बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों से मिली है। ये तस्वीरें फिल्म की शूटिंग से जुड़ी हैं।
फिल्म ‘सरकार 3’ ‘सरकार’ सिरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें एक बार फिर अमिताभ सुभाष नागर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा मनोज वाजपेयी, जैकी श्राफ, यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
‘सरकार 3’ को साल 2017 में रिलीज करने की योजना है। इस सिरीज की पहली फिल्म ‘सरकार’ साल 2005 में रिलीज हुई थी, जिसमें कैटरीना और अभिषेक बच्चन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद ‘सरकार 2’ साल 2008 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आए थे। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सरकार 3’ सफलता के कितने पायदान चढ़ पाती है।
नई दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट के पास शनिवार देर रात एक सिरफिरे हमलावर ने एक लड़के और एक लड़की को गोली मार दी। सिरफिरे ने फिर खुद को भी गोली मार ली। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल देर रात नॉएडा निवासी एक युवक और कॉल सेंटर में कार्यरत उसकी दोस्त बातें कर रहे थे कि तभी एक हमलावर ने लड़के को पीठ में गोली मार दी। लड़की के मुड़ने पर हमलावर ने लड़की के पेट में गोली मारी और फिर अपने सर में भी गोली दाग दी।
घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है लेकिन इसे व्यक्तिगत रंजिश या बदले की भावना से अंजाम दिया गया, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। हमलावर सीआईएसएफ कांस्टेबल का बेटा है जिसने अपने पिता की बन्दूक से ही घटना को अंजाम दिया है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चौथी एशिया चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा कर देश का नाम रोशन किया है। एशिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने चीन को 2-1 से हरा कर यह जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने आखिरी मिनट में गोल दागकर खिताब अपने नाम किया।
सिंगापुर में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने शुरुआत भी अच्छी की और ग्रेस इक्का के गोल से 13वें मिनट में बढ़त बना ली। दो क्वार्टर तक टीम ने बढ़त को बनाए रखा, लेकिन तीसरे क्वार्टर में चीन ने वापसी की। चीन की झूंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में गोल दागा।
मैच के आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर खूब हमले बोले, लेकिन दोनों की डिफेंस ने गजब का खेल दिखाया। आखिरकार भारत को सफलता तब मिली जब भारत की ओर से दीपिका ने मुकाबला पूरा होने से महज़ 20 सेकंड पहले विजयी गोल दागा और जीत अपने टीम के खाते में लिखवा दी।
उल्लेखनीय है कि भारत को इस टूर्नामेंट में केवल एक बार हार मिली है। लीग मैच में उसे चीन ने ही 3-2 से हराया था। इसके चलते चीन तालिका में टॉप पर बना था, लेकिन फाइनल में भारतीय महिलाओं ने बदला लेते हुए खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ारों में उतार चढ़ाव के कारण एक बार फिर जनता की जेब पर हमला हुआ है और तेलों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजलों के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की है।
पेट्रोल के दामों में 89 पैसे की बढ़त की गई है जबकि डीजल की कीमतों में 86 पैसे की वृद्धि हुई है।बढ़ी हुई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी। इससे पहले 15 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 1.34 रुपए प्रति लीटर और 2.37 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
‘बालिका वधु’ के रूप में अपनी अलग छवि बना चुकीं प्रत्यूषा बनर्जी ने इस साल 1 अप्रैल को आखिर आत्महत्या क्यों की, यह गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। आये दिन इसमें कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। आज ‘मुंबई मिरर’ ने प्रत्यूषा की उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुई फोन पर आखिरी बातचीत की ट्रांसस्क्रिप्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं यहां खुद को बेचने के लिए नहीं आई हूं।
इस ट्रांसक्रिप्ट के मुताबिक सुसाइड से पहले अपने बॉयफ्रेंड राहुल को की गई आखिरी कॉल में प्रत्यूषा ने कहा था,” मैं कुछ करना चाहती हूं। मैं यहां खुद को बेचने के लिए नहीं आई हूं। तुम आज मुझे कहां देखते हो? राहुल तुम्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि मैं अभी कैसा महसूस कर रही हूं।” प्रत्यूषा की इस बातचीत से अंदाजा लगता है कि उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेले जाने की कोशिश की जा रही थी।
प्रत्यूषा लगातार फ़ोन पर यह कह रही थीं कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगी, वे बुरी तरह से परेशान थीं। उन्होंने राहुल से यह तक कहा कि वह उसे अब जिंदा नहीं देख पाएगा। प्रत्यूषा के दोस्तों ने भी आरोप लगाया कि राहुल ड्रग्स का आदी था और कई बार उसका शारीरिक शोषण करता था। हालांकि पुलिस को कहीं भी प्रत्यूषा की मौत में सीधे तौर पर राहुल का रोल नहीं पाया जिसके चलते वह जल्द ही जमानत पर रिहा हो गया।
इसके बाद राहुल ने कुछ महीने तक मीडिया से दूरी बना ली और कहा जाने लगा कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं, लेकिन अब वह खुले तौर पर मीडिया के सामने आने लगे हैं और सवालों के खुलकर जवाब देते हैं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के बाद अंग्रेजी मनोरंजन साइट ‘बॉलीवुड लाइफ’ को राहुल ने इंटरव्यू दिया। राहुल ने इस इंटरव्यू में अपने मत्थे मढ़ा प्रत्यूषा की आत्महत्या का दोष सीधा उसके माता पिता पर थोप दिया। राहुल ने कहा,”प्रत्यूषा अपने ही माता-पिता के द्वारा कैरेक्टरलैस कहे जाने और बेइज्जत किए जाने से बुरी तरह आहत थी और इसी दुःख ने उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया।”
उल्लेखनीय है कि कलर्स टीवी के चर्चित शो बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा जमशेदपुर की रहने वाली थीं और काम के सिलसिले में मुंबई आई थीं। प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल को अपने गोरेगांव स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घर पर वह अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ रहा करती थी।
आज कल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए जम के कमर कस ली है। आज समाजवादी पार्टी की रजत जयंती समारोह के मौके पर लालू ने कहा कि जैसे बिहार की जनता ने विधान सभा चुनावों में बीजेपी को सियार की तरह खदेड़ दिया है, ठीक उसी तरह अब उत्तर प्रदेश से भी बीजेपी को खदेड़ देंगे। लालू ने मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि आखिर 56 इंच के सीने का फायदा ही क्या, जब 100 दिनों से जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़े हुए हैं?
लालू ने कहा, “ आज हम लोग समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए यहां जमा हुए हैं। हम लोगों ने बीजेपी को बिहार से सियार की तरह खदेड़ दिया, वैसे ही अब यूपी से भी बीजेपी को खदेड़ भगाएंगे।” लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है।
लालू ने एनडीटीवी पर लगाए गए बैन पर भी मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी की पोल खोलने की वजह से एनडीटीवी पर बैन लगाया गया है। लालू ने गठबंधन के पूर्ण संकेत देते हुए कहा कि हम लड़ाई खत्म करने आए हैं जिसके लिए हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
समारोह में आये पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,” उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल हम यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं।” जेडीयू नेता शरद यादव ने भी कहा कि फिलहाल गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई है। यूपी में सपा बड़ी पार्टी है, मुलायम ही गठबंधन पर आगे कुछ तय करेंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया था कि बीजेपी के शासन में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। लालू ने लगातार 5 ट्वीट किए। लालू ने लिखा, “मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।” उन्होंने लिखा है, “देश में फासीवाद दस्तक दे चुका है। संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।”
समाजवादी पार्टी अनेकों तरह से जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने और अपने वोट बैंक में इज़ाफ़ा करने में जुटी पड़ी है। इसी के तहत आज सपा की रजत जयंती समारोह में कई सियासी बयानबाजियां देखने को मिलीं। साथ ही इस समारोह से महागठबंधन बनाने की भी कोशिशें भी साफ़ भांपी जा सकती थीं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता शरद यादव और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजीत सिंह के अलावा कई अन्य दलों के भी बड़े नेता मंच पर मौजूद थे।
‘चाचा-भतीजा’ के बीच के मनमुटाव को दूर करने के उद्देश्य से लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को गले मिलाने की कोशिश की, तो अखिलेश यादव ने बढ़ के चाचा शिवपाल के पैर छू लिए। इसके बाद तो शिवपाल यादव जैसे भावुक हो गए। शिवपाल ने अखिलेश की तारीफ की और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बहुत विकास हुआ है।
चाचा शिवपाल बोले,” मुझे सीएम नहीं बनना है।” उन्होंने कहा कि अखिलेश खून भी मांगेंगे तो दे दूंगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश जहां खड़ा है और उत्तर प्रदेश में पार्टी जहां खड़ी है, वह नेताजी के प्रयासों का परिणाम है। शिवपाल ने कहा,” मैं खुद अपमान सह लूंगा लेकिन नेताजी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिल जुलकर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
हमारे देश में भोजन के बाद पान खाने का चलन बहुत ही पुराना है और आज भी कई जगह खाना खाने के बाद पान खाया जाता है। यदि आप पान के पत्तों में तंबाकू, सुपारी, चूना आदि लगातार खाते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन आप पान के पत्ते का इस्तेमाल करें तो यह आपके शरीर के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं पान के पत्ते चबाने से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ होता है।
पाचन तंत्र में होता है सुधार-
पान के पत्ते चबाने में हमें अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ती है और इससे हमारी लार ग्रंथि पर असर पड़ता है। इससे लार अधिक बनती है, जो कि खाना पचाने में मदद करती है और यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही ज़रूरी है। यदि आपने भारी भोजन कर लिया है, तो खाने से भोजन जल्दी पच जाता है।
कैंसर का खतरा कम करता है पान-
पान केवल खाना पचाने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी हमारे शरीर की रक्षा करता है। इसमें अधिक मात्रा में एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एक उत्कृष्ट एंटीऑक्सिडेंट है और इससे लार में एस्कॉर्बिक एसिड बना रहता है, जिससे मुँह के कैंसर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा कम करने में भी मदद करता है।
पान माउथ-फ्रेशनर का भी काम करता है-
पान के पत्तों में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो मुँह की बदबू को खत्म कर देते हैं। इसके अलावा पान में लौंग, सौंफ, इलायची जैसे विभिन्न मसाले मिलने से ये एक बेहतरीन माउथ-फ्रेशनर भी बन जाता है। साथ ही इससे अल्सर से लड़ने में भी मदद मिलती है और अगर आप पान के पत्ते के रस को पीते हैं, तो गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में काफी मदद मिलती है।
डायबिटीज में भी सहायक है पान-
पान के पत्तों से ब्लड शुगर पर भी नियंत्रण होता है और इसमें कई प्रभावी एंटी-डायबेटिक तत्व होते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है।
पान खांसी के लिए एक अचूक दवा-
पान के पत्ते के रस को शहद में मिलाकर खाने से कफ और खांसी में आराम मिलता है और इससे छाती से कफ निकलने में भी मदद मिलती है। अगर पान की डंडी के साथ इसे खाया जाए, तो खांसी में तुंरत आराम मिल जाता है।