29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 355

यूपीः कॉलेज से घर लौट रही BSC की छात्रा से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। BSC की छात्रा के साथ चार युवकों ने दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BSC की छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने सूनसान रास्ते पर उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

गिरने के बाद युवकों ने उसके मुंह को बांध दिया और झाड़ियों में खींचकर ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खुलासा: एक साथ 8 लड़कियों को डेट कर रहा था पाकिस्तान का ये क्रिकेटर !

वर्ल्ड डेस्क. Pakistan क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज Imam Ul haq पर कई लड़कियों को धोखा देने का आरोप लगा है। इस मामले में लड़कियों और Imam Ul haq के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट का स्क्रीनशाट सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद बल्लेबाज विवादों में घिर गए।

आरोप है कि बीते छह महीने के दौरान Imam Ul haq ने एक ही समय में सात से आठ लड़कियों को डेट कर उनके साथ धोखाधड़ी की।

ट्विटर यूजर ने Imam Ul haq पर आरोप लगाते हुए लिखा, ‘तो जाहिर है कि Imam Ul haq 7 से 8 महिलाओं को डेट कर रहे थे और वो उनका इस्तेमाल करते रहे और उनकी भावनाओं के साथ खेलते रहे। स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, Imam Ul haq उन्हें पूरे समय ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो सिंगल हैं।

स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अनाम व्यक्ति ने कहा है कि यह तो कुछ नहीं है, उसके पास Imam Ul haq की हरकतों के सबूत वीडियो और तस्वीरों की शक्ल में भी मौजूद हैं लेकिन इन्हें वह तभी पोस्ट करेगा जब संबंधित लड़कियों की इस पर रजामंदी होगी।

पूर्व बल्लेबाज एवं पूर्व चयनकर्ता इंजमामुल हक के भतीजे इमाम उल हक (Imam Ul haq)ल हक के इस स्कैंडल की जानकारी पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड को है लेकिन बोर्ड ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया।

अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय का फर्स्ट लुक जारी, फोटोज वायरल

मनोरंजन डेस्क. 15 अगस्त पर रिलीज हो रही अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर देखकर उमींद लगाई गई हैं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी । अभी इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड का बाजार गरम था कि वहीं अक्षय कुमार ने एक और नई फिल्म का धमाकेदार घोषणा कर दी है।

फिल्म का नाम है ‘बच्चन पांडे’अक्षय ने अपने सोशल अकाउंट फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें उनका लुक बिल्कुल अलग है। चंद मिनटों में उनका ये लुक वायरल हो गया।

फ‍िल्‍म के पोस्‍टर पर अक्षय लु्ंगी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके गले में कई मालाएं नजर आ रही हैं वहीं उनके माथे पर भस्‍म लगी हुई है। उनके तेवर और लुक दोनों काफी दमदार नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म को अक्षय कुमार फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ लेकर आ रहे हैं, फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करते हुए नजर आएंगे। फ‍िल्‍म बच्‍चन पांडे 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है तो बच्‍चन पांडे आमिर खान की फ‍िल्‍म लाल सिंह चड्ढा से टकराएगी। इतना ही नहीं इसी दिन अजय देवगन और रणबीर कपूर की एक फ‍िल्‍म भी रिलीज होनी है। अब देखना होगा कि कौन-कौन सी फिल्मों की रिलीजिंग डेट बदलेगी।

आपको बता दें कि अक्षय के पास इन दिनों एक नहीं दो नहीं बल्कि एक दर्जन फिल्में उनकी झोली में हैं। मिशन मंगल के बाद वह हाऊसफुल 4, गुड न्‍यूज, सूर्यवंशी और लक्ष्‍मी बॉम्‍ब में भी नजर आएंगे। इनमें से सूर्यवंशी और लक्ष्‍मी बॉम्‍ब 2020 में रिलीज होंगी।

बेहद शर्मनाक: नशा पिलाकर बच्चियों से जिस्मफरोशी करवाता था ये शख्स

Lucknow. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबालिगों को नशे की लत लगाकर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। गुरुवार को RPF ने बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से गैंग के सरगना विजय बद्री उर्फ लंगड़ा (50) को गिरफ्तार करके इस रैकेट का पर्दाफाश किया। टीम ने उसके चंगुल से दो किशोर व दो लड़कियों को मुक्त कराया है। बाद में RPF ने पकड़े गए आरोपी व बच्चों को गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विजय को गिरफ्तार कर लिया जबकि बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया है।

RPF के प्रभारी निरीक्षक एमके खान ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे बादशाहनगर स्टेशन के चौकी इंचार्ज बंश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर दो नाबालिग लड़कों व लड़कियों पर पड़ी, जोकि छिपने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पास जाकर पूछताछ की तो चारों रोने-बिलखने लगे। बच्चों ने कहा कि.. अंकल! हम लोग कहीं दूर जाना चाहते हैं, प्लीज हमें जाने दीजिए। एसआई बंश बहादुर सिंह को लगा कि चारों बच्चे घर से भागकर आए हैं, लिहाजा उन्हें चौकी ले आए। वहां दोबारा पूछताछ करने पर बच्चों ने जो आपबीती सुनाई, उससे RPF अधिकारियों के होश उड़ गए।

लड़कों से चोरी, लड़कियों से देह व्यापार कराता था

बच्चों ने बताया कि मुंशीपुलिया चौराहे के पास झोपड़-पट्टी में रहने वाले विजय उर्फ लंगड़ा ने उन्हें अपने चंगुल में फंसा रखा है। इसके लिए शुरुआत में विजय ने उन लोगों को नशे की डोज दी। जब वे लोग नशे के लती हो गए तो विजय उनसे मनमाफिक काम करवाने लगा। वह लड़कों से चोरी और लड़कियों से देह व्यापार करवाता था। इसके एवज में वह उन्हें अच्छे कपड़े, खाना और नशे की डोज देता था। अगर उनमें से कोई विरोध करता तो विजय पीट-पीटकर उनकी चमड़ी उधेड़ देता। बच्चों ने RPF अधिकारियों को बताया कि वे लोग विजय के डर से ही कहीं दूर भागना चाह रहे थे।

शरीर पर जख्म देकर मंगवाता था भीख

बच्चों से चोरी और जिस्मफरोशी कराने वाला विजय लंगड़ा खुद हाथ और पैर में पट्टी बांधकर लोहिया पथ पर भीख मांगता था। वह 1090 और समतामूलक चौराहे पर अक्सर देखा जाता था। आरोपी बच्चों के हाथ में ब्लेड से गहरे घाव बनाकर उनसे भी भीख मंगवाता था। पुलिस ने जिन दो लड़कों व लड़कियों को बरामद किया है, उनके हाथों पर घाव के निशान मिले हैं। RPF की हेड कांस्टेबल अर्चना मिश्रा ने पूछताछ की तो किशोरियों ने बताया कि दिन ढलते ही ग्राहक विजय को फोन करने थे। वह लोग कार से आते और विजय को दो से तीन हजार रुपये देकर उन्हें ले जाते थे।

जाति सूचक शब्द से आहत मेडिकल छात्रा ने की थी खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुलासा

क्राइम डेस्क. नस्लीय टिप्पणी से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली मेडिकल स्टुडेंट पायल ताडवी का तीन पेज सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे होने का दावा किया। मुंबई के बीवाईएल नायर अस्पताल में उसके साथी छात्रों में जिस तरह से उसका मानसिक रूप से परेशान कर किया था उसे वह बहुत आहत हुई थी।

पुलिस के अनुसार, पायल के सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है महीनों तक उसकी जाति का नाम लेकर उसे चिढ़ाया जाता था और इससे परेशान पायल को आखिरी में अपनी जान देनी पड़ी।

तीन पेज के सुसाइड नोट के आधार पर मुंबई पुलिस ने 1200 पेज की चार्जशीट तैयार की है। इस चार्जशीट में हेमा अहूजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडेलवाल को दोषी माना गया है। पायल ने अपने सुसाइड नोट में इन तीनों का नाम लिखा था। पायल ने लिखा था कि वह इन तीनों को हत्या के मजबूर करने का जिम्मेदारी मानती है।

आपको बता दें कि पायल ताडवी एक पिछड़े समुदाय ताडवी-भील समुदाय से थी। उसने जातिसूचक शब्दों से आहत होकर 22 मई को सुसाइड कर लिया था। इस घटना ने पूरे मेडिकल समुदाया को झकझोर दिया था। साथ ही एससी एसटी समुदाय में भी काफी रोष पैदा हुआ था। घटना के एक सप्ताह बाद मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पायल के माता पिता ने बताया था कि पायल कहा करती थी कि उसके डिपार्टमेंट में कोई भी उसे सपोर्ट नहीं करता जिससे कि उसका हरासमेंट न हो। “मैंने इस कॉलेज में एडमिलशन लिया था कि जिससे इस अच्छे संस्थान से कुछ सीख सकूंगी। लेकिन लोग यहां अपना रंग दिखाने लगे। शुरू में हमने कुछ लोगों को जवाब नहीं दिया, लेकिन जब बात हद से बाहर हो गई तो आरोपियों खिलाफ विभाग में शिकायत की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।

पायल ने सुसाइड लेटर में लिखा कि इन तीनों से तय कर लिया था कि जब वह वे यहां रहेंगे तब तक ताडवी को कुछ भी सीखने नहीं दिया जाएगा। उसकी दूसरी जगह ड्यूटी लगवा दी गई थी जिससे कि वह गाइन्कोलॉजिस्ट का काम न सीख पाए। ‘मुझे पिछले तीन सप्ताह से लेबर रूम जाने से रोक दिया गया था क्योंकि उन्हें लगता था कि मैं योग्य नहीं हूं। उन्होंने मुझे कम्प्यूटर पर मरीज रजिस्ट्रेशन करने काम दे दिया था जो कि एक क्लर्कियल जॉब है। वे लोग मुझे मरीज नहीं देखने देते थे।’

Vijay Diwas: मां भारती के वीर सपूतों को पीएम मोदी ने किया नमन, शेयर की ये तस्वीरें

नई दिल्ली. 20वां कारगिल विजय दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के द्रास में बने कारगिल वार मेमोरियल को दुल्हन की तरह सजाया गया है।इस मौके पर देश के विभिन्न इलाकों में कारगिल दिवस की खुशी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में भी इस मौके पर शहीदों को नमन करने के लिए कार्यक्रम आयोजिन किए जाएंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडूर स्टेडियम में आयोजिन कार्यक्रमों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने विजय दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद!

उन्हेांने आगे लिखा, कारगिल वार के वक्त पर उन्हें कारगिल जाने का मौका मिला जिससे कि वह जवानों के साथ दृढ़ता के साथ खड़े हो सकें । उस वक्त पीएम मोदी अपनी पार्टी के लिए जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे थे। इस घटना को जिक्र करते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

वहीं कर्नाटक के शिवमोंगा में कारगिल विजय के उपलक्ष्य में भारतीय जवानों को समर्पित एक पार्क का निर्माण कराया गया है जिसका आज उद्घाटन किया जाएगा।

सपा नेता आजम खां पर रमा देवी का पलटवार, महिलाओं का सम्मान नहीं किया

New Delhi. बीजेपी सांसद Rama Devi ने सपा नेता Azam Khan की टिप्पणी पर शुक्रवार को पलटवार किया है। रमा देवी ने बोला है कि आजम खां ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया।

रमा देवी ने कहा कि हम सभी को पता है कि आजम ने जया प्रदा जी के बारे में क्या बोला था। उन्हें लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं स्पीकर से उन्हें हटाने की मांग करूंगी। आजम खां को माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान ने गुरुवार को सदन की अध्यक्षता कर रहीं बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। लोकसभा में तीन तलाक पर चर्चा के दौरान आजम खान की इस अमर्यादित टिप्पणी के बाद सदन में भारी हंगामा देखने को मिला था

आजम खान कि इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद से फौरन माफी मांगने को कहा था। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अपनी इस टिप्पणी के लिए आजम खान माफी मांगे।

हालांकि, आजम खान ने विवाद को तूल पकड़ता देख सफाई दी और कहा कि मैंने यह कहा था कि आप मेरी प्यारी बहन हो। उन्होंने कहा कि अगर मैनें असंसदीय बात बोली हो तो इस्तीफा देने को तैयार हूं। उसके बाद आजम खान सदन से वॉक आउट कर गए।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने की स्पीकर ओम बिड़ला की तारीफ, जानें क्यों

New Delhi. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को अध्यक्ष ओम बिड़ला की तारीफ करते हुए उनके राष्ट्रमंडल देशों में सबसे सर्वश्रेष्ठ स्पीकर बनने की उम्मीद जताई। इससे पूर्व, बिड़ला के एक कथन पर सभी सदस्यों ने सराहना स्वरूप मेजें थपथपाईं।

तीन तलाक को निषेध करने संबंधी विधेयक पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने यह बात तब कही जब सपा नेता आजम खां से जुड़े विवाद के दौरान बिड़ला ने भाजपा सदस्यों से कहा कि ‘आप संख्या में बड़े हो सकते हैं, लेकिन सदन सबकी सहमति से चलता है।

इस कथन का विपक्षी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। इस दौरान चौधरी ने कहा कि सर, इसमें आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए हम सारी बात आपके सामने रखते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप हमारी बात सुनते रहिए और अच्छा सदन चलेगा। हम चाहते हैं कि आप राष्ट्रमंडल देशों में सर्वश्रेष्ठ स्पीकर की हैसियत से उभरकर आएं।

कर्नाटक: येदियुरप्पा आज शाम 6 बजें चौथी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ !

नई दिल्ली. कर्नाटक बीजेपी प्रसिडेंट BS Yeddyurappa आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने आज शाम सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। इससे पहले, सुबह उन्होंने बेंगलुरू स्थित राजभवन जाकर राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा किया।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे आज शाम छह बजे सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के मंगलवार को शक्ति परीक्षण में असफल रहने के बाद से येदियुरप्पा सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान से ”निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे थे।

जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की।

इससे पहले, कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश ने एचडी कुमारस्वामी सरकार गिरने के दो दिन बाद कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। अयोग्य घोषित किए जाने वाले विधायको में रमेश ए जरकीहोली, महेश कुमथल्ली और आर शंकर शामिल हैं।

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कहा कि वह अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करेंगे और उच्चतम न्यायालय ने जो भरोसा उनमें दिखाया है उसे वह बरकरार रखेंगे। कुमार को बागी विधायकों के इस्तीफे और अयोग्यता संबंधी याचिका पर फैसला करना है।

उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को उनके समक्ष उपस्थित होने का अब और मौका नहीं मिलेगा और अब यह अध्याय बंद हो चुका है। उन्होंने कहा, ”कानून सबके लिये समान है। चाहे वह मजदूर हो या भारत का राष्ट्रपति।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाई थी। सदन में बहुमत के पक्ष में सर्फ 99 वोट ही पड़े थे जबकि विपक्ष में 105 पड़े थे।

भूत भगाने के लिए मां ने 3 साल की बच्ची को गर्म कार में रखा मौत !

जरा हटके. भूतबाधा सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब है और उसको भगाने के लिए एक से एक टोटके भी लोग करते हैं। जिनमें कभी-कभी कई मौतें भी हो जाती हैं।

एक ऐसा ही मामला कैलिफोर्निया में हुआ। जहां की एक अदालत ने भूत-पिशाच भगाने के लिए एक महिला को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई। और उसका गुनाह था तीन साल की अपनी बेटी को करीब 10 घंटे तक गर्म कार में रखकर उसकी हत्या करने का।

दिल दहला देने वाले मामले में एक महिला को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने बेटी को भूत-पिशाच से मुक्त करने के लिए उसे गर्म कार में रखा था।

सैक्रामेंटो में जिला अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि जून में एंजेला फाकिन को माइया की हत्या का दोषी ठहराया गया और गत शुक्रवार को सजा सुनाई गई।

फाकिन के मंगेतर उन्तवन स्मिथ पर भी इस मामले में आरोप लगाए गए और उस पर मुकदमा चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फाकिन और उसका मंगेतर फरवरी 2016 में कैलिफोर्निया आए थे और अपनी कार में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि जून 2017 में दोनों ने माइया को प्रचंड गर्मी में रखा। अभियोजकों ने बताया कि एक बार तो उसे करीब साढ़े चार घंटों तक कार में छोड़ दिया गया और अगले दिन करीब साढ़े नौ घंटों तक रखा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अभियोजकों ने बताया कि माइया की मौत के बाद फाकिन ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया कि वह और स्मिथ माइया को भूत-पिशाच से बचाने की कोशिश कर रहे थे।