28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 458

कन्हैया पर मुकदमे की अनुमति पर फैसला, दिल्ली सरकार को 23 जुलाई तक का समय

कन्हैया पर SIT की याचिका खारिज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
दिल्ली की एक अदालत ने 2016 जेएनयू राजद्रोह मामले में विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार व अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति पर फैसला लेने के लिए सरकार को 23 जुलाई तक का समय दिया।
मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने दिल्ली सरकार को स्पष्ट समय दिया जिसने पहले अदालत से कहा था कि अनुमति देने के लिए किसी निर्णय तक पहुंचने में एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। पुलिस ने इस साल 14 जनवरी को कन्हैया कुमार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करते हुए कहा था कि वह नौ फरवरी 2016 में जेएनयू परिसर में हुए समारोह में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व कर रहा था और उसने राजद्रोही नारों का समर्थन किया था।

कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापे कक्कड़ की पत्नी को बैंक ले गई टीम

कांग्रेस नेता कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सीएम के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के करीबी प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के भोपाल स्थित घरों पर छापेमारी में अब तक 9 करोड़ रुपए नकद मिल चुके हैं। नोटों की गिनती के बाद अफसर पांच बॉक्स और मशीनों के साथ बाहर आए। हालांकि, कुल कितना कैश मिला, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर, सोमवार को बैंक से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए आयकर टीम कक्कड़ की पत्नी साधना को लेकर आईडीबीआई बैंक पहुंची। दूसरी टीम उनके बेटे सलिल को कक्कड़ फैमिली से जुड़े कई दफ्तर लेकर गई। रविवार को कक्कड़ के इंदौर स्थित घर से 30 लाख की ज्वेलरी और दो लाख कैश मिला था। उनसे रातभर पूछताछ की गई। उनके सीए अनिल गर्ग ने कहा कि आईटी अफसरों ने मुझसे आईटीआर की कॉपी मांगी थीं, मैंने उन्हें पिछले सात साल में भरे गए आईटीआर की कॉपी उपलब्ध कराई हैं।
चुनाव आयोग के अफसर विक्रम बत्रा ने कहा कि पैसों के जरिए मतदाता को प्रभावित करने का चलन तेजी से बढ़ा है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर प्रवर्तन एजेंसियां कानून के मुताबिक प्रभावी कदम उठा रही हैं। आयोग की सलाह है कि चुनावी समर में कार्रवाई निष्पक्ष होकर करना चाहिए। साथ ही आचार संहिता के दौरान ऐसी कार्रवाई की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी जाना चाहिए। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने निर्देश जारी किया।

करमबीर सिंह को अगला नेवी चीफ बनाए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे वाइस एडमिरल बिमल वर्मा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नेवी चीफ बनाए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। वर्मा का आरोप है कि अगले नेवी चीफ की नियुक्ति के वक्त उनकी वरिष्ठता को अनदेखा किया गया है।

31 मई को रिटायर हो रहे हैं मौजूदा नेवी चीफ लांबा
मौजूदा नेवी चीफ सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह लांबा की जगह लेंगे। नौसेना में सेवा के लिए एडमिरल करमबीर सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने 31 मई 2016 को वाइस चीफ नेवी का पदभार संभाला था। सिंह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। उन्होंने जुलाई 1980 में नौसेना को ज्वाइन किया। 1982 में वे हेलिकॉप्टर पायलट बने। वे चेतक और कामोव हेलिकॉप्टर भी उड़ा चुके हैं।
29 फरवरी 2016 को बिमल वर्मा अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ बने। उन्हें अपनी सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। उन्होंने जनवरी 1980 में नेवी ज्वाइन की थी।

विस्तार से जानिए घोषणापत्र की बातें:- भाजपा का वादा- किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख का कर्ज 5 साल ब्याज मुक्त रहेगा

भाजपा के प्रमुख मुद्दे : यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भाजपा की प्रतिबद्धता बनी रहेगी। नागरिकता संशोधन विधेयक दोनों सदनों से पास कराएंगे और उसे लागू करेंगे, लेकिन किसी राज्य की संस्कृति और भाषाई पहचान को बचाएंगे। राम मंदिर के संकल्प को भी हम दोहराते हैं। हमारा प्रयत्न होगा कि राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो जाए। कश्मीर से अनुच्छेद 35-ए हटाएंगे।
गांव-किसान : 25 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में हम खर्च करेंगे। किसानों की आय को हम 2022 तक दोगुना करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले 1 लाख के कर्ज को पांच साल तक ब्याज मुक्ति रखेंगे। सभी किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू करेंगे। ताकि 60 साल की उम्र के बाद उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए हम संग्रहालय बनाएंगे।
बुनियादी सुविधा : प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान, एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराएंगे। सभी घरों का 100% विद्युतीकरण करेंगे। हाईवे दोगुने बनाएंगे। रेलवे में 2022 तक जितनी भी रेल पटरियां हैं। उन्हें ब्रॉड गेज में परिवर्तित करेंगे। सभी रेल लाइनों का पूरी तरह विद्युतीकरण करने की कोशिश करेंगे। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देंगे। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाएंगे।
शिक्षा : मैनेजमेंट स्कूलों की सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इंजीनियरिंग में एक्सिलेंट संस्थाओं में सीटें बढ़ाएंगे, लॉ कॉलेजों में भी हम सीटें बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य : आयुष्मान भारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे। गरीबों को दरवाजे पर ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए भी हम पूरी कोशिश करेंगे। कोशिश करेंगे की हर 1400 मरीजों पर एक डॉक्टर उपलब्ध हो।
सुरक्षा : आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। भारत में होने वाली घुसपैठ को हम सख्ती से रोकेंगे।
महिला : सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसे अब हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे। संविधान संशोधन कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
व्यापारी : राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे जो व्यापारियों और बिजनेसमैन की चिंता करेगा। दुकानदारों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देंगे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक और बेहतर करेंगे। निर्यात दोगुना करेंगे। उद्योंगों के लिए एकल खिड़की और अनुपालना विभाग बनाने पर काम करेंगे।
अब देश के सपनों को पूरा करेंगे: मोदी

प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान, एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराएंगे। सभी घरों का 100% विद्युतीकरण करेंगे। हाईवे दोगुने बनाएंगे। रेलवे में 2022 तक जितनी भी रेल पटरियां हैं। उन्हें ब्रॉड गेज में परिवर्तित करेंगे। सभी रेल लाइनों का पूरी तरह विद्युतीकरण करने की कोशिश करेंगे। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देंगे। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाएंगे।
शिक्षा : मैनेजमेंट स्कूलों की सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इंजीनियरिंग में एक्सिलेंट संस्थाओं में सीटें बढ़ाएंगे, लॉ कॉलेजों में भी हम सीटें बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य : आयुष्मान भारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे। गरीबों को दरवाजे पर ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए भी हम पूरी कोशिश करेंगे। कोशिश करेंगे की हर 1400 मरीजों पर एक डॉक्टर उपलब्ध हो।
सुरक्षा : आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। भारत में होने वाली घुसपैठ को हम सख्ती से रोकेंगे।
महिला : सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसे अब हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे। संविधान संशोधन कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
व्यापारी : राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे जो व्यापारियों और बिजनेसमैन की चिंता करेगा। दुकानदारों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देंगे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक और बेहतर करेंगे। निर्यात दोगुना करेंगे। उद्योंगों के लिए एकल खिड़की और अनुपालना विभाग बनाने पर काम करेंगे।
अब देश के सपनों को पूरा करेंगे: मोदी

संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान मोदी ने कहा, ‘‘2014 से 2019 में हमारे कार्यों में सामान्य लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हें हमने एड्रेस किया। देश जिन सपनों के साथ चल पड़ा है। जो 1950-60 के कालखंड में होना था वो मुझे 14 से 19 में करना पड़ा। पहले हमने जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं चलाईं और अब देश के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। गरीबी से लड़ना है तो दिल्ली में एसी में बैठे लोग गरीबी को परास्त नहीं कर सकते। मैं भी एसी में बैठता हूं इसलिए ऐसा कोई दावा नहीं कर सकता। गरीब ही गरीबी को खत्म कर सकता है।’’

देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 6वें नंबर पर लाई
घोषणा पत्र जारी होने से पहले अमित शाह ने कहा- 2014 से 2019 की यात्रा का जब भी इतिहास लिखा जाएगा तब यह पांच साल स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने पड़ेंगे। इन पांच सालों में भाजपा ने एक निर्णायक सरकार देने का काम किया गया। 50 करोड़ गरीबों को उठाने के लिए काम हुआ है। मोदीजी की सरकार ने जरूरतमंदों तक गैस सिलेंडर, बिजली, घर, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का सफल प्रयास किया। देश की अर्थव्यवस्था के बारे में पूरी दुनिया को सोचना पड़े ऐसा काम मोदी सरकार ने किया है। हमारी अर्थव्यवस्था 2014 में ग्यारहवें नंबर पर थी। आज छठवें स्थान पर पहुंच गए हम और तेजी से पांचवें स्थान की तरफ बढ़ रहे हैं।

मंच पर आडवाणी-जोशी नहीं
संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत और रामलाल मौजूद थे। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी मंच पर नहीं थे। 2014 और इससे पहले लगभग हर मौकों पर इन दोनों नेताओं की मौजूदगी में ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया था।

भाजपा का संकल्प: 75 लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोकसभा चुनाव 2019 के रण को जीतने की कवायद के साथ भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को संकल्पित भारत, सशक्त भारत का टाइटल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि पिछले पांच साल में देश के लोगों ने उनपर विश्वास रखा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जन के मन की बात है।
3 प्रमुख बातों पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है अंतोद्य हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में समय भी दिया गया है, ताकि 2022 तक लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। पीएम ने ऐलान किया कि पानी की समस्या दूर करने के लिए हम अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे, जिसके तहत पानी के इस्तेमाल पर बात की जाएगी। राष्ट्रवाद को प्रेरणा बताते हुए कहा कि 5 साल से स्वच्छता की चर्चा ज्यादा हो रही है, लोग स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ रहे हैं।

कन्नौज सीट से डिंपल का नामांकन, रोड शो में दिखाई ताकत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
कन्नौज. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को रोड शो के बाद अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले उनके रोड शो में काफी भीड़ देखी गई। उनके साथ अखिलेश यादव, जया बच्चन, प्रो रामगोपाल यादव और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा भी मौजूद थे। बताया जाता है कि करीब 11 बजे से रोड शो शुरू हुआ था, जो लगभग 4 घंटे बाद समाप्त हुआ। रोड शो के बाद उन्होंने चुनावी कार्यालय का उद‌्घाटन भी किया। मौजूदा सांसद डिंपल यादव का मुकाबला भाजपा के सुब्रत पाठक से है। पिछली बार भी सुब्रत उनके खिलाफ खड़े हुए थे।

सत्ता में आए तो मुसलमान को बनाएंगे उप मुख्यमंत्री: चंद्रबाबू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अमरावती। अपने तेलंगाना के समकक्ष का अनुकरण करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी अगर वापस सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने खास तौर पर मुसलमानों के लिये एक इस्लामिक बैंक खोलने का भी वादा किया और समुदाय को ब्याज मुक्त कर्ज की भी पेशकश की।
तेदपा अध्यक्ष ने कुरनूल जिले के अलुरु में शुक्रवार दोपहर को एक चुनावी सभा में यह घोषणा की। नायडू ने कहा, “आज एक पवित्र दिन है।…आप सभी को तेदेपा को मत देने का संकल्प करना चाहिए और मैं एक मुस्लिम उप मुख्यमंत्री बनाउंगा।”

ट्रम्प की प्रवासियों को चेतावनी हमारा देश भर चुका है, वापस लौट जाएं

US President-elect Donald Trump speaks during a press conference January 11, 2017 at Trump Tower in New York. Trump held his first news conference in nearly six months Wednesday, amid explosive allegations over his ties to Russia, a little more than a week before his inauguration. / AFP / TIMOTHY A. CLARY (Photo credit should read TIMOTHY A. CLARY/AFP/Getty Images)

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रवासियों के मुद्दे का इस्तेमाल कर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में वे अमेरिकी सीमा पर तैनात बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स से मिलने कैलेक्सिको शहर पहुंच गए थे। यहां सैनिकों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि प्रवासियों की समस्या हमारे सिस्टम पर भारी पड़ रही है और हम ऐसा नहीं होने दे सकते। इसके बाद ट्रम्प ने सीमापार मैक्सिको के मैक्सिकैली शहर में प्रदर्शन रहे लोगों से कहा कि अमेरिका पूरी तरह भर चुका है, हम अब और लोगों को यहां नहीं रख सकते। बेहतर होगा कि आप वापस लौट जाएं।
अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर शुक्रवार को दोनों देशों के प्रदर्शनकारी भी आमने-सामने थे। मैक्सिको स्थित मैक्सिकैली में 200 प्रदर्शनकारी जुटे थे। बार्डर के पास बेबी ट्रम्प (डायपर पहने ट्रम्प) का एक बड़ा गुब्बार लगा था। साथ ही कई लोगों के हाथ में बोर्ड था, जिसमें लिखा था- परिवारों को अलग करना बंद करो और अगर तुमने दीवार बनाई तो हमारी पीढ़ी उसे उखाड़ फेंकेगी। वहीं अमेरिका की तरफ भी सैकड़ों लोग जुटे थे। उनके पोस्टरों में ‘दीवार बनाओ’ जैसे नारे लिखे थे।
इससे पहले ट्रम्प ने वॉशिंगटन में कहा कि उनकी बॉर्डर बंद करने की धमकी धीरे-धीरे काम कर रही है, क्योंकि मैक्सिको के अधिकारियों ने लोगों को अमेरिका की तरफ जाने से रोकना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से मैक्सिको का बर्ताव काफी बेहतर हुआ है।

इमरजेंसी लगाने के ट्रम्प के फैसले पर केस
इसी बीच अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने सीमा पर दीवार बनाने के ट्रम्प के फैसले को रोकने के लिए एक संघीय मुकदमा दायर किया है। इसमें कहा गया है कि ट्रम्प ने सीमा पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लगाकर अपनी संवैधानिक ताकतों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया है। मामले में कई विभागों और उनके अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत की गई है।
दरअसल, इमरजेंसी में राष्ट्रपति की ताकतें बढ़ जाती हैं और वह संसद के नियमों को दरकिनार कर अलग-अलग सरकारी विभागों से फंडिंग जुटा सकते हैं। इससे दीवार जल्दी बन जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरजेंसी से उन्हें विभागों के खर्च में कटौती कर 8 अरब डॉलर (55 हजार करोड़ रुपए) मिल सकते हैं। यह दीवार बनाने के लिए मांगे गए 5.7 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ रुपए) से काफी ज्यादा हैं। इस पर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का कहना है कि इस तरीके से दीवार के लिए पैसे जुटाने का ट्रम्प का तरीका असंवैधानिक है, क्योंकि संविधान के मुताबिक फंडिंग पर नियंत्रण का हक सिर्फ संसद को है।

कांग्रेस के हुए शॉटगन, कहा- स्थापना दिवस पर पार्टी छोड़ने से हुआ भारी मन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। वे दो बार लोकसभा सदस्य रहे। पार्टी में शामिल होने के 3 घंटे बाद ही कांग्रेस ने शत्रुघ्न को पटना साहिब से उम्मीदवार बना दिया। भाजपा ने इस सीट से रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। शत्रुघ्न ने कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”कांग्रेस एक दल के साथ विचारधारा भी है। शत्रुघ्न सिन्हा का आध्यात्मिक और बौद्धिक तौर पर महात्मा गांधी के विचारों से लगाव रहा है।” शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ”शत्रुघ्न अच्छे नेता हैं। बॉलीवुड में सुपरस्टार रहे। उनका कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत करते हैं।”

‘भारी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं’
शत्रुघ्न ने ट्वीट किया- “बहुत भारी मन से मैंने अपनी पुरानी पार्टी (भाजपा) छोड़ने का फैसला किया है। मेरे भाजपा छोड़ने की वजहें सब जानते हैं। लोकशाही, तानाशाही में बदलती चली गई। अब मैं इन चीजों को छोड़कर आ चुका हूं। उन्हें माफ भी कर चुका हूं। उम्मीद है कि मेरी नई पार्टी लोगों, समाज और देश की सेवा करने का मौका देगी।”
शत्रुघ्न ने बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को गलती से भाजपा का बता दिया। इस पर उन्होंने कहा कि आज भाजपा का 39वां स्थापना दिवस है, इसलिए ऐसा कह दिया। भाजपा न बोलने की आदत धीरे-धीरे पड़ेगी। भाजपा में नानाजी देशमुख ने मुझे प्रशिक्षण दिया। भाजपा के गुरु (लालकृष्ण आडवाणी) ने मुझे मार्गदर्शन दिया। सुबोधकांत सहाय मुझे पब्लिक लाइफ में लेकर गए। लोग कहते थे कि आप जैसे सेक्युलर आदमी को कांग्रेस में होना चाहिए।”

‘भाजपा वन मैन आर्मी-टू मैन शो’
सिन्हा ने कहा, “मैं लोकशाही को लेकर आगे बढ़ता गया और भाजपा में धीरे-धीरे लोकशाही, तानाशाही में बदल गई। मैंने भाजपा के लिए कहा था कि वन मैन आर्मी और टू मैन शो। पार्टी ने आडवाणीजी को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया। इस मार्गदर्शक मंडल की आज तक कोई बैठक नहीं हुई। भाजपा ने धीरे-धीरे ऊपर से काटना शुरू किया। जसवंत सिंह, अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा को खत्म किया गया।”

एक मंच पर दिखेंगे अखिलेश, मायावती और अजित सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लखनऊ। बसपा, सपा और रालोद गठबंधन की लोकसभा चुनाव के लिये पहली संयुक्त रैली की शुरुआत रविवार को सहारनपुर के देवबंद से होगी। भाजपा को हराने के लिये इस महागठबंधन की पहली संयुक्त रैली देवबंद में होगी जहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बसपा-सपा-रालोद की पहली संयुक्त रैली कल सात अप्रैल रविवार को सहारनपुर जिले के देवबन्द में होगी। देवबन्द की यह रैली जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के पास आयोजित की गई है।
इस रैली को बसपा सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि देवबंद की रैली में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। यह पहली बार होगा कि गठबंधन की तीनों पार्टियों के प्रमुख नेता एक ही मंच पर होंगे। रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कल देवबंद में रैली को संबोधित करेंगे ।बसपा सपा रालोद की संयुक्त रैलियों की शुरूआत कल से हो रही है और आने वाले दिनों में ऐसी कई रैलिया होंगी।
सपा प्रवक्ता के मुताबिक सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से राजनीति में एक नई लहर पैदा हुई है। अखिलश यादव का मानना है कि विचारधारा पर आधारित इस गठबंधन के प्रति जनता में बढ़ते रूझान से भाजपा खेमे में घबराहट और बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि जनता हालांकि अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। उसे भाजपा का पूरा चरित्र मालूम हो गया है इसलिए अब 2019 के चुनाव में नया प्रधानमंत्री और नई सरकार चुनने के दृढ़ संकल्प से मतदाता को कोई भी ताकत डिगा नहीं सकती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर हो रहे आमचुनाव में बी.एस.पी.-समाजवादी पार्टी व आर.एल.डी. पहली बार गठबंधन बनाकर चुनाव लड. रही है ।