मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की सेंचुरी से भारत का पलड़ा भारी 

चेतेश्वर पुजारा शतक के बाद कोहली से मिलते हुए
सुनील यादव। Navpravah.com
भारत और श्रीलंका के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारत का पलड़ा भरी रहा। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की शानदार सेंचुरी से दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका पर 107 रनों की बढ़त बना ली है। 
 
श्रीलंका की पहली पारी महज 205 रनों पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी, महज 7 रन बनाकर के. एल. राहुल बोल्ड हो गए थे। 11 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत बेहद संभल कर की। हालाँकि कुछ ओवरों के बाद, दोनों बल्लेबाजों ने खुलकर बैटिंग करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद एक के बाद एक, दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका के गेंदबाजों को बेअसर करते हुए दोनों ने हर तरफ अपने शॉट्स लगाए। इसी बीच मुरली विजय ने अपने करियर की 10वी सेंचुरी लगाईं। भारत को दूसरा झटका मुरली विजय के रूप में 216 के स्कोर पर लगा, मुरली विजय ने 128 रन बनाये और उन्हें रंगना हेरथ ने दिलरुवान परेरा के हाथों कैच आउट करवाया। 
 
इसके बाद पिच पर उतरे भारत के कप्तान विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा का बखूबी साथ निभाया और दोनों ने टीम का स्कोर तेजी से 250 के पार पहुंचा दिया। भारत की ओर से इस इनिंग का दूसरा शतक चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से निकला, उन्होंने अपनी 14वीं सेंचुरी पूरी की। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 121* और विराट कोहली 54* रन बनाकर अविजित हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.