28.2 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1017

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम, “भ्रष्टाचारियों को सबक़ सिखाना ज़रूरी”

पीएम मोदी ने कांग्रेस की तुलना ओखी तूफान से की

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर असामाजिक लोग हिंसा कर रहे हैं, इन सभी के खिलाफ राज्य सरकारें कड़ी कार्रवाई करें। पीएम ने कहा कि देश में गोमाता की रक्षा होनी चाहिए और उसके लिए कानून है और उस पर सभी राज्य कार्रवाई करें।

राष्ट्रपति चुनाव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति रहती, तो अच्छा रहता। अब तक आपस में कटुता का कोई भाव नहीं आया, इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों में जीएसटी के पास होने और जीएसटी के लॉन्च होने पर सबका धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने सभी पार्टियों के नेताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने को कहा। लालू का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बचाया नहीं जाना चाहिए, भ्रष्टाचार के चलते राजनीतिक नेताओं की छवि लगातार गिरती जा रही है, उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व के राज्यों में बाढ़ आई है। यह चिंता की बात है, इस संबंध में सेना को तैयार रखा गया है और राज्यों की पूरी मदद की जाएगी। बैठक के बाद बाहर आए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि जो लोग गोरक्षा के नाम पर हिंसा में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

दूसरी ओर सीपीएम के सीताराम येचुरी ने कहा कि सरकार को निर्णय करना है कि चीन के साथ कूटनीतिक तरीके से कैसे डील करना है। सरकार को इस बारे में सदन के भीतर जानकारी देनी चाहिए।

येचुरी ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की जरूरत हैं। गौ रक्षा के नाम पर हत्या हो रही है, सरकार इस सत्र में 16 नए बिल पास कराना चाहती है, लेकिन हमारे हिसाब से तीन बिल अनिवार्य हैं, तीन साल से यह बिल लटका हुआ है। किसानों की आत्महत्या को लेकर अनाज का उचित मूल्य मिले, इस मुद्दे पर बिल आना चाहिए।

जांच में पुष्टि, बीफ ही ले जा रहा था BJP नेता

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में बीजेपी नेता सलीम शाह को बीफ ले जाने के शक में गोरक्षकों ने बुरी तरह पीटा था। अब नागपुर की फोरेंसिक लैब ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी नेता के पास से जो मीट बरामद हुआ था, वह बीफ ही था।

सलीम काटोल तहसील की बीजेपी की अल्पसंख्यक इकाई के पूर्व प्रभारी थे, इस मामले के सामने आने के बाद शाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वह बीते 12 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे।

बीते बुधवार सलीम शाह अपने स्कूटर पर 15 किलो बीफ ले जा रहे थे। गोरक्षकों को इसकी भनक लगी और फिर उन्होंने शाह की जमकर पिटाई कर दी, गोरक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

इस घटना के बाद नागपुर देहात के एसपी शैलेश बालकावड़े ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के संबंध में चेतावनी जारी की थी। हालांकि उनकी इस चेतावनी से शाह की पिटाई करने वाले गोरक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ा, वह इस घटना का वीडियो वॉट्सएप पर शेयर कर रहे हैं।

बातचीत के लिए सैनिकों को वापस बुलाए भारतः चीनी मीडिया

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में चीन के साथ तनातनी को खत्म करने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर डिप्लोमेटिक चैनल के इस्तेमाल की बात कहने पर चीन की सरकारी मीडिया ने शनिवार को कहा कि भारत के साथ बातचीत की पूर्व शर्त भारतीय सैनिकों का डोकलाम से पीछे हटना है।

चीन की स्टेट काउंसिल के तहत काम करने वाली और आधिकारिक प्रेस एजेंसी सिन्हुआ के एक लेख में कहा गया है कि चीन के लिए सीमा रेखा ही बॉटम लाइन थी। ऐसा पहली बार नहीं है कि चीन की सरकारी मीडिया ने इस वाक्य का प्रयोग किया है, पिछले सप्ताह भी सिन्हुआ और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अखबार पीपुल्स डेली ने इसका प्रयोग किया था।

एक लेख के मुताबिक, ‘डोकलाम क्षेत्र से सेना वापस बुलाने की चीन की मांग को भारत लगातार अनसुना कर रहा है, हालांकि चीन की बात नहीं मानना महीनों से चल रहे इस गतिरोध को और बिगाड़ेगा ही और बाद में भारत के लिए शर्मिंदगी का विषय बन जाएगा।’ दक्षिणी पूर्वी कश्मीर के इस हिस्से में भारत, पाकिस्तान और चीन की सीमाएं तकरीबन मिलती हैं। राजनयिक प्रयासों से दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष को सुलझा लिया गया था, हालांकि इस बार पूरा मामला अलग है।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच मौजूदा गतिरोध पिछले तीन दशकों का सबसे लंबा गतिरोध माना जा रहा है। 18 जून को शुरू हुए इस गतिरोध पर बीजिंग ने कहा था कि दिल्ली ने सीमा समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सैनिक सीमा पार कर अवैध तरीके से डोकलाम इलाके में घुस आए और चीनी सैनिकों द्वारा बनाई जा रही सड़क के निर्माण को रोक दिया।

सिन्हुआ के मुताबिक, भारत ने पहली बार दोनों देशों के बीच सीमा समझौते का उल्लंघन किया है, कई बार विरोध प्रदर्शन जताने के बाद भी चीन को अपने प्रयासों में असफलता मिली है। भारत को यह पता होना चाहिए कि डोकलाम में उसका ठहराव अवैध है और इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी सेना वहां रूकी रहेगी। लेख में विदेश सचिव एस जयशंकर के हालिया बयान का भी जिक्र है, जिसे सकारात्मक दिखाया गया है। यह कहता है, ‘जैसा कि एक पुरानी चीनी कहावत है, शांति सबसे कीमती चीज है, यह नोट करने वाली बात है कि भारत के विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने हाल ही में सिंगापुर में इस मसले पर सकारात्मक टिप्पणी की।

सिन्हुआ ने अपने लेख में भारत में चीन विरोधी भावनाओं का भी जिक्र किया है। लेख के मुताबिक, हाल के सालों में भारत के राष्ट्रवादी समूहों ने चीन विरोधी भावनाओं को भड़काया है, भारत-चीन सीमा पर जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध बना हुआ है।

चलती ट्रेन में मुस्लिम परिवार पर भीड़ का हमला, रॉड से पीटा, 8 घायल

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में एक मुस्लिम परिवार पर बुधवार को एक चलती ट्रेन में भीड़ ने हमला कर दिया। हमलवारों ने रॉड से पिटाई करने के साथ ही परिवार को लूटा और सांप्रदायिक गालियां भी दीं। इनमें महिला, पुरुष के साथ दिव्यांग बच्चा भी घायल है।

पुलिस ने बताया कि परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इसमें कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दस लोगों का परिवार एक शादी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने शहर लौट रहा था, हालांकि हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

सूत्रों के अनुसार दिव्यांग बच्चे से मोबाइल छीने जाने का परिवार के सदस्यों ने विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक इसी के चलते भीड़ ने परिवार पर हमला कर दिया। एक निजी चैनल के अनुसार कहासुनी के बाद हमले की आशंका के चलते परिवार ने अपने कंपार्टमेंट के दरवाजे बंद कर दिए थे, लेकिन दर्जनों की संख्या वाली भीड़ फिर भी बोगी में घुस गई। अस्पताल में भर्ती परिवार की एक महिला सदस्य ने कहा कि वे लोग हमें लगातार पीटते रहे, हमारे गहने लूट ले गए। परिवार का दावा है कि इमरजेंसी 100 हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रही थी और पुलिस समय पर नहीं आई।

पिछले महीने इसी तरह का एक हमला नाबालिग जुनैद खान पर हुआ था, जो अपने दोस्त के साथ हरियाणा की एक ट्रेन में यात्रा कर रहा था। सीट को लेकर हुए झगड़े में 16 साल के जुनैद की जान भी चली गई थी।

बंगाल : रेप विवाद पर BJP-TMC आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘आपके साथ कितनी बार हुआ’

कोमल झा| Navpravah.com

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद रुपा गांगुली की तरफ से दिए गए रेप के एक बयान के बाद राजनीति में बवाल मच गया है. रुपा गांगुली ने राज्य में कानून का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. रुपा गांगुली ने कहा है कि बंगाल में बाहर से आने वाली बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

रुपा ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा, ‘’बंगाल में बिना रेप के महिलाएं 15 दिन भी सुरक्षित नहीं काट सकती हैं. अगर महिलाएं ममता को बिना बताए राज्य में आए तो उनके साथ रेप हो जाएगा.’’

रुपा के बयान के बाद टीएमसी नेता चट्टोपाध्याय ने कहा कि इससे पहले कि वह किसी और पर आरोप लगाए, सबसे पहले रुपा ये बताए कि बंगाल में उनके साथ कितने बार रेप हुआ है. उसके बाद उनके बयान के पीछे की सच्चाई पूरी हो जाएगी.

इससे पहले रुपा गांगुली ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि टीएमसी और कांग्रेस के नेता अपनी पत्नी और बेटियों को 15 दिन के लिए बंगाल भेजकर देखें कि वो रेप से बच जाती हैं क्या? उन्होंने कहा था कि अगर वो 15 दिन बंगाल में रहकर रेप से बच जाती हैं, तो वे अपना बयान वापस ले लेंगी.

वहीं, सीपीएम नेता वृंदा करात ने इस मामले पर कहा है, ‘’मैं इन लोगों को हाथ जोड़कर बोलती हूं कि राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध और राजनीतिक हमले हो रहे हैं उसको हलका न बनाएं.’’ उन्होंने कहा, ”इस प्रकार की भाषा इस्तेमाल करके, इस प्रकार की गलत मिसाल देकर रुपा गांगुली और टीएमसी ने बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है.’’

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 मजदूरों की मौत

कोमल झा| Navpravah.com

दिल्ली के घिटोरनी इलाके में शनिवार की सुबह अचानक उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन इमारत में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 5 मजदूर टैंक में जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गए. जिनमे से 4 मजूदरों की अस्पताल में मौत हो गई है.

गैस रिसाव से मजदूरों के बेहोश होने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस फायर की टीम पहुंची और बेहोशी की हालत में पांचो मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया जहां 4 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक कि हालात नाजुक बनी हुई है.

मृतकों में 1 ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है कि आखिर ये बिल्डिंग किसकी थी. साथ ही पुलिस जांच में जुटी हैं कि किन हालातों में जहरीली गैस का रिसाव हुआ.

संजय दत्त की मेगाबजट फिल्म ‘तोरबाज’ में एक नहीं बल्कि तीन-तीन एक्ट्रेस करने जा रही यह काम, जानिए कौन होंगी ये स्टार

कोमल झा| Navpravah.com

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म ‘तोरबाज’ के भारत की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में शामिल होने की खबरें लगातार आ रही हैं। फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक ने बताया कि फिल्म में 3 मुख्य एक्ट्रेस होंगी। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक गिरीश ने कहा- फिल्म में तीन लड़कियां होंगी। पहली लड़की मां का रोल अदा करेगी। हमारे जेहन में इस रोल को लेकर कुछ नाम हैं। हम जल्द ही उनसे संपर्क करना शुरू करेंगे।

पहली लड़की का किरदार मां का होगा। गिरीश ने बताया की अब तक हमने किसी का नाम कन्फर्म नहीं किया हैं लेकिन अब तलाश शुरू कर देंगे।
इतना ही नहीं दूसरी लड़की रिफ्यूजी कैंप को चलाती है और इस किरदार के लिए हम हे अंतर्राष्ट्रीय चेहरे की तलाश हैं। इतना ही नहीं इस रोल के लिए हमने एक इरानी लड़की का नाम कन्फर्म भी कर लिया है। साथ ही तीसरी लड़की एक जॉर्डियन चेहरा होगी।

फिल्म अब बहुत जल्द ऑन फ्लोर्स जाने वाली है। फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में होगी। फिल्म की कहानी उन पर मासूम बच्चों पर आधारित हैं जो जिहाद के नाम पर सुसाइड बॉम्बर बन जाते है और अपना सब कुछ गवा देते है। संजय इस फिल्म में एक पिता के किरदार में है जिसका बच्चा इस फसडे में फंस जाता है। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले फिल्म के लिए टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखांडे का नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहा था लेकिन गिरीश की माने तो उन्होंने अंकिता का नाम कभी सुना ही नहीं था।

भूमि के सेट से भी संजय की कई तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर आ चुकी हैं। संजय के जेल से आने के बाद भूमि उनकी पहली फिल्म होगी। इसके अलावा संजय की बायोपिक पर भी निर्देशक राजकुमार हिरानी काम कर रहे हैं। हालांकि संजय खुद इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। फिल्म में उनकी भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

मोदी सरकार बनते ही हट गया ऑक्सफ़ोर्ड सेंटर से इंदिरा गांधी का नाम

कोमल झा| navpravah.com

इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सोमरवेल्ली कॉलेज के एक सेंटर का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया था जिसको अब बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह काम 2014 में बनी नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद हुआ। यह सेंटर 2013 में मनमोहन सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके लिए भारत सरकार ने कॉलेज को 25 करोड़ रुपए दिए थे। 1937 में इंदिरा गांधी ने इसी कॉलेज से आधुनिक इतिहास की पढ़ाई की थी।

मोदी सरकार द्वारा 2016 में उसका नाम बदलने की बात सुझाई गई थी। 25 करोड़ रुपए जो दिए गए थे वे शुरुआती काम के लिए थे। तब इसका नाम इंदिरा गांधी सेंटर ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IGCSD) रखा गया था। जिसको अब बदलकर ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (OICSD) कर दिया गया है। यह सेंटर 19 नवंबर 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस दिन इंदिरा गांधी का जन्मदिन होता है। इस मौके पर वहां एक कार्यक्रम भी होगा।

1937 में इंदिरा गांधी ने इसी कॉलेज से आधुनिक इतिहास की पढ़ाई की थी। इंदिरा बाद में 1971 में कॉलेज गई थीं। तब वहां उनको डॉक्टरेट के सम्मान से नवाजा गया था। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने कॉलेज को इंदिरा का एक चित्र भी सौंपा था जिसको कॉलेज की दीवार पर लगाया भी गया है।

नाम बदलने के बारे में पूछने पर कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह ऑक्सफोर्ड और भारत की एतिहासिक साझेदारी को दर्शाने के लिए बदला गया। नवंबर 2016 में कॉलेज ने नासिक में जन्मी कोरनेलिया सोराबजी (1866-1954) के जन्म दिवस के दिन कार्यक्रम किया था। वह ऑक्सफोर्ड में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। साथ ही औपनिवेशिक भारत में वह पहली महिला वकील भी थीं।

अमरनाथ अटैक मामले में PDP विधायक का ड्राइवर गिरफ़्तार

विकास कुमार तिवारी । Navpravah.com

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि यह महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के विधायक एजाज अहमद मीर का ड्राइवर है और उसका नाम तौसीफ अहमद है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उसे अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले से तार जुड़े होने के अंदेशे में गिरफ्तार किया है। बता दें कि तौसीफ अहमद पुलवामा का रहनेवाला है। 7 महीने पहले ड्राइवर तौसीफ अहमद को जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिक्यॉरिटी विंग से हटाकर एमएलए के ड्राइवर के रूप में तैनात किया गया था। साथ ही हमले में कथित रूप से शामिल होने के लिए दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) भी तैयार की गई है।

गौरतलब है कि इसी हफ्ते के सोमवार 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाकर आतंकियों ने अनंतनाग के बाटेंगू में श्रद्धालुओं की एक प्राइवेट बस पर हमला कर दिया था। जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 21 घायल हुए थे। दक्षिणी कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि तौसीफ के आतंकवादियों से लिंक्स सामने आए हैं और उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए 6 सदस्यीय स्पेशल टीम भी तैयार कर जांच लगाई गई है|

त्राल में जैश के 2 आतंकी ढेर, बड़े हमले की थी साजिश

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 2 आतंकी मारे गए हैं।

शीर्ष पुलिस का कहना है कि 1 या 2 के अभी भी जंगल क्षेत्र में छिपे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है। यह समूह दक्षिण कश्मीर में एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहा था, सुरक्षा बल पिछले कुछ दिनों से उन पर नज़र रखे हुए थे। आतंकियों की घेराबंदी के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही है।

आतंकियों के खिलाफ सेना, CRPF और पुलिस ने साझा ऑपरेशन किया, जिसमें त्राल के सतूरा गांव में आतंकियों को घेरने में सफलता मिली, मारे गए आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है।

अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए कश्मीर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने में 3 आतंकी शामिल थे और एक चौथा ग्राउंड वर्कर भी था। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी अबू इस्माइल के साथ दो और आतंकी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक दो आतंकी कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम से हैं, इनमें मुज़म्मिल मंज़ूर कुलगाम का और आज़ाद मल्लिक अनंतनाग का है। अबू इस्माइल के साथ चौथा शख्स OWG यानी ओवर ग्राउंड वर्कर था, जिसने बस के बारे में खबर दी और पूरे ऑपरेशन में मदद की।