28 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 287

महाराष्ट्र: CM Devendra Fadnavis के काफिले पर महिला ने फेंकी स्याही

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के काफिले पर एक महिला द्वारा स्याही फेंकने की घटना सामने आई है। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर की है।

बताया जा रहा है कि अहमदनगर से काफिला गुजरने के दौरान महिला ने स्याही फेंकी। महिला की पहचान शर्मिला येवले के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वो स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लिए काम करती है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वाराणसी लोकसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 2014 के आम चुनावों में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी थे। तब प्रचार के चार महीनों के दौरान उनपर दो बार हमला हुआ था। अज्ञात लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर एक रैली के दौरान स्याही फेंक दी थी। उस वक्त केजरीवाल एक खुले वाहन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। कुछ लोग देशद्रोही शब्द चिल्ला रहे थे।

पाकिस्तान: 10 साल की हिंदू लड़की को अगवाकर जबरन कराई शादी !

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan में एक और Hindu GIRL को अगवा करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार Sindh स्थित इस्लाम कोट की निवासी 10 साल की लड़की अगवा कर ली गई और उसकी शादी करा दी गई।

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित के परिजनों ने इंसाफ की मांग की है। सिंध से पिछले दो महीनों में हिंदू लड़कियों के अपहरण की यह चौथी घटना है।

इससे पहले भी हुआ अपहरण

इससे पहले सिंध में एक हिंदू लड़की के अपहरण की खबर आई थी। अगवा की गई लड़की का नाम रेनो था। रेनो का अपहरण उस वक्त किया गया जब वह कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। रेनो ग्रेजुएशन कर रही है।

लड़की के अपहरण की सूचना पाकिस्तानी हिंदुओं द्वारा गठित ‘ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत’ ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर रेनों की फोटो के साथ उर्दू में इस पूरे वाक्ये की जानकारी दी गई है।

सिख लड़की का भी हुआ अपहरण

रेनो सक्खर के आईबीएए संस्था से पढ़ाई कर रही थी। 29 अगस्त को रेनो घर से कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

इससे पहले लाहौर के Nankana Sahib से एक sikh girl का बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया था।

PICS: गोविंदा की बेटी Tina Ahuja की बॉलीवुड में एंट्री, खूबसूरती देखकर हो जाएंगे दीवाने

मनोरंजन डेस्क। Bollywood अभिनेता Govinda की बेटी Tina Ahuja भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में टीना ने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू कर लिया है। ये गाना उन्होंने सिंगर Gajendra Verma के साथ किया है। ये वही गजेंद्र हैं जिन्होंने अपने गाने Tera Ghata की जबरदस्त सफलता से सभी को चौंका दिया था। वहीं टीना को देखते ही लोग उनके फैन बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं।

टीना ने गजेंद्र के साथ ‘मिलो ना तुम’ गाने से डेब्यू किया है। ये गाना 1970 में आई फिल्म ‘हीर रांझा’ के गाने ‘मिलो ना तुम तो हम घबराएं’ का रीमिक्स वर्जन है। इस गाने में टीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

खूबसूरत हैं Tina Ahuja

टीना को देखते ही लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने के कमेंट बॉक्स को देखें तो फैंस टीना की तारीफ करते नहीं थक रहे।

टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती नजर आ जाती हैं। टीना ने अपने नए म्यूजिक वीडियो प्रमोशन के लिए टिक-टॉक पर भी डेब्यू कर लिया है। वहीं टीना की बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखते हुए अगर कहें कि टीना आने वाले समय की स्टार हैं तो गलत नहीं होगा।

बेइंतहा दर्द के बाद भी न्यूयॉर्क फैशन शो पहुंची Nargis Fakhri, देखें Video

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री Nargis Fakhri को चोट लग गई है। पिछले दिनों वह न्यूयॉर्क के सड़कों पर चलते हुए गिर गई। इससे उनके पैरों में चोट लग गई।

हालांकि खून से लथपथ Nargis Fakhri प्राथमिक उपचार के बाद दर्द में ही New York Fashion Week 2019 में भाग लेने पहुंची। Nargis Fakhri का यह डेडिकेशन दिखाता है कि वह अपने काम से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करती है।

 

बता दें कि New York Fashion Week 2019 में रेड कारपेट पर देश विदेश के कई मशहूर सेलिब्रिटीज ने चहलकदमी की। इस मौके पर भारत की मशहूर अभिनेत्री Kriti Sanon और Priyanka Chopra ने भी अपने जलवे बिखेरे।

प्रियंका तो पहले भी कई बार न्यूयॉर्क फैशन वीक का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन कृति के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने New York Fashion Week 2019 में भाग लिया। भारत की ये दोनों ही एक्ट्रेस काफी हसीन और दिलकश लग रही थीं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस को हुई जेल, रिश्‍वत देकर कराया था बेटी का एडमिशन

वर्ल्ड डेस्क। हॉलीवुड अभिनेत्री Felicity Huffman को एक शीर्ष यूनिवर्सिटी में अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए रिश्वत देने के मामले में 14 दिन जेल की सजा सुनाई गई है।

बोस्टन में शुक्रवार को एक कोर्ट में संघीय न्यायाधीश Indira Talwani ने अपने आदेश में कहा कि हफमैन (56) को 30,000 डॉलर का जुर्माना भरने, 250 घंटों की कम्यूनिटी सेवा और एक साल तक निगरानी में रहने की सजा दी जाती है।

तलवानी ने हफमैन से कहा, मुझे लगता है कि आप इस सजा को स्वीकार करेंगी और आगे बढ़ेंगी। आप इसके बाद अपना जीवन दोबारा संवार सकती हैं। डेस्परेट हाउसवाइव्स’ की स्टार ने एक बयान में कहा कि वह बिना किसी विरोध के कोर्ट का आदेश स्वीकार करती हैं। उनकी सजा 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा, मैंने कानून तोड़ा है। मैंने यह स्वीकार किया है और मैं इसके लिए खुद को दोषी मानती हूं। मैंने जो किया उसके लिए कोई बहाना या सफाई नहीं है। हफमैन ने मई में अपनी बेटी को एक कॉलेज में एडमिशन दिलाने के एवज में एक फर्जी चैरिटी को 15,000 डॉलर देने का दोषी पाया गया था। हफमैन के पति अभिनेता विलियम एच। मेसी हालांकि इस मामले में आरोपी नहीं थे।

ब्राजील के रियो डि जनेरियो के अस्पताल में आग, 11 लोगों की मौत !

वर्ल्ड डेस्क. Brazil के Rio de Janeiro के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया अभी और मौतें हो सकती हैं। आशा करता हूं कि ऐसा नहीं हो लेकिन ऐसा होने की आशंका है।

कुछ लोग अस्पताल के अंदर 103 रोगियों के बीच अपने प्रियजनों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे थे। आग गुरुवार शाम को लगी। रियो कॉरनर ऑफिस ने कहा कि कुछ की मौत धुएं व दम घुटने के कारण हुई है जबकि कुछ की मौत लाइफ-सपोर्ट उपकरणों के खराब होने जाने के कारण हुई।

आग बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी भी घायल हो गए, जिसके लिए अस्पताल ने जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट को जिम्मेदार ठहराया। 13 रोगियो को छोड़कर बाकी को आखिरकार रियो डि जनेरियो के आठ अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मेयर मार्सेलो क्रिवेला ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में मीडिया को बताया कि इमारत को कानूनी तौर पर आवश्यक अग्नि-सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार किया गया था। पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। रियो डि जनेरियो के नागरिक सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर कहा कि यह पिछली शाम से आठ तकनीशियनों के एक समूह के साथ घटनास्थल पर काम कर रहा है।

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 मुख्य बातें !

बिजनेस डेस्क. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर कई बड़े एलान किए गए। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के क्रेडिट आउटफ्लो बढ़ने की बात कही।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीपीआई पूरे नियंत्रण में है और महंगाई को हमने हर समय 4 फीसद से नीचे रखा है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कोर इंडस्ट्री में सुधार के संकेत भी दिए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें…

सरकार के अलावा LIC जैसे निवेशक भी डालेंगे पैसा

अफोर्डेबल हाउसिंग पर आसान ECB गाइडलाइंस
अफोर्डेबल मिडिल हाउसिंग के लिए फंड
10 हजार करोड़ रुपये के फंड का एलान
फ़ॉरेक्स लोन नियमों को आसान बनाया गया
एक्सपोर्ट अवधि को कम करने के लिए एक्शन प्लान
नया प्लान दिसंबर तक लागू हो जाएगा
एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए मेगा फेस्टिवल
4 शहरों में आयोजित होगा मेगा फेस्टिवल
एक्सपोर्ट इंश्योरेंस के लिए हर साल 1700 करोड़ रुपये
सितंबर के अंत तक जीएसटी रिफंड
पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक रिफंड लागू होगा
लेबर इंटेंसिव सेक्टर को प्राथमिकता मिलेगी
RODTEP 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा
आयकर कार्यालय में सब कुछ तकनीक के सहारे, कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं
एक्सपोर्ट फाइनेंस की मॉनिटरिंग होगी
एक्सपोर्ट में ई रिफंड इस महीने के आखिर से लागू
एक्सपोर्ट फाइनेंस की मॉनिटरिंग होगी
एक्सपोर्ट में ई रिफंड इस महीने के आखिर से लागू
नई स्कीम से सरकार पर 50 हजार करोड़ रुपये का बोझ
एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए RoDTEP स्कीम
MSME के लिए गारंटी प्रीमियम पहले से कम होगा
GST का रिफंड इलेक्ट्रॉनिक होगा
ब्याज समानता योजना IES दर में वृद्धि की गई
टैक्सटाइल में MEIS इस साल के अंत तक
MEIS की जगह अब RoDTEP
महंगाई नियंत्रण में है और औद्योगिक उत्पादन में रिवाइवल के स्पष्ट संकेत
एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई कदम
25 लाख तक के डिफ़ॉल्ट में दो बड़े अधिकारियों की मंजूरी
छोटे टैक्स डिफ़ॉल्ट में मुकदमा नहीं
19 सितंबर को PSU बैंकों के प्रमुख के साथ बैठक
इनकम टैक्स में ई एसेसमेंट स्कीम लागू किया
बैंकों का क्रेडिट आउटफ्लो बढ़ा है
एफडीआई 2018-19 और 2019-20 के बीच बढ़ा: सीतारमण
सीपीआई बहुत नियंत्रण में है, महंगाई को हर समय 4 से नीचे रखा गया है
हम घर खरीदारों के लिए निर्यात और सुधार के बारे में बात करेंगे
कोर इंडस्ट्री में सुधार के संकेत
फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट में में वृद्धि

आपको बता दें, बीते 1 महीने में यह तीसरी बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। इससे पहले 30 अगस्त को भी उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बैंकिंग सेक्‍टर को लेकर कई बड़े एलान किए थे।

वित्त मंत्री ने 10 सरकारी बैंकों (पीएसबी) को मिलाकर चार बैंक बनाने की घोषणा की। जिसमें पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक का मर्जर होगा। इसी तरह दूसरे मर्जर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक एक साथ हो जाएंगे। इसके अलावा केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक और इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक शामिल होगा।

रोजाना सिर्फ 7 रुपए बचाकर पा सकते हैं 5 हजार की पेंशन, जानें इस योजना की खास बातें

बिजनेस डेस्क. मोदी सरकार ने असंगठित सेक्टर में काम करने वालों को सोशल सिक्योरिटी देने के लिए 2015 में Atal Pension Yojana (APY) की शुरुआत की थी। इस योजना में निवेश करना ऐसे लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद कोई वित्तीय आधार नहीं होता।

नरेंद्र मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आप रोजाना 7 रुपये बचाकर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन प्राप्‍त कर सकते हैं। यह स्‍कीम कम आमदनी वाले लोगों के लिए या फिर ग्रामीण क्षेत्र में रहने के लिए काफी काम की है।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी (एनएसडीएल) की वेबसाइट के मुताबिक 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु के लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ वे लोग ही उठा सकते हैं, जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं। इस योजना में निवेश करने वालों को 60 साल का होने पर योगदान के हिसाब से 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का तय पेंशन मिलेगा।

आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां

1. Atal Pension Yojana (APY) से जुड़ने के लिए बैंक या डाकघर में खाता के साथ आधार कार्ड का होना जरूरी है।

2. इस योजना का लाभ लेने के लिए हर महीने आपको एक छोटी सी राशि का अंशदान करना होता है। यह राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस आयु में इस योजना से जुड़ रहे हैं और आप किस पेंशन स्लैब को चुनते हैं। इसका मतलब है कि जितनी जल्दी आप इस योजना से जुड़ेंगे, आप उतना अधिक फायदे में रहेंगे।

3. इस योजना से 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के लोग जुड़ सकते हैं एवं इसका लाभ 60 वर्ष की आयु में मिलता है। इसलिए Atal Pension Yojana से जुड़ने के लिए कम-से-कम 20 साल तक का योगदान आवश्यक है।

4. इस योजना में मासिक, तिमाही एवं छमाही आधार पर योगदान किया जा सकता है।

5. Atal Pension Yojana के तहत पेंशनभोगी की मौत के बाद भी परिवार को आर्थिक मदद जारी रहती है। अगर 60 साल का होने से पहले ही योजना से जुड़े व्‍यक्ति की मौत हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी इस योजना में पैसे जमा करना जारी रख सकती है।

ऐसे मामले में वह हर महीने पेंशन प्राप्त सकती है। दूसरा विकल्‍प यह है कि उस व्‍यक्ति की पत्नी अपने पति की मौत के बाद एकमुश्त रकम के लिए दावा पेश कर सकती है। अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो एक एकमुश्त रकम उनके नॉमिनी को दिये जाने का प्रावधान है।

Whatsapp लाया बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर, सिर्फ फॉलों करें ये 5 स्टेप्स

टेक डेस्क. Whatsapp ने Android app में बायोमैट्रिक फीचर को एड कर दिया है। कंपनी ने इस साल फरवरी में iOS में इस फीचर को उपलब्ध करवाया था। इस फीचर से iOS यूजर्स अपनी ऐप में बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर का इस्तेमाल कर के अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं। अब यह फीचर एंड्रॉइड में भी उपलब्ध हो गया है।

iPhone यूजर्स अब अपने फोन के फीचर के अनुसार, फेस आईडी या टच आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। Whatsapp अब यह फीचर करीब 7 महीने बाद अपने Android app में भी लेकर आया है।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स, जो Whatsapp Beta का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो अपने स्मार्टफोन्स पर ऐप के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर्स से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप Whatsapp Android app के बीटा यूजर हैं, तो आप इस फीचर का इस्तेमाल बीटा ऐप का लेटेस्ट वर्जन 2.19.3 अपडेट कर के कर सकते हैं।

ऐप को ओपन करें और हैमबर्गर मेनू पर क्लिक करें।

इसके बाद सेटिंग्स पर टैप कर के अकाउंट पर टैप करें।

अकाउंट सेटिंग्स में प्राइवेसी विकल्प पर टैप करें।

नीचे स्क्रॉल करें और फिंगरप्रिंट अनलॉक विकल्प पर जाएं। यह विकल्प बाय डिफॉल्ट ऑफ होगा।

इस ऑप्शन पर टैप करें और स्विच ऑन कर दें।

Whastapp इसके बाद आपसे फिंगरप्रिंट सेंसर टच करने को कहेगा।

इसके बाद, Whatsapp आपसे पूछेगा की आप कितने समय तक के लिए फोन को ऑफ रखना चाहते हैं। आप इनमें से 1 मिनट या 30 मिनट तक के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

इसके बाद, आपके पास ‘Show content in notifications’ बटन को भी ऑन-ऑफ करने का विकल्प रहेगा। इससे आप यह मैनेज कर पाएंगे की आपको विंडो में नोटिफिकेशन मिले या नहीं।

UPPSC Civil Judge का Result जारी, यहां देखें कट ऑफ अंक और मार्क शीट

करियर डेस्क. लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे 2018 भर्ती का श्रेणीवार कट ऑफ अंक और मार्क शीट जारी होने के बाद कट ऑफ से अधिक अंक मिलने पर भी चयन न किए जाने के आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाला दिव्यांग अभ्यर्थी है।

इस भर्ती में दिव्यांगों की तीन श्रेणी पीबी, पीडी और ओए/ओएल/बीए है। आयोग ने 12 सितंबर को जारी श्रेणीवार कट ऑफ अंक में तीसरी यानी ओए/ओएल/बीए श्रेणी का अधिक तम कट ऑफ अंक ऑफ अंक 537 और न्यूनतम 453 बताया है।
पीसीएस जे 2018 में अनियमितता को लेकर आंदोलित रहे प्रतियोगी छात्रों का आरोप है कि इसी तीसरी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी आलोक कु मार चौर सिया को न्यूनतम कट ऑफ अंक से अधिक 463 नंबर मिले हैं लेकि न उनका चयन नहीं हुआ है। प्रतियोगी छात्रों ने साक्ष्य के तौर पर आलोक की मार्क शीट भी दी है।

इनका दावा है कि दो और अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें कट ऑफ अंक से अधिक मिले हैं पर उनका चयन नहीं हुआ है। लेकिन वे सामने आने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। दिव्यांगों को आरक्षण नियमानुसार ही दिया गया है। अगर शिकायत मिलती है तो वह मामले की जांच करवाएंगे।