संभल। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और संभल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है बीते गुरुवार को संभल में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और नेता फिरोज खान समेत 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें एक मामला चौधरी सराय पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ का है। इसमें एसपी सांसद सहित 17 लोग नामजद हैं, जबकि सैकड़ों अज्ञात हैं। वहीं दूसरे मामले में रोडवेज बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की FIR दर्ज की गई है। इसमें सैकड़ों अज्ञात बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार अब तक इस संबंध में 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार संभल में जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नाजिम के आह्वान पर थाना कोतवाली क्षेत्र में चौधरी सराय में 1500 से 2000 समर्थकों द्वारा ज्ञापन देने के बाद वापस लौटते समय एक बस में आगजनी की गई थी। साथ ही दो बसों पर पथराव किया गया। जिससे बस के शीशे टूटने से चार लोग मामूली रूप से जख्मी हुए थे।
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश समते देश के कई अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है तो कई जगह आगजनी और हिंसा की घटना भी सामने आई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्योग मंडल एसोचैम को संबोधित करते हुए एक बड़ी बात कही। पीएम मोदी ने कहा देशहित के लिए उठाए कदम से लोगों का गुस्सा और लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। आपको बता दें कि बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और संभल में प्रदर्शन के दौरान आगजनी और हिंसा देखने को मिली।
शुक्रवार को एसोचैम की स्थापना दिवस के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा देश के लिए काम करने में काफी गुस्सा झेलना पड़ता है, कई लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है इसके अलावा कई आरोपों से गुजरना पड़ता है। इस उपलक्ष्य में आज ‘100 ईयर्स ऑफ एसोचैम’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी समेत मंत्रिमंडल के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग का सुनती है। उन्होंने कहा, ‘आज देश में वह सरकार है जो किसान की भी सुनती है, मजदूर की भी सुनती है, व्यापारी की भी सुनती है, उद्योग जगत की भी सुनती है। उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास करती है और उनके सुझावों पर काम करती है।’
5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात अचानक नहीं आई है। बीते 5 साल में देश ने खुद को इतना मजबूत किया है कि ऐसे लक्ष्य रखे भी जा सकते हैं और उन्हें प्राप्त भी किया जा सकता है।
पीएम ने कहा हमने अर्थव्यवस्था के ज्यादातर आयामों को आसान करने के लिए व्यवस्था में लाने का प्रयास किया है।इसके साथ ही हम अर्थव्यवस्था को आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए मोर्डनाइज और स्पीडअप करने की दिशा में भी आगे बढ़े हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा- 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य जब मैंने सार्वजनिक रूप से कहा तो मुझे पता था कि सुगबुगाहट शुरु हो जाएगी, ऐसा भी कहा जाएगा कि भारत ऐसा नहीं कर सकता है। लेकिन आजकल अर्थव्यवस्था को गति देने वाले सभी समूह 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चा तो करते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता में IPL 2020 के लिए हुई नीलामी ने भारत के कई युवा क्रिकेटरों की किस्मत बदल दी। इन गुमनाम खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बरसाया। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख था लेकिन इन्हें उम्मीद से कई गुना ज्यादा पैसा मिला।
Yashasvi Jaiswal: मुंबई
बेस प्राइस: 20 लाख
कीमत: 2।40 करोड़ रुपये
टीम: राजस्थान
उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्में लेकिन मुंबई के लिए खेलने वाले बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal कभी सड़क पर गोल-गप्पे बेचते थे, लेकिन आज वह करोड़ों में खेल रहे हैं। जायसवाल जब उत्तर प्रदेश से मुंबई गए थे तब उनकी उम्र महज 11 साल थी। वहां उन्हें टेंट में रहना पड़ता था। लेकिन उनका क्रिकेटर बनने का सपना मरा नहीं और उन्होंने इसके लिए जमकर मेहनत की। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं। मेरे लिए यह सीखने का काफी अच्छा मौका होता। यह मेरे लिए अपना नाम बनाने का मंच है।
Priyam garg: उत्तर प्रदेश
बेस प्राइस: 20 लाख
कीमत: 1।9 करोड़
टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
यूपी के बल्लेबाज Priyam garg को हैदराबाद की टीम ने अपने साथ जोड़ा। अंडर-19 खिलाड़ी Priyam garg के नाम 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 66।69 की औसत से 867 रन हैं। इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। प्रियम ने 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन कर 10 मैचों में 814 रन बनाते हुए सभी को प्रभावित किया था। वे अभी तक 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 65 से ज्यादा की औसत से 867 रन बना चुके हैं।
Anuj Rawat: उत्तराखंड
बेस प्राइस: 20 लाख
कीमत: 80 लाख
टीम: राजस्थान रॉयल्स
उत्तराखंड के 20 वर्षीय बल्लेबाज Anuj Rawat को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। अनुज ने 12 प्रथम श्रेणी मैचों में एक शतक के साथ 630 रन बनाए हैं।
Varun Chakravarthy
पिछली बार 8।40 करोड़ रुपये में बिकने वाले Varun Chakravarthy को इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ में खरीदा। सात अलग-अलग तरह की गेंद फेंकने में माहिर वरुण को पंजाब ने इस बार अपनी टीम से रीलिज कर दिया था, जिसके बाद केकेआर ने उन्हें बतौर पीयूष चावला के रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया।
Ravi Bishnoi: राजस्थान
कीमत: 2 करोड़
टीम: पंजाब
19 साल के Ravi Bishnoi को लेने के लिए कई फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई लेकिन बाजी पंजाब ने मारी। उनके नाम छह प्रथम श्रेणी में आठ विकेट दर्ज हैं। Ravi Bishnoi को अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। गेंदबाजी के अलावा रवि विश्नोई बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। बिश्नोई पहले ही 2018 में राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास शिविर का हिस्सा बने थे। इसमें उन्होंने जोस बटलर को नेट पर गेंदबाजी भी कराई थी।
हेल्थ डेस्क. सर्दियों के मौसम में लोग अधिकतर बीमार पड़ते है। वहीं देखा जाए तो बदलते मौसम के कारण लोगों पर इसका जरुर पड़ता हैं। बतादें की लोगो कि लापरवाही से भी अधिकतर जल्दी बीमार पड़ते हैं।
बताया जा रहा है शहद और मुनक्का के प्रयोग से आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल से अनेकों बीमारियाँ से छुटकारा पा सकते हैं। जहां बड़ी से बड़ी बीमारी भी इन आयुर्वेद के सेवन से जड़ से खत्म हो जाएंगी।
देखा जाए तो शहद खाने से वजन को कम किया जा सकता है। वहीं मुनक्का का सेवन करने से खांसी दूर हो जाती है। लेकिन अगर इन दोनों चमत्कारी चीजों को एक साथ खाया जाए तो शरीर को अधिक लाभ मिलता है। इसलिए आप मुनक्का शहद का सेवन एक साथ किया करें। वहीं इन्हें एक साथ खाने से मिलने वाले लाभ इस तरह से हैं।
सूजन कर कम
जहां सर्दी के मौसम में पैरों और हाथों में सूजन आ जाती है। कई बार सूजन की वहां से पैरों और हाथों में दर्द भी हो जाता है। वहीं अगर शहद और मुनक्का को खाया जाए तो सूजन दूर हो जाती है। दरअसल शहद में एंटीबैक्टीरिया तत्व होते हैं जो की सूजन को कम कर देते हैं। जबकि मुनक्का दर्द को दूर कर देता है। इसलिए सूजन होने पर इन दोनों चीजों का सेवन करें।
सर्दी नहीं लगे
सर्दी के मौसम में शहद मुनक्का खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और सर्दी नहीं लगती है। जो लोग रोज इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करते हैं उन्हें जुकाम और खांसी नहीं होती है। इसलिए ठंड के मौसम में आप इन दोनों चीजों को एक साथ खाएं।
पाचन क्रिया हो सही
दरअसल देखा जाये तो पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में शहद मुनक्का लाभदायक साबित होते हैं और इन्हें खाने से पाचन क्रिया सही से कार्य करती है। वहीं जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है उनके लिए भी शहद मुनक्का गुणकारी होता है।
जहां इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। गौर हो कि पाचन क्रिया कमजोर होने पर खाना आसानी से नहीं पचता है और कुछ भी खाना से पेट खराब हो जाता है।
फैशन डेस्क. हर लड़कियां बेहद खुबसूरत दिखना चाहती हैं। जहां देखा जाए तो पार्टी हो या कोई शुभ अवसर हो लड़कियां अच्छे से सवरती हैं। वहीं लड़कियों कि आंखों बेहद खुबसूरत दिखनी चाहिए लेकिन क्या आपको जानकारी हैं कि आंखों को सुन्दर दिखने के लिए आपके मेकअप किट में ये सामन का होना आवश्यक हैं।
थोड़ी सी आई क्रीम लें और उसे आंखों के आसपास की त्वचा पर लगाएं। इसे उंगलियों की मदद से फैलाएं। आई क्रीम लगाने से त्वचा अच्छी तरह से मौइश्चराइज और हाइड्रेट हो जाती है।
कंसीलर मेकअप में बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये चेहरे को निखार कर डार्क सर्किल को छिपा देता है और आंखों के आसपास की त्वचा के रंग को भी साफ करता है। कंसीलर कंसीलिंग के अलावा आईशैडो और अन्य आई मेकअप आइटम के लिए बेस तैयार करता है।
काजल लगाएं
आंखों पर काजल लगाना परफेक्ट आईशैडो लगाने का अगला स्टेप है। एक काजल लें जोकि क्रीमी टेक्सचर का हो और लंबे समय तक चल सके। आंखों के बाहरी और अंदरूनी कोनों पर काजल लगाएं। दोनों को किनारे पर लाकर मिला दें। डिफ्यूज आई लुक
आई लिड पर ब्लू आईशैडो लगाएं
आईशैडो ब्रश को मेटालिक ब्लू आईशैडो में डुबोएं और आईलिड पर आराम से लगाएं। इसके बाद हल्का सा ब्राउन आईशैडो लगाएं। इससे आपकी आंखों को परफेक्ट लुक मिलेगा।
ऐसे बड़ी दिखेंगी आंखें
आंखों को दोनों तरफ से हाइलाइट और ब्राइट करने से आपकी आंखे खूबसूरत और बड़ी दिखाई देंगी। इसके लिए ब्लैक आईशैडो सबसे बेस्ट रहता है। ब्लैक आईशैडो लगाएं और उसे ब्रश से ब्लेंड करें।
फाइनल टच
आई मेकअप को फाइनल टच देने के लिए आप मस्कारा भी आईलैशेज पर लगा सकती हैं। बोल्ड लुक के लिए आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एक बढ़िया स्मज फ्री काजल अपनी आंखों की वाटर लाइन पर लगाएं।
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ने नागरिकता कानून के विरोध वाली पोस्ट शेयर कर सुर्खियों में आ गई। जिसके बाद पिता सौरव गांगुली को इस पोस्ट पर ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी।
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ने नागरिकता संशोधन कानून (CCA) के विरोध वाली एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने इसे हटा लिया था, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर सौरव ने बुधवार को कहा, ‘‘कृपया सना को इन सभी मामलों से दूर रखें। यह पोस्ट सच नहीं है। राजनीति को समझने के लिए अभी वह बहुत छोटी है।
सना की वायरल पोस्ट में लिखा है, नफरत के आधार पर शुरू होने वाला आंदोलन डर और संघर्ष के माहौल तक ही चलता है। आज जो खुद को मुस्लिम या ईसाई नहीं हैं, सोचकर सुरक्षित समझ रहे हैं, वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं।
सना की वायरल पोस्ट के मुताबिक, संघ (RSS) हमेशा से ही उन युवाओं को निशाना बनाता आ रहा है, जो वामपंथी इतिहासकारों और पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हैं। भविष्य में यह कहेंगे कि महिलाओं को स्कर्ट नहीं पहनना चाहिए, लोगों को मीट नहीं खाना चाहिए, किसी के स्वागत में हाथ मिलाने या किस करने की बजाय जय श्रीराम कहना होगा। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार एवं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटी ईरा खान आजकल बेहद सुर्खियों में है। ईरा खान के सुर्खियों में रहने की वजह उनकी बोल्ड तस्वीरें है। social media पर इरा काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके वजह से वह मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
Ira Khan ने हाल फिलहाल में एक फोटोशूट कराया था, जिसकी तस्वीरें इरा ने social media पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इन तस्वीरों में इरा काफी बोल्ड नजर आ रही थी। इरा ने एक बार फिर से कुछ तस्वीरों को social media पर शेयर किया है। इरा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी ये तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह रेड कलर के बैकलेसगाउन में नजर आ रही हैं।
लाल गाउन में इरा हाउस ट्री का मजा लेती दिख रही हैं। पेड़ की एक खड़ी होकर इरा कैमरे के सामने बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। ऑफ शोल्डर इस गाउन में इरा काफी बोल्ड दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और फोटो के कैप्शन में इरा ने लिखा है- ‘मैं हमेशा एक ट्री हाउस चाहती थीं।’ इन फोटो के शेयर करने के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। कुछ लोगों ने कहा जंगल में मंगल तो कुछ लोगों ने कहा ‘कूदना मत’।
वर्ल्ड डेस्क। Citizenship amendment act 2019 पर भारत को America का समर्थन मिला है। अमेरिका ने कहा कि नागरिकता और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर देश के अंदर बहस होने को लेकर भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करता है। अमेरिकी सरकार में मंत्री माइक पॉम्पिओ ने 2+2 बातचीत के समापन पर कहा, ‘हम हर जगह अल्पसंख्यकों और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के बारे में परवाह करते हैं। हम भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करते हैं।
माइक पॉम्पिओ से पूछा गया आपका राज्य विभाग दुनिया भर में धार्मिक अधिकारों का एक मुखर समर्थक है। क्या आपको लगता है कि लोकतंत्र के लिए नागरिकता के लिए एक निर्धारित मानदंड के रूप में विश्वास का उपयोग करना उचित है।
विदेश मंत्री S। Jaishankar ने कहा, आपने भारत से संबंधित सवाल किया है। यदि आपने उस विशेष कानून पर हो रही बहस को फॉलो किया है तो आप देखेंगे कि यह एक ऐसा उपाय है, जो कुछ देशों में प्रताड़ित हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।’
वहीं माइक पॉम्पिओ ने कहा कि अमेरिका न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया देता रहा है। भारत में धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार का मुद्दा 2+2 वार्ता के दौरान सामने आया। पिछले दिनों, राज्यों के सचिव ने अपनी द्विपक्षीय बैठकों में अपने भारतीय समकक्षों के साथ मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को उठाया था।
लखनऊ। नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रहा विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। लखनऊ में पुलिस चौकी तो संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस को आग के हवाले कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया। वहीं संभल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में एक राज्य परिवहन की बस में आग लगाई गई।
कर्नाटक में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनकारी फिर से बेंगलुरु के टाउन हॉल में इकट्ठा होने लगे। कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि जनपथ के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी रामचंद्र गुहा और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिये जाने पर विरोध किया है। कोलकाता में फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने नागरिकता अधिनियम और राष्ट्रीय रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंसा के मामले पर याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस ने ज़बरदस्ती जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में प्रवेश किया और छात्रों के साथ मारपीट की। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली समिति के तहत जांच की मांग की।
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और लोगों से ईमानदारी से आग्रह करता हूं कि नागरिकता के मुद्दे पर शांत रहें। सीएए इस देश के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है, यह केवल एक अधिनियम है जो अन्य देशों के लोगों पर लागू होता है जो भारतीय नागरिकता की मांग करते हैं।
लखनऊ। नागिरकता कानून को लेकर देशभर के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। वहीं बसपा सुप्रीमो Mayawati ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। बसपा मुखिया ने इसको लेकर भाजपा की सरकार को सलाह दी है। ये सलाह Mayawati ने ट्वीट कर दी है।
बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कहा है कि केंद्र सरकार सार्थक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश व व्यापक जनहित में नए नागरिकता कानून को वापस ले। इससे कई बड़ी समस्या का निराकरण हो जाएगा। केंद्र सरकार के नागरिकता कानून वापस लेने से बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के साथ रुपए की गिरती कीमतों पर भी अंकुश लगेगा। इससे केंद्र सरकार को राष्ट्रीय समस्याओं पर अपना ध्यान केन्द्रित करने का मौका भी मिलेगा।
Mayawati ने दो-टूक कहा कि अगर भाजपा जनता की परेशानी पर ध्यान नहीं देती है तो फिर जनता इनका भी हाल 2014 के कांग्रेस जैसा ही करने में देर नहीं करेगी। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के पास अभी भी इसको वापस लेने के लिए काफी कम समय बचा है। वह जल्दी निर्णय लेकर आगे कदम बढ़ाए। जिससे की जनता को परेशान होने से बचाया जाए।
Mayawati ने नागरिकता कानून को असंवैधानिक करार देते हुए इसे वापस लिए जाने की सरकार से मांग की है। Mayawati ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से इस असंवैधानिक कानून को वापस लेने की मांग करती हूं, अन्यथा भविष्य में इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। सरकार को आपातकाल जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए, जैसा कि कांग्रेस ने पहले किया था। हमारी पार्टी ने नागरिकता कानून के खिलाफ और महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी अपनी आवाज उठाई है।