28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 368

पथरी के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय

हेल्थ डेस्क. गुर्दे मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगो में से एक है। यह अंग हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। इस अंग का काम हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाला। साथ ही यह शरीर में पानी के स्तर,अन्य तरह पदार्थ,रासायनिक और खनिज को बनाए रखने में मदद करता है। इससे विषाक्त पदार्थ मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकलते हैं। एक व्यक्ति को स्वस्थ्य जीवन यापन करने के लिए उसके गुर्दो का बहुत योगदान है।

पथरी होने पर इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमाएं

पथरी

कई बार आपके बेकार के खाने के कारण आपके गुर्दे में पथरी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। साथ ही अगर आप रोज पानी कम पीते हैं तो यह भी आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबिक होता है। पानी कम पीने की वजह से भी शरीर में पथरी होने लगती है। ये पत्थर कई बार मटर के दाने के आकार को होता है तो कई बार ये बॉल के आकार का भी हो सकता है। शरीर में पथरी होने के कारण आपकी सेहत पर इसका खतरनाक असर दिखाई पड़ता है।

अनार

अनार कई पोषक तत्वों से भरा होता है यह एक अत्यंत स्वस्थ फल माना जाता है। अनार का रस सबसे अच्छा प्राकृतिक पेय है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। यह स्वाभाविक रूप से गुर्दे के पत्थरों को हटाने में मदद करता है। इसमें अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

मकई

मकई के बाल मकई के भूसी में पाए जाते हैं लोग आमतौर पर इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन कई बार आप जिसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं वह ही आपके बड़े काम आ जाती है। जैसे कि ये मकई के बाल भी गुर्दे से पथरी को निकालने में मदद करते हैं। यह नए पत्थरों के गठन को भी रोकता है। मकई के बाल से शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा भी मिलता है।

नींबू का रस और जैतून का तेल

अगर आप अपने गुर्दे की डॉक्टरी इलाज के स्थान पर खुद ही घर में ठीक करना चाहते हैं तो आपको नींबू के रस में जैतून के तेल को मिलाकर पीना होगा। ऐसा करने से आपकी पथरी अचानक से तो नहीं लेकिन कुछ समय पर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। नींबू का रस गुर्दे से पत्थरों को तोड़ने का काम करता है।

एप्पल साइडर विनेगर

ऐप्पल साइडर विनेगर या सिरका में साइट्रिक एसिड होता है। यह गुर्दे के पत्थरों को छोटे कणों में तोड़ने और विघटित करने की प्रक्रिया में सहायता करते है। यह मूत्रमार्ग के माध्यम से किडनी की पथरी को हटाने को आसान बनाने में मदद करता है। सेब साइडर सिरका की खपत विषाक्त पदार्थों को दूर करने और गुर्दे की सफाई करने में भी मदद करती है। जब तक पत्थरों को पूरी तरह से गुर्दे से हट नहीं जाता तब तक दो बड़े चम्मच इसे गर्म पानी से लिया जा सकता है।

यूपी: चाकू के नोंक पर नाबालिग किशोरी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

क्राइम डेस्क. कानपुर के निकट नर्वल क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी को गांव के ही पांच युवक उठा ले गए। उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। युवकों ने चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह वह लहूलुहान हालत में चरी के खेत में पाई गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप
दिल्ली : पिटाई करने से पहले आरोपी लड़के ने लड़की से किया था रेप

किसान की 15 वर्षीय बेटी रविवार को घर के बाहर सो रही थी। परिवार के दूसरे लोग भी आसपास चारपाई पर सो रहे थे। रात में किशोरी बाथरूम के लिए घर से थोड़ी दूर गई थी। आरोप है कि इसी समय गांव के ही अनिल यादव, जल्लाद उर्फ विपिन, सूरज यादव, रघुनाथ उर्फ सुमित और राजू साहू पहुंचे और मुंह पर कपड़ा बांधकर किशोरी को उठा ले गए। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपित उसे पास के चरी के खेत में ले गए। वहां पहले पीटा फिर चाकू से धमकाकर दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो भाग निकले। सुबह बेटी बिस्तर पर नहीं मिली तो किसान परिवार ने तलाशना शुरू किया। वह गांव के बाहर चरी के खेत में बेसुध पड़ी थी। पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल के अनुसार, पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। एसपी ग्रामीण की निगरानी में घटना की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

ICC ODI रैकिंग: बैटिंग में विराट-रोहित का दबदबा, बुमराह अव्वल गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को जारी आईसीसी की नवीनतम बल्लेबाजी और गेंदबाजी के रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

रविवार को लार्ड्स के मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल के बाद चैम्पियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को नवीनतम रैंकिंग में फायदा हुआ है। इस रैंकिंग में सेमीफाइनल और फाइनल के प्रदर्शन को शामिल किया गया है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा है। जबकि गेंदबाजों में शीर्ष 10 में बुमराह इकलौते भारतीय हैं। केन विलियमसन करियर की सर्वश्रेष्ठ 799 रेटिंग अंक पर हैं।

रविंद्र जडेजा ने लगाई 24 अंकों की छलांग

फाइनल के बाद हालांकि उनके नाम 796 अंक रहे और वह हमवतन रॉस टेलर के बाद छठे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स करियर के सर्वश्रेष्ठ 694 अंक के साथ बल्लेबाजों की सूची में 20वें स्थान पर पहुंच गए। टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 गेंद में 85 रन के बूते पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा ने 24 स्थानों का सुधार किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 77 रन की पारी से वह 108वें स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर एलेक्स कैरी क्रमश: 29वें और 32वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर कायम

गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स करियर की सर्वश्रेष्ठ 676 रेटिंग अंकों के साथ सातवें पायदान पर आ गए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हालांकि छह है जहां वह अप्रैल 2017 में पहुंचे थे। टूर्नामेंट में 20 विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर पहली बार शीर्ष 30 में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल और फाइनल में दमदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी एक बार फिर शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 319 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। टीम रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड ने विश्व कप में जीत के बाद भारत पर अपनी बढ़त तीन अंक की कर ली है।

‘कंगाल’ पाकिस्तान में रेलवे की हालत खस्ता, 150 साल पुराने रेलवे पटरी के भरोसे ट्रेन

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान के 150 साल पुराने रेलवे नेटवर्क की हालत खस्ता बताई जा रही है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 55 फीसदी रेल पटरियां बदलाव की मांग कर रही हैं और घटिया व दोषपूर्ण सिग्नल प्रणाली के कारण रेल दुर्घटनाओं में तेजी आई है.

रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच वर्षो में देश में 384 रेल दुर्घटनाएं हुईं हैं, जिनमें 150 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. अकेले साल 2018 में ही 74 ट्रेनें हादसों का शिकार हुईं, जिनमें से 13 बड़ी दुर्घटनाएं थीं. इनमें से 54 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है जबकि 20 दुर्घटनाओं के मामले की जांच अभी जारी है.

रिपोर्ट के अनुसार पुरानी पड़ चुकी पटरियां, दोषपूर्ण सिग्नल प्रणाली और भारी लोड के चलते रेल हादसे देखने को मिल रहे हैं. बड़ी दुर्घटनाओं में आठ ट्रेनों में आग लगना, तीन दुर्घटनाएं रेलवे क्रॉसिंग पर और एक हादसे में एक यात्री ट्रेन का मालगाड़ी से टकरा जाना शामिल है. दूसरी अन्य दुर्घटनाओं में 28 यात्री ट्रेनों और 33 मालगाड़ियों को नुकसान पहुंचा था.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पाकिस्तानी रेलवे ने 13 मामलों को गंभीर करार दिया और इन मामलों में अपने स्टाफ के लोगों व अधिकारियों के खिलाफ 24 कारण बताओ नोटिस जारी किए.

यूपी: दारोगा भर्ती में पास होने के लिए अब सिर्फ चाहिए इतने फीसदी अंक

जॉब डेस्क. उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में दरोगा बनने की आस लगाए युवाओं को बड़ी राहत दे दी है। दरोगा पद पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में अब अभ्यर्थियों को हर प्रश्न पत्र में 50 फीसदी के बजाये 35 फीसदी अंक लाने जरूरी होंगे। इसके अलावा यह भी जरूरी होगा कि कुल मिलाकर सभी चारों प्रश्नपत्रों में उनके अंकों का औसत पचास फीसदी हो।

दरअसल,पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड प्रदेश में दरोगा भर्ती की परीक्षा करवाता है। अभी तक भर्ती बोर्ड द्वारा कराई जा रही सीधी भर्ती में उसे पर्याप्त संख्या में दरोगा नहीं मिल पा रहे हैं। वजह यह थी कि माइनस मार्किंग के साथ ही उन्हें हर विषय की लिखित परीक्षा में पचास फीसदी अंक लाने जरूरी होते थे। हर प्रश्नपत्र सौ अंक का होता है। माइनस मार्किंग के चलते ज्यादातर अभ्यर्थी 50 प्रतिशत अंक नहीं हासिल कर पा रहे थे।

किसी अभ्यर्थी को गणित में तो 50 फीसदी या उसके ज्यादा अंक मिल जाते थे लेकिन अन्य प्रश्नपत्रों में 50 फीसदी अंक नहीं मिल पाते थे। ऐसे में नई व्यवस्था में अभ्यर्थियों को अन्य सभी प्रश्नपत्रों में किसी में 35 तो किसी में पचास से ज्यादा अंक मिलते हैं तो औसतन 200 नंबर मिलने पर वे दरोगा बन सकेंगे। ऐसे में भर्ती बोर्ड ने प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह को प्रस्ताव दिया था कि हर प्रश्नपत्र में पासिंग अंक की 50 प्रतिशत की अनिवार्यता खत्म कर इसे 35 फीसदी कर दिया जाए।

इसे मानते हुए प्रदेश कैबिनेट ने अब उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा में छठवें संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब अभ्यर्थियों को हर प्रश्नपत्र में 35 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा। वहीं कुल मिलाकर सभी प्रश्नपत्रों में उनके अंक 50 फीसदी होने चाहिए। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसा करने से पुलिस भर्ती बोर्ड को शारीरिक दक्षता परीक्षण और उपलब्ध पदों की तुलना में चयन सूची तैयार करने में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, किया इतना कलेक्शन

मनोरंजन डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘सुपर 30’ (Super 30) को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पोंस मिलता नजर आ रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के महज तीन दोनों में 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 11.83 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन 20.74 करोड़ बटोरे। रविवार को फिल्म ने 20.74 करोड़ की आमदनी की।

कुलमिलाकर तीन दोनों में इस फिल्म ने 50.76 करोड़ का कलेक्शन किया है। अपनी रिलीज के पहले दिन के मुकाबले इसके दूसरे और तीसरे दिन वीकेंड्स पर कमाई में बढ़िया इजाफा देखने को मिला है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया।

आनंद कुमार बने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया जिसमें ऋतिक के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), नंदीश सिंह (Nandish Singh) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने भी काम किया है।

डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है सपा, इस सीट से लड़ेंगी उपचुनाव !

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अपनी पूर्व सांसद डिंपल यादव को रामपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ा सकती है। पार्टी में उनकी उम्मीदवारी को लेकर गंभीरता से विचार हो रहा है। रामपुर में भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा है। पार्टी मान रही है कि रामपुर सीट उनके लिए पूरी तरह मुफीद है। यहां से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां कई बार से लगातार जीतते आ रहे हैं। यह सीट आजम खां के सांसद हो जाने से खाली हुई है।

सूत्र बताते हैं कि अगर भाजपा यहां से अपनी प्रत्याशी जयाप्रदा को टिकट देती है तो डिंपल की उम्मीदवारी और पुख्ता हो सकती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस पर निर्णय करना है। कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रही डिंपल यादव इस बार चुनाव हार गईं। अगर सपा उन्हें यूपी विधानसभा में भेजना चाहेगी तो उनके लिए रामपुर सीट जीत के नजरिए से खासी मजबूत मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि सांसद आजम खां भी इसके समर्थन में हैं। वैसे भी आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य , बेटा विधानसभा सदस्य व खुद लोकसभा सदस्य हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अन्नदाता अपमानित हो रहा है। उसको फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने का वादा पूरा नहीं हुआ। न्यनूतम समर्थन मूल्य सिर्फ कागजी घोषणा बनकर रह गया है। सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसान को परेशान किया जाता है। वह बिचैलियों और आढ़तियों को औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हो जाता है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि किसान की आय दोगुनी करने की चर्चा तो खूब होती है लेकिन उसकी कोई स्पष्ट रूपरेखा अभी तक भाजपा सरकार नहीं बता सकी है। हर तरफ से उपेक्षित और कर्ज के बोझ से लदा किसान अंततः आत्महत्या करने को बाध्य हो जाता है।

पाकिस्तान: गिरफ्तारी से पहले ही हाफिज सईद को मिली जमानत !

वर्ल्ड डेस्क. आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने सोमवार को मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी सरगना हाफिज सईद और तीन अन्य को जमानत दे दी. डॉन न्यूज के मुताबिक, यह फैसला मदरसे की भूमि को अवैध कार्यो के लिए इस्तेमाल किए जाने के एक मामले में लिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, सईद के अलावा हाफिज मसूद, आमेर हमजा और मलिक जफर को 31 अगस्त तक 50,000 पाकिस्तानी रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी गई है. सुनवाई के दौरान, आरोपी के कानूनी वकील ने अदालत से जमानत की याचिका स्वीकार करने का आग्रह करते हुए कहा कि जमात-उद-दावा भूमि के किसी भी टुकड़े का अवैध रूप से उपयोग नहीं कर रहा है.

इस बीच, लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) ने संघीय सरकार, पंजाब सरकार और काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) को सईद और उसके सात सहयोगियों द्वारा दायर याचिका के बारे में नोटिस जारी किया, जिसमें सीटीडी द्वारा एक मामले में चुनौती भी दी गई थी. एलएचसी की दो सदस्यीय पीठ ने पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा.

संघीय सरकार के एक वकील ने नोटिस पर आपत्ति भी जाहिर की. मगर खंडपीठ ने आपत्ति को खारिज कर दिया और 30 जुलाई तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी. जुलाई की शुरुआत में दी गई संयुक्त याचिका के अनुसार, जमात-उद-दावा के नेताओं ने तथ्यों के साथ बताया कि एक जुलाई को दर्ज किए गए मामले के अनुसार उन्हें अवैध रूप से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी समूह के सदस्य के रूप में बताया गया है.

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर इस लड़की ने मचाया धमाल, VIDEO हो रहा वायरल

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में अपना नाम बना चुकी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस तो आपने कई बार देखा होगा. ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाना सुनते ही सपना चौधरी का डांस ख्यालों में आने लगता है, और आए भी क्यों न, सपना ने इस गाने पर एक बार नहीं बल्कि कई बार स्टेज शो किया है.

बता दें, ‘बिग बॉस’ के बाद सपना के फैन्‍स की संख्‍या जबरदस्‍त तरीके से बढ़ गई है और यही वजह है कि कई लड़कियां पॉपुलर गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर सपना चौधरी के डांस स्टेप को फॉलो करते हुए वीडियो बना रही हैं और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर रही हैं.

काफी पसंद किया जा रहा है वीडियो

इसी क्रम में Groove With KK नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा 31 मई को अपलोड किया गया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने पर एक लड़की बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही हैं या यह कह लें कि उसने इस गाने पर सपना चौधरी के तरह ही डांस किया है. बस अंतर सिर्फ इतना है कि इस लड़की के डांस के स्टेप सपना चौधरी से काफी अलग हैं और यही वजह है कि लोगों को इनका डांस भी काफी पसंद आ रहा है.

साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज, शाम 4 बजे से बंद हों जाएंगे चारों धामों के कपाट

नई दिल्ली. देश में मंगलवार देर रात यानी बुधवार तड़के तीन घंटे तक आंशिक चंद्रग्रहण होगा. यह ग्रहण मंगलवार देर रात एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा. यह आंशिक ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह तीन बजे नजर आएगा जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढक जाएगा. चंद्रमा पर यह आंशिक ग्रहण बुधवार सुबह 4:29 बजे तक रहेगा.

चारों धाम के कपाट रहेंगे बंद

बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतककाल के चलते शाम 4 बजकर 25 मिनट पर बंद हो जाएंगे. मंगलवार रात को होने वाली विशेष पूजाएं सहित भगवान् बद्रीनाथ जी की शयन आरती दोपहर में ही 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी और 4 बजकर 25 मिनट पर भगवान विष्णु के सर्वश्रेठ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. 17 जुलाई को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर कपाट पुनः खोले जाएंगे लेकिन सुबह के समय शुरू होने वाला भगवान का महाअभिषेक 17 जुलाई को सुबह 6 बजे से शुरू होगा.

केदारनाथ धाम के कपाट चंद्रग्रहण के कारण कल शाम 4 बजकर 25 मिनट पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे. फिर दूसरे दिन अपने नित नियम के अनुसार कपाट खोले जाएंगे.गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट चन्द्रग्रहण के सूतक के चलते मंगलवार शाम 4 बजकर 25 मिनट से 17 जुलाई सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक बंद रहेंगे. 17 जुलाई सुबह 5:45 बजे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

हनुमान मंदिर के कपाट होंगे बंद

मंगलवार को चंद्रग्रहण का दुर्लभ योग, गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण पड़ रहा एक साथ, मंगलवार शाम पांच बजे संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के कपाट होंगे बंद, सूतक काल शुरू होने से पहले पूजा अर्चना के बाद मंदिर के कपाट कर बंद दिए जाएंगे. बुधवार को सुबह पांच बजे मंदिर की साफ सफाई और पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलेंगे.

अयोध्या में गुरुपूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का प्रभाव, मंगलवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व, दोपहर 12 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक शुरू होगा. दोपहर 12 बजे तक ही गुरु पर्व मनेगा. 12 बजे के बाद मंदिरों के कपाट सूतक लगने से बंद होंगे. श्री रामलला के एक ही पहर दर्शन होगा. 17 जुलाई को गुरुपर्व का भोजन प्रसाद कार्यक्रम होगा.