31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 326

उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सीडेंट: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए CBI को दिया अतिरिक्त समय !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बैकफुट पर लाने वाले उन्नाव दुष्कर्म कांड और पीड़ित के सड़क दुर्घटना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद CBI को जांच करने के लिए अतिरिकत समय दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने CBI को इस प्रकरण में 14 दिन में जांच का आदेश दिया था।

CBI ने इसके बाद जांच को गति देते हुए शीर्ष अदालत में अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके साथ ही CBI ने कोर्ट से जांच के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। CBI की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ता का समय देने के साथ उत्तर प्रदेश सरकार को गंभीर रूप से घायल वकील को पांच लाख रुपया देने का आदेश दिया है।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के एक सड़क हादसे में घायल होने संबंधी मामले की जांच पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने CBI को और दो सप्ताह का समय और दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को सड़क हादसे में घायल हुए वकील को पांच लाख रुपए देने को कहा है।

इससे पहले CBI ने शनिवार को अदालत के समक्ष कहा कि उन्हें इस मामले की जांच पूरी करने के लिए सप्ताह का समय चाहिए। यह मामला उन्नाव दुष्कर्म मामले से संबंधित दर्ज चार मामलों में से एक है। तीस हजारी स्थित जिला जज धर्मेश शर्मा की अदालत के समक्ष CBI ने यह दलील पेश की थी। जिस मामले में CBI ने जांच पूरी करने के लिए समय मांगा है उसमें शुभम सिंह, नरेश तिवारी एवं ब्रजेश सिंह यादव आरोपी हैं। वहीं, आरोपी शुभम सिंह की तरफ से अदालत में कहा कि इस मामले से संबंधित तीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक अगस्त को CBI से 14 दिन के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया था। इस मामले में आज सुनवाई होगी। उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के रायबरेली में सड़क हादसे की जांच के लिए CBI ने 20 सदस्यीय विशेष टीम गठित की थी। टीम में एसपी, एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी बीजेपी निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर हैं।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित 28 जुलाई को रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद उसको लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पीड़ित 28 जुलाई को रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मुलाकात कर अपनी चाची, मौसी और अपने वकील के साथ कार से लौट रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पीड़ित की चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि वह खुद और उसके वकील महेंद्र सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हैं। चाची उसके साथ दुष्कर्म के मामले में CBI की गवाह थी।

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद उन्नाव दुष्कर्म केस से जुड़े सभी मामले दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ट्रांसफर हो गए हैं। जहां उनकी सुनवाई धर्मेश शर्मा की कोर्ट में नियमित रूप से चल रही है। पीड़ित और उसके वकील को भी लखनऊ के ट्रामा सेंटर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए एम्स शिफ्ट किया गया है। जहां पर दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

15 साल से बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, आपबीती सुनकर हैरान रह गई पुलिस

लखनऊ. प्रदेश की राजधानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई हैं। सालों से एक पिता अपनी दो बेटियों से हैवानियत कर रहा था। सात साल की उम्र से बड़ी बेटी पिता की अश्लीलता का शिकार हो रही थी, लेकिन यह सिलसिला जब छोटी बहन के साथ भी आम हो गया तो उससे रहा नहीं गया।

पिता की दरिंदगी और खौफ को दरकिनार कर युवती ने आवाज उठाई और आशा ज्योति केंद्र से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद आशा ज्योति केंद्र ने रविवार देर रात दोनों बहनों को रेस्क्यू कर नर्क से मुक्ति दिलाई। चिनहट पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।

आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से चलाए जा रहे कवच अभियान के जरिए उन्हें करीब 15 दिन पहले उन्हें इस प्रकरण की जानकारी हुई थी। इसके बाद आरोपित की बड़ी बेटी (22) से संपर्क किया था। काफी काउंसिलिंग करने के बाद युवती ने पिता की करतूत बताई। इसके बाद टीम ने छानबीन करते हुए योजना के तहत साक्ष्य संकलन किए और रविवार को युवती और उसकी नाबालिग बहन (14) को पिता के चंगुल से मुक्त कराया।

पीडि़ता ने बताया कि सात साल की उम्र से वह पिता के हवस का शिकार हो रही थी। आरोपित उसकी छोटी बहन का भी यौन उत्पीडऩ करता था। परेशान होकर उसने अपने स्कूल की एक प्रिंसीपल से संपर्क किया और उन्हें पूरी बात बताई थी। इसपर प्रिंसीपल ने विच कार्यक्रम के माध्यम से आशा ज्योति केंद्र से संपर्क किया और उसे व उसकी छोटी बहन की मुलाकात टीम से कराई।

हैरान रह गए सभी

सगी बहनों की दास्तां सुनकर पुलिस और आशा ज्योति केंद्र के अधिकारी हैरान रह गए। आरोपित मारपीट कर दोनों बहनों के साथ दुराचार करता था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीडि़ता ने बताया कि उसकी मां को पूरे मामले की सालों से जानकारी थी। शिकायत करने पर मां लोकलाज का भय दिखाकर खामोश कर देती थी। पुलिस इस मामले में आरोपित का साथ देने वाली उसकी पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। प्रकरण की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दे दी गई है। सोमवार को दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, इसके बाद उनके बयान होंगे।

वर्दी में घर पर मत जाना सर

पिता की घृणित करतूत से दोनों बेटियां खौफ में हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। हालांकि अभी भी उनके चेहरे पर दहशत का भाव झलक रहा है। चिनहट कोतवाली में बड़ी बेटी ने पुलिसकर्मियों से वर्दी में घर पर न जाने की अपील की। पीडि़ता ने कहा कि वर्दी में जाने पर आसपास के लोग तरह तरह के सवाल करेंगे। उधर, चिनहट पुलिस ने देर रात आरोपित के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

भारत से व्यापार बंद करने के बाद पाकिस्तान की हालत पतली, दवाएं भी नहीं हो रहीं नसीब

बिजनेस डेस्क। भारत से सारे व्यापारिक संबंध तोड़ने के बाद पाकिस्तान की आदत बद से बदतर होती जा रही है। वैसे ही पाकिस्तान में कंगाली के हालत थे अब जब भारत से जरुरी सामान का निर्यात बंद कर दिया गया है तो पाकिस्तान की परेशानियाँ बढ़ती जा रहीं है। दिन पर दिन पाकिस्तान में जरुरी सामान का भी अकाल पड़ता जा रही है। हाल ही में आई खबर के अनुसार पाकिस्तान में अब जरुरी जीवन रक्षक दवाइयों की कमी पड़ गयी है।

दवाओं के अलावा रोजमर्रा के जरूरी सामान की कमी के कारण अब पाकिस्तान के नियोक्ता महासंघ ने सरकार से अपील की है कि वह भारत से हवाईअड्डों या बंदरगाहों पर पहले ही पहुंच चुके सामानों को स्थानीय बाजारों तक पहुंचाने की मंजूरी दे।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, महासंघ ने कहा है कि उसे आशंका है कि जीवन रक्षक दवाएं, जो भारत से कच्चे माल या तैयार रूप में आयात की जाती हैं बाजार से गायब हो सकती हैं। महासंघ ने अनुरोध किया है कि नियमों में तब तक ढील दी जाए जब तक कि आयात के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाए।

महासंघ के उपाध्यक्ष जकी अहमद खान ने कहा कि पाकिस्तान के निर्माताओं ने भारत संग सभी व्यापार निलंबित करने के सरकार के फैसले का पूरा समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय सामान जो हवाईअड्डों या बंदरगाहों तक पहुंच गए हैं, उन्हें बाजारों में वितरित करने की छूट दी जानी चाहिए।

अरुण जेटली की हालत नाजुक, ECMO और IABP सपोर्ट पर रखा गया

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालात अभी भी नासाज बनी हुई है। सभी नेता लगातार दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। अरुष जेटली एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं जहां पर उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सिजनेशन (ECMO) और इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप (IABP) सपोर्ट दिया गया है।

आपको बता दें कि अरुण जेटली को फेफड़ों से संबंधित बीमारी है जिस वजह से उन्हें ईसीएमओ पर रखा गया है। इससे मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंची जाती है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अरुण जेटली का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रविवार देर शाम जेटली को देखने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स जा सकते हैं।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उन्हें देखने एम्स पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली के परिजनों से हालचाल लिया। अरुण जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और वहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है। शनिवार को अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट किया, ‘देश के प्रख्यात विधिवेत्ता, राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं।’

वहीं, शनिवार को अरुण जेटली का हाल जानने वालों का एम्स में तांता लगा रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना। साथ ही अरुण जेटली की हालत पर डॉक्टरों से बातचीत भी की।

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 20 घायल

क्राइम डेस्क। महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रविवार रात को बस और कंटेनर की आपस में भिड़ंत हो गई जिसके चलते करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रुप घायल हैं। यह हादसा काफी खतरनाक था।

इस हादसे के बाद कई यात्री बस की केबिन में फंस गए। बताया जा रहा है कि बस औरंगाबाद की ओर जा रही थी, जिसमें 45 यात्री सवार थे। घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले पिछले महीने महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। काशिल गांव के पास हुए इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ था, जब ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया था और कार पेड़ से टकरा गई थी।

अपनी स्किन को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए घर पर बनाएं काफी का स्क्रब !

फैशन डेस्क। कॉफी के फायदों के बारे में तो हम अच्छे से जानते हैं। जब भी नींद की दिक्कत होती है तो हम कॉफी का ही सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको इस्तेमाल करके हम अपनी स्किन की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। कई बार हमारी स्किन पर कुछ जगह फैट जमा हो जाता है जिसके कारण वहां की स्किन थोड़ी रुखी हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे घरेलु उपाय जिससे आप ला सकते हैं अपने चेहरे पर ग्लो।

हम आपको बताने जा रहे हैं, कॉफ़ी से बने ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में जो आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कॉफ़ी बीन्स ब्लड फ्लो को बढ़ा देते हैं जिससे स्किन की चमक बढ़ जाती है।

कॉफ़ी और नारियल तेल का स्क्रब :

कॉफ़ी से आपकी स्किन मुलायम होती है और नारियल तेल से त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

इस्तेमाल करने का तरीका :

एक कप पिसी कॉफ़ी और आधा कप शुगर लें।

इस मिश्रण में एक कप नारियल तेल मिलाएं।

फिर इसे अच्छी तरह मिला लें।

शरीर को पानी से अच्छे से साफ़ कर लें फिर गीली त्वचा को इस स्क्रब से गोलाई में रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें।

इस स्क्रब को सप्ताह में एक बार लगायें। धीरे धीरे आपकी स्किन में निखार आने लगेगा और साथ ही सेल्युलाईट का असर भी कम हो जाता है।

कॉफ़ी और दही का स्क्रब

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रुखी है तो ये आपके लिए ये स्क्रब सबसे उपयुक्त है। साथ ही मलाई और दही के कारण आपकी त्वचा बिलकुल मुलायम हो जाती है।

इस्तेमाल का तरीका :

आधा कप ताज़ी पिसी हुई कॉफ़ी और आधा कप कोकोआ पाउडर लें।

इसमें आधा कप मलाई और दही मिलाएं।

इसमें 2 चम्मच शहद डालकर सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।

इस मिश्रण की पतली परत स्किन पर लगायें और 15 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार लगायें।

अपनी डाइट में शामिल करें एक अखरोट, इन बीमारियों को भगाता है दूर, तुरंत मिलेगी राहत

हेल्थ डेस्क। अखरोट खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही ये हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसको खाने से हमारी फिटनेस बरकार रहती है।

अखरोट के सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

1। वजन घटाए

वजन कम करने में अखरोट मदद करता है। एक औंस यानी करीब 28 ग्राम अखरोट में 2।5 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक तृप्ति की भावना बनी रहती है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपका पेट भरा रहे।

2। नींद

नट्स आपकी नींद सुधार सकते हैं इनमें मेलाटोनिन हॉरमोन होता है, जो नींद के लिए प्रेरित करना और नींद को नियंत्रित करता है। अगर आप सोने से पहले अखरोट खाए तो इससे आपकी नींद में सुधार आए।

3। बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।

4। दिल की बीमारियां

अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा थ्री फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो इसे दिल की बीमारियों से लड़ने में काफी असरदार बनाता है। इसके साथ ही यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में इजाफा करने का भी काम करता है, जो इसे आपके दिल के लिए और भी उपयोगी बनाता है।

5 डायबिटीज

एक शोध के मुताबिक, जो महिलायें सप्ताह में 2 बार 28 ग्राम अखरोट खाती हैं। उन्हें टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 24 फीसदी कम होता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित इस शोध में यह भी कहा गया कि हालांकि यह शोध महिलाओं पर किया गया था, लेकिन विशेषज्ञों का यह मानना है कि पुरुषों को भी अखरोट के इसी प्रकार के लाभ मिलने की उम्मीद है।

6। शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाए

रोज 2।5 औंस यानी करीब 75 ग्राम अखरोट रोजाना खाने से स्वस्थ युवा पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। यूसीएल के शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना अखरोट का पर्याप्त सेवन करने से 21 से 35 वर्ष की आयु के पुरुषों के शुक्राणुओं में अधिक जीवनशक्ति और गतिशीलता आती है।

7 त्वचा

चमकदार त्वचा पाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकती है। अखरोट में विटामिन- बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आपकी त्वचा को उम्र के निशान और झुर्रियों के प्रभाव से भी बचाया जा सकता है।

8। डिमेंशिया

रोजाना अखरोट का सेवन आपको डिमेंशिया से दूर रखने में मदद करता है। शोध के मुताबिक अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फ्लेवनॉयड डिमेंशिया उत्पन्न करने वाले हानिकारक फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अखरोट सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

9 गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाएं जो अखरोट जैसे फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन करती हैं। उनके बच्चों को फूड एलर्जी होने की आशंका बहुत कम होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मांओं के आहार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (पूफा) होता है। उनके बच्चे का विकास अच्छी तरह होता है। पूफा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।

10। स्तन कैंसर

मार्शल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया रोजाना दो औंस यानी करीब 56 ग्राम अखरोट का सेवन स्तन कैंसर से बचाने में मदद करता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने वालों को स्तन कैंसर का खतरा काफी कम होता है।

11। तनाव

अखरोट अथवा उसके तेल को आहार में शामिल करने से तनाव के लिए जिम्मेदार रक्तचाप को दूर करने में मदद मिलती है। अखरोट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और असंतृप्त फैटी एसिड विशेषकर अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होते हैं।

आपके बाल स्ट्रेस हो जाएंगे, सिर्फ एक बार अपना लें ये घरेलू उपाय, नहीं होगा कोई नुकसान

फैशन डेस्क। हम कई बार सुंदर दिखने की कोशिश करते हैं और ऐसे में हम अपने बालों की तरफ अक्सर ध्यान सबसे पहले देते हैं। कुछ हेयरस्टाइल हमें अच्छे लगते हैं और कुछ हम पर सूट नहीं करते हैं।

दूध और शहद

घर पर बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप दूध और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको आपको चाहिए कि दूध और शहद को एक बराबर मात्रा में लेकर, इसे बालों की जड़ो से लेकर नीचे तक लगाएं। इसे कुछ देर तक अपने बालों में लगा रहने दे, फिर पानी से धो डालें। इसे आप सप्ताह में दो बार लगा सकती है। दो हफ्तों के बाद आपके बाल एकदम स्ट्रेट हो जाएंगे।

आंवला और शिकाकाई

आंवला और शिकाकाई तो हमेशा ही बालों के लिए अच्छे होते हैं । इसके लिए आपको चाहिए कि आधा कप आंवला का पाउडर, आधा कप शिकाकाई और आधा कप चावल का आटा लेकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमे 2 अंडे मिलाकर फेट ले और इसे बालों में लगाएं। इस मिश्रण को अपने बालों में 2 घंटे तक लगाए रखने के बाद बालों को अच्छे से धो लें। आप ऐसा हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। आप पाएंगे कि आपके बाल पहले से स्ट्रेट हो गए हैं।

एलोवेरा और तेल

आपको ये बात जाननी चाहिए कि एलोवेरा जेल आपकी त्वचा के अलावा, आपके बालों के लिए भी लाभदायक होता है। इनकी मदद से अपने बालों को स्ट्रेट बनाने के लिए आधा कप तेल लेकर इसमे एलोवेरा जेल का पेस्ट मिला दें। अब इसे बालों में ३०-४० मिनट तक लगाकर छोड़ दे । यह मिश्रण एक हेयर मास्क की तरह कान करता है, लेकिन यह आपके बालों की डीप कंडीशनिंग भी करता है। इससे आपके बाल स्ट्रेट होने के साथ-साथ चमकदार भी होते हैं।

केला और पपीता

एक बर्तन में केला और पपीता को अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें एक चम्म्च शहद मिलाकर इसे बालों में लगाएं। जब ये पैक सूख जाये तो बालों में शैम्पू करके धीरे-धीरे कंघा कर लें। आपके बाल स्ट्रेट नजर आएंगे।

राशिफल: 19 अगस्त 2019, आज इन राशियों कि किस्मत बदलने वाले हैं भोलेनाथ, धन लाभ के योग

राशिफल: 19 अगस्त 2019, आज इन राशियों कि किस्मत बदलने वाले हैं भोलेनाथ, धन लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

आज नए लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात सफल भी होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। विवाह प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो रुक जाएं। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें। बच्चे आपको व्यस्त और खुश रखेंगे। छात्रों के लिए सही दृष्टिकोण उन्हें सफलता और प्रशंसा देगा।

वृष

परिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव कायम रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। कानूनी उलझनों, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें। व्यवसाय क्षेत्र में मेहनत करते रहें तथा अपने काम को सुखद बनाने के लिए सभी प्रयास करें। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं अत: सावधान रहें। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आय में अनियमितता आप में से कुछ को चिड़चिड़ा बना सकती है।

मिथुन

जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है ।

कर्क

आज आशातीत सफलता प्राप्ति संभव है। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक सन्दर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।

सिंह

नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ सम्बन्ध स्थापित कर सकते है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

कन्या

कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे जो आपको सफलता की उच्चाईयों तक पहुंचाएंगे। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है जो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी।

तुला

आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यवसायिक सन्दर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते है। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। हालाँकि, सामाजिक परिदृश्य पर आपकी बहुत माँग होगी। प्रेम सम्बन्ध भंग हो सकता है। यह आपको मानसिक रूप से क्षीण कर सकता है।

वृश्चिक

दिन के शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पायेंगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का आर्थिक समस्याएँ सर उठा सकती हैं। आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी।

धनु

आज का दिन शुभ परिणामदायक रहेगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप में से कुछ नवीन संपर्क स्थापित कर पायेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में आप असाधारण रूप से अच्छा करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

मकर

आर्थिक रूप से आज का दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि सफलता कोने में ही है। पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम आपके दिल को खुशी प्रदान करेंगे।

कुंभ

दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम उठाएं। आपकी संगीत, कविता, गायन आदि कलाओं में रुचि होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें।

मीन

दिन के शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पायेंगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे। किन्तु आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है।

पंचांग: 19 अगस्त 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 19 अगस्त 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- सोमवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद

योग- धृति

तिथि- चतुर्थी

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 05:40

सूर्यास्त – 06: 40

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57