गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि घटना से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।

आकाश विजयवर्गीय की चेतावनी

आकाश विजयवर्गीय ने पूरी घटना पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि देखिए, यह सिर्फ शुरुआत है। हम इस भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करके रहेंगे। आवेदन, निवेदन और फिर दना दन, यह हमारा कदम होगा। आपको बता दूं कि गैंग ने महिलाओं को उनके घरों से बाहर खींच लिया, महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था। जब मैं वहां पहुंचा, तब लोग अधिकारियों पर गुस्सा थे और वे उनका पीछा कर रहे थे। हम पुलिस स्टेशन पर उन अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज कराने आए हैं।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड में एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गए। आकाश ने निगम के अधिकारियों को वहां से पांच मिनट के अंदर चले जाने की धमकी दी। इसके बाद निगम के अधिकारियों और विधायक के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंस ऐसे नेता जो रिस्क लेने से नहीं डरते: माइक पोम्पिओ

नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि आज के समय में सिर्फ दो ही नेता ऐसे हैं, जो जरूरत पड़ने पर रिस्क लेने से भी नहीं डरते हैं। पोम्पिओ ने कहा कि हम दोनों देशों को एक-दूसरे को नए नजरिए से देखना चाहिए।

पॉम्पियो पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘कुछ हफ्तों पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया था। हम यह देखकर खुश हैं कि संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति ने मसूद अजहर को पिछले हफ्ते वैश्विक आतंकी घोषित किया।’

माइक ने आगे कहा कि, भारत ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले फलस्तीनी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के खिलाफ हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में मतदान कर यह दर्शाया है कि आतंकवाद को पुरस्कृत करना गलत है। भारत विश्व मंच पर अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज करा रहा है और अमेरिका इसका स्वागत करता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और भारत तथा अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पोम्पिओ मंगलवार को यहां पहुंचे थे। मंत्री पोम्पिओ ने भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा के लिए उनसे मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ओसाका में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।’’ रणनीतिक रूप से अहम भारत-अमेरिका वार्ता से पहले मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को पूरा करता है।

Google Maps में आया ये खास फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

नेशनल डेस्क ।। Google MAPS यूज करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। इंडियन यूजर्स को टार्गेट करके कंपनी ने Stay Safer फीचर जारी किया है। इसके अंतर्गत यूजर्स को कैब और ऑटो रिक्शा से ट्रैवल पर सेफ्टी देने का दावा किया गया है। दरअसल, ये एक तरह का ट्रैकिंग टूल होगा जिसके अंतर्गत यूजर्स अपने रूट का ट्रैक रख सकते हैं।

Google Stay Safer फीचर के अंतर्गत Google MAPS यूजर्स को अलर्ट देगा और उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए ये बताया जाएगा कि वो ऑफ रूट हो गए हैं। इसक साथ ही यूजर्स अगर चाहें तो अपने रूट का लाइव स्टेटस फैमिली या फ्रेंड्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं, ताकि वो इन्हें ट्रैक कर सकें।

वॉट्सऐप में भी काफी पहले इस तरह का फीचर दिया गया है जिसके जरिए लाइव लोकेशन शेयर की जा सकती है।

Google MAPS की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि हिंदुस्तान में गहन रिसर्च के बाद हमने पाया है कि अधिकतर लोग सेफ्टी से जुड़े कारणों से मोबिलिटी को लिमिट कर देते हैं। इसे अड्रेस करने के लिए हम एक और इंडिया फर्स्ट फीचर ला रहे हैं जो हमारे यूजर्स के लिए रेलेवेंट होगा। Google MAPS में हम लोगों की जर्नी सेफ और उनके अनुभव को बेहतर करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। Google MAPS में Stay Safer यूज करना आसान है और इसके लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले लेटेस्ट वर्जन का Google MAPS डाउनलोड कर लें।
  • स्मार्टफोन में पहले से MAPS है तो इसे अपडेट कर लें
  • MAPS पर डेस्टिनेशन ऐड करें और Get direction का ऑप्शन चूज करें
  • अब यहां Stay Safer का ऑप्शन मिलेगा इसे टैप करें
  • मेन्यू बार के अंदर शेयर लाइव ट्रिप का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आप कॉन्टैक्ट्स को चुन सकते हैं जिनके साथ आपको लाइव लोकेशन शेयर करना है।
  • दूसरे फीचर को यूज करने के लिए Get off Route अलर्ट को सेलेक्ट करें, अगर आपका ड्राइवर ट्रैक से अलग गाड़ी चला रहा है।