28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 459

एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, उप्र में भी 4 की जान गई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पटना/लखनऊ. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में शनिवार सुबह पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार गंभीर रूप से जख्मी हुए। मृतक एक ही परिवार के थे। पुलिस के मुताबिक, वैन में 18 लोग सवार थे और वे वलीमा (शादी की दावत) में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं, उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में भी ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। बिहार पुलिस ने बताया कि रामनगर लौरिया मुख्य मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर मलबा हटाया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी, चार की मौत
यहां के फतेहपुर जिले में शुक्रवार रात ट्रेलर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, संतोष विश्वकर्मा (28) ढाबा संचालक था और भजीते की तबीयत खराब होने पर उसे कानपुर लेकर गए थे।

मोदी से लेकर हेमामालिनी समेत 42 स्टार प्रचारक गुजरात आएंगे

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
गुजरात लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को है। इसके लिए भाजपा, बीएसपी और एनसीपीए ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। भाजपा में से पीएम मोदी से लेकर हेमामालिनी समेत 42 स्टार प्रचारक गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। भाजपा ने इस बार कांग्रेस को क्लिन स्विप करने के लिए रणनीति तैयार की है।
गुजरात में प्रचार के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फणनवीस, निर्मला सीतारमण, उमा भारती, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, हेमामालिनी, वसुंधरा राजे सिंधिया, ओम प्रकाश माथुर, विजय रूपाणी, परसोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, परेश रावल, मनोज जोशी और विवेक ओबेराय को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा 17 स्थानीय नेताओं को भी शामिल किया गया है। जिसमें प्रमुख हैं- नीतिन पटेल, जीतू वाघाणी, भीखूभाई दलसाणिया, आर.सी. फलद्रु, हितू कनोडिया, रमण वोरा, और आई के जाडेजा। भाजपा के साथ बीएसपी और एनसीपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों के नाम घोषित कर दिए हैं। बसपा में मायावती और एनसीपी से शरद पवार, प्रफुल्ल् पटेल और सुप्रिय सेल का नाम घोषित किया गया है। कांग्रेस ने अभी तक अपने स्टार प्रचारकों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

आडवाणी-जोशी को टिकट नहीं दिए जाने पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

amit shah
amit shah

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देना उनकी पार्टी का फैसला है। इसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता चुनाव मैदान में नहीं उतर पाए। शाह ने कहा कि वह संसद में आने के लिए लोगों से ‘‘सीधा जनादेश’’ चाहते है और इसलिए उन्होंने आम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। हालांकि,उन्होंने उन अटकलों को ज्यादा तवज्जों नहीं दी जिनमें कहा गया है कि यदि केन्द्र की सत्ता में भाजपा की वापसी होती है तो वह सरकार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दावे का कोई आधार नहीं है क्योंकि राज्यसभा सदस्य होने पर भी कोई मंत्री बन सकता है। उन्होंने ‘द वीक’ को दिए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को टिकट नहीं दिये जाने के सवाल पर शाह ने कहा, ‘‘केवल मीडिया ही इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। 75 से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। यह पार्टी का फैसला है।’’
गांधीनगर सीट से अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैं 25 साल तक विधायक रहा हूं। मैं एक राजनीतिक कार्यकर्ता हूं जो लोगों के बीच रहता है। जब मेरा विधानसभा कार्यकाल समाप्त हुआ, तब कोई लोकसभा चुनाव नहीं था। इसलिए, मैं राज्यसभा गया। मैं संसद जाने के लिए लोगों से सीधा जनादेश चाहता था और पार्टी इस पर सहमत हुई।’’ भाजपा ने गांधीनगर संसदीय सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर शाह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के लिए दो प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति लेकर आये हैं। शाह ने कहा, ‘‘यह नीति सफल हुई है। हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की। इन दो कार्रवाइयों से दुनिया को एक संदेश गया है कि अमेरिका और इज़राइल के अलावा यदि कोई अन्य देश है जो अपने सशस्त्र बलों के सदस्यों की हत्या का बदला ले सकता है तो वह भारत है।’’ बालाकोट हवाई हमले पर भाजपा प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और उनके प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे बदला लेने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब भी विपक्ष सबूत मांग रहा था।
भाजपा के मौजूदा सांसदों के समक्ष सत्ता विरोधी लहर को लेकर पूछे गये सवाल पर शाह ने कहा कि हर सीट से मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, न कि ये सांसद। उन्होंने कहा, ‘‘इस भ्रम को ठीक करें कि हर कोई संसदीय चुनाव लड़ रहा है। यहां तक कि अमित शाह भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हर सीट से नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। देश नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करेगा।’’ राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे पार्टी के वैचारिक मुद्दों पर ज्यादा प्रगति नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इनके लिए लोकसभा और राज्यसभा में ‘‘पूर्ण बहुमत’’ की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का मुद्दा अदालत में लंबित है। हम फैसले का इंतजार करेंगे। लेकिन हमारा रुख है कि उसी स्थान पर जल्द से जल्द एक भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।’’

पाक के पास सभी एफ-16 लड़ाकू विमान मौजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचा: अमेरिका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारत ने 28 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 द्वारा दागी गई एएमआरएएएम मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमले के दौरान अमेरिकी निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किया था।
वाशिंगटन। एक अमेरिकी पत्रिका का कहना है कि पाकिस्तान के पास जितने एफ-16 लड़ाकू विमान थे उनमें से कोई भी ‘‘लापता’’ नहीं है और उनमें से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। इस प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ में आई एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट भारत के उन दावों को खारिज करती है कि उसकी वायु सेना ने 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था।
भारत ने 28 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 द्वारा दागी गई एएमआरएएएम मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमले के दौरान अमेरिकी निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किया था। पाकिस्तान ने कहा था कि किसी एफ-16 विमान का इस्तेमाल नहीं किया गया और अपने एक विमान को भारतीय वायु सेना द्वारा मार गिराए जाने के दावे का भी उसने खंडन किया था। पत्रिका के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था।
मैगजीन की लारा सेलिगमन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े की गणना के दौरान अमेरिका ने पाया कि सभी विमान मौजूद हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा जो सीधे तौर पर भारत के इस दावे के विपरीत है कि उसने फरवरी को हुई झड़प में उसका एक लड़ाकू विमान मार गिराया था।’’ रक्षा विभाग ने हालांकि अभी पाकिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमानों की गिनती पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एमआईटी प्रोफेसर विपिन नारंग ने पत्रिका से कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि भारत पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहा बल्कि उसने इस प्रक्रिया में अपना एक विमान और हेलीकॉप्टर गंवा दिया।

आतंक पर कांग्रेस की नरमी ने आपका जीवन संकट में डाला: मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के अमरोहा और सहारनपुर में जनसभाएं कीं। अमरोहा में उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पार्टी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि इन दलों के आतंकवाद पर नरम रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए। इन दलों ने आपके जीवन और अस्तित्व को भी संकट में डालने का काम किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आतंकियों को उन्हीं के तरीके से जवाब देना, देश के ही कुछ लोगों को परेशान करता है। जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है, तब कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है। मजबूत सरकार ही कड़े और बड़े फैसले ले पाती है।”
”मोदी आतंक को वोट बैंक में नहीं तोलता। आतंक के सभी मददगार आज जेलों में हैं। उत्तरप्रदेश में सपा, बसपा और दिल्ली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कभी लखनऊ तो कभी काशी तो कभी रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला होता था। बीते 5 वर्षों से धमाके रुके हैं, बम-बंदूकों की आवाज बंद हुई है। आतंकियों को पता है कि वे एक गलती भी करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी सबक सिखाएगा।”
पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार अमरोहा पहुंचे हैं। इससे पहले 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में वह स्टार प्रचारक के रुप में आए थे।
मोदी ने कहा, ”चौधरी अजीत सिंह ने चौकीदार को गाली देने की सारी हदें पार कर दी हैं। उनका छोटा चौधरी तो और भी आगे है। लेकिन जनता उनसे भी हिसाब लेगी। चौधरी चरण सिंह की आत्मा दुखी होगी। आपको याद होना चाहिए कि कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था।”
मोदी ने नाम लिए बगैर सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद पर निशाना साधा। मोदी ने कहा- भाइयों यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं। याद रखना वो बोटी-बोटी करने वाले और हम बेटी-बेटी को सम्मान देने वाले लोग हैं।
”घर में गैस, बेटियों को सुरक्षा हमारी सरकार ने दी। बेटियों पर अत्याचार करने वालों को फांसी दिलाने की व्यवस्था भी हमारा कदम है। तीन तलाक के कुचक्र से मुस्लिम बेटियों और महिलाओं को छुटकारा मिला।”
”बोटी-बोटी करने वाले जिस पार्टी से हैं, उस पार्टी की नियत में ही खोट है। कांग्रेस ने अपने ठकोसलापत्र में लिखा है कि बेटियों के साथ राक्षसी अपराध करने वालों को अब जमानत मिल जाएगी।”मसूद ने 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी की ‘बोटी-बोटी करने’ की धमकी दी थी।

योगी आदित्यनाथ का विवादित ट्वीट, मुस्लिम लीग को बताया वायरस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग पर विवादित ट्वीट किया है। योगी ने लिखा, “मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा।”
योगी ने आगे लिखा, “1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया। आज फिर वही खतरा मंडरा रहा। हरे झण्डे फिर से लहर रहे। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये।
बता दें कि केरल में कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। वायनाड में नामांकन के बाद जब राहुल गाधी ने जब रोड शो किया तो मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता भी उसमे शामिल हुए। उन्होंने हरे रंग का वस्त्र पहना हुआ था और हाथ में अपने संगठन का झंडा लिए हुए थे।

भाजपा के रवैये से सुमित्रा महाजन नाराज, चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा में अर्निणय की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अब वह आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। आठ बार लोकसभा में सांसद रहीं महाजन ने दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवाल किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने आज तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अर्निणय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है।
उन्होंने यह रेखांकित किया कि वह इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठों से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्णय उनपर ही छोड़ा था।’’ उम्मीदवार की घोषणा को लेकर पार्टी के अभी भी असमंजस में होने का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा से नि:संकोच हो कर मुक्त मन से निर्णय करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है।’’
महाजन ने कहा, ‘‘अपेक्षा करती हूं कि पार्टी उम्मीदवार के नाम पर जल्दी ही फैसला करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी तथा असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।’’ उन्होंने इंदौर की जनता से मिले प्रेम और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अगर महाजन को टिकट नहीं मिलता है तो लाककृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्रा के बाद वह भाजपा की चौथी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

राजनीति में आने का इरादा नहीं: रतन टाटा, लोग देर से समझ पाते हैं बिजनेस लीडर को

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुंबई. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का कहना है कि उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है। मुबंई में आयोजित होटल इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस में बुधवार को रतन टाटा से इस बारे में सवाल किया गया था। दूसरे सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक बिजनेस लीडर को समझने में लंबा वक्त लगता है। हालांकि, उसके प्रति आदर का भाव तुरंत आ सकता है।
रतन टाटा ने कहा है जब मैं टाटा ग्रुप का चेयरमैन था तो ऑटोमोबाइल बिजनेस को वक्त दिया क्योंकि उस वक्त हम ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल के लिए देसी प्रोडक्ट बनाने जैसा रोमांचकारी काम कर रहे थे।
टाटा का कहना है कि वो अपनी जिंदगी के पायलट रहे हैं और एविएशन सेक्टर के हित में बड़ी डील की इच्छा रखते हैं। टाटा मानते हैं कि ग्रुप पर मुश्किल में फंसे कारोबारों को लंबे समय तक खींचने के आरोप लग सकते हैं। लेकिन, किसी बिजनेस को छोड़ना बहुत मुश्किल होता है। टॉप पर पहुंचने वाले कारोबारों की तारीफ करते हुए रतन टाटा ने कहा कि पहले स्पीकर कंपनी बोस उनकी पसंद थी लेकिन अब वो टेक कंपनी एपल और गूगल से प्रभावित हैं।

नक्सलियों से मुठभेड़ में बीएसएफ के 5 जवान शहीद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के पंखाजूर में गुरुवार को नक्सलियों ने बीएसएफ की सर्चिंग टीम पर घात लगाकर हमला किया, इसमें एक एएसआई समेत चार जवान शहीद हो गए। दो जवान जख्मी हुए हैं। बस्तर का यह इलाका महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा है।
एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी सुंदराज पी ने बताया कि गुरुवार सुबह नक्सलियों की लोकेशन मिलने पर बीएसएफ-114 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। पंखाजूर से करीब 35 किमी दूर प्रतापुर थाना क्षेत्र में मोहला के जंगलों में उन पर घात लगाकर हमला किया गया। इसमें एक जवान ई रामकृष्णन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में तीन और जवान एएसआई बोरो, सोमेश्वर और इसरार खान ने पखांजूर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सली
18 अप्रैल को दूसरे चरण में कांकेर में मतदान होना है। कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने पर्चे फेंककर चुनाव का विरोध किया था। लोगों को मतदान न करने की धमकी भी दी थी। विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों पर 11 नवंबर को हमला किया गया था। इसमें एसआई महेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। 14 नवंबर को मतदान कराकर लौट रहे जवानों पर भी हमला किया गया। हालांकि, इसे नाकाम कर दिया गया था।

कांग्रेस ने तय किए मप्र की 12 सीटों पर नाम, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा, अजय सिंह को सीधी से टिकट

kamal-naths-big-statement-madhya-pradesh-assembly-elections-may-be-fought-under-the-leadership-of-scindia

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भोपाल. कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। कमलनाथ इस सीट से 9 बार सांसद रह चुके हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। अब वे छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।