मुस्लिम वोट का ध्रुवीकरण करना सही नहीं है -असदुद्दीन ओवैसी

तीन तलाक पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राष्ट्रीय दल ने यह सन्देश देने की कोशिश की है कि दोनों दल की गुजरात में मुस्लिम वोट पाने में रुचि है। इस तरीके से दोनों ही दल भले ही चुनाव जीत जाएं, लेकिन यह हमारे लोकतंत्र को कमजोर करेगा। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम वोट का इस तरह से ध्रुवीकरण करना सही नहीं है। 
 
ओवैसी ने आगे कहा कि जब हम हरा रंग पहनेंगे, तो सबकुछ हरा दिखेगा और हमारे हरे रंग के सामने कोई रंग नहीं टिकेगा। उनके हरे रंग के सामने ना ही मोदी का रंग रहेगा ना ही कांग्रेस का रंग रहेगा। 
 
उन्होंने यह हमला केंद्र सरकार पर राजस्थान में कुछ समय पहले एक मुस्लिम मजदुर पर हुए हमले को लेकर किया था। जब भी भाजपा शासन में आती है, तब ही मुस्लिमों को निशाना बनाया जाता है। आज हमारे ही देश में हमें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि हम मुसलमान हैं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे आए गए दिन मुसलमानों पर अत्याचार हो रहे हैं।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.