सुल्तानपुर लूट काण्ड : एक और बदमाश का एनकाउंटर, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

इशिका गुप्ता| navpravah.com

लखनऊ | प्रदेश में मंगेश के बाद अब अजय यादव का एनकाउंटर हुआ है। वह सुल्तानपुर के ज्वैलरी शॉप लूट कांड में शामिल था, जिसके लिए उस पर 1 लाख का इनाम था। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसे पैर में गोली लगी। अब उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल एक और बदमाश की गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। इस बदमाश की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, जो 1 लाख रुपये का इनामी था और उसे पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी, मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था।

गत 28 अगस्त को सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी मंगेश यादव, एनकाउंटर में मारा गया था। गिरफ्तार बदमाशों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के आभूषण बरामद किए हैं। डकैती के दौरान इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद हो गई है। इस गाड़ी के मालिक, त्रिभुवन कोरी को एनकाउंटर के बाद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सुल्तानपुर में 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट नामक दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला था। इस घटना के दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार और अन्य लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी, मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.