28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 396

मोदी सरकार 2 के 30 दिन पूरे, कश्मीर मसले और पाकिस्तान पर सख्त रुख !

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दूसरी पारी का एक महीना पूरा कर चुके हैं। दूसरी पारी के पहले महीने में मोदी सरकार पिछली बार की तुलना में कहीं ज्यादा परिपक्व और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। किसानों-गरीबों से जुड़े बड़े फैसले और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर सरकार ने इसके संकेत भी दे दिए है।


एक महीने के कामकाज पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री अपने कामकाज के पूर्व के तौर-तरीकों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जैसे केंद्रीय कक्ष में सांसदों को संबोधित करना, पीएम के रूप में संसद में पहला भाषण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के रूप में देना, मंत्री परिषद एवं सचिवों की बैठक कर सौ दिन की कार्य योजना का निर्देश देना आदि।

तेवर और अंदाज वही :
मोदी ने पिछले कार्यकाल में पहला फैसला कालेधन पर एसआईटी बनाने का लिया था। इस बार राजस्व विभाग के अफसरों पर कार्यवाही जैसा कड़ा कदम उठाया गया। यदि पहली फाइल पर हस्ताक्षर की बात करें तो शहीदों के बच्चों की छात्रवृत्ति में इजाफा का किया। इसका दायरा भी बढ़ाया। कहने का तात्पर्य यह है कि काम करने का अंदाज वैसा ही है। तेवर भी वैसे ही हैं। संसद में दोनों सदनों में अभिभाषण पर चर्चा के जवाब के दौरान उन्होंने विफलताओं के लिए कांग्रेस पर भी हमला बोला।

तेजी से काम करने की धमक दिखाई :
मोदी सरकार-2 कामकाज के साथ अपनी धमक जमाने के लिए भी तेजी से काम कर रही है। सरकार ने पहले ही माह में अपने घोषणापत्र पर अमल करने के लिए कैबिनेट फैसलों के साथ संसद पर उनकी मुहर भी लगवानी शुरू कर दी है। सरकार ने शुरुआत से ही प्रधानमंत्री स्कालरशिप योजना, मोटर व्हीकल ऐक्ट में बदलाव, एक देश एक राशन कार्ड, कश्मीर नीति, तीन तलाक बिल को लेकर अपने एजेंडे को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

विपक्ष के खिलाफ आक्रामक :
विशेषज्ञों का कहना है कि विपक्ष के खिलाफ उनकी रणनीति पहले जैसी ही आक्रामक रहेगी। उसमें ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है। यह दिख भी रहा है जिस प्रकार टीडीपी के राज्यसभा सदस्यों को भाजपा में शामिल किया गया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल के खिलाफ आक्रामक अभियान चल रहा है और चार राज्यों में चुनावी तैयारियां भाजपा की तरफ से चल रही है, वह मोदी और शाह की जोड़ी की पुरानी रणनीति है।

कश्मीर मसले और पाकिस्तान पर सख्त रुख दिखा: कश्मीर में शांति बहाली और पाक को अलग-थलग करना मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल की प्राथमिकताओं में शुमार था। इस बार एक माह में उठाए गए कदमों से साफ है कि सरकार का रवैया और सख्त होगा।

मोदी सरकार-1
26 मई 2014 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
27 मई 2014 : प्रधानमंत्री मोदी ने शपथग्रहण के अगले दिन ही कैबिनेट बैठक बुलाई।

पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला
कैबिनेट की पहली बैठक में कालेधन का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। ताकि कर चोरी और गैर-कानूनी गतिविधियों के जरिए विदेश में जमा की गई भारी धन राशि की जांच की जा सके।

मोदी सरकार – 2
30 मई 2019 : नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
31 मई 2919 : 2014 की तरह शपथग्रहण के अगले दिन ही कैबिनेट की बैठक

पहली कैबिनेट में बड़े फैसले

1. प्रधानमंत्री किसान योजना में सभी किसानों को 6000 रुपये मिलेंगे। करीब 12 करोड़ गरीब और सीमांत किसानों को फायदा।
2. शहीदों और पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति राशि बढ़ाई। हर महीने लड़कों को 2500 और लड़कियों को 3000 रुपये मिलेंगे। पहले 2000 और 2250 रुपये थी।
3. असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना को मंजूरी दे दी गई है। 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।

ये बड़ी कार्रवाई भी
10 जून 2019 : मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया है।
18 जून 2019 : भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे सीमाशुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क के 15 अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति।

पाक को बेनकाब किया
जून में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद का प्रायोजन, उसकी मदद और उसका वित्त पोषण करने वाले देशों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। मोदी के इस प्रस्ताव को अमेरिका, रूस समेत कई देशों ने समर्थन किया।

कश्मीर पर ज्यादा फोकस
दूसरे कार्यकाल में सरकार कश्मीर को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी है। शाह को गृहमंत्री बनाकर मोदी ने यह भी संकेत दे दिया है कि वे कश्मीर को लेकर कुछ नया कर रहे हैं। राज्य में परिसीमन को लेकर हालांकि सरकार ने आधिकारिक रूप से पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन इसके जरिये पार्टी वहां के जनसांख्यिकी ढांचे में बदलाव और गैर कश्मीरी मुख्यमंत्री का रास्ता खोल सकती है। साथ ही धारा 370 और अनुच्छेद 35 की समीक्षा भी कर सकती है। ऐसे संकेत आने लगे हैं।

रिषभ पंत नहीं बल्कि इस क्रिकेटर को लगातार मौका देना भारतीय टीम को पड़ रहा है भारी

मुंबई ।। विश्वकप-2019 में टीम इंडिया के खिलाड़ी निरंतर शानदार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। विश्वकप 2019 में फिलहाल भारतीय टीम ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें भारतीय टीम को पांच मैचों में जीत मिली वह एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और एक मुकाबला रद्द हुआ था।

बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन पर नजर डालते हैं तो टीम के ज्यादातर क्रिकेटर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, विश्वकप 2019 के दौरान भारतीय टीम में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर शामिल है जो अब तक खेले गए मुकाबले में अपना शानदार प्रदर्शन बेहतरीन प्रदर्शन करने में असफल साबित हुए। लेकिन हम आज ऐसे क्रिकेटर खिलाड़ी की बात करेंगे जिन्होंने भारतीय टीम में निरंतर मौका देना भारतीय टीम को भारी पड़ रहा है।

हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की कुलदीप यादव फिलहाल विश्वकप 2019 में सबसे खराब गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल है। विश्वकप 2019 में कुलदीप यादव ने अब तक 6 मैच खेले हैं 6 मैचों के दौरान उन्होंने 342 गेंदें डाली है। इसी दौरान कुलदीप यादव ने 279 रन देकर 2 मैडन ओवर और 5 विकेट झटके हैं।

इसी दौरान कुलदीप यादव की इकोनामी रेट 4.89 कि रही थी। इसी दौरान कुलदीप यादव की औसत रेट 68.4 की रही थी। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव बहुत खराब प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अगर कुलदीप यादव के स्थान पर रविंद्र जडेजा को खिलाया जा सकता है तो बेहतरीन बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं।

राशिफल: 01 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, नौकरी का इंतजार खत्म होगा !

राशिफल: 01 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, नौकरी का इंतजार खत्म होगा !

आज का राशिफल

मेष

खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग है। आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

वृषभ

विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 1 जुलाई 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 1 जुलाई 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- सोमवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- ज्येष्ठ

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- रोहिणी

योग:- गण्ड

तिथि:- चतुर्दशी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:26

सूर्यास्त:- 07:23

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

झड़ते बालों से परेशान हैं तो घर पर बनाए हेयर पैक, एक बार जरुर अजमाकर देखें

फैशन डेस्क। प्रोटीन की कमी में अक्सर बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों के टूटने से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसके लिए आप महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि आप इस परेशानी को बिना पैसे खर्च किए घर पर बने हेयर पैक से खत्म कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसा ही हेयर पैक बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

इसके लिए आपको चाहिए-

एक अंडा- इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूती देता है और इनके टूटने की परेशानी कम करता है।

दो ग्रीन टी बैग – ये आपके बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी और इन्हें बनाएगी शाइनी।

सबसे पहले 2 ग्रीन टी बैग लें और इसे एक कप पानी में डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर इसे छान लें। अब कटोरी में एक अंडा फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें 3 से 4 चम्मच ग्रीन टी का पानी ( जो आपने छानकर रखा है) मिलाएं।

बालों को पहले अच्छी तरह कंघी करके सुलझा लें। अब ब्रश की मदद से इस पैक को पूरे सिर पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने के बाद इसे धोकर शैम्पू कर लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा, आप अंडे की मदद से एक ऐसा हेयर पैक भी बना सकते हैं जिससे डैंड्रफ की परेशानी खत्म हो सकती हैं। इस पैक के लिए सबसे पहले अपने बालों की लंबाई के हिसाब से कुछ मेथी के दाने लें और इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें।
सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें अंडा मिलाएं। इसे पूरे सिर पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद इसे धोकर शैम्पू कर लें। इससे बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

बारिश के मौसम में इस तरह रखे अपने चेहरे का खास ध्यान, 4 गुना बढ़ जाएगी रौनक

हेल्थ डेस्क. चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने मानसून का मौसम दस्तक दे चुका है। देश के कई हिस्सों पर लोग बारिश एंजॉय कर रहे हैं। बारिश के मौसम में हमारी स्किन तेज धूप के प्रकोप से तो बच जाती है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि अब हमारी स्किन सुरक्षित है। बहुत सारे लोग ये ही गलती कर बैठते हैं। बारिश के मौसम में भी स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

चेहरा साफ करें

बता दें की दिन में कम से कम तीन बार फेस वॉश कर त्वचा को साफ रखें। ऐसा करने से आपकी स्किन से ज्यादा तेलीय और धूल साफ हो जाएगी। बारिश का पानी ज्यादा देर तर अगर स्किन पर रहे तो इससे खुजली होने लगती है और बैक्टेरिया और फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए त्वचा को मानसून में हमेशा साफ रखें।

सही खाना खाएं

वहीं बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों से दूर रहें। ऑयली फूड न खाएं, क्योंकि मानसून में पेट खराब होने की समस्या बहुत बढ़ जाती है। विटामिन ए और विटामिन सी युक्त खाने को अपने खाने में ज्यादा शामिल करें। इससे आपकी स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करेगी।

पानी पिएं

जहां हाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए 2 से 3 लीटर पानी पिएं। इस मौसम में हालांकि पारा इतना हाई नहीं रहता फिर भी शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरल पदार्थ भी काफी फायदा देते हैं।

शैम्पू

बारिश के आगमन के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे घुंघराले, सूखे और तेलीय बालों पर असर पड़ता है। कम से कम एक हफ्ते में तीन बार बालों को शैम्पू करने का अपना रुटीन जरूर बनाएं।

कंडीशनर

कंडीशनर लगाना मानसून में बिलकुल न छोड़ें। अच्छे कंडीशनर के इस्तेमाल से नमी के इस वातावरण में आपके बाल अच्छे रहेंगे।

सिंदूर और बिंदी पर उलेमा ने उठाए सवाल तो नुसरत जहां ने दिया ये करारा जवाब

मनोरंजन डेस्क. तृणमूल कांग्रेस की सांसद और एक्‍ट्रेस नुसरत जहां लोकसभा चुनाव में टिकट पाने से लेकर संसद में अपनी शपथ लेने तक सुर्ख‍ियों में छाई हुई हैं। पहले उनका ग्‍लैमर की दुनिया से आकर सांसद बनना और उसके बाद शादी के बाद पहली बार सांसद के रूप में शपथ लेना खूब खबरों में छाया रहा। खास कर शादी के बाद उनका साड़ी, बिंदी और सिंदूर मुस्‍ल‍िम उलेमाओं को पसंद नहीं आया है।

मुस्लिम धर्मगुरु असद वसमी ने कहा, ”जांच के बाद पता चला कि नुसरत ने जैन धर्म के युवक से शादी की है। इस्लाम कहता है कि मुस्लिम की शादी मुस्लिम से होनी चाहिए। नुसरत एक अभिनेत्री हैं और अभिनेता-अभिनेत्री धर्म की फिक्र नहीं करते।’

नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं। मुस्‍ल‍िम उलेमाओं को उनका मंगलसूत्र पहनना भी रास नहीं आया है। अब इस मामले में खुद नुसरत जहां ने सभी को करारा जवाब दिया है।

अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर लिखा, मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्‍व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है। जहां तक मेरी बात है तो मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्‍मान करती हूं। मैं अब भी मुस्‍लिम हूं।

ऐसे में उन लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्‍या पहनूं और क्‍या नहीं। आपका विश्‍वास पहनावे से परे होता है। सभी धर्मों के मूल्यवान सिद्धांतों में विश्वास करने और उन्‍हें मानना कहीं ज्‍यादा बड़ी बात है।

नुसरत जहां के पति निखिल कोलकाता के बि‍जनेसमैन हैं। दोनों ने हाल ही में तुर्की में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इस जोड़े ने 4 जुलाई को कोलकाता में एक भव्य रिसेप्शन समारोह की योजना बनाई है।

पिता ने 1 महीने तक बंधक बनाकर सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म !

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना मांट क्षेत्र में एक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा, “मांट के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी विवाहित बेटी को ससुराल से यह कहकर ले आया था कि मां बीमार है। बेटी जब घर आई तो मां को न पाकर दंग रह गई। असली में वह पहले से ही योजना बनाकर अपनी पत्नी को उसके मायके बिहार छोड़ आया था।

शुक्ला ने कहा, ”पीड़िता का आरोप है कि सौतेले पिता ने बंधक बनाकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी प्रकार उसके चंगुल से मुक्त हुई बेटी ने थाने में पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

मांट के प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया, “मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता की तलाश की जी रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

CM योगी सभी विभागों से लेंगे 2 सालों के काम का हिसाब !

Lucknow. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खास विभागों से खास लक्ष्य हासिल करने के सवाल पर उनका हिसाब लेंगे। यह सवाल एसडीजी गोल 2030 से जुड़े हुए हैं। सीएम हर लक्ष्य के लिए संबंधित विभाग की ओर से प्रस्तुतिकरण देखेंगे।

इन विभागों को यूपी में वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 में किये गये कार्य व 2019-20 के लिए बनाई गई कार्य योजना को बताना होगा। असल में एसडीजी गोल (ससटेनबल डवलपमेंट गोल) 2030 के तहत नीति आयोग ने यूपी के अहम विभागों को खास जिम्मेदारी दी है।

गरीबी उन्मूलन का जिम्मा ग्राम्य विकास के पास है तो भूख का खात्मा करने का जिम्मा कृषि विभाग का है। स्वास्थ विभाग के पास स्वास्थ्य व बेहतर जीवन, सिंचाई विभाग के पास साफ पेयजल, स्वच्छता की जिम्मेदारी है। इसी तरह 17 विभागों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

खास बात यह है कि शैक्षिक सुधार के लिए यूपी के शिक्षा विभाग को बताया गया है कि प्राथमिक व माध्यमिक में नेट इनरोलमेंट को सुधारने की जरूरत है। कक्षा पांच के बच्चों में भाषा, गणित में सुधार करना है। एसडीजी गोल (ससटेनबल डवलपमेंट गोल) 2030 केंद्र सरकार का खास एजेंडा है।

राशिफल: 30 जून 2019, आज इन राशियों पर मेहरबान हुईं धन की देवी मां लक्ष्मी, पैसों की होगी बरसात

राशिफल: 30 जून 2019, आज इन राशियों पर मेहरबान हुईं धन की देवी मां लक्ष्मी, पैसों की होगी बरसात

आज का राशिफल

मेष

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।