28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 369

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद बंद एयरस्पेस पाकिस्तान ने खोला !

New Delhi. भारत के साथ तल्ख रिश्तों में मिठास भरने के लिए पाकिस्तान ने एक और चाल चली है. पाकिस्तान ने सभी नागरिक विमानों के लिए अपना एयरस्पेस मंगलवार सुबह खोल दिया. बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया था.

जल्द भारत शुरू करेगा इसका इस्तेमाल

पाकिस्तान का यह कदम एयर इंडिया के लिए राहत भरा है, क्योंकि पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने की वजह से इसे अपने विमानों को दूसरे रास्तों से भेजना पड़ रहा था. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय एयरलाइन ऑपरेटर जल्द ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के माध्यम से सामान्य मार्गों का उपयोग शुरू करेंगे.

रात 12.41 बजे जारी किया नोटिस

पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने आधी रात करीब 12:41 बजे एयरमेन (NOTAM) को एक नोटिस जारी किया. इसमें कहा गया कि तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान का एयरस्पेस सभी प्रकार की नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया जाए. पाकिस्तान सिविल अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. केन्द्रीय सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, बालाकोट में भारत के एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान अपने डिफेंस में रडार से लेकर ड्रोन्स की तैनाती में इज़ाफ़ा कर रहा है. इनपुट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना अपने यूनिट्स के फार्मेशन में बदलाव कर रही है जिससे वो भविष्य में अपना बेहतर बचाव कर सके.

राशिफल: 16 जुलाई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बजरंगबली सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे

राशिफल: 16 जुलाई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बजरंगबली सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे

आज का राशिफल

मेष

व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी। चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 16 जुलाई 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

पंचांग: 16 जुलाई 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- मंगलवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- आषाढ़

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- पूर्वाषाढा

योग:- वैधृति

तिथि:- पूर्णिमा

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:33

सूर्यास्त:- 07:20

राहुकाल:- सुबह 05:35-07:17

किचन में बनाएं टेस्टी एंड हैल्दी इडली मसाला सैंडविच, जानिए रेसिपी

रेसिपी डेस्क। स्वादिष्ट और हैल्दी इडली मसाला सैंडविच का टेस्ट बच्चों और बड़ों दोनों को ही बहुत पसंद आता है| बच्चे शाम को खेल-कूद कर या फिर ट्यूशन से पढ़कर आते हैं तो कुछ खाने की डिमांड करते हैं। तो ऐसे में आप उन्हें घर पर ही लाइट एंड हैल्दी इडली मसाला सैंडविच बनाकर खिलाएं। तो चलिए जानते हैं इस सैंडविच को बनाने की विधि…

आवश्यक सामग्री

दही – 2 से 3 टेबलस्पून
उबले आलू – 3
हरी मटर – 2 टेबलस्पून
हरा धनिया – 1 से 2 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
सरसों के दाने – 1 टीस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक पेस्ट – 1/2 टीस्पून

बनाने की विधि:

1। सबसे पहले एक बाउल में सूजी,दहीं और नमक डालकर तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
2। अगर बैटर घाड़ा लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें, तैयार मिश्रण को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
3। अब आलू को छीलकर मैश कर लें।
4। एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें।
5। तेल गर्म होने पर उसमें सरसों, जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें।
6। उसके बाद मटर और एक चुटकी नमक डालकर कुछ देर ढककर पकने दें।
7। 2 मिनट के बाद ढक्कन उतार हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर फिर से अच्छी तरह हिलाएं।
8। हल्दी भुनने के बाद मैशड आलू डालें साथ ही लाल मिर्च और अमचूर पाउडर डाल दें।
9। अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल कर रख दें।

इडली बनाने का तरीका

1। सबसे पहले सूजी के बैटर में ईनी फ्रूट सॉल्ट डाल दें।
2। एक प्रैशर कुकर में पानी उबलने के लिए रख दें।
3। जब पानी उबल जाए तो उसमें कोई भी 2 से 3 इंच का स्टैंच रखें।
4। अब उस स्टैंड पर छोटे साइज की कटोरियों में सूजी भरकर रख दें।
5। गैस को सिम करके कुकर को ऊपर से प्लेट के साथ ढक दें।
6। 7 से 8 मिनट तक इडली बनकर तैयार हो जाएगी।

इडली बनाने का तरीका

1। इडली जब ठंडी हो जाए तो उन्हें बीच में से काटकर आधा कर लें।
2। अब तैयार आलू के मिश्रण को इडली के बीच फिल कर दें।
3। एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल गर्म करके इडली सैंडविच को दोनों तरफ से शैलो फ्राई करें।
4। इडली मसाला सैंडविच बनकर तैयार है इसे अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।

हेल्दी फूट या कम डाइट से नहीं, अब रोने से आपका वजन कम होगा !

हेल्थ डेस्क. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या हमेशा बिगड़ी हुई रहती है, जिसका असर हमारे शरीर पड़ किसी न किसी रूप में दिखने लगता है. भागम-भाग वाली दिनचर्या में अक्सर हमारे खाने की रूटीन गड़बड़ा जाती है, जिससे हमारा वजन अचानक से बढ़ जाता है या घट जाता है. तो वहीं लोग हेल्दी फूड की जगह जंक फूड की तरफ ज्यादा दिलचस्पी दिखाते है, इस वजह से भी उनका वजन काफी बढ़ने लगता है.

यानी कि आज के समय में लोगों का वजन बढ़ना आम है लेकिन आप इस टिप्स को अपनाकर अपने आपको स्लिम रख सकते है. हम यहां आपको हेल्दी फूड या डाइट की सलाह नहीं देंगे बल्कि रोने को कहेंगे. जी हां आप जितना रोएंगे उतना ही आपका वजन कम होगा.

हाल ही में इसपर एक रिसर्च किया गया है, जिसमें ये चौंकाने वाली बात सामने आई है. यह रिसर्च ‘एशियावन’ में प्रकाशित हुआ है. इसमें बताया गया है कि जब कोई व्यक्ति इमोशनल होकर रोता है तो उससे शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है. जिसकी वजह से उसके शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलकर व्यक्ति का मोटापा कम करते हैं. जैव रसायन विज्ञानी विलियम फ्राय ने भी वजन कम करने को लेकर किए गए इस सिद्धांत का समर्थन किया है.

रिसर्च के मुताबिक, शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे के बीच रोने से ही वजन कम होगा. ये समय वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा होता है. अगर आपको रोना पसंद नहीं है या जल्दी आपको रोना नहीं आता है तो आप कोई इमोशनल मूवी देख सकते है. साथ ही कोई इमोशन कहानी, सीरियल भी देख कर रोया जा सकता है.

इस रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि अगर कोई रोता है तो उसके शरीर से सारी चर्बी बाहर निकल जाती है. रोते से ही लोगों के अंदर स्ट्रेस पैदा करने वाले हार्मोंस शरीर से बाहर निकल आते हैं. लेकिन इस रिसर्च में ये बात भी कहीं गई है कि बेवजह रोने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम नहीं होगा.

वायरल बुखार से जल्द मिलेगी राहत, अपनाएं ये घरेलू उपचार

हेल्थ डेस्क. मौसम बदल रहा है। कभी बादल आ जाते हैं और अचानक बारिश होने लगती है, तो कभी धूप निकल आती है और गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में वायरल बुखार होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। यूं तो एक बार बुखार की चपेट में आने पर डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है।

मगर आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी और बुखार भी जल्दी से जल्दी भाग जाएगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

अदरक

अरदक भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह हमारें शरीर में गर्मी भी पैदा करता है। मौसमी बुखार में अदरक का काढ़ा बना कर सेवन किया जाता है इसके लिए आप अदरक के साथ थोड़ी हल्दी, चीनी और काली मिर्च मिलाकर कर इसका काढ़ा बना लें। इससे आपका बुखार जल्द हे ठीक हो जाएगा।

तुलसी

तुलसी का पौधा काफी उत्तम माना जाता है। तुलसी से घर का वातावरण साफ और शुद्ध होता है. तुलसी के पत्ते का प्रयोग कर आप अपने बुखार से भी छुटकारा पा सकते हैं। आपको एक बर्तन में पानी डाल कर इसमें पीसी हुई लौंग और तुलसी के पत्तों को डालकर उबालना होगा और आप हर दो घंटों के अंतराल में इस पानी का सेवन करते रहें।

शहद और लहसुन

कहा जाता है कि लहसुन की कुछ कली को शहद में डाल कर छोड़ दें और कुछ समय बाद इसका सेवन करना चालू कर दें। जल्द ही यह नुस्खा आपके बुखार को भगा देगा।

आपमें दिखे ऐसे लक्षण तो हो जाएं सावधान, हार्ट अटैक की ओर है इशारा

हेल्थ डेस्क। हार्ट अटैक के आम लक्षण सीने में दर्द और बैचैनी होते हैं। शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ये लक्षण महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग होते हैं।

इसके कुछ ऐसे लक्षण भी होते हैं जिन्हें सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देती हैं और यही आगे जाकर जानलेवा साबित होता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल तीन में एक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से होती है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

पेट में तेज दर्द और ज्यादा पसीना निकलना भी इसका एक लक्षण है। खासकर जब आपके शरीर से ठंडा पसीना निकले तो डॉक्टर के पास जाकर चेकअप जरूर कराएं।

पीठ दर्द या हाथ और जबड़ों में दर्द के साथ खिंचाव महसूस हो, तो इसे हल्के में ना लें। ये लक्षण नजर आते ही तुरंत चेकअप कराएं।

उल्टी आए या जी मचलाए या सिर चकराने जैसी परेशानी हो, तो ये हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। इसकी जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें।

अगर आपकी सांसें अचानक फूलने लगे या बिना वजह के थकावट या बैचेनी महसूस हो, तो ये इशारा करता है कि आपको दिल का दौरा पड़ सकता है।

बरतें ये सावधानियां

इससे बचने के लिए आप 30 की उम्र के बाद रेग्युलर चेकअप कराएं। साथ ही अपने वजन पर कंट्रोल रखें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। खान-पान का खास ख्याल रखें और खाने में फाइबर युक्त पत्तेदार सब्जियों के अलावा सोयबीन, छिलके वाली दाल और राजमा जैसी चीजें खाएं जिससे शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन बना रहेगा। खाने में नमक, शक्कर और सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम रखें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

सरकारी नौकरियों में गरीब सवर्णों को बड़ा राहत, उम्र में छूट देनें नंबरों पर रियायत पर विचार संभव

जॉब डेस्क। सामान्य वर्ग के गरीब अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें भी नियुक्तियों में अधिकतम उम्र सीमा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की तर्ज पर छूट मिल सकती है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को पत्र लिखकर इस बारे में अनुरोध किया है। मालूम हो, नियुक्तियों में ओबीसी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में तीन वर्ष तक की छूट मिलती है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट दी जाती है।

निर्देश जारी करने का आग्रह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत की ओर से केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ। जितेंद्र सिंह को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि अलग-अलग लोगों से प्रतिवेदन मिले हैं। इनमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नियुक्तियों में उम्र सीमा में छूट देने की मांग की गई है। सरकारी नियुक्तियों में अन्य आरक्षित वर्गों एससी, एसटी और ओबीसी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाती है। पत्र में यह भी लिखा है कि सभी संबंधित प्राधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी करें।

अंकों में छूट पर विचार भी संभव

प्रतियोगी परीक्षाओं में आरिक्षत श्रेणियों को अंकों में भी कुछ छूट दी जाती है। लेकिन ईडब्लयूएस आरक्षण में अभी तक ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि सामाजिक न्याय मंत्रालय ने अभी सिर्फ उम्र का मामला उठाया है। लेकिन अंकों में छूट पर भी कार्मिक मंत्रालय विचार कर सकता है। क्योंकि दूसरी श्रेणियों के आरक्षितों को ऐसी सुविधा मिली हुई है।

विश्वविद्यालय वार आरक्षण की अधिसूचना जारी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विभागों की जगह विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को आरक्षण का आधार मानने वाले कानून की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ ये कानून प्रभाव में आ गया है। इसमें एससी, एसटी,ओबीसी के साथ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

ओबीसी को तीन, एससी-एसटी को पांच साल की छूट

केंद्र सरकार की अधिकतर नियुक्तियों में फिलहाल अन्य पिछड़ा वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट दी जाती है। उदाहरण के लिए यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम सीमा 32 वर्ष है। इस तरह ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 35 वर्ष और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 वर्ष होती है।

तकनीकी खामी के चलते टला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, नई तारीख का ऐलान जल्द

नई दिल्ली। भारत ने सोमवार तड़के होने वाले चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को तकनीकी खामी की वजह से टाल दिया है। इसके लिए अब नई तारीख की घोषणा की जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, ”प्रक्षेपण यान में टी-56 मिनट पर तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।”

चंद्रयान-2 को जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के जरिए चांद पर ले जाया जाना था। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज तड़के 2।51 बजे चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होना था जिस पर पूरे देश की निगाहें लगी थीं। 3,850 किलोग्राम वजनी अंतरिक्ष यान को अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर जाना था।

सावन में जा रहे हैं काशी विश्वनाथ मंदिर तो इन व्यवस्थाओं के बारें में जरुर जान लें

Varanasi। काशी विश्वनाथ मंदिर में अबकी सावन में पहली बार भक्तों को 24 घंटे बाबा झांकी दर्शन होगा। सावनभर भक्त गर्भगृह में नहीं जाएंगे। बाबा को दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक प्रवेश द्वार पर लगे अरघे में किया जाएगा। जो पाइप के जरिए बाबा के ऊपर चढ़ेगा।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने शनिवार को कार्यालय में बैठक कर रणनीति तैयार की। बताया कि सभी प्रवेश द्वारों को अलग-अलग भक्तों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। मैदागिन, छत्ताद्वार से आने वाले भक्त गर्भगृह के पश्चिम द्वार से दर्शन-पूजन करेंगे। गोदौलिया से आने वाले भक्त बांसफाटक होते हुए मंदिर के दक्षिणी और पूर्वी द्वार से बाबा का दर्शन लाभ लेंगे। वहीं, उत्तरी प्रवेश द्वार टिकट लेने वाले व वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। मंदिर पहुंचने वाले डाक भक्तों किसी भी प्रवेशद्वार से झांकी दर्शन-पूजन कर

दर्शनार्थियों के लिए यह व्यवस्था

-गर्भगृह के उत्तरी द्वार से वीआईपी और टिकट वालों को मिलेगा दर्शन का लाभ
-मैदागिन मार्ग से आने वाले भक्त पूर्वी द्वार से बाबा के दरबार में टेक सकेंगे माथा
-ढुंढीराज प्रवेश द्वार से आने वाले भक्त दक्षिणी व पश्चिमी दरवाजे तक ही पहुचेंगे

विशेष दुपट्टा पहनाकर मंदिर प्रशासन करेगा अतिथियों का स्वागत

मंदिर प्रशासन ने इस बार सावन में अतिथियों के लिए विशेष दुपट्टा तैयार कराया है। इसमें बाबा भोलेनाथ की आकृति, शिवलिंग, काशी की महिमा, घाट, बाबा मंदिर का स्वर्ण शिखर आदि उकेरे गये हैं। नई दिल्ली की डिजाइनर जागृति मेहता 11 राज्यों के हस्तशिल्पियों व बुनकरों की मदद से दुपट्टा तैयार करा रही हैं। मंदिर प्रशासन औसत कीमत में दुपट्टा लेगा।