29 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1032

…इसलिए चर्चा में है “जब हैरी मेट सेजल”!

poster launch news of jab harry met sejal

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

इम्तियाज़ अली की प्रेम कहानी “जब हैरी मेट सेजल” के पोस्टर की चौतरफा चर्चा हो रही है। इम्तियाज़ के प्रसंशक उनकी लव बेस्ड फिल्म का इंतज़ार करते हैं और यह फ़िल्म भी उसी में से एक है। ख़ास यह भी है कि निर्देशक इम्तियाज़ अली और शाहरुख खान पहली बार एक साथ फिल्म कर रहे हैं।

वैसे तो इस फ़िल्म की बहुत सी खासियत है, लेकिन उनमें से सबसे अहम बात ये है कि लंबे अरसे बाद एक बार फिर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक साथ रोमान्स करते नज़र आने वाले हैं। यही नहीं, अनुष्का पहली बार एक गुजराती लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, उनके किदार का नाम सेजल है। वही शाहरुख खान हरिंदर नामक एक पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं।

अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ भी शाहरुख के साथ थी, जोकि सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इससे पहले 2 फिल्में एक साथ कर चुके हैं, और दोनों ही फिल्मों में लोगो को शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी काफी पसंद आई थी।

 

संजय दत्त के ख़िलाफ़ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, दत्त पर लटकी तलवार!

कोमल झा| Navpravah.com

 

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जेल से आने के बाद अपनी फ़िल्मों की शूटिंग निपटाने में व्यस्त संजय दत्त इन दिन जहां एक ओर लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं वहीं अब एक मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से संजय दत्त को जल्द रिहा करने पर सवाल किए हैं.

तो कोर्ट ने कहा, ‘सरकार ने संजय को रिहा करने पर उनके अच्छे व्यवहार का हवाला दिया था लेकिन वो आधे समय तक पैरोल पर बाहर थे. ऐसे में सरकार ने उनके अच्छे व्यवहार का आंकलन कब और कैसे कर लिया.’ जस्टिस सावंत ने यहां पूछा, ‘क्या सरकार ने डीआईजी, जेल से सलाह ली थी या जेल निरिक्षक ने सीधा अपनी सिफारिश राज्यपाल को सौंप दी थी.’

सजा में कमी के फैसले के बाद संजय गुरुवार को पुणे के यरवदा जेल से रिहा होने वाले हैं. महाराष्ट्र गृह विभाग के मुताबिक, अच्छे व्यवहार के आधार पर उनकी सजा में कमी की गई है। याचिकाकर्ता के वकील नितिन सत्पुते ने कहा, ‘‘संजय दत्त की सजा में की गई कमी गलत और गैर-कानूनी है.

दरअसल संजय दत्त साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाको के दौरान गैर कानूनी हथियार रखने के मामले में 5 साल जेल की सज़ा पाए हुए थे. मई 2013 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सज़ा मिली और वो पुणे की यरवाडा जेल में बंद थे, जहां से फरवरी 2016 में उन्हें रिहा किया गया और लगभग 8 महीने की सज़ा कम कर ऐसा किया गया.

समाजसेवी प्रदीप भालेकर ने कहा मामूली अपराधों के अन्य दोषियों का क्या होगा जो सालों से जेल में सड़ रहे हैं? उन्होंने भी सजा में कमी की अर्जियां दाखिल कर रखी हैं, लेकिन उन पर कोई उचित आदेश नहीं दिया गया.

सानिया मिर्जा की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर ट्रोल हुए रामू, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कोमल झा| Navpravah.com

 

बॉलीवुड फिल्मकार राम गोपाल वर्मा अपने बड़बोले स्वभाव और बोल्ड कमेंट्स के चलते आये दिन सुर्खियों में रहते हैं.या यूं कहें कि लगता है उन्‍हें यह सब करना भी अच्‍छा लगता हैं. पिछली बार राम को उनके ‘विमेंस डे’ पर किये गए ट्वीट के लिए कड़ी निंदा झेलनी पड़ी थी. इस बार उन्‍होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया है. जिसके कारण वह आलोचनाओं का‍ शिकार हो रहे हैं.

 

राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ‘मेरी बेटी सनी लियॉन बनना चाहती है’ की प्रमोशन में जुटे हुए हैं. ऐसे में, उन्होंने सानिया मिर्जा की एक आपत्तिजनक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है.

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में लोकप्रिय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इस तस्‍वीर में सानिया का अंडरवेयर नजर आ रहा है.

इस फोटो के माध्यम से राम गोपाल वर्मा अपनी शॉर्ट फिल्म को प्रमोट करने चाहते थे पर उनका यह तरीका उनके फैंस और फॉलोअर्स को नागवार गुजरा है.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “एक लड़की ने कहा था कि ‘मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं’ उसे अपनी याद दिलाता है. वो टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे टेनिस सिर्फ इसलिए नहीं खेलने दिया क्योंकि इसमें लड़कियों को स्कर्ट पहननी पड़ती है. मेरी फिल्म इन्हीं विषयों पर ध्यान खींचती है.” बता दें कि ‘मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं’ राम गोपाल वर्मा की एक वेब सीरीज है.

सानिया मिर्जा की इस फोटो पर यूज़र्स का कहना है कि किसी भी लड़की की इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए,अब इस फोटो को पोस्ट करने के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड रहा है.राम गोपाल वर्मा के फॉलोअर्स ने उनकी इस हरकत के लिए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

उनकी पिछली फिल्म, ‘सरकार 3’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. लेकिन राम गोपाल वर्मा को खबरों में रहना आता है और उसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं.

सानिया की इस तरह फोटोग्राफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डालना उनकी इसी चाल का एक उदाहरण है.

मुसीबत में ‘बैंक चोर’, टाइटल सॉंग करना होगा रीडब

कोमल झा| Navpravah.com

 

रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय अपनी आने फिल्म ‘बैंक-चोर’ के प्रमोशन में जुटे हुए है. दोनों ही एक्टर अपनी फिल्म को सफल बनाने का हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी कि सीबीएफसी का कहना है. फिल्म बैंक चोर का नाम हिंदी गाली की तरह सुनाई देता है। फिल्म के निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि वो अपनी फिल्म में जहां-जहां इस शब्द का इस्तेमाल हुआ है उसे री-डब करें.

 

बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें लगा फिल्म का नाम सुनकर कर दर्शक हस पड़ेंगे, पर मेकर्स ने फिल्म के नाम को ऐसे टाइमिंग पर रखा है की ‘बैंक-चोर’ नाम सुनने में अपशब्द सा लगे. जितनी बार दूसरे एक्टर्स बैंक चोर कहेंगे दर्शक खुशी से हंसेंगे.

 

हालांकि सीबीएफसी ने साफ कहा है कि वो तब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देगी जब तक फिल्म में इस्तेमाल हुए टाइटल को दोबारा डब नहीं किया जाता हैं.

वाई फिल्म्स के एक बयान के अनुसार, ‘बैंक चोर’ तीन चोरों की कहानी है जो बैंक में डाका डालने के लिए सबसे खराब दिन चुनते हैं. तीनों चोर, चंपक, गेंदा और गुलाब बेवकूफ दिखाए गए हैं और इसमें एडल्ट कॉमेडी नहीं है.फिल्म की टीम चाहती थी कि ये पारिवारिक दर्शकों के हिसाब से बनाई जाए.

 

रितेश ने कहा , ‘फिल्म बनाते समय हमारे दिमाग में पारिवारिक दर्शक ही चल रहे थे और हम बहुत खुश हैं कि इसे अच्छी रेटिंग मिली है. ये सभी उम्र के लोगों को पसंद आने वाली है. फिल्म 16 जून को रिलीज होगी. तथा फिल्म में हमे एक बार फिर से रितेश व विवेक एकसाथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण यशराज बैनर का यूथ प्रोडक्शन हाउस वाई फिल्म्स कर रहा है. वाई फिल्म्स ने इससे पहले ‘मैन्स वर्ल्ड’ और ‘लेडिज रूम’ जैसे कई हिट वेब सीरीज बनाई हैं.

भड़का चुनाव आयोग, कहा, “आयोग पर प्रश्नचिह्न लगाने वालों के ख़िलाफ़ हो कार्रवाई”

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com

चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को खत लिखा है और दरख़्वास्त की है कि कोई भी व्यक्ति या संगठन चुनाव आयोग की इज़्ज़त और विश्वसनीयता पर सवाल उठाये और आयोग की छवि को देश और दुनिया के सामने खराब करे, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।

इलेक्शन कमीशन कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट्स 1971 में संशोधन की मांग कर रही है, ताकि देश ओर चुनाव आयोग की छवि को बिगाड़ने और शक करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो सके। चुनाव आयोग ने सरकार से एक महीने पहले ही अपील की थी। लॉ मिनिस्ट्री इस नियम और मांग पर विचार विर्मश कर रही है।

कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी चुनाव आयोग के ईवीएम मशीन को ग़लत साबित करने की कोशिश कर रहे थे और इसे हैक करने की बातें कर रहे थे। इसी बात के चलते आयोग ने एक चेलेंज भी रखा था, मगर आप की सरकार वहां अनुपस्थित थी और न ही कोई पार्टी ईवीएम मशीन को हैक करने में सफल हुई। बार बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले अरविंद केजरीवाल सहित 21 विधायको की (EC) सुनवाई कर रहा है।

शिवराज सिंह ने तोड़ा अनशन, किसानों के हित में उठाएंगे बड़े कदम

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास खत्म कर दिया है। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी और पार्टी सांसद प्रभात झा, नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। शिवराज मध्य प्रदेश में फैले किसान आंदोलन की शांति के लिए दो दिन से अनशन पर बैठे थे। शिवराज सिंह चौहान का उपवास 28 घंटों तक चला।

शिवराज ने कहा कि वे किसानों के लिए वो हर कदम उठाएंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। इतना ही नहीं शिवराज ने किसानों के प्रतिनिधियों से वादा भी किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश के कई बड़े जिले आंदोलन की आग में जल रहे हैं। किसानों ने कर्ज माफी और फसल के बेहतर रेट की मांग उठा रखी है।

इसी के विरोध में किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन ये विवाद ऐसे बढ़ा कि हालात जान-माल के नुकसान तक पहुंच गए। एमपी में कहीं किसान हाइवे और सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं तो कहीं किसानों की लाश पर उनका परिवार रो रहा है।

एमपी के मंदसौर से इस बेकाबू आंदोलन की आग जली थी, जिसकी चिंगारी यहां के फंदा से लेकर राजधानी भोपाल तक पहुंच गई। दरअसल, मंदसौर में विरोध बढ़ा तो पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो गई और फिर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर बढ़ा की राज्य में हर जगह आग की लपटे दिख रही हैं।

इससे पहले, मंदसौर में मारे गए 6 किसानों के परिजनों ने उपवास पर न रहने की अपील की थी। किसानों ने कहा कि बस आप उनके गांव आए और हालातों का जायजा लें, जिसे शिवराज ने मान लिया और अपना उपवास खत्म कर दिया।

मथुरा: एक इनोवा कार के नहर में गिरने से एक भीषण सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत

कोमल झा| Navpravah.com

 

मथुरा। एक दुखद खबर कान्हा की नगरी मथुरा से है, यहां आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

 

इस हादसे के शिकार सभी लोग बरेली के रहने वाले थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार में सवार सभी लोग बाला जी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे.

लेकिन इसी बीच मथुरा के फतेहपुर सीकरी के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, वारदात के समय आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालना चाहा लेकिन इस गाड़ी में सेंट्रल लॉकिंग थी जिस कारण कोई भी गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया था, सबकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना मगोर्रा थाना इलाके के फतेहपुर सीकरी की हैं. पुलिस ने पहचान पत्र के जरिए सभी श्रद्धालुओं की पहचान कर ली है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी से लेकर डीएम तक मौके पर मौजूद हैं.

मृत लोगों में मौजूद महेश शर्मा, उनकी पत्नी दीपिका शर्मा, पूनम शर्मा, हार्दिक शर्मा, रितिक शर्मा, रोहन, खुशबू, हिमांशी और सुरभि शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मृतक में से एक महिला दीपिका की पहचान उसका पास मौजूद आधार कार्ड से हुई है.

ICC Champions Trophy: भारत के लिए करो या मरो की स्थिति

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें ग्रुप-बी के अंतिम मैच पर टिकी हुई हैं। ये दोनों टीमें आज द ओवल मैदान पर अपनी सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों के साथ आमने-सामने होंगी। मौजूदा विजेता भारत का लक्ष्य हर हाल में जीत हासिल करना होगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका खिताब हासिल करने की दिशा में एक कदम और बढ़ना चाहेगा।

अपने पिछले मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया था। यह मैच कई लिहाज से भारत को उसकी कमजोरियों का आइना दिखा गया था। उम्मीद है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बदलाव टीम में कर सकते हैं। वह मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव को बाहर बिठा कर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में जगह दे सकते हैं।

शानदार फॉर्म में चल रही रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने टीम को इस टूर्नामेंट में मजबूत शुरूआत दी है। टीम को उनसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाल मैच में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

श्रीलंका के खिलाफ कोहली और युवराज सिंह का बल्ला नहीं चला था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में इन दोनों ने अर्धशतक जड़े थे। अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या निचले क्रम में अहम भूमिका निभाएंगे।

गेंदबाजी में पिछले मैच को देखते हुए कोहली के लिए संकट है। श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ही विकेट लेने में सफल हुए थे। उनके अलावा कोई और गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया था। गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण ही भारत, श्रीलंका के खिलाफ हार गया था। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में न ही बल्लेबाज चले थे न ही गेंदबाज। डेविड मिलर ने जरूर 75 रनों का पारी खेल टीम को संभाला था। वहीं गेंदबाजों में मोर्ने मोर्कल तीन विकेट लेकर उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स की फॉर्म इस टूनार्मेंट में अभी तक चिंता की बात रही है। उन्होंने पिछले दो मैचों में सिर्फ चार रन ही बनाए थे। टीम चाहेगी की वह भारत के खिलाफ इस करो या मरो वाले मुकाबले में रन करें।

एक दिन में 3 बड़ी दुर्घटनाएं, अलग-अलग जगहों पर करीब 26 लोगों की मौत

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में यात्रियों से भरा पिकअप ट्रक पलट जाने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक पर सवार यात्री बारात ले कर लौट रहे थे और उनके साथ दहेज का सामान भी था, पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और चालक की लापरवाही से गाड़ी खाई में  गिर गई।

उधर उत्तर प्रदेश मथुरा में कार नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है। फतेहपुर नहर के पुल पर कार ने अपना संतुलन खो दिया और सीधा जा कर नहर में समा गई।
गाड़ी में बैठे सारे यात्री मेहेंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे, मगर हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। आस पास के लोगों को खबर हुई, तो गाड़ी का शीशा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

एक तरफ आज सुबह पुणे से लातूर जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया ,जिससे बस में आग लग गई और जल कर 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

बीएसएफ ने गुरदासपुर में 30 करोड़ की हेरोइन की बरामद

कोमल झा| Navpravah.com

जालंधरः (अनिल डोगरा) सीमा सुरक्षा बल ने गुरदासपुर सेक्टर में सर्च अभियान के दौरान आज सुबह 6 किलो हेरोइन बरामद की. पंजाब फ्रटियर बीएसएफ मुख्यालय के डीआईजीआरएस कटारिया ने आज यहां कहा कि बीएसएफ द्वारा शुरू किये गए ‘आपरेशन सूखा ‘ के अधीन लगभग 7.10 पर बी एस एफ के जवानो ने पंजग्राई चौकी के पास सीमा सुरक्षा कंटीली तार और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच 6 पैकेट हेरोइन बरामद की.

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब सीमांत के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उप महानिरीक्षक आरएस कटारिया ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा घेरा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच शनिवार को विशेष तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान बल के जवानों ने मिट्टी में दबा हुआ छह पैकेट हेरोईन बरामद किया.

हरेक पैकेट में एक एक किलो हेरोइन थी. उन्होंने कहा कि बरामद की गफा हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बजार में कीमत 30 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ इस वर्ष आज तक 99. 941 किलो हेरोइन बरामद कर चुकें है जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मूल्य 499.70 करोड़ रुपये है.