कानपुर मुठभेड़: चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी निलम्बित, दुबे को इनपुट देने का आरोप

• कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष विनय तिवारी निलम्बित।
• थानाध्यक्ष पर पुलिस रेड का इनपुट देने का आरोप, पूछताछ जारी।
ब्यूरो | नवप्रवाह डॉट कॉम 
कानपुर मुठभेड़ मामले में कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को निलम्बित कर दिया है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। नवप्रवाह ने रिपोर्ट में यह ख़ुलासा था कि विकास दुबे को पुलिस रेड का इनपुट पुलिसमहकमे के ही एक अधिकारी ने दिया था।
पुलिस की जांच में चौबेपुर के थानाध्यक्ष और कुछ दूसरे सिपाहियों का नाम आया था। विनय तिवारी चौबेपुर के थानाध्यक्ष हैं, इस जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस को शक है कि विनय तिवारी ने ही गैंगस्टर विकास दुबे को उसके घर में रेड की सूचना दी है। सूत्रों के मुताबिक, विनय तिवारी से एसटीएफ ने पिछले शाम को पूछताछ की थी। जांच में पता चला है कि विनय तिवारी ने कुछ दिनों पहले विकास चौबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
पुलिस अब विनय तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि अभी भी पुलिस की जाँच जारी है और विकास दुबे को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि जल्दी ही कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ लिया जाएगा। इस सम्बंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्पष्ट आदेश दिया है कि जल्द से जल्द दुबे को गिरफ़्तार किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.