32 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 77

लोनावला के कुमार रिसोर्ट में जुआ खेलते पकड़े गए गुजरात के 72 व्यापारी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहे लोनावला के कुमार रिसोर्ट में चल रहे जुए के अड्डे का पुणे ग्रामीण पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस के लोनावला उपविभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत की टीम ने रविवार की रात यहां छापा मारकर 72 लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास की तीन लाख 20 हजार 830 रुपए की नकदी और जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल किये जानेवाले एक हजार और पांच सौ रुपए के 40 लाख 75 हजार रुपए के टोकन कॉइन्स बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग गुजरात राज्य से हैं जोकि खास जुआ खेलने के लिए लोनावला आये थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोनावला शहर के मध्यवर्ती इलाके में रहे कुमार रिसॉर्ट नामक आलीशान होटल में बड़े पैमाने पर लोग इकट्ठा हुए हैं और वहां जुए का बड़ा रैकेट चलाया जा रहा है। मुखबिर से इसकी जानकारी मिलने के बाद रविवार की देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक नवनित कांवत लोनावला शहर पुलिस के सहायक निरीक्षक वैभव स्वामी, उपनिरीक्षक मृगदीप गायकवाड, पल्लवी वाघोले, अश्विनी लोखंडे, विकास कदम, शंकर धनगर, सागर धनवे, ईश्वर काले, सतीश कुदले के समावेश वाली टीम ने यहां छापा मारा। तब रिसॉर्ट की गेम जोन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर छह टेबल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर जुआ खेलते पाए गए।

छापामारी में पुलिस टीम ने गुजरात के 60 व्यापारियों के साथ जुआ की सर्विस प्रोवाइड करनेवाली 12 महिला और कोरोना के काल में जुआ खेलने देने को लेकर कुमार रिसार्ट के मालिक धीरजलाल कुमार ऐलानी, प्रबंधक अन्वर शेख (दोनों निवासी मुंबई), जुआ का नियोजन करनेवाला जीशान इरफान इलेक्ट्रिकवाला (34, निवासी जोगेश्वर वेस्ट, मुंबई) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के साथ शराबबंदी कानून की धारा 86 (1), जुआ प्रतिबंध अधिनियम 4 व 5 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ पुलिस कान्स्टेबल विकास कदम ने शिकायत दर्ज कराई है। लोनावला शहर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मोहम्मद पैंगबर का कार्टून छपे शार्ली एब्दो मैग्जीन की तस्वीर शेयर करने पर दो पत्रकार इंस्टाग्राम पर ब्लॉक

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
वर्ष 2015 में मौहम्मद पैगंबर पर प्रकाशित कार्टून के कारण् शार्ली एब्दो नामक मैग्जीन पर आतंकी हमला हुआ था. हाल ही में उसी मैग्जीन के उसी अंक के मुख पृष्ठ को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के कारण इंस्टाग्राम ने ‘शार्ली एब्दो’ मैग्जीन के दो पत्रकारों का अकॉउंट कई घंटों के लिए सस्पेंड कर दिया। हालांकि ब्लॉक किए गए दोनों पत्रकारों का कहना है कि, इसके जरिए उन्होंने उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उस हमले में अपनी जान गवाई।
– ये माइंड ब्लॉइंग है : लॉरे डौसी
लॉरे डौसी (Laure Daussy) नामक पत्रकार ने अपने अकॉउंट ब्लॉक होने की सूचना दी। उन्होंने कहा, “मेरा इंस्टाग्राम अकॉउंट डिएक्टिवेट हो चुका है। मैंने जो आखिरी फोटो उस पर डाली, वह शार्ली एब्दो मैगजीन के फ्रंट पेज की थी।” उन्होंने बताया कि शायद मास रिपोर्टिंग के कारण ये सब हुआ। जो अब सेंसरशिप का नया पर्याय बन चुकी है। उन्होंने लिखा ये ‘mind blowing’ है।
– कॉरिनर ने निंदनीय बताया
इसी प्रकार कॉरिन रे (Corrine Rey) ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ऐसा ही उनके अकॉउंट के साथ भी हुआ। उन्होंने लिखा, “शार्ली एब्दो में मेरी सहकर्मी लॉरे डौसी की तरह मेरा अकॉउंट भी पैंगंबर मुहम्मद के कार्टून वाला कवर पेज शेयर करने के कारण डिएक्टिवेट हो गया है।” कॉरिनर ने इस हरकत को बेहद निंदनीय करार दिया है।
– हाथों हाथ बिक गई 2 लाख कॉपियां
यहाँ बता दें कि सोशल मीडिया पर जिस तस्वीर के कारण पत्रकारों के अकॉउंट ब्लॉक किए जा रहे हैं, उसे लेकर शार्ली एब्दो (satirical newspaper) का कहना है कि उन्होंने इसकी 2,00,000 कॉपी प्रिंट करवाई थी। जो सामान्य संख्या से तीन गुना ज्यादा थी। बावजूद इसके सारी कॉपी बिक गई और उन्हें दोबारा वो एडिशन पब्लिश करवाना पड़ा।
– फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी किया कार्टून पुन: प्रकाशित करने का समर्थन
अखबार का कहना है कि उन्होंने यह प्रयोग पिछले हफ्ते से शुरू किया और पेपर में उन लोगों को याद करने के लिए उस कार्टून को दोबारा से प्रकाशित किया, जो 2015 हमले में मारे गए थे। इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैनुअल मैक्रोन भी अखबार के समर्थन में आए और दोबारा कार्टून को छापने से रोकने से मना कर दिया।

अच्छा, तो इसलिए चीन बार-बार भारत पर आक्रमण की कोशिश कर रहा था!!!

सांकेतिक चित्र
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
पूरे विश्व में कोरोना फैलाने के बाद चीन मई से भारत पर लगातार आक्रमण करता रहा है, लेकिन हर बार उसे मूंह की खानी पड़ी है. एक ओर हमारे जवानों के बुलंद हौसले और दूसरी ओर भारत को विश्व की शक्तियों से मिला अकूत समर्थन के कारण चीन अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सका. लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि, आखिर चीन मई से लगातार भारत के खिलाफ षड्यंत्र क्यों कर रहा था? एक खबर के अनुसार गलवान घाटी में हमला चीन की उस नीति का हिस्सा था, जिसके अंतर्गत अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने तक ऐसे हमले हर देश पर जारी रहेंगे। लेकिन एक सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए खबर में लिखा गया है कि, जो बात बहुत लोग नहीं जानते, वह यह है कि लद्दाख में ये सभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी(CCP) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिससे चीन को एक आदर्श राष्ट्र के तौर पर प्रदर्शित किया जा सके।
– सीसीपी की 100वीं वर्ष गांठ भारत को पराजीत कर मनाना चाहता था चीन
चीन ने लद्दाख में मई माह के पश्चात जो भी किया, वो सब एक योजना का हिस्सा था। परंतु इन आक्रमणों का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 100वीं वर्षगांठ से क्या संबंध? दरअसल, CCP की स्थापना 1921 में हुई थी, और एक लंबे गृह युद्ध के पश्चात 1949 में उन्होंने कुओमिन्तांग की राष्ट्रवादी सरकार को अपदस्थ कर कम्युनिस्ट शासन स्थापित किया था। अब इस पार्टी को 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं, और चीन पर अभी कम्युनिस्ट पार्टी का शासन विद्यमान है।
– पिछले तीन वर्षों से तैयारी कर रहा था चीन
चीन ने गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो लेक के दक्षिणी छोर पर हमला केवल CCP के 100 वर्ष पूरे होने के जश्न के तौर पर किया था। वैसे भी चीन गलवान घाटी पर हमले के लिए पिछले 3 वर्षों से तैयारी कर रहा था, क्योंकि डोकलाम पठार पर जिस प्रकार भारतीय सेना ने बिना एक गोली चलाये उसे दिन में तारे दिखाये थे, वह चीन बिलकुल नहीं भूला था।
– गलवान कांड के बाद अभी तक सदमे में है चीन
लेकिन भारत ने भी गज़ब खेल खेला। जिस प्रकार से भारतीय सैनिकों ने गलवान घाटी के हमले के पश्चात चीनी खेमे में तांडव मचाया, उसका ऐसा असर पड़ा कि चीन अभी तक अपने मृत सैनिकों की वास्तविक संख्या बताने से मना कर रहा है। सीसीपी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले जश्न में जिस तरह भारत ने खलल डाला है, वो अपने आप में एक अनोखा उदाहरण है।
– 29-30 अगस्त की रात को भी खाई पटखनी
लेकिन भारत की वर्तमान गतिविधियों को देखकर लग रहा है कि वे अपनी अलग ही पार्टी मना रहे हैं। जब चीन ने 29 अगस्त की रात को पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी छोर पर हमला किया, तो भारतीयों ने न केवल मुंहतोड़ जवाब दिया, अपितु एलएसी पार करते हुए रेकिन घाटी के काला टॉप फीचर को चीन के कब्जे से मुक्त भी कराया।
– गलतियों से सीखने की मंशा नहीं चीन की
लगता है पाकिस्तान की भांति चीन भी अपनी गलतियों से कुछ भी सीखने को तैयार नहीं है। तभी उसने 1967 और 2017 में भारत के हाथों कूटे जाने के बावजूद वुहान वायरस की महामारी की आड़ में भारत पर आक्रमण करने की हिमाकत की, ताकि CCP के 2021 में 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा सके, लेकिन भारत ने चीन के इरादों पर ऐसा ज़बरदस्त पानी फेरा कि चीन पूरी दुनिया में विलाप करता फिर रहा है।

ट्रान्सफार्मर फटने से 5 माह की नातिन सहित नानी की मौत, महिला झुलसी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
पुणे के करीब शहर पिंपरी के भोसरी इंद्रायणी नगर में हाल ही में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर के अचानक हुए विस्फोट में बगल के घर के आंगन में अपनी पांच माह की नातिन को नहला रही नानी बुरी तरह से झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी इंद्रायणी नगर में शनिवार की दोपहर हुए इस हादसे में बच्ची की मां भी गंभीर रूप से झुलस गई है। महावितरण ने राज्य सरकार के जिला बिजली निरीक्षक के जरिये इस मामले की जांच शुरू की गई है। मृतकों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए ट्रांसफार्मर सप्लायर एजेंसी के साथ इस मामले के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी भी दी गई है।
– कुछ दिन पहले ही लगाया गया था नया ट्रान्सफार्मर
भोसरी के इंद्रायणी नगर के राजवाड़ा इलाके में हुए इस हादसे में मरनेवालों के नाम शारदा दिलीप कोतवाल (51) और  उनकी नातिन शिवानी सचिन काकडे (5 माह) है। उनके शिवानी की मां हर्षदा सचिन काकडे (32) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका पुणे के ससून हॉस्पिटल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजवाड़ा इलाके की बिल्डिंग नँबर 3 के पास महावितरण की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके बगल में दिलीप कोतवाल का घर है। बेटी के जन्म के बाद उनकी बेटी हर्षदा अपने मायके आयी हुई है। बीती दोपहर घर के आंगन में शारदा अपनी नातिन को नहला रही थी। इसी बीच अचानक से ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हुआ और उसमें से खोलता हुआ ऑइल उड़कर शारदा और उनकी बेटी व नातिन पर गिरा। इसमें वे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
– पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
जब यह हादसा हुआ दिलीप कोतवाल और उनका बेटा दोनों भी घर पर नहीं थे। पड़ोसियों से तीनों को भोसरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुणे के ससून हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान रात में नानी औऱ नातिन दोनों की मौत हो गई। जबकि हर्षदा जोकि इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गई हैं, का इलाज जारी है। स्थानीय नगरसेविका नम्रता लोंढे ने मीडिया को बताया कि, शुक्रवार की शाम छह बजे यहां के ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। इसके चलते कुछ इलाका अंधेरे में था। दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के बाद महावितरण ने दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर लगाया। हालांकि यह भी पुराना ही था जो शनिवार के तड़के पांच बजे तक शुरू किया गया। उसके बाद दोपहर में यह हादसा हुआ। एमआईडीसी भोसरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुंटे ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू है उसके पूरा होने के बाद मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
– महावितरण ने शुरू की जांच
इस बीच महावितरण ने मीडिया को इस हादसे के बारे में एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि, हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को चार- चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही हादसे में घायल हर्षदा के परिवार को भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार के बिजली निरीक्षक के जरिए विस्फोट की जांच शुरू की गई है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महावितरण की ओर से तीन सदस्यीय समिति जांच में जुट गई है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिस ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ वह कुछ घँटे पहले ही लगाया गया था। उसकी सप्लाई करनेवाली एजेंसी को भी नोटिस जारी की गई है।

बिहार में मां-बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

सांकेतिक चित्र
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
बिहार के पूर्णिया जिले से 40 वर्षीय महिला और 13 साल की नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। साथ ही मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई है।
– नामजद रिपोर्ट दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केनगर थाना क्षेत्र के झुनीइस्तम पंचायत के बेगमपुर गांव में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने अपनी नाबालिग बेटी और अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में मोहम्मद बीरू, मोहम्मद ताजीब, मोहम्मद खुशबू एवं मोहम्मद तरीकुल और मुख्य आरोपी कासिम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जबरन पीड़िता की बेटी को घर से उठा कर बांसबाड़ी में ले जाकर बलात्कर किया। उसके बाद पीड़िता को बंदी बना कासिम ने उसके साथ भी अपने घर में बलात्कार किया।
– तलाक के बदले मांगे थे 3 लाख रुपए
4 सितंबर को दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता के बेटे और बहू के बीच की अनबन को लेकर घर के सामने पंचायत रखी गई थी। जिस दौरान बहु के घर वालों ने अपनी बेटी को तलाक दिए जाने के बदले 3 लाख रुपए की मांग रखी। पैसों की तंगी के चलते महिला ने बहु के परिजनों से कुछ दिन का समय मांगा। जिस पर नाराज होते हुए बहु के मायके वालों ने सभी को बंधक बना लिया। इस दौरान महिला को पति और बेटे से अलग कासिम के घर रखा गया।
– कासिम ने अपने घर दो बार किया दुष्कर्म
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि कासिम ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ 2 बार दुष्कर्म किया। पहले उसने अपने घर में बंधक बना कर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में अजीजुल एवं तैमूर के घर में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके समधियों ने उसकी नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा। उसे भी रात 10 बजे घर से उठा बांसबाड़ी ले गए और सभी ने मिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
– पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मामले में शामिल सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले है और आपसी संबंधी हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

12 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी 80 स्पेशल ट्रेनें

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
देश में कोरोना (Corona) का संकट शुरू होने के बाद से देश की ट्रेनों के पहिएं थम गए थे. हालांकि 1 मई से प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों की अनुमति से श्रमिम ट्रेनें चलाई गई थी, लेकिन सामान्य यात्रियों के लिए ट्रेनें उपलब्ध नहीं थी. इसके बाद अनलॉक श्रृंखला शुरू होने के बाद से अब तक देश में 230 विशेष ट्रेनें चलाई जाने लगी थी. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने अपनी इस सेवा में एक कदम और बढ़ाते हुए बड़ी राहत देते हुए 12 सितंबर से 80 नई विशेष ट्रेनें (Special Trains) चलाने का ऐलान किया है। यात्रियों के लिए रिजर्वेशन की सुविधा 10 सितंबर से खोली जाएंगी। खास बात है कि ये ट्रेनें अभी चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी।
12 सितंबर से दिल्ली से गोरखपुर चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, कोटा से देहरादून चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, दिल्ली से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, मैसूर-सोलापुर गोल गुंबज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेने फिर पटरी पर दौडती नजर आएंगी।
– क्लॉन ट्रेने भी चलाई जाएंगी
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव (Railway Board Chairman VK Yadav) ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों की निगरानी कर रहा हैं और जब भी ट्रेन के लिए डिमांड होती है या वेटिंग लिस्ट लंबी होती है, तो क्लोन ट्रेन चलाएंगे। अगर क्लोन ट्रेनों का कॉन्सेप्ट सफल रहता है तो इसे एक बार रेगुलर पैसेंजर ट्रेन सेवाओं के दोबारा शुरू होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका लक्ष्य वेटिंग लिस्ट में पंक्ति को कम करना और आखिर में वेटिंग लिस्ट को डिमांड पर ट्रेनों की मदद से खत्म करना है।
– 15 दिसंबर से 1.40 लाख पदों पर भर्ती
यादव ने यह भी घोषणा की कि रेलवे 15 दिसंबर से तीन श्रेणियों में 1.40 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। COVID-19 के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी क्योंकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा होनी थी। उन्होंने कहा, हमने 1,40,640 पदों के लिए विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कोरोना से पहले इन्हें अधिसूचित किया गया था। इन आवेदनों की जांच पूरी हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण कंप्यूटर आधारित परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। बहुत जल्द घोषणा की जाएगी।
बता दे कि देश में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। हालांकि लोगों की परेशानियों को देखते हुए और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए लॉकडाउन के बीच 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया। इस तरह अभी 230 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

मौका देख कर कांग्रेस करेगी सत्ता परिवर्तन!!! चीन के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ का दावा

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
सीमा पर जांबाज भारतीय जवानों से मुंह की खाने के बाद बौखलाए चीन ने अब अपना दूसरा पैतरा चला है. चीन ने अब कांग्रेस के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक करते हुए सरकारी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ (Global  Times ) के माध्यम से खुलासा किया है कि, मौका मिलते ही भारत में कांग्रेस मोदी सरकार को हटा कर सत्ता स्थापित करेगी. कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ने लिखा कि चीन के साथ सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा भारी दबाव में हैं क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) विफल घरेलू शासन और जोखिम भरी विदेश नीति की कड़ी आलोचना करके भाजपा सरकार को हिलाने के मौके का इन्तजार कर रही है। इस ट्वीट के बाद संबित पात्रा ने कांग्रेस (Congress) पर चीनी एजेंडे के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखबार की ये तारीफ सामान्य नहीं है।
– कांग्रेस के कंधे पर बंदूक
भाजपा ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के बहाने कांग्रेस (Congress) और गाँधी परिवार को निशाने पर लिया। चीन को दुश्मन देश बताते हुए भाजपा ने कहा कि अब वो भारत पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी का इस्तेमाल कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी की तरफ से बयान दिया। संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से इश्क और मुश्क छिपाने से भी नहीं छिपते, ठीक वैसे ही कांग्रेस (Congress) और चीन के बीच चल रहे प्रेम के बारे में सभी को पता है। उन्होंने दावा किया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कांग्रेस (Congress) पार्टी के बीच समझौते हुए हैं, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक की जानी चाहिए। ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा था कि कांग्रेस (Congress) पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ मुखर है।
– कांग्रेस और चीन का प्रेम किसी से छिपा नहीं है
उन्होंने कहा कि भारत ने जिस तरह से चीन के हमलों को नाकाम करते हुए उसकी विस्तारवादी नीति को करारा जवाब दिया है, उससे वहां की हताश सरकार अब कांग्रेस (Congress) पार्टी को उम्मीद भरी नज़र से देख रही है, ताकि वो उसका एजेंडा चला सके। उन्होंने कहा कि 2008 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस (Congress) ने एक MOU पर हस्ताक्षर किए थे, इसीलिए दोनों के बीच का प्रेम किसी से छिपा हुआ नहीं है। ये मसला भी उससे ही जुड़ा हुआ है।
– पाकिस्तान, आतंकवाद और चीन को कांग्रेस से इतना प्रेम क्यों है?
संबित पात्रा ने सवाल दागा कि चाहे पाकिस्तान हो, आतंकवादी हो या चीन, आखिर ये सभी कांग्रेस (Congress) को ही क्यों पसंद करते हैं? उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के फैसले को याद करते हुए कहा कि उस दौरान जब पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ जो डोजियर सौंपा था, उसमें राहुल गाँधी का बयान भी था। उन्होंने राहुल को ‘भारत का जीरो’ और ‘पाकिस्तान का हीरो’ बताया।
– चीन की हर चाल विफल
ज्ञात हो कि भारत-चीन तनाव के बीच फ़िलहाल LAC पर 39 ऐसी जगहें हैं, जहां ITBP के जवानों ने रणनीतिक रूप से उन्हें अपने अधिकार में ले रखा है। विस्तारवादी चीन की चाल इस बार असफल रही है। भारतीय सेना के मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए के करीब 500 सैनिकों ने 29-30 अगस्त की रात काला टॉप और हेमलेट टॉप इलाकों पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की, लेकिन सतर्क भारतीय सैनिकों ने ऐसा नहीं होने दिया।

आपा क्यों खो रहे शिवसेना नेता ?

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच इस समय जम कर ठनी हुई है. दोनों के बीच इन दिनों शाब्दिक जंग छिड़ी हुई है. शनिवार को संजय राउत ने इस जंग में मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कैमरे के सामने कंगना रनौत को गाली देते हुए हरामखोर कह दिया. इससे पहले शिवसेना के एक विधायक ने कंगना की टांग तोड़ने की धमकी भी दी थी।

ज्ञात हो कि कंगना ने पिछले दिनों खुद को मराठा बताते हुए ट्वीट किया था,कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पर कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?”

कंगना की इस टिप्पणी पर संजय राउत बौखला गए और उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र का बाप छत्रपति शिवाजी महाराज है. मुझे लगता है कि ऐसे व्यक्ति को उसके बाप को लेकर इधर आना पड़ेगा. उन्होंने एक न्यूज रिपोर्टर को कहा कि आपका भी बाप दिखाए, अगर है तो.”

रिपोर्टर ने जब पूछा कि, क्या वह कंगना रनौत को मुंबई में प्रवेश से रोकने के लिए गैरकानूनी कदम उठाएंगे, संजय राउत ने जवाब दिया, “महाराष्ट्र सिर्फ शिवसेना की जागीर नहीं है, सभी पार्टियों की है। हम सब मिलकर तय करेंगे।”

जब रिपोर्टर ने यह पूछा कि क्या वह कानून के खिलाफ कोई कदम उठाएंगे, संजय राउत ने कहा, “क्या होता है कानून? उस लड़की ने जिस तरह से बात किया, क्या वह कानून के लिए सम्मान था? आप क्या उस ‘हरामखोर’ लड़की की वकीली कर रहे हैं। जिसने शिवाजी महाराज का अपमान किया, जिसने महाराष्ट्र का अपमान किया है, आपका चैनल उसकी तरफदारी कर रहा है।”

बिहार में 8 नक्सली सहित 10 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
बिहार में मुंगेर पुलिस और एसटीएफ के नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान 8 नक्सलियों सहित 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में पुनीत मंडल और नक्सलियों को हथियार और गोलियां सप्लाई करने वाला डब्लू चौरसिया भी शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पुनीत मंडल, डब्लू चौरसिया, भीम तुरी, कारे खैरा, शंभू तुरी, संजय यादव, बमबम यादव, सुनील तुरी के रूप में की गई है।
पुलिस और एसटीएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों के पास से तीन राइफल, एसएलआर की गोलियां, थ्री नोट थ्री बोर की गोलियां, एसएलआर के दो मैग्जीन, एक मास्केट, एक देसी कट्टा, एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 21 डेटोनेटर, सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर के साथ कई और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।
पुनीत मंडल 20 साल से माओवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा है और हाल में हुई एसटीएफ के साथ मुठभेड़ मामले में भी यह नामजद आरोपी है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।ं

शौविक, मिरांडा के बाद दीपेश सावंत भी गिरफ्तार, अब रिया की बारी!

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
ड्रग्स मामले ने एनसीबी ने रिया के भाई शौविक, सुशांत के मैनेजन मिरांडा के बाद सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि, जिस प्रकार शौविक और मिरांडा ने ड्रग्स मामले में रिया का नाम लिया है, ऐसे में जल्द ही एनसीबी रिया को भी गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार रविवार को रिया चक्रवर्ती एनसीबी के सामने पेश होगी। NCB के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की हिरासत प्राप्त करने वाले नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा कि वह हिंदी फिल्म जगत में ‘नशीले पदार्थों के नेटवर्क और उनकी पैठ’ की पड़ताल करेगा। एनसीबी ने यहां एक अदालत में कहा कि शौविक चक्रवर्ती ने कई अन्य लोगों के साथ ड्रग्स का लेनदेन किया था।