27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 317

आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी कुरकुरी खस्ता बाकरवडी, जानें बनाने की विधि

रेसिपी डेस्क। हर कोई अपने घर में कुछ न कुछ नया खास य नास्ता बनता रहता हैं। बतादें कि अब आप आसानी से अपने घर पर ही कुरकुरी खस्ता बना सकते हैबिना ज्यादा समय लिए तो आइए जानते हैं कि आप ये कुरकुरी खस्ता घर पर कैसे बना सकते हैं।

देखा जाये तो मेहमानों को चाय के साथ पकौड़े तो बहुत सर्व कर लिए, लेकिन क्यों न अब कुछ नया ट्राई किया जाए। आज हम आपको बताएंगे गुजराती व्यंजन बाकरवडी को बनाने का आसान तरीका।

अब आप घर पर भी इसे बना सकते हैं। एक बार आपने अगर घर पर इसे बनाया तो उसके बाद आप कभी बाहर से खरीदने की भूल नहीं करेंगे।

आवश्यक सामग्री

-एक कप मैदा
-दो चम्मच बेसन
-इमली की मीठी चटनी
-नारियल का बुरादा
-एक चम्मच तिल
-चीनी स्वादानुसार
-एक चम्मच धनिया पाउडर
-सौंफ पाउडर
-लाल मिर्च पाउडर
-जीरा
-हल्दी पाउडर
-अदरक पाउडर
-गरम मसाला
-नमक
-एक चुटकी अजवायन
-तेल

ऐसे बनाएं

बाकरवडी बनाने के लिए मैदे में दो चम्मच तेल, एक चुटकी अजवायन, थोड़ा सा नमक और दो चम्मच बेसन और थोड़ा सा पानी डालकर गूंथने के बाद थोड़ी देर के लिए ढककर रखें। वहीं नारियल के बुरादे में तिल, चीनी, धनिया पाउडर, एक चुटकी सौंफ पाउडर, एक चुटकी जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, एक चम्मच अदरक पाउडर और गरम मसाला डालकर बारीक पाउडर तैयार करें। अब मैदे को चिकना करके छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर गोल-गोल बेलिए।

दरअसल बेली गई पूरी को 2 हिस्सों में काटिए। अब इस पूरी पर चटनी लगाकर फैला दें। एक छोटा चम्मच मसाला डालकर बराबर करते हुए फैलाइए। अब दूसरे भाग पर भी चटनी और मसाला फैलाएं, किनारे पर थोड़ा सा पानी लगा दें। अब इसे रोल कर चिपका दें। दोनों खुले किनारे बंद करें और रोल करते हुए थोड़ा-सा पतला और लंबा कर लें। दूसरे भाग को भी इसी तरह रोल करके तैयार करें। अब इसे आधा इंच के टुकड़ों में काटिए। टुकड़ों को प्लेट में लगा दें।

अब तैयार बाकरवडी को आधा घंटे के लिए ऐसे ही खुले ही छोड़ दें। इसके बाद तेल में तलें। मजेदार बाकरवडी स्नैक्स तैयार है। इन्हें जब चाहे चाय-कॉफी के साथ ले सकते हैं। इन्हें चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

राशिफल: 26 अगस्त 2019, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, महादेव की कृपा से सभी कष्ट दूर होंगे

राशिफल: 26 अगस्त 2019, आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, महादेव की कृपा से सभी कष्ट दूर होंगे

आज का राशिफल

मेष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 26 अगस्त 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 26 अगस्त 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- सोमवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- आर्द्रा

योग- वज्र

तिथि- दशमी

दिशा शूल- पूर्व में

सूर्योदय- 05:42

सूर्यास्त – 06: 35

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

Article 370: श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके गए राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेता, प्रशासन ने दिल्ली लौटाया

New Delhi। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 विपक्षी नेताओं के साथ शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई और सभी नेताओं को दिल्ली वापस भेज दिया गया।

Jammu-Kashmir से Article 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर गए थे। राहुल स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर कश्मीर के हालात का जायजा लेना चाहते थे।

इसी बीच Jammu-Kashmir प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नेता राज्य का दौरा करने न आएं। उनके आने से शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशों में खलल पड़ सकता है। नेताओं को यहां आने से बचना चाहिए। अब तक किसी भी नेता को राज्य के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया है।

राहुल के अलावा विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, जदयू नेता शरद यादव, द्रमुक नेता तिरुची शिवा, राकांपा नेता माजिद मेमन, सीपीआई नेता डी राजा, तृणमूल नेता दिनेश त्रिवेदी और राजद के मनोज झा हैं।

अगर प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दी जाएगी, तो ये राज्य के अन्य हिस्सों में भी जा सकते हैं। अभी तक, Article 370 को हटाए जाने के बाद से राज्य में किसी भी राजनीतिक दल के नेता को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। स्थानीय नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखा गया है।

राहुल-मलिक के बीच बहस हो चुकी है

इससे पहले, कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आजाद को राज्य में प्रवेश नहीं दिया गया था और उन्हें दो बार जाने से रोका गया था। डी राजा को भी श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था। राहुल गांधी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बीच राज्य का दौरा करने को लेकर ट्विटर पर बहस भी हो गई थी।

इस बीच, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने नेताओं से अनुरोध किया है कि वे श्रीनगर का दौरा न करें क्योंकि ऐसा करने से वहां आम जनता को असुविधा हो सकती है। घाटी के कई क्षेत्रों में अभी भी पाबंदियां लागू हैं, जिनका नेताओं के दौरे से उल्लंघन हो सकता है।

PM मोदी यूएई के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ ज़ायद” से सम्मानित

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of Zayed से नवाज़ा गया है। प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

बीते अप्रैल में यूएई ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मोदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। यह पुरस्कार यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है। यह विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह पुरस्कार पीएम मोदी को खाड़ी देश के नेता की जन्मशती के वर्ष में प्रदान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के बाजार में रुपे (RuPay) कार्ड की पेशकश की जिससे यहां की बहुत सी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी बारत के इस डिजिटल भुगतान कार्ड से खरीद की जा सकती है।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के दूसरे चरण के तहत पेरिस से यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे हैं।

PM मोदी ने किया लांच, अब यूएई में चलेगा भारत का Rupay Card

बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में Rupay Card लॉन्च किया। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बन गया जहां इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट की भारतीय प्रणाली को अपनाया गया है।

भारत इससे पहले सिंगापुर और भुटान में Rupay Card लॉन्च कर चुका है। Rupay Card भारत का पहला ऐसा डोमेस्टिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल एटीएम, POS मशीन और ई कॉमर्स साइट पर आसानी से किया जा सकता है। इसे 2012 में शुरू किया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि, ‘भारत और यूएई की अर्थव्यवस्थाओं को एक दूसरे के और नजदीक लाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यूएई में आधिकारिक तौर पर Rupay Card को पेश किया गया।

खाड़ी देशों में यूएई पहला देश है जिसने भारतीय Rupay Card को अपनाया है। यूएई की कई कंपनियों ने रुपे भुगतान को स्वीकार करने की बात की है।

मेहंदी रचने पर सपना चौधरी ने दुल्हन संग लगाए ठुमके, Video हुआ वायरल

मनोरंजन डेस्क। सपना चौधरी अपने हर शो में लोगों को क्रैजी करने वाली परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। सालों से उनकी हर एक अदा डांस के दीवानों के लिए यादगार हो जाती है।

आज सपना चौधरी भले ही ग्लैमरस और काफी बोल्ड अंदाज में नजर आने लगी हैं लेकिन उनके पुराने हरियाणवी डांस वीडियोज आज भी लोगों के दिल के करीब हैं।

आए दिन उनके इस देसी अंदाज वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर से सपना का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

इस वीडियो में सपना चौधरी किसी शादी में डांस करती नजर आ रही हैं। वह इतनी मस्ती में डांस कर रही हैं कि उनके साथ बाराती तो बाराती दूल्हा-दुल्हन भी नाचने को मजबूर हो गए। स्टेज पर सपना का यह अंदाज वाकई काबिले तारीफ है।

Sushmita Sen के घर में हुई एक नए शख्स की एंट्री, शेयर किया ये VIDEO

मनोरंजन डेस्क. एक्ट्रेस Sushmita Sen अपनी बेटियों से बहुत प्यार करती हैं। वो उनके साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उनके परिवार में एक नए मेंबर की एंट्री हुई है जिससे पूरा परिवार खुश है।

दरअसल, सुष्मिता की एक खास दोस्त का बेटा हुआ है और इस खुशखबरी को सुनकर न सिर्फ सुष्मिता बल्कि उनकी बेटियां भी बहुत खुश हैं। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर बेबी के साथ वीडियो शेयर किया है और उन्होंने बताया कि वो बेबी की गॉडमदर बनी हैं। वीडियो में Sushmita Sen की छोटी बेटी अलीशा न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लेकर उसे निहारती नजर आ रही हैं।

सुष्मिता ने बताया कि अलिसाह हमेशा से छोटा भाई या बहन चाहती थी। फ्रेंड के बेटे के जन्म पर सबसे ज्यादा उसे खुशी हुई है क्योंकि इसने उसकी छोटे सिब्लिंग की इच्छा पूरी कर दी है। अलिसाह इस बेबी के लिए रोज प्रार्थना करती थी।

अलिसाह की बात करें तो विडियो में वह न्यूबॉर्न बेबी को बड़ी सावधानी से पकड़ती और फिर गोद में लेती दिखाई देती है। वह बेबी को बस एक टक देखती ही जाती है। वह उसके छोटे हाथ-पैरों, उसकी आंखों को लेकर बात करती है और अपनी खुशी जाहिर करती है। वह बेबी की नोज पर किस भी करती हैं और कहती हैं मम्मी बेबी के दांत नहीं हैं। अलिसाह का ये वीडियो बहुत ही क्यूट है।

Sushmita Sen भी अपने गॉडसन पर दुलार लुटाती दिखीं। अलिसाह की गोद में मौजूद बेबी को वह भी प्यार से सहलाती दिखीं और उसके लिए गाना गुनगुनाती रहीं। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि बेबी को अभी से ही म्यूजिक पसंद है।

9वीं की छात्रा ने टीचर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

क्राइम डेस्क. एक निजी स्कूल में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के परिजन स्कूल में पहुंच गए।

दरअसल छात्रा का आरोप है कि स्कूल के एक टीचर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। यह बात जब छात्रा के परिजनों को बता चली तो वे शनिवार को स्कूल पहुंच गए। स्कूल में जमकर हंगामा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही जगाधऱी थाने से पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर मौजूद एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि हालात को काबू करने के लिए वे मौके पर मौजूद है। परिजन जैसी शिकायत देंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

जब जेटली ने अटलजी से की थी मोदी को न हटाने की सिफारिश !

New Delhi. बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे जेटली ने शनिवार 24 अगस्त को अंतिम सांस ली। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता था।

जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुजरात से दिल्ली आए तो उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि दिल्ली के लिए वो नए हैं। माना जाता है इस वक्त अगर मोदी की सबसे ज्यादा मदद किसी ने की तो वो जेटली ही थे। 2013-14 लोकसभा चुनाव के पहले मोदी को भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। दावा किया जाता है कि पार्टी में मोदी के नाम पर सर्वसम्मति बनाने में जेटली का योगदान सबसे महत्वपूर्ण था।

मोदी को न हटाने की गुजारिश

2002 में गुजरात दंगे हुए। मोदी तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन पर सवाल उठाए गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मोदी को हटाना चाहते थे। जेटली तब अटल और आडवाणी के काफी करीबी थे। कहा जाता है कि जेटली ने अटल जी को सलाह दी और ये निवेदन किया कि मोदी को हटाना सही नहीं होगा। इसके बाद मोदी अगले 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

मोदी-शाह के सबसे ज्यादा भरोसेमंद

2014 में लोकसभा चुनाव के पहले जब मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर विचार किया तो यह बहुत आसान काम नहीं था। कहा जाता है कि जेटली ही वो चेहरा थे जिन्होंने वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं को मोदी के नाम पर राजी किया। इतना ही नहीं, 2002 के गुजरात दंगों के बाद मोदी की कानूनी दिक्कतें दूर करने की जिम्मेदारी भी जेटली ने ही संभाली। 2010 में सोहराबुद्धीन शेख मामले में जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने अमित शाह के गुजरात प्रवेश पर जब रोक लगा दी, तो शाह सबसे पहले जेटली के घर गए और मदद मांगी। जेटली के कानूनी प्रयासों की वजह से बाद में कोर्ट ने यह रोक हटा ली थी।