28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 395

सपा नेता आजम खान ने फिर की जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी!

रामपुर ।। सपा के दिग्गज नेता और रामपुर से सांसद आजम खान एक बार फिर विवादों में हैं। विवाद की वजह भी उनके तीखे और विवादास्पद बोल हैं। आजम खान ने बिना नाम लिए गुजरे जमाने की फिल्म एक्ट्रेस एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। आजम खान और जयाप्रदा की अदावत पुरानी है। पहले भी वो कई आपत्तिजनक बयान कर चुके हैं।

वीडियो में आजम खान कह रहे हैं, ‘मैंने %$#*& नहीं खोला है। नाचघर नहीं खोला है। मैं %$#*& लफ्ज खासतौर पर प्रयोग कर रहा हूं और लोगों को ये मालूम है कि ये शब्‍द कहां जाकर लग रहा है। जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम मान लिया जाएगा, वह समाज क्या तरक्की करेगा, क्या सिर उठा कर चलेगा?’

भारतीय जनत पार्टी निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा कि आपने देखा कि अंजाम क्या हुआ? कितनी दौलत खर्च हुई थी? कितनी ताकत लगाई गई? कहते थे आजम खान जीत गए तो जड़ से नाक निकल जाएगी। अरे नाक नहीं जाने क्या-क्या निकल गई। आजम खान ने आगे कहा कि हमने खुद कहते हुए सुना है कि पूरी BJP हार जाती, लेकिन आजम खान नहीं जीतता हमें खुशी थी। हम इतने बुरे हैं। केवल इसलिए बुरे हैं कि हम बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।

पैकेट बंद खाना हमें क्यों ज्यादा अच्छा लगता है, ये है वजह

हेल्थ डेस्क. ज्यादातर लोगों को सामान्य भोजन से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड भाता है। इसमें पैकेट बंद चीजें जैसे, चिप्स, जूस, बिस्किट, केक, चॉकलेट वगैरह होते हैं। इनमें मौजूद चीजों का स्वाद ज्यादा मजेदार लगता है। आखिर क्या कारण है कि प्रोसेस्ड या जंक फूड हमें फल और सब्जियों से ज्यादा पसंद होते हैं?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक पैकेट आलू के चिप्स में करीब 1,200 कैलोरी होती है जो लगभग 30 आड़ुओं के बराबर होती है। हम चिप्स का एक पैकेट तो आराम से खा लेते हैं, लेकिन उतनी ही ऊर्जा लिए 30 आड़ुओं को नहीं खा पाते। हाल ही में सेल मेटाबॉलिज्म में छपी एक रिसर्च के मुताबिक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों या सस्ते औद्योगिक प्रोसेस्ड ऊर्जा स्रोत और पोषक तत्वों का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड चिप्स, कैंडी और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे जंक फूड का एक फैंसी नाम है।

आड़ू और आलू के चिप्स की तुलना में चिप्स ज्यादा खाने का कारण चिप्स का बेहतर स्वाद है, रिसर्च के मुताबिक ऐसा मानना ठीक नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जरूरत से ज्यादा खाने का स्वाद से लेना-देना नहीं है।

ऐसे हुआ रिसर्च में खुलासा?

चिप्स और कैंडी खाने को स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक निश्चित सीमा में इनका सेवन करने पर ऐसा कोई संबंध नहीं पाया। अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में किए गए प्रयोग में 20 स्वस्थ लोगों पर एक परीक्षण किया गया। ऐसे लोगों को चार सप्ताह तक एक समय एक अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाना और एक समय पर अनप्रोसेस्ड खाना दिया गया।

अनप्रोसेस्ड खाना भुने हुए मीट, जौ और सलाद से बना था जबकि प्रोसेस्ड फूड में हैमबर्गर, फ्रेंच फ्राइज, मैकरोनी और चीज शामिल था। दोनों कैलोरी, शुगर और फैट में समान थे। इन लोगों को दिन में तीन मील खाने की अनुमति थी और इसमें वे जितना खाना चाहें, उतना ज्यादा खा सकते थे।

रिसर्चर्स ने पाया कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का भोजन करने वाले लोगों ने दूसरे लोगों की तुलना में 500 कैलोरी ज्यादा खाना खाया। साथ ही दो सप्ताह के समय में ही एक किलो वजन बढ़ा लिया। अनप्रोसेस्ड खाना खाने वाले लोगों का लगभग एक किलो वजन कम हुआ।

इन लोगों ने अनप्रोसेस्ड खाने को अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाने की तुलना में पेट भरने वाला और संतुष्टि देने वाला पाया। उन्होंने अनप्रोसेस्ड मील के समय ज्यादा खाना खाया। शोध के मुताबिक अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाना खाने वाले लोगों ने तेजी से खाना खाया। इसलिए उनकी खाने की दर ज्यादा रही।

हाइली प्रोसेस्ड फूड सबसे पहले औद्योगिक क्रांति के दौरान आए थे क्योंकि ये सस्ते हुआ करते थे। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कम महंगे होते हैं और बनाने में भी आसान होते हैं।

रिसर्च के मुताबिक एक सप्ताह के अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाने की कीमत करीब 150 डॉलर और हाइपर प्रोसेस्ड खाने की कीमत 100 डॉलर होती है। रिसर्च के मुताबिक पश्चिमी देशों में लोग ये जानते हैं कि प्रोसेस्ड खाने से नुकसान हो सकता है लेकिन कम कीमत और सहूलियत के चलते वे प्रोसेस्ड खाने और अनप्रोसेस्ड खाने में प्रोसेस्ड खाने को चुन लेते हैं।

अफगानिस्तान में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा बम ब्लास्ट, विस्फोट से 68 घायल

मुंबई ।। अफगानिस्तान देश में कैपिटल काबुल से एक बड़े बम धमाके की खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विस्फोट में 68 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यह 24 घंटों के भीतर यह अफगानिस्तान में दूसरा ब्लॉस्ट है। इससे पहले रविवार को कंधार प्रांत में एक आत्मघाती बम ब्लॉस्ट हुआ।

सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मय ने एक बयान जारी किया। बयान में प्रारंभिक रिपोर्टों के हवाले से कहा कि, इस ब्लॉस्ट में कम से कम 68 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह जिस वक्त राष्ट्रीय राजधानी में यह विस्फोट हुआ , उस समय रोड पर बहुत भीड़ थी। ब्लॉस्ट के बाद अमेरिकी एंबेसी तक ब्लॉस्ट का धुआं पहुंचा था।

धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी भी इस ब्लॉस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले रविवार को जानकारी मिली थी कि कंधार प्रांत के मारूफ जनपद में तालिबानी लड़ाकों ने आत्मघाती बम ब्लॉस्ट को अंजाम दिया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल नदीम खान ने इस बारे में पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि इस हमले में कई सुरक्षाबल भी घायल हो गए हैं।

गौर करने वाली बात काबुल में ये ब्लॉस्ट ऐसे समय में हुआ है, जब दूसरी तरफ कतर में तालिबान और अमेरिका के बीच वार्ता चल रही है। बता दें कि अफगान युद्ध के 19 साल पूरे होने पर अमरीकी विशेष दूत जल्माय खलीलजाद शांति वार्ता के लिए अफगानिस्तान आए हैं। उनका ये 7वां दौरा था। इसके एक दिन बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इन फलों को कतई फ्रिज में न रखें, जानें इसके बारे में

हेल्थ डेस्क. कई लोगों को लगता है हरी सब्जियों की तरह फलों को भी फ्रिज में रखने से वे ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ फल-सब्जियों को छोड़कर ज्यादातर फल फ्रिज में रखने से खराब हो जाते हैं या फिर जहरीले हो जाते हैं। जानिए उन फलों के बारे में जिन्हें फ्रिज में कतई नहीं रखना चाहिए।


खरबूज-तरबूज- काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना रख सकते हैं, लेकिन उससे पहले ऐसा न करें। इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं। खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

केला- केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंठल से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। इससे बचने के लिए केले की डंठल पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं। इससे केला और उसके आसपास रखे फल लंबे समय तक ताजा रह रह सकते हैं।

संतरा या नींबू- संतरा और नींबू स्वाद में खट्टे होते है। इनमे सिट्रिक एसिड होने है जिस कारण ये फ्रिज के ठंडक सहन नही कर पाते और धीरे-धीरे इनका रस और छिलका सूखने लगता है और इस कारण इनका स्वाद भी बेअसर होने लगता है, इसलिए इन फलो को फ्रिज में न रखे।

अंगूर- अंगूर को फ्रिज में रखा जा सकता है लेकिन बिना धोएं। अगर धोकर आप इसे फ्रिज में रखेंगे तो ये जल्दी खराब हो जाएंगे। अंगूर को हमेशा पॉलीथिन में डालकर फ्रिज में रखें जिससे ये ज्यादा समय तक ताजा रह सकें।

सेब- सेब में एंजाइम्स एक्टिव की मात्रा ज्यादा होती है जिसके कारण फ्रिज में रखने से ये जल्दी पक जाते है अगर आपको इसे फ्रीज में रखना है तो कगज में लपेटकर रखें जिससे ये पकेगा नही। बीज वाले सभी फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी भी फ्रिज में रखने से बचें।

आम- आम को भी फ्रिज में भूलकर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कम होने लगता है। वहीं आम को कर्बाइड से पकाया जाता है जो पानी के साथ क्रिया करने पर जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए जब भी आप लें उसे खाने से पहले अच्छी तरह धो लें और फ्रिज-फ्रीजर या सब्जी वाले सेक्शन में भी न रखें।

लीची- गर्मी में लीची की आवक बढ़ जाती है। खाने में स्वादिष्ट लगने वाली लीची को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से इसका ऊपरी हिस्सा तो वैसा का वैसा रहता है, लेकिन अंदर वाला गूदा खराब हो सकता है।

एवोकॉडो- एवोकैडो एक ऐसा फल है जिसमें फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इस फल भी कई लोग फ्रिज में रख देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने से इसका फल का बाहरी हिस्सा बहुत ज्यादा कठोर हो जाता है।

अभी- अभी- कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा, 35 लोगों की मौत

मुंबई ।। भारत के कश्मीर राज्य के किश्तवाड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक छोटी बस गहरी खाई में गिर गई और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में अभी तक 35 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी हैं। वहीं, पीड़ितों की संख्या 17 बताई जा रही है। चोटिल लोगों में से 3 को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया है। घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए एक और हेलिकॉप्टर किश्तवाड़ रवाना हो चुका है।

 

इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। होम मिनिस्टर अमित शाह ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अमित शाह ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। जानकारी के अनुसार, अभी लाशों को मौके से निकाला नहीं जा सका है। घायलों को जम्मू एयरलिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें कि मिनीबस में क्षमता से कहीं अधिक यात्री सवार थे। ये नैनोबस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की ओर आ रही थी। पुलिस और सेना के अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत व बचाव कार्य चल रहा है और घायलों को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

 

भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होगी दुश्मनों का टैंक उड़ाने वाली रूसी मिसाइल !

New Delhi. भारतीय वायुसेना जल्द और ताकतवर होगी। क्योंकि उसके बेड़े में रूस की एंटी-टैंक मिसाइल ‘स्ट्रम अटाका’ शामिल होगी। इसके लिए दोनों देशों के बीच 200 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। मिसाइल को एमआई-35 हेलिकॉप्टर में लगाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आपातकालीन नियमों के तहत रूस से एंटी-टैंक मिसाइल के लिए सौदा हुआ है।

इसके अंतर्गत समझौते के तीन महीने के भीतर ही मिसाइलों की आपूर्ति कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, एंटी मिसाइल को युद्धक एमआई-35 में लगाए जाने से दुश्मनों के टैंक और अन्य हथियारों से निपटने की क्षमता हासिल हो जाएगी। एमआई-35 भारतीय वायुसेना का अटैकिंग हेलिकॉप्टर है। इसे अमेरिका के अपाचे की जगह लाया गया।

राजनाथ ने दिए थे अधिकार

भारत लंबे समय से रूस से मिसाइलें खरीदना चाहता था। लेकिन, एक दशक से ज्यादा समय से यह अटका हुआ था। पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आपातकालीन प्रावधानों के तहत तीनों सेनाओं की ओर से की जाने वाली खरीदारी के बारे में एक प्रस्तुतिकरण हुआ था। इसमें आपातकालीन प्रावधानों का इस्तेमाल कर हथियार खरीदने में भारतीय वायुसेना आगे रही।

सरकार के सूत्र के मुताबिक, तुरंत युद्ध की स्थिति के मद्देनजर आपातकालीन प्रावधान के तहत वायुसेना ने कई देशों के साथ स्पाइस 2000 स्टैंड ऑफ वेपन सिस्टम और कई स्पेयर और एयर टू एयर मिसाइल की डील की है।

फ्रांस से भी मिसाइल खरीदेगा भारत

भारतीय सेना फ्रांस से स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया में है। साथ ही रूस से एयर डिफेंस मिसाइल तत्काल प्रभाव से खरीदने जा रही है। सूत्र के मुताबिक, 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के कुछ दिनों के बाद ही तीनों सेनाओं को आपातकालीन शक्तियां दी गई थीं। इसके तहत सेना अपने जरूरत के हिसाब से 300 करोड़ रुपये के हथियार खरीद सकती है।

VIDEO: कमरिया गाने पर जमकर थिरकीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा !

मनोरंजन डेस्क. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में राजकुमार रॉव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्री का हिट सॉन्ग ‘कमरिया’ (Kamariya) पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, कमरिया…स्टाइल। इस वीडियो में ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहनी हुईं नजर आई।. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो कुछ ही समय में हजारों लोगों ने देखा है और अब ये वायरल भी हो रहा है।

आपको बता दें कि मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो ‘नजर’ में डायन की भूमिका में नजर आ रही हैं। मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) अक्सर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब पंसद की जाती है।

ICC WC 2019: 27 साल बाद इंग्‍लैंड से हारा भारत, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

स्पोर्ट्स डेस्क. जॉनी बेयरस्टो के शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड ने रोहित शर्मा के शतक पर पारी फेरते हुए विश्व कप लीग मैच में रविवार को भारत को 31 रन से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा।

इंग्लैंड के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रोहित (102) के शतक के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने कप्तान विराट कोहली (66) के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हार्दिक पंड्या ने 45 जबकि धोनी ने नाबाद 42 रन बनाए।

वर्ल्‍डकप में 27 साल बाद ये पहला मौका है, जब इंग्‍लैंड ने टीम इंड‍िया को हराया है। इस हार ने वर्ल्‍डकप में सेमीफाइनल की दौड़ में अब पाकिस्‍तान का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने 55 रन देकर तीन जबकि क्रिस वोक्स ने 58 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारत की यह हार निराशाजनक रही क्योंकि पूरी पारी के दौरान टीम इंडिया ने जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त जज्बा नहीं दिखाया। इंग्लैंड ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा (111) के शतक के अलावा बेन स्टोक्स (79) और जेसन राय (66) के अर्धशतक से सात विकेट पर 337 रन बनाए। बेयरस्टा ने 109 गेंद में छह छक्कों और 10 चौकों की पारी के दौरान राय के साथ पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़कर इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दिलाई। जो रूट (44) ने भी उम्दा पारी खेली।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 69 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और 44 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए। इस जीत से इंग्लैंड के आठ मैचों में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। भारत सात मैचों में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने पहले तीन ओवर मेडन डाले और इस दौरान लोकेश राहुल को अपनी ही गेंद पर लपका। राहुल खाता भी नहीं खोल पाए।

रोहित ने जोफ्रा आर्चर पर चौके से खाता खोला लेकिन दो गेंद बाद भाग्यशाली रहे जब रूट ने दूसरी स्लिप में उनका कैच टपका दिया। भारतीय टीम पावर प्ले में एक विकेट पर 28 रन ही बना सकी जो टूर्नामेंट में किसी टीम का पहले 10 ओवर में न्यूनतम स्कोर है। कोहली ने इसी बीच आर्चर पर लगातार दो चौके मारे जबकि रोहित ने मार्क वुड पर दो चौके जड़े। कोहली ने वुड पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। कोहली ने स्टोक्स पर चौका और फिर दो रन के साथ 59 गेंद में विश्व कप में लगातार पांचवां अर्धशतक पूरा किया।

धीमी शुरुआत करने वाले रोहित ने भी आदिल राशिद पर चौके के साथ 65 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने स्टोक्स पर लगातार तीन चौके मारे लेकिन कोहली लियाम प्लंकेट की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर स्थानापन्न खिलाड़ी जेम्स विन्स के हाथों में खेल गए। उन्होंने 76 गेंद का सामना करते हुए सात चौके मारे। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने पर विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे ऋषभ पंत शुरू में काफी नर्वस दिखे और खाता खोलने से पहले ही दो बार रन आउट होने से बचे।

रोहित ने प्लंकेट की गेंद पर दो रन के साथ 106 गेंद में मौजूदा विश्व का तीसरा और करियर का 25वां शतक पूरा किया। मोर्गन ने इसके बाद गेंद वोक्स को थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं करते हुए नए स्पैल की पहली ही गेंद पर रोहित को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। रोहित ने 109 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके मारे। पंत भी 29 गेंद में 32 रन बनाने के बाद प्लंकेट की गेंद पर वोक्स के शानदार कैच का शिकार बने। पंड्या ने वोक्स पर लगातार तीन चौके मारकर रन गति में इजाफा करने की कोशिश की।

भारत को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 104 रन की दरकार थी। पंड्या भी इसके बाद प्लंकेट की गेंद पर विन्स को कैच दे बैठे जिससे भारत की रही सही उम्मीद भी टूट गई। इससे पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो और रॉय की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने सतर्कता के साथ बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में टीम का स्कोर 47 रन तक पहुंचाया। रॉय हालांकि 11वें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब भारत ने उनके खिलाफ डीआरएस नहीं लिया जबकि रीप्ले में दिखा कि गेंद उनके ग्लव्स को छूकर धोनी के हाथों में पहुंची थी। वह इस समय 21 रन बनाकर खेल रहे थे।

बेयरस्टो ने युजवेंद्र चहल पर दो छक्कों के साथ 16वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और इस दौरान 56 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। रॉय ने कुलदीप यादव की गेंद पर दो रन के साथ 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली गेंद पर छक्का जड़ा। रॉय हालांकि कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर स्थानापन्न खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के शानदार कैच का शिकार बने। उन्होंने 57 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे।

बेयरस्टो और रूट ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। बेयरस्टो ने स्वच्छंद बल्लेबाजी जारी रखी और पंड्या की गेंद पर एक रन के साथ 90 गेंद में विश्व कप का अपना पहला शतक पूरा किया। इंग्लैंड के 200 रन 30वें ओवर में पूरे हुए। कप्तान कोहली ने इसके बाद शमी को गेंदबाजी में वापसी कराई और उनके नए स्पैल की चौथी गेंद को ही बेयरस्टो डीप प्वाइंट पर ऋषभ पंत के हाथों में खेल गए। शमी के अगले ओवर में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (01) भी शार्ट गेंद को हुक करने की कोशिश में फाइन लेग पर जाधव को कैच दे बैठे जिससे इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 207 रन हो गया।

स्टोक्स ने इसके बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने चहल पर दो छक्के और एक चौका मारा। चहल ने 10 ओवर में 88 रन खर्च किए जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। शमी ने अपने तीसरे स्पैल के लिए वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर रूट को फाइन लेग पर पंड्या के हाथों कैच कराया।

रूट ने 54 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे। शमी ने जोस बटलर (20) और फिर क्रिस वोक्स (07) को पवेलियन भेजकर करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। स्टोक्स ने शमी की गेंद पर दो रन के साथ 38 गेंद में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया। स्टोक्स ने शमी की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा लेकिन पारी के अंतिम ओवर में बुमराह की गेंद पर जडेजा को कैच दे बैठे।

राहुल गांधी आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे मुलाकात !

New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। राहुल के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद यह उनकी पहली मुलाकात होगी।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और विभिन्न स्तरों पर पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार शाम गांधी के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे।
बैठक का एजेंडा हालांकि स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें कांग्रेस को हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार, खासकर हिंदी पट्टी में मिली पराजय को लेकर गहन मंथन किया जायेगा।

विशेषकर उन राज्यों के संदर्भ में जहां वह दिसम्बर महीने में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्य समिति की 25 मई को हुई बैठक में गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

VIDEO: कुमकुम भाग्य सीरियल से एक्टिंग सीख रही हैं सनी लियोनी

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों टीवी शो देखकर एक्टिंग सीख रही हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सनी टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ देखकर उसके डायलॉग दोहराने की कोशिश करती हैं। इस पोस्ट का कैप्शन है, एक्टिंग वर्कशॉप।

वार्ता के मुताबिक सनी अपनी इस एक्टिविटी के साथ पूरी मस्ती करती दिखती हैं। पोस्ट से साथ सनी ने पोस्ट लिखा है कि धन्यवाद कुमकुम भाग्य, श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया। मेरा वह बेस्ट टाइम होता है जब में बिना अपनी बेवकूफी भरी कमेंट्री के बिना आपका शो देख पाती हूं।

सनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कोकाकोला’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के लिए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण भाषा भी सीख रही हैं। कुछ दिन पहले सनी ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह ग्रामीण भाषा बोलती नजर आ रही थीं।