जल्द लांच होगा TikTok का पहला Smartphone, ये है पूरा प्लान

टेक डेस्क। ByteDance अब Smartphone मार्केट में अपने पैर पसारने पर विचार कर रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में आई रिपोर्ट्स पर मुहर लगा दी है। कंपनी अब यूजर्स के लिए Smartphone बनाएगी। इसके लिए कंपनी ने कई पेटेंट और कर्मचारियों का अधिग्रहण किया है।

इसके लिए कंपनी ने डिवाइस निर्माता Smartisan टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। कंपनी का यह कदम को आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि इससे पहले से कंपनी इस सेक्टर में प्रवेश करने पर काम कर रही थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक फाइनेन्शियल न्यूज पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Smartisan के पूर्व अधिकारी इस प्रोजेक्ट के हेड हैं। इसकी शुरुआत 7 महीने पहले की गई थी। इसके तहत ByteDance का पहला Smartphone तैयार किया जाएगा।

आपको बता दें कि Smartisan के साथ मिलकर TikTok का Smartphone बनाया जा रहा है। यह कंपनी केवल चीनी मार्कट के लिए ही Smartphone बनाती है। इसने कभी भी भारत के लिए फोन निर्माण नहीं किया है। ByteDance के इस फोन में क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.