Kasauti Zindagi Kay 2 : हिना खान का कोमोलिका अंदाज़ देख फैंन्स हुए पागल 

Kasauti Zindagi Kay 2 : हिना खान का कोमोलिका अंदाज़ देख फैंन्स हुए पागल 
Kasauti Zindagi Kay 2 : हिना खान का कोमोलिका अंदाज़ देख फैंन्स हुए पागल 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
स्‍टार प्‍लस का नया शो कसौटी जिंदगी की 2 दर्शकों के दिलों में धीरे धीरे अपनी जगह बना रहा है। यह शो में अनुराग बसु और प्रेरणा की प्रेम कहानी पर आधार‍ित है। दोनों एक दूसरे से प्‍यार करते हैं लेकिन उनके बीच तमाम तरह की परेशानियां आती रहती हैं। अब दोनों की जिंदगी में कोमोलिका की एंट्री हो चुकी है।  
 
हिना खान सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में कोमोलिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनके किरदार का टीजर विडियो हाल ही में एकता कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद खुद हिना खान ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट किया। कोमोलिका बनी हिना का फर्स्ट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहां तक कि टीवी के अन्य ऐक्टर्स भी उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में हिना बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। ऐसे में बिग बॉस 11 में उनकी कॉम्पिटिटर रहीं शिल्पा शिंदे क्या कहती हैं इस पर सभी की निगाहें थीं। दरअसल हिना खान को हराकर ही शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस का खिताब जीता था। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर भिड़ते देखा गया था। 
 
इसमें हिना खान ब्लैक और सिल्वर लहंगा, नथ, नेकलेस, झुमका और कमर बंध पहने दिखाई दे रही हैं। बिहार का बेवाकपन और बंगाल की अदाएं लिए हिना इसमें बंजारन लुक में नजर आ रही हैं। 31 वर्षीय हिना खान ने अपने करियर की साल 2009 में टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर की थी। 2009-16 तक उन्होंने इस शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.