अयोध्या मामले पर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने दिया विवादित बयान

वसीम रिजवी ने फिर दिया विवादित बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने राम जन्म भूमि अयोध्या को लेकर एक विवादित दिया है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध करने वाले मुसलमानों को पाकिस्तान या बंग्लादेश चले जाने के लिए कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर बनाने का विरोध कर रहे हैं और बाबरी मस्जिद चाहते हैं, ऐसे कट्टर मानसिकता वाले लोगों को पाकिस्तान या बंग्लादेश चले जाना चाहिए। ऐसे मुसलमानों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। रिजवी ने बताया कि मस्जिद के नाम पर जो जिहाद फैलाना चाहते हैं, उन्हें जरूर चले जाना चाहिए और आईएसआईएस प्रमुख अबू बकर अल बगदादी के गुट में शामिल होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी मुस्लिम मौलवी देश को तोड़ना चाहते हैं और उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान चले जाना चाहिए।

बता दें कि रिजवी के इस बयान पर शिया धर्म गुरु भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि रिजवी को साम्प्रदायिकता फैलाने के आरोप में जेल में डाल देना चाहिए। शिया उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन इंकलाबी ने कहा कि रिजवी एक अपराधी हैं और उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रिजवी मदरसों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मदरसे पढ़ने वाले बच्चे आतंकवादी बनते हैं। वहीं सर्वोच्च न्यायालय बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर आठ फरवरी से सुनवाई करने वाला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.