कोमल झा| Navpravah.com
बॉलीवुड फिल्मकार राम गोपाल वर्मा अपने बड़बोले स्वभाव और बोल्ड कमेंट्स के चलते आये दिन सुर्खियों में रहते हैं.या यूं कहें कि लगता है उन्हें यह सब करना भी अच्छा लगता हैं. पिछली बार राम को उनके ‘विमेंस डे’ पर किये गए ट्वीट के लिए कड़ी निंदा झेलनी पड़ी थी. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया है. जिसके कारण वह आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं.
राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ‘मेरी बेटी सनी लियॉन बनना चाहती है’ की प्रमोशन में जुटे हुए हैं. ऐसे में, उन्होंने सानिया मिर्जा की एक आपत्तिजनक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है.
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में लोकप्रिय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इस तस्वीर में सानिया का अंडरवेयर नजर आ रहा है.
इस फोटो के माध्यम से राम गोपाल वर्मा अपनी शॉर्ट फिल्म को प्रमोट करने चाहते थे पर उनका यह तरीका उनके फैंस और फॉलोअर्स को नागवार गुजरा है.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “एक लड़की ने कहा था कि ‘मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं’ उसे अपनी याद दिलाता है. वो टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे टेनिस सिर्फ इसलिए नहीं खेलने दिया क्योंकि इसमें लड़कियों को स्कर्ट पहननी पड़ती है. मेरी फिल्म इन्हीं विषयों पर ध्यान खींचती है.” बता दें कि ‘मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं’ राम गोपाल वर्मा की एक वेब सीरीज है.
सानिया मिर्जा की इस फोटो पर यूज़र्स का कहना है कि किसी भी लड़की की इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए,अब इस फोटो को पोस्ट करने के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड रहा है.राम गोपाल वर्मा के फॉलोअर्स ने उनकी इस हरकत के लिए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
उनकी पिछली फिल्म, ‘सरकार 3’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. लेकिन राम गोपाल वर्मा को खबरों में रहना आता है और उसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं.
सानिया की इस तरह फोटोग्राफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डालना उनकी इसी चाल का एक उदाहरण है.











