चित्रकूट: डकैत बबुली कोल गैंग को पुलिस ने घेरा, एकाउंटर में एक डकैत को लगी गोली

चित्रकूट में पुलिस और डकैतों के बीच भारी गोलीबारी

अनुज हनुमत | Navpravah.com 
 
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी क्रम में आज सुबह से बुन्देलखण्ड के सबसे बड़े इनामी डकैत (5 लाख 50 हजार) बबली कोल और उसकी पूरी गैंग को चित्रकूट पुलिस् ने मारकुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिहाई के जंगलो में घेर रखा है। जहां पुलिस और डकैतों के बीच जमकर गोलीबारी हो रही है। जंगलो से आ रही खबर के अनुसार, डकैत बबुली कोल गैंग का हार्डकोर मेम्बर 25 हजार के इनामी सदस्य जियालाल कोल को पुलिस एकाउंटर में गोली लगी है। इस डकैत के पैर और जांघ में गोली लगने की खबर आ रही है।

फिलहाल ये डकैत पुलिस की गिरफ्त में है और इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जमुनहाई के जंगलों में पुलिस ने गैंग को घेर रखा है। मौके पर कई थानों की फोर्स ने जंगल में मौजूद पुलिसबल का साथ दिया। पुलिस और डकैतों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी और मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान के नेतृत्व में पुलिस के जाबांज डकैतों के ऊपर गोलियां बरसा रहे हैं।

इस एकाउंटर मे जिस डकैत को गोली लगी है, वो 25 हजार का इनामी डकैत है, जो गैंग का सक्रिय सदस्य है। घायल डकैत जियालाल, पिछली मुठभेड़ में बबुली कोल के साथ ही था, जब जांबाजी से मोर्चा ले रहे एसआई जेपी सिंह को गोली लगी थी। फिर यही डकैत पुलिस की गोली से घायल बबुली कोल को भगाकर ले गया था। फिलहाल पुलिस का एकाउंटर जारी है और डकैत बबुली कोल गैंग के समाप्त होने की पूरी उम्मीद भी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.