बाढ़ की वजह से गोरखपुर में बंद कराये कई स्कूल

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
दक्षिणी-पश्चिम मानसून के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में भी बाढ़ का कहर भी ढाया है। जिसके बाद राहत और बचाव के लिए प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिले भी बाढ़ग्रस्त इलाकों की सूची में शामिल हो गया है, जिसके बाद क्षेत्र में बाढ़ को लेकर शासन ने प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं। आज गोरखपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं,
गौरतलब है कि, जिले के बाकी स्कूल अपने निर्धारित समय से खुले हुए हैं। यह आदेश गोरखपुर जिलाधिकारी ने जारी किये हैं।
भारी बारिश के चलते नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के गढ़ गोरखपुर में भी नदियाँ अपना कहर बरपा रही हैं। गोरखपुर में डोमिनगढ़ रेगुलेटर लीक होने से नदियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है,
जिसके बाद बहरामपुर और अन्य कई मोहल्लों में हालात बहुत ही खराब हो चले हैं।
रेगुलेटर लीक होने से इन मुहल्लों के करीब 10 हज़ार घरो में पानी घुसा हुआ है, हालांकि इस दौरान डीएम के साथ एसएसपी नाव से ग्राउंड जीरो पर जाकर लोगों के हालात का जायजा लेने में लगे हैं।
प्रदेश के कई जिले मौजूदा समय में बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसका प्रमुख कारण बारिश में नदियों के उफान के साथ ही नेपाल भी है। नेपाल में भी भारी बारिश हो रही है जिसके चलते नेपाली नदियाँ भी उफान पर हैं। जिसके चलते वहां कई बांधों का पानी छोड़ा गया है, जिनसे प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.