चित्रकूट में PWD का कारनामा: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का नया मॉडल आया सामने

अनुज हनुमत | नवप्रवाह.कॉम 

​चित्रकूट |  जनपद के मानिकपुर क्षेत्र से विकास कार्यों में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही एक मुख्य सड़क वित्तीय अनियमितताओं और घटिया निर्माण कार्य को लेकर सुर्खियों में है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पुराना मानिकपुर से जीरा गांव सड़क में भारी अनियमितता-

​मिली जानकारी के अनुसार, पुराना मानिकपुर से जीरा गांव तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य PWD विभाग द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि इस सड़क के निर्माण में मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। सड़क में इस्तेमाल की जा रही सामग्री बेहद घटिया स्तर की है, जिसके कारण सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

भ्रष्टाचार का नया मॉडल-

​स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इस परियोजना में ‘भ्रष्टाचार का नया मॉडल’ तैयार किया गया है। बिना उचित डामरीकरण और गिट्टी के ही आनन-फानन में सड़क की लीपापोती की जा रही है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन घटिया काम को देखकर अब लोगों में भारी आक्रोश है।

जांच और कार्रवाई की मांग-

​मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस सड़क निर्माण की जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन के इस दुरुपयोग को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.