बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 187 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। भाव में इस तेजी के कारण अब 10 ग्राम सोने की कीमत 39,053 रुपये पर आ गई है।

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आने और रुपये में डॉलर के मुकाबले गिरावट के चलते सोना महंगा हुआ है। गौरतलब है कि शनिवार को सोना 38,866 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
बताया जा रहा है दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 187 रुपये की तेजी आई है। भाव में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़त और रुपये में डॉलर के मुकाबले गिरावट के चलते आई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 5 पैसे कमजोर होकर कारोबार कर रहा था।
सोने की तरह ही सोमवार को चांदी में भी भारी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 495 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में चांदी का भाव 46,499 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 46,004 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। सिक्का कारोबारियों और औद्योगिक इकाइयों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी आई है।




























CTET परीक्षा की Answer Key जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
करियर डेस्क. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक बोर्ड (CBSE) आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की Answer Key जारी कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की Answer Key देखने के लिए उम्मीदवार CTETकी वेबसाइट ctet.nic.in देख सकते हैं। 25 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। Answer Key वेबसाइट पर 25 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार 1000 रुपए प्रति प्रश्न का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार रोल नंबर और DOB सब्मिट करके Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षा में 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
आपको बता दें कि CTET की परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर को किया गया था। CTET परीक्षा में अंग्रेजी और गणित के सवालों ने उम्मीदवारों को खासा परेशान किया है। आपको बता दें कि CTET की परीक्षा की Answer Key के साथ बोर्ड ओएमआर शीट भी जारी की गई है।
यह परीक्षा देश के 110 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित हुई। CBSE हर साल दो बार CTET परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। CTET परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना होता है।
यह परीक्षा 2,144 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।