26 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
Home Blog Page 1006

उत्तर प्रदेश: खुले में शौच न करना, वर्ना अक्षय आ जाएंगे

akshay kumar will be brand ambassador for cleanliness in up

अमित द्विवेदी । Navpravah.com

अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश की जनता को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित करते नज़र आएँगे। इसके लिए बाक़ायदा उन्हें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इन योजनाओं का ब्रांड एम्बेसडर भी चुना है। लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क पर झाड़ू लगाते हुए भी देखे गए।

अक्षय कुमार को खुले में शौच न करने की योजना का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय ने फिल्म के माध्यम से एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सबके सामने लाने का प्रयास किया है, जोकि सराहनीय है।

अक्षय की आगामी फिल्म टॉयलेट ‘एक प्रेम कथा’ भी कुछ ऐसी ही थीम पर आधारित है। लखनऊ में उनके साथ फिल्म की हिरोइन भूमि पेडनेकर भी नजर आईं।
फिल्म में अक्षय कुमार केशव और भूमि जया के रोल में नज़र आएंगी। कार्यक्रम के दौरान अक्षय ने भी सरकार स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की।

जब गाने से पहले दर्जन भर पान चबाने की ज़िद पर अड़े किशोर कुमार

पीयुष चिलवाल | Navpravah.com
बात सबको अज़ीब लगी जब किशोर ने कहा कि इस गीत को गाने से पहले मुझे दर्जन भर पान चबाने हैं लेकिन फिर सबको राज़ी कर दिया। वाकया है फिल्म डाॅन के गीत खईके पान बनारस वाला की रिकार्डिंग का जब किशोर ने सबको हैरान करते हुए स्टूडियो में पान की डिमांड कर दी। हालांकि उन्होने ऐसा इसलिए किया क्यूंकि वे इस गाने को उसी अंदाज़ में गाना चाहते थे जिससे सब को लगे की कोई हक़ीक़त में पान खाकर गा रहा है।
6किशोर बेहद मज़ाकिया किस्म के व्यक्ति थे जब एक बार फिल्म हाफ टिकट के गीत “आंख सीधी लगी दिल पे जैसे कटरिया ओ संवरिया” की रिकार्डिंग के दौरान लता मंगेशकर वक़्त पर नहीं पहुंची तो उन्होंने फिल्म निर्माता कालीदास को सुझाव दिया की वे पूरा गाना उन्हें ही गाने दें, वे आदमी और औरत दोनों की आवाज़ में गा सकते हैं। जिसके बाद वे ठहाके लगाकर हंसने लगे।
मधुबाला संग किशोर दा
मरने की दुआएं क्यूं मांगू, जीने की तमन्ना कौन करे…. फिल्म “जिद्दी” के इस गीत से बतौर गायक अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाले
किशोर कुमार अपनी मृत्यु के तीन दशक बाद भी लोगों के जेहन में ज़िंदा हैं। हालांकि किशोर ने 1946 में शिकारी फिल्म में अभिनय से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश में जन्मे किशोर कुमार हिंदी फिल्मी जगत में सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर के रूप में जाने जाते हैं और अबतक के सबसे अधिक फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाले गायक हैं। 500 से भी अधिक गीतों का अपनी आवाज़ देने वाले किशोर ने न सिर्फ हिंदी गीत गाए बल्कि देश की कई भाषाओं के गीतों को भी अपनी आवाज़ दी। किशोर न सिर्फ एक अच्छे गायक थे बल्कि वे अभिनय और निर्देशन भी बखूबी करते थे।
मेरे महबूब क़यामत होगी, एक लड़की भीगी भागी सी, तेरे जैसा यार कहां, हमें तुमसे प्यार कितना जैसे कई सुपरहिट गीतों को गाने वाले किशोर को उनके शुरूआती दिनों में ज्यादा तवज्ज़ो नहीं मिली लेकिन 1957 में बनी फिल्म फंटूस में “दुखी मन मेरे” गीत से ऐसी धाक जमायी की सबको उनका लोहा मानना पड़ा और संगीत की दुनिया में किशोर युग शुरू हो गया और जिसका शायद ही कभी अंत हो।
किशोर के गीत पांच रूपया बारह आना के बारे में कहा जाता है कि वे अपने काॅलेज टाइम में बेहद मस्तमौजी थे और उधार लेने से नहीं हिचकत थे। अपने काॅलेज की कैंटीन में उन्होंने 5 रूपये बारह आने का उधार कर लिया था और जब कैंटीन संचालक उन्हें पैसे चुकाने के लिए कहता तो वे उसे चिढ़ाने के लिए टेबल पर ग्लास और चम्मच बजाकर कई धुनें सुनाया करते। कहते हैं कि उन्होंने इस गीत में भी उन धुनों का बखूबी इस्तेमाल किया है।
अपने शहर खंडवा से बेहद प्रेम करने वाले किशोर ने 1975 में आपातकाल के दौरान एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने से इंकार किया तो तत्कालीन सुचना और प्रसारण मंत्री ने किशोर के गीतों को आकाशवाणी में प्रसारित करने से प्रतिबंधित कर दिया था।
अपने भाई बहनों में किशोर दूसरे नंबर के थे।  किशोर की चार शादियां थी पहली शादी उन्होंने रुमा गुहा ठाकुरता उर्फ रूमा घोष से 1951 में की जो 1958 में टूट गई। बाद में उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस मधुबाला से 1960 में की, मधुबाला के दिल में छेद होने के कारण 1969 में उनकी मौत हो गई। मधुबाला के बाद किशोर का दिल एक्ट्रेस योगिता बाली पर आ गया लेकिन शादी ज्यादा वक्त तक चल न सकी। किशोर कुमार ने 51 साल की उम्र में चैथी और आखिरी शादी 20 साल छोटी एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी शादीशुदा ज़िंदगी अच्छे से बीत रही थी कि 1987 में किशोर की मृत्यु हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर मंडरा रहा ख़तरा टला

big news for australians

पीयूष चिलवाल । Navpravah.com

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बीच लंबे वक्त़ से चले आ रहे वेतन विवाद का आखिरकार अंत हो गया है। सीए और खिलाड़ियों की यूनियन के बीच गुरूवार को हुए इस करार के बाद टीम के बांग्लादेश दौरे की राह साफ हो गयी और क्रिकेट की सबसे बड़ी द्विपक्षीय एशेज सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल साफ हो गए।

आस्ट्रेलिया के 230 क्रिकेटर पिछले माह बेरोजगार हो गए थे, जिन्होंने बोर्ड के पिछले पांच वर्षीय करार को मानने से इंकार कर दिया, जो 30 जून को पूरा हो चुका है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत के इस विवाद के कारण आस्ट्रेलिया ए का दक्षिण अफ्रीका दौरा पहले ही रद्द हो चुका है। इसके परिणामस्वरूप बोर्ड ने वेतन विवाद को सुलझाने में काफी तेजी दिखाई।

सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेंम्स सदरलैंड ने मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” हम एक बेहतर करार के करीब पहुंच चुके हैं। जिस पर दोनों पक्षों के सहमत होने की उम्मीद है।” नये अनुबंध के साथ ही इसका असर भी दिखना शुरु हो गया और बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया कि अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश दौरे पर टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जाएगी और अगले सप्ताह से डरविन में आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी अभ्यास कैंप में शामिल होंगे।

राज्यसभा में बरसीं सुषमा: प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप तक को चुनौती देने की हिम्मत

कोमल झा| Navpravah.com

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत की विदेश नीति जमकर तारीफ की. गुरुवार को राज्यसभा में अपने दो-टूक अंदाज में सुषमा स्वराज ने कहा कि मौजूदा सरकार ने विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाया है. सुषमा ने ये भी कहा कि पीएम मोदी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक को चुनौती देने का माद्दा है.

सुषमा स्वराज ने कहा कि केंद्र सरकार चीन के साथ विवादों को लेकर गंभीर है, लेकिन हर समस्या का समाधान युद्ध से नहीं हो सकता. सीमापार से आतंकवाद को लेकर सुषमा ने पाकिस्तान को भी खरीखोटी सुनाई. सुषमा ने साफ-साफ लफ्जों में कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. उन्होंने सदन का ध्यान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उस बयान की ओर भी दिलाया जिसमें उन्होंने कश्मीर घाटी में मारे गए हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को शहीद बताया था. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी आतंकी गतिविधियों में खास कमी नहीं आने और चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए सुषमा ने कहा कि पीएम मोदी के साहस को लेकर सवाल नहीं उठाए जा सकते क्योंकि मोदी में ट्रंप को भी चुनौती देने की हिम्मत है.

सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए सम्मान कमाया था और पीएम मोदी ने अब सम्मान दिलाया है. उन्होंने कहा कि 17 साल से कोई पीएम नेपाल नहीं गया था. पीएम मोदी 2 बार नेपाल गए, इसके अलावा मालदीव ने हमसे पानी पर मदद मांगी.

साथ ही सुषमा ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि 2008 में ग्वादर में चीनी सेना घुसी, तब किसकी सरकार थी. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी 17 साल तक नेपाल नहीं गए.

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चीन पर भारत का रुख जानने के लिए कांग्रेस को भारत की सरकार के बजाए चीनी राजदूत से मिलने की क्या जरूरत थी.

सुषमा ने सदन में कहा कि विपक्ष बताए कि किस देश से भारत के संबंध खराब हैं. उन्होंने बोला कि चीन की घेराबंदी की शुरुआत तो कांग्रेस सरकार के समय ही शुरू हो गई थी.

कपिल शर्मा ने कुछ इस अंदाज में दी सुनील ग्रोवर को जन्मदिन की बधाई

कोमल झा| Navpravah.com

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर टीवी के दो सबसे नामी चेहरे और देश के पॉपुलर कॉमेडियंस हैं. इनके बीच मार्च ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त जो लड़ाई हुयी उसने इन दोनों के बीच दरार पैदा कर दी. इसके बाद सुनील ने कपिल के शो से अलग होने का बड़ा फैसला ले लिया. जिसका उनके कुछ और साथियों ने भी समर्थन कर दिया. तब से अब तक कपिल ने कई बार सुनील को पब्लिक्ली मनाने की कोशिश की है. यहां तक की कई मीडिएटर्स ने भी दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की है.

लेकिन अभी सुनील को मनाने में कोई सफल नहीं हुआ.लेकिन हाल ही में कपिल के सुनील ग्रोवर को किए गए ट्वीट को देख कर लगता है कि दोनों के बीच की दूरियां अब कम हो गई हैं. दरअसल, कपिल ने यह ट्वीट अपने दोस्त सुनील को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए किया है. बता दें, आज सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है.

ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, सुनील ग्रोवर पाजी.. जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो… भगवान आपको इस दुनिया की सारी खुशियां दे. बहुत बहुत प्यार…

Wish u a very happy birthday @WhoSunilGrover paji … may god bless u with all the happiness of this world. Lots of love always 🙂

कपिल के इस कदम को उनके और सुनील के चाहने वाले सुनील की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाने के तौर पर देख रहे हैं. वैसे भी सुनील के जाने के बाद से कपिल बेहद परेशान हैं. सुनील अगर वापस आ जाते हैं तो कपिल की ताकत दोगुनी हो जायेगी. इन दोनों के बीच बेहद ही मजबूत रिश्ता हुआ करता था और रिश्तों की मर्यादा दोनों ने अब तक संभाल कर रखी है. इसीलिए इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ भद्दा बयान नहीं दिया था. इस लड़ाई के बाद कपिल कई बार शो पर अपनी गलती को स्वीकार कर चुके हैं और माफी मांग चुके हैं.

कपिल शर्मा के इस ट्वीट का जवाब अब तक सुनील ग्रोवर ने नहीं दिया है. हालांकि, एक यूजर ने दोनों ने एक साल पुराने ट्वीट की तस्वीर भी पोस्ट की है.

View image on Twitter

वैसे आपको बता दें कि आज के दिन केवल कपिल ने ही अपने इस खास दोस्त को ट्वीट करके बधाई नहीं दी है बल्कि सुनील के पुराने साथी सुमोना चक्रवर्ती और कीकू शारदा ने भी ट्वीट के माध्यम से अपने बिछड़े हुए दोस्त को बधाई दी है.
सुमोना ने सुनील के साथ अपनी एक पिक्चर शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे …आपको खूब सारा प्यार..आने वाला साल बेहतरीन साबित हो ..

बिहार में हलचल: शिक्षा विभाग का एक अहम फैसला- 50 से अधिक उम्र वाले शिक्षकों की होगी छुट्टी

कोमल झा| Navpravah.com

बिहार शिक्षा विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए हलचल मचा दी है. शिक्षा विभाग ने कहा है कि 50 साल से ज्यादा उम्र वाले शिक्षकों और अधिकारियों को रिटायर किया जाएगा. इन लोगों को अनिवार्य रूप से रिटायर किया जाएगा.

बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार अपने सभी मंत्रालयों के कामकाज का रिव्यू कर रहे हैं. नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद शिक्षा विभाग ने ऐलान किया है कि जिन स्कूलाें में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ या रिजल्ट सिर्फ 5 फीसदी हुआ है, वहां 50 से ज्यादा उम्र के लोगों की छुट्टी की जाएगी.

शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ने बताया कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कई तरह के फैसले लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक तीन बार पात्रता परीक्षा में फेल हो गये हैं, उन्हें भी हटाया जाएगा. साथ ही जिन जिलों का रिजल्ट खराब हुआ है, वहां के डीईओ पर भी कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षा विभाग के इस फैसले के खिलाफ शिक्षक सगठनों का विरोध शुरू हो गया है. संगठन के नेताओं का कहना है कि बिहार में पहले से ही शिक्षकों की कमी है. पहले प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था करने पर जोर दिया जाना चाहिए, जिससे पढ़ाई बाधित नहीं हो सके. उसके बाद शिक्षकों को वीआरएस देने के बारे के बात की जानी चाहिए थी. लेकिन यहां सारा कुछ उल्टा हो रहा है.

चीनी राखियों को पहनाया गया देसी लिबास

PC: deccanchronicle.com
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, पूरा देश चीनी राखियों का बहिष्कार कर रहा है तो वहीं बाजारों में बिकने वाली राखियां जिन्हें देसी बता कर बेचा जा रहा है उनमें दरअसल चीनी समान ही लगा हुआ है।
हमारे देश के हर त्योहार में चीनी सामानों ने कब्जा किया हुआ है, फिर चाहे होली हो या दीवाली, रंगों से लेकर लाइट की लड़ियां भी चीन से आते हैं, क्योंकि ये सस्ती होती हैं लोग महंगाई के इस दौर में उन्हें लेना ज्यादा पसंद करते हैं। राखियो के साथ भी ऐसा ही है, चीन में बनी अलग-अलग पॉपुलर कार्टून कैरेक्टर्स वाली राखियां बच्चों में काफी लोकप्रिय रही हैं, इस बार के बाजारों में भी ये राखियां बिक रही हैं बस उन्हें देसी लिबास पहना दिया गया है।
हर जगह सस्ती चीनी राखियां देसी पैकिंग में भारतीय बता कर बेची जा रही हैं, वो लोग जो चीनी सामानों के पक्षधर हैं वो पूरी तरह मार खा रहे हैं।
इलाहाबाद के एक दुकानदार के मुताबिक, “बाजारों में 20 से 50 रुपए में मिलने वाली खूबसूरत स्टोन लगी राखियां असल में चीनी सामान से बनी हैं, भारत में अगर ये राखी बनाई जाए तो इसकी लागत 150  से ऊपर ही आएगी, चीन से सामान पहले कलकत्ता लाया जाता है जहां से दूसरे राज्यो में भेजा जाता है।”
भारत में लेबर कॉस्ट चीन के मुकाबले कहीं ज्यादा है, भारत में रंग बिरंगे स्टोन्स, और राखी में लगने वाले दूसरे सामानों का प्रोडक्शन ना के बराबर होता है। ऐसे में कहीं अगर प्रोडक्शन हो भी रहा है तो उसकी लागत चीन से कई गुना ज्यादा पड़ती है।
भारत में एक राखी का लेबर कॉस्ट और लगने वाले सामानों के साथ लागत जहां 150 से 200 पड़ेगी वहीं चीन की राखियों की लागत केवल 15 से 10 रुपए आती है, जिन्हें 20 से 50 रुपए में बेचा जाता है।
भारत में बिकने वाली 90% खूबसूरत दिखने वाली राखियां , जिन्हें आकर्षक पैकिंग कर सस्ते दामों में बेचा जा रहा है, वो पूरी तरह चीनी हैं। ऐसे में कई सवाल उठते हैं, पहला ये कि राष्ट्रहित में चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे लोगों के साथ क्या धोखा नहीं हो रहा है?
Featured PC: deccanchronicle.com

अब 15 मिनट में दिल्ली से जा सकेेगें आगरा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
आने वाले समय में ट्रेन के सफर के तरीके और समय में बड़ा बदलाव आ सकता है, ये हाइपरलूप तकनीक से सम्भव होगा। Hyperloop एक ऐसा माध्यम है जिसे लंबी दूरी मिनटों में तय की जा सकती है, हाईपरलूप में एक सील की ट्यूब की सीरीज होती है जिसके जरिए किसी भी घर्षण और हवा के रूकावट के बिना लोगों को एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कराई जा सकती है। इसमें ट्रेन जैसे ही लोगों के लिए जगह होगी।
सबसे पहले 2012 में टेस्ला के फाउंडर एलोन मस्क ने इसका कॉन्सेप्ट रखा और तब से अभी तक इसका डेवलपमेंट चल रहा है।
टेस्ला के अधिकारी इसे भारत में लाना चाहते हैं और उन्होंने डेमोंस्ट्रेशन के जरिए बताया है कि दिल्ली से मुंबई की दूरी पैसेंजर्स घंटे भर में कर सकते हैं। यह हवाई जहाज से की जाने वाली यात्रा से फास्ट और उसके मुकाबले थोड़ा सस्ता भी होगा।
एक साल तक कंपनी ने हाईपरलूप का लो स्पीड टेस्ट किया, लेकिन आखिरकार इसकी टेस्टिंग स्पीड से की गई है, 29 जुलाई को हाईपरलूप वन के प्रोटोटाइप पॉड को 500 मीटर लंबे टेस्ट ट्यूब में छोड़ा गया था, टेस्टिंग के दौरान हाईपर लूप वन ने लगभग 309 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज हाईपरलूप टेस्ट है।
कुछ महीने पहले हाईपरलूप वन का पहला परीक्षण किया गया था, कंपनी आगे भी इसकी टेस्टिंग जारी रखेगी। उदाहरण के तौर पर 160 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 12 मिनट में तय की जा सकेगी। यानी अगर भारत में इसकी शुरुआत हुई तो दिल्ली से आगरा आधे घंटे से भी कम समय मे पहुँच सकते हैं।

गूगल का डेढ़ करोड़ का ऑफर था फ़र्जी कॉल, फ़ेक न्यूज़ का शिकार हुआ हर्षित

आनन्द रूप द्विवेदी | Navpravah.com

फ़ेक न्यूज़ किसी भी इंसान के लिए कितनी भारी पड़ सकती है इसका ताज़ा उदाहरण चंडीगढ़ के १६ वर्षीय हर्षित शर्मा हैं. दरअसल हर्षित ने Government Model Senior Secondary School (GMSSS), Sector 33 से बारहवीं  की परीक्षा पास की है जिसे एक फ़ेक फोनकाल के माध्यम से गूगल जैसी विश्व की शीर्ष कम्पनी में 1 करोड़ ४४ लाख सालाना की सैलरी पर बतौर ग्राफ़िक डिजाइनर नियुक्त किया जाने का झांसा दिया गया.

उक्त फोनकाल के बारे में हर्षित ने अपने स्कूल में बताया तो स्कूल प्रिंसिपल ने बाकायदे एक प्रेसनोट जारी कर दिया.

                 स्कूल प्रिंसिपल द्वारा जारी प्रेस नोट.      PC-Hindustan Times

जिसके बाद तमाम मीडिया वालों ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते RVCJ  नामक एक वायरल कंटेंट प्रकाशक वेबसाईट ने हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे शीर्ष अखबारों का हवाला देते हुए इस खबर को वायरल कर दिया. अपनी खबर में उन्होंने हर्षित को बधाई भी दी.

RVCJ Media द्वारा फेसबुक में शेयर किये गये सिलसिलेवार पोस्ट व अपडेटेड नोट 

बता दें कि RVCJ Digital Media Pvt. Ltd. की वेबसाईट RVCJ Media के फेसबुक पेज जिसमें एक करोड़ से भी अधिक लोग इन्हें लाइक करते हैं, में ये खबर प्रकाशित की गई जिसे लगभग 99000 लोगों ने पसंद किया साथ ही 2.3 हजार कमेंट्स और 3.6 हजार शेयर्स किये गये. बाद में वेबसाईट ने अपनी न्यूज़ में एक अपडेट नोट जोड़ते हुए कहा कि, “इन्डियन एक्सप्रेस से बात करके गूगल के स्पोक्सपर्सन ने हर्षित शर्मा के बारे में उनके रिकार्ड्स में किसी भी प्रकार की उम्मीदवारी की सूचना नहीं है.” हालाँकि गुरुवार को RVCJ Media ने भी हर्षित को फ़ेक जॉब वाली खबर को प्रकाशित किया.

बात ने हवा पकड़ी और देखते ही देखते हवा हर्षित के लिए बधाइयों का सैलाब ले आई.

हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक़ हर्षित की माँ भारती शर्मा ने बताया कि, “मंगलवार को गूगल द्वारा ये साफ़ किया गया कि ऐसा कोई ऑफर उनके यहाँ से हर्षित को नहीं दिया गया है. इस बात से हर्षित को गहरा सदमा पहुंचा और उसने उस दिन से कुछ भी नहीं खाया जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया. डॉक्टर्स का कहना है कि उसे सदमा पहुंचा है. जो पहले हमें बधाइयां दे रहे थे वही अब हमें ताने मर रहे हैं.”

बिना किसी गहन जांच पड़ताल के फ़ेक फोन कॉल्स बेहद गंभीर परिणाम सामने ला सकती हैं जिनसे सावधान रहने कि जरूरत है. साथ ही मीडिया द्वारा जिस प्रकार फ़ेक न्यूज़ को अनजाने में ही सही बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि सामाजिक सुरक्षा के लिए घातक संकेत है. जरूरत है तो ऐसी न्यूज़ के तथ्यों पर पुनर्विचार की.

(Disclaimer: All Pictures, Graphics, Logos are properties of their respective owners. We are using these content for just depicting the truth and not to take any personal benefit from them.)

शोपियां मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक जवान शहीद

terrorist attack on jawans in shopiyan

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट जारी है, कुलगाम में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है, तो वहीं शोपियां में तीन आतंकियों को सेना ने घेर लिया है। शोपियां एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी और एक जवान के शहीद होने की खबर है। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने शोपियां की घटना को हमला बताते हुए जिम्मेदारी ली है।

शोपियां में सेना और उग्रवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ के अलावा कुलगाम में भी मुठभेड़ हुआ, कुलगाम में दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। कुलगाम एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कुलगाम के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि एनकाउंटर करीब आधे घंटे तक चला, इसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी मारे गए।

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में इमाम साहब इलाके के एक गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा। मुठभेड़ के दौरान 62 राष्ट्रीय रायफल्स के मेजर कमलेश पांडे और एक जवान शहीद हो गये हैं।

आर्मी, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रात 2:30 बजे गश्त के दौरान पता चला कि जोइपोरा गांव में कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं, उसके बाद वहां CASO लगाकर इलाके को घेर लिया गया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, इस गोलीबारी में आर्मी के एक मेजर और दो जवान घायल हो गए हैं।

मंगलवार को पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के कश्मीर चीफ अबु दुजाना को ढेर कर दिया था, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में मोस्टर वांटेड दुजाना के साथ लश्कर आतंकी आरिफ भी मारा गया था। सेना ने कश्मीर से आतंकियों के सफाये के लिए ऑपरेशन ऑलआउट चलाया हुआ है। इसमें कश्मीर के लोकल और पाकिस्तानी 250 से अधिक आतंकियों की लिस्ट तैयार की गई है।