बड़ी खुशखबरी: Chandrayaan-2 का Vikram Lander चांद पर पूरी तरह सुरक्षित !

New Delhi। Chandrayaan-2 को लेकर बड़ी खबर आई है। Chandrayaan-2 के Vikram Lander से संपर्क टूटने के बाद बिना उम्मीद खोए ISRO लगातार कोशिश कर रहा है कि किसी तरह लैंडर से ऑर्बिट का संपर्क स्थापित हो सके। इसी कड़ी में ISRO को बड़ी सफलता मिली है और ऑर्बिट द्वारा भेजी गई थर्मल इमेज में Vikram Lander लुनर सरफेस पर सुरक्षित दिखा है।

ISRO के मुताबिक विक्रम सुरक्षित है और कोई भी टूट-फूट नहीं हुई है। हालांकि, ISRO लैंडर के साथ संचार को फिर से स्थापित करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। तस्वीर से यह साफ हो गया है कि लैंडर की भले ही हार्ड लैंडिंग की बात कही जा रही हो, मगर यह टूटा नहीं है। तस्वीर में Vikram Lander एक टुकड़े में यानी साबुत दिख रहा है।

ISRO मिशन से जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि यह ऑर्बिटर के ऑन-बोर्ड कैमरे द्वारा भेजी गई तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि जहां पर लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ऑर्बिटर की तस्वीर में लैंडर एक ही टुकड़े के रूप में दिख रहा है। लैंडर टुकड़ों में नहीं टूटा है। यह चांद की सतह पर झुकी हुई स्थिति में है।

अधिकारी ने कहा कि हम यह देखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि क्या लैंडर के साथ संचार फिर से स्थापित किया जा सकता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा था कि Chandrayaan-2 ऑर्बिटर में लगे कैमरों ने लैंडर की मौजूदगी का पता लगाया। इससे एक दिन पहले ही यह महत्त्वकांक्षी चंद्रमा मिशन योजना के मुताबिक चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं कर पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.