28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 398

नुसरत जहां के पति को लेकर खुला बड़ा राज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई ।। बशीरहाट से सांसद नुसरत जहा रूही जैन आजकल सुर्खियों में है। उन्होंने सांसद बन जाने के बाद तुर्की में अपने बॉयफ्रेंड निखिल जैन के साथ धूमधाम से शादी की। उन्होंने संसद में पहुंचकर सिंदूर के अवतार में पहुँच कर BJP नेताओं का दिल जीत लिया।संसद से निकलते वक्त जब उनसे पत्रकारों ने पीएम मोदी के बारे में बात की तो उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा की। रिपोर्टर के कुरेदने में वो सवाल से बचती हुई निकल गई।

रूही जैन ने चुनाव लड़ते वक्त अपने को हर तरह से मुस्लिम अवतार में पेश किया लेकिन अचानक उसका ये अवतार देखकर मुस्लिमो में आक्रोश है वही देवबंदी उलेमाओ ने इसे निजी मसला बता कर विवाद खत्म करने की कोशिश की है। इस बीच रूही जैन के पति निखिल जैन के बारे में चौकाने वाली बात निकल कर सामने आयी है। रूही जैन के पति निखिल जैन मोदी के कटटर समर्थक है।

निखिल जैन 2014 से अब तक पीएम मोदी के समर्थन में कई पोस्ट लिखी है इतना ही नहीं वो अर्नब गोस्वामी से भी बहुत प्रभावित है। उसने जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय में कन्हैया कुमार और उमर खालिद के ऊपर चल रहे मामले में अरनब गोस्वामी की रिपोर्टिंग की तारीफ की। गौरतलब है अरनब गोस्वामी ने JNU मामले में एकतरफा रिपोर्टिंग करने का आरोप लग चुका है।

निखिल जैन से शादी से पहले भी नुसरत जहां रूही जैन के कई मर्दों से रिश्ते रहे है। उसका कादर खान नाम के युवक से लम्बे वक्त तक अफेयर चला। इसके बाद नुसरत का नाम झारखंड के व्यापारी विक्टर घोष से भी उनका नाम जुड़ा,काफी वक्त तक उनको विक्टर घोष की पत्नी के रूप में जाना गया हलाकि बाद में उन्होंने इसे अफवाह बताया।नुसरत जहां का मेरठ के एक मीट व्यापारी से रिलेशन में रहने की चर्चाए है। आखिरकार नुसरत ने निखिल जैन से शादी करके बाकी लोगो से अफेयर की खबरों पर तो विराम लगा दिया है।

ग्रेजुएट हुईं शाहरुख का बेटी सुहाना खान, कॉलेज से मिला ये Special Award

मनोरंजन डेस्क. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है और इसी बीच सुहाना को लेकर एक नई खबर सामने आई है।

दरअसल, सुहाना की मां गौरी खान ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी सुहाना अब ऑफिशयली ग्रेजुएट हो गई हैं। यहीं नहीं कॉलेज की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

बता दें कि सुहाना ने लंदन के Ardingly College से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इस मौके पर सुहाना के साथ उनके पापा और थे। सुहाना को ग्रेजुएशन पूरा होने के साथ-साथ कॉलेज में कल्चरल एक्टिविटीज में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

वहीं शाहरुख ने गौरी और सुहाना के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘चार साल बीत गए। आर्डिंगली से ग्रेजुएट हो गई। अंतिम पिज्ज़ा, अंतिम ट्रेन का सफर…असल ज़िंदगी में पहला कदम…स्कूल खत्म हुआ है… सीखने की प्रक्रिया नहीं।’

Liquid Lipstick लगाने से पहले जरुर जान लें ये 5 बातें, नहीं होगी कोई गड़बड़ी

फैशन डेस्क। मैट से लेकर क्रीमी तक, लिपस्टिक की कई वेराइटी होती है। आजकल लिपस्टिक में कई तरह के शेड्स आने लगे हैं। लड़कियां अपनी सहूलियत के अनुसार लिपस्टिक चुनती हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त में Liquid Lipstick (Liquid Lipstick Tips) काफी पॉपुलर हो चुकी है। ये आपके होंठों को बेहद ही ग्लैमरस लुक देती है। आइये हम आपको बता देते हैं Liquid Lipstick लगाने के क्या हैं तरीके।

मैट या क्रीमी लिपस्टिक लगाने की शुरूआत आप ऊपर के होंठों से करती हैं। लेकिन Liquid Lipstick के साथ ऐसा न करें। इसे हमेशा पहले निचले होंठों पर लगाएं। इसके बाद पूरे होंठों पर लगाएं।

लिपस्टिक लगाते वक्त अक्सर बोल्ड लुक के लिए हम इसके दो कोट लगाते हैं, लेकिन Liquid Lipstick के मामले में ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसी लिपस्टिक पिंग्मेटेड होती है इसलिए इसका एक कोट काफी है। दो कोट से लुक खराब नजर आएगा।

ये लिपस्टिक बाकियों की तरह फैलती नहीं है। कई बार बाकी लिपस्टिक गर्मी या टेम्परेचर बढ़ने की वजह से फैलकर खराब हो जाती है, लेकिन इनके लिक्विड फॉर्म के साथ ऐसा नहीं है। इसलिए इसे लगाने के बाद बाकी लिपस्टिक की तरह बार-बार टचअप न दें।

इस लिपस्टिक की एक खराबी है कि ये होंठों को काफी ड्राय करती है। इसलिए इसे लगाने से पहले और हटाने के बाद होंठों पर एक अच्छा लिप बाम जरूर लगाएं। इस लिपस्टिक का कभी-कभार ही इस्तेमाल करें ताकि ड्रायनेस की परेशानी ना हो।

Liquid Lipstick स्मज-फ्री होती है इसलिए इसे हटाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये इधर-उधर ना फैले या स्किन पर ना लगे वरना इसे हटाना मुश्किल होगा। अगर चेहरे पर ये लग जाए तो कंसीलर या फाउंडेशन से इसे हटाएं।

ATM Transaction हो गया फेल और पैसे कट गए, तो बैंक आपको देगा जुर्माना, ये हैं नियम

बिजनेस डेस्क. ऐसा अक्सर होता है कि आप एटीएम से पैसा निकालने जाते हैं और किसी वजह से पैसा नहीं निकलता है, लेकिन आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। इसे फेल ATM Transaction कहते हैं। अमूमन ऐसे मामलों में खुद-ब-खुद पैसा रिफंड हो जाता है। अगर, नहीं होता है तो कस्टमर केयर को फोन कर या मेल के जरिए शिकायत करते हैं, जिसके बाद रिफंड मिल जाता है।

RBI की डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018 (2017-18) में इस तरह के करीब 16 हजार मामले दर्ज किए गए थे। क्या आप जानते हैं कि अगर बैंक रिफंड करने में देरी करता है तो उससे फाइन वसूला जा सकता है?

RBI के नियम के मुताबिक, जिस दिन आप फेल ट्रांजेक्शन की शिकायत करते हैं उसके सात दिनों (वर्किंग डे) के भीतर अगर आपको रिफंड नहीं मिलता है तो बैंक को रोजाना 100 रुपये के हिसाब से मुआवजा भरना होगा।

जानें क्या हैं इस संबंध में RBI के नियम

1। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो सबसे पहले उस बैंक से शिकायत कीजिए जिस बैंक ने कार्ड जारी किया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने किस एटीएम से ट्रांजेक्शन किया है।

2। अगर एटीएम फेल हो जाता है लेकिन अकाउंट से डेबिट हो जाता है तो बैंक को सात वर्किंग डे के भीतर रिफंड करना होगा।

3। अगर शिकायत नहीं भी करते हैं तब भी बैंक को खुद से रिफंड करना होगा। अगर आप शिकायत करना चाहते हैं तो 30 दिनों के भीतर यह काम करना होगा। अमूमन 24 घंटे में ऐसे मामलों में रिफंड मिल जाता है।

पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़, किया ये हाल

मेरठ ।। यूपी के मेरठ जिले में बैंक मैनेजर पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बीवी ने बखेड़ा कर दिया। बीवी ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। यही नहीं, थाने पहुंचकर तहरीर भी दे दी।

मामला गुरुवार रात लगभग 11 बजे का है। नेशनल हाईवे स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मोदीपुरम स्थित एक बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात है। उसके पति के कंकरखेड़ा की एक युवती से संबंध हैं। जिसको लेकर दंपती में अनबन रहती है।

आरोप है कि विगत पांच मई को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया था। दो माह से वह मायके में थी। इस बीच पड़ोसियों ने उसे फोन करके बताया कि उसका पति कार में एक महिला को लेकर घर आया है। इतना सुनते ही वह तुरंत घर पहुंची तो बेडरूम में उसका पति उसी औरत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

जिस पर उसने पुलिस को कॉल कर दिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा ने बताया कि बैंक प्रबंधक को हिरासत में लिया है। उसकी वाइफ ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

रिलीज होते ही छा गया सोनाक्षी सिन्हा का गाना ‘कोका’, देखें Video

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब बहुत ही जल्द लोगों को अपने जबदरस्त किरदार से हंसाने वाली हैं। सोनाक्षी ‘फुकरे फेम’ वरुण शर्मा और रैपर सिंगर बादशाह के साथ फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में नजर आने वाले हैं। ‘खानदानी शफाखाना’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसी बीच फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसका नाम ‘कोका’ है। बता दें, यह एक पुराना गाना है, जिसे पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने गाया था। अब इस गाने को रीक्रिएट किया है बादशाह ने। इस गाने को अब जसबीर जस्सी के साथ मिलकर बादशाह और धवानी भानुशाली ने गाया है।

4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की सबसे खास बात यह कि इसमें सोनाक्षी सिन्हा जबरदस्त ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं और इस गाने पर सोनाक्षी का गेटअप भी शानदार है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 470,116 बार देखा जा चुका है।

बता दें, फिल्म में सोनाक्षी एक पंजाबी कुड़ी का रोल प्ले कर रही हैं जिन्हें अपने मामाजी का दवाखाना चलाने का काम मिलता है। लेकिन ये सोनाक्षी के लिए आसान काम नहीं है क्योंकि ये दवाखाना नॉर्मल इलाज के लिए नहीं है।

सोनाक्षी के मामा के सेक्सोलॉजिस्ट थे और अब सोनाक्षी इस काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं लेकिन लोग सेक्स को बुरी चीज मानते हैं और उस पर लड़की से इलाज कराने कोई कैसे आएगा? इसी टॉपिक पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी के करियर को संभाल सकती है।

शादी की खबरों पर मल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला खुलासा !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब वो काफी समय बाद वेब सीरीज के जरिए वापसी कर रही हैं। दरअसल, मल्लिका हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज ‘बू सबकी फटेगी’ पर नजर आ रही हैं। इन दिनों वो इस सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं और इसी प्रमोशन के बीच मल्लिका ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मल्लिका ने अपनी शादी की खबरों को लेकर सच्चाई बताई है।

दरअसल, मल्लिका ने कहा, ‘नहीं, मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं बिल्कुल सिंगल हूं। जब फर्जी खबरों के बारे में बात करते हैं तो ये बहुत ही दुखी कर देने वाली बात होती है। मैंने पहले बताया था कि मैं 8 महीने से पेरिस नहीं गई थी। मैंने अपना पासपोर्ट तक दिखाया था ये साबित करने के लिए कि मैं पेरिस में नहीं थी। एक फ्रेंच लड़के को डेट करने की वजह से मैं क्यों टारगेट थी?

मल्लिका ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने कई फिल्में गंवाई है क्योंकि वो लोग सोचते थे कि मैं बहुत ज्यादा राय देने वाली हूं। मैंने कई हीरो से सुना कि वो बोलते थे कि उसे कास्ट मत करना वो बहुत बोलती है और उसके पास कुछ ज्यादा ही राय होती हैं। वो मेरी जगह पर अपनी गर्लफ्रेंड्स को फिल्म में लेना पसंद करते थे। मैं बता सकती हूं कि मैंने ऐसी ही 20-30 फिल्में गंवाई है।’

भतीजी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो चाचा ने तेजाब से नहलाया !

क्राइम डेस्क. पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी दूर की भतीजी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता ने उसकी यौन इच्छाओं को मानने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को तब घटी जब 25 साल की पीड़िता सो रही थी। वह अपने माता-पिता और पांच साल के बेटे के साथ रहती है।

पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूर का रिश्तेदार और पड़ोसी होने के चलते उसका अक्सर पीड़िता के माता-पिता के घर आना जाना लगा रहता था।

पुलिस ने बताया कि वह कुछ कारणों से पिछले छह महीने से अपने पति के साथ नहीं कर रही है । आरोपी ने महिला को कई बार अश्लील प्रस्ताव दिया लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया।

पुलिस ने बताया कि वह महिला के इनकार से गुस्से में आ गया और बृहस्पतिवार की रात को जब सब सो रहे थे तो वह दरवाजे से घर के अंदर घुसा और महिला के जिस्म तथा चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया। मां के पास सो रहा बच्चा घटना में जख्मी नहीं हुआ है।

पाक कोच का दावा- कोहली की बराबरी करने के काबिल है ये पाकिस्तानी बल्लेबाज

मुंबई ।। युवा बल्लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विराट कोहली कहा जाता है। कुछ क्रिकेट फैंस का मानना है कि बाबर आजम में विराट कोहली की बराबरी करने की काबिलियत है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांड फ्लावर ने भी युवा बल्लेबाज बाबर आजम को भविष्य में विराट कोहली की बराबरी करने की काबिलियत रखने वाला खिलाड़ी कहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर का मानना है कि बाबर आजम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तरह ‘रनों की भूख’ और ‘खेल की प्रतिभा’ भी।

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 के पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मुकाबले में बाबर आजम ने शतकीय पारी खेली। जिसके बदौलत पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 के इस करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकटों से जीत दर्ज कर पाई।

युवा बल्लेबाज बाबर आजम के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कहते हैं कि वह खास है। मेरा मानना है कि वह पाकिस्तान के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल होगा। उसमें काफी भूख है, फिट है और अब भी काफी युवा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना के बारे में ग्रांट फ्लॉवर को पूछा, तो उन्होंने जवाब कुछ इस प्रकार दिया, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वह अपने पैर जमीन पर रखकर क्रिकेट खेलेगा, तो उसका करियर काफी अच्छा है। उसमें विराट कोहली की तरह रनों की भूख है। मुझे लगता है कि भविष्य में बाबर आजम विराट कोहली की बराबरी जरूर करेगा”।

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 के दौरान बाबर आजम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड 68 पारियों में अपने नाम किया है। विराट कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बाबर आजम से सात परियां ज्यादा खेलनी पड़ी थी। वनडे इंटरनेशनल मैचों की सबसे कम परियों में 3000 रन बनाने का यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। हाशिम अमला ने सिर्फ 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के इस विश्वास पर बाबर आजम खरे उतरेंगे या नहीं ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन उनके खेलने के अंदाज को लेकर जरूर बताया जा सकता है कि विराट कोहली की तरह बड़ी पारियां खेलने की काबिलियत बाबर आजम में है।

 

दर्दनाक हादसा: पार्किंग दीवार गिरने से 15 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

पुणे. महाराष्‍ट्र के पुणे में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पार्किंग की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किन कारणों से हुआ है लेकिन कहा जा रहा है तेज बारिश के कारण पार्किंग की दीवार गिरी है। यह हादसा शहर के कोडवा इलाके में हुआ है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि शहर के कोडवा इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी इमारत के साथ में ही मजदूरों के रहने के लिए कच्‍चे मकान बनाए गए थे। उसी के बगल में पार्किंग की दीवार थी, जो बारिश के बाद भरभराकर गिर गई। इससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। यह दीवार की चपेट में कुछ कारें भी आई हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव अभियान में जुटी है।

घटना पर पुणे के डिस्ट्रिक्‍ट कलेक्‍टर नवल किशोर राम के अनुसार यह दीवार भारी बारिश के कारण गिरी है्। इसमें निर्माण में जुटी कंपनी की लापरवाही सामने आई है। 15 लोगों की मौत छोटा मामला नहीं है। मरने वाले लोगों में अधिकांश बिहार और पश्चिम बंगाल के मजदूर शामिल हैं। सरकार पीडि़तों को मदद मुहैया कराएगी।