इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट बनीं शुभांगी स्वरुप

shubhangi: first famale pilot of indian navy
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में एक और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। इंडियन नेवी ने पहली बार किसी महिला की नियुक्ति पायलट पद के लिए की है। यह पद हासिल करने वाली महिला का नाम शुभांगी स्वरुप है। वह जल्द ही आकाश में मेरीटाइम रेकोनकायसन्स विमान उड़ाएंगी। उत्तर प्रदेश की शुभांगी का बचपन से ही विमान उड़ाने का सपना था, जो उन्होंने पूरा कर दिखाया है।
इसके आलावा नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी की सूची में नई दिल्ली की आस्था सहगल, पुडुचेरी की रूपा ए और केरल की शक्ति माया एस के नाम शामिल हैं। कल चारों महिलाओं ने एझीमाला नौसेना अकादमी में हुए एक कार्यक्रम में नेवल ओरियन्टेशन कोर्स पास करने के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।
इस समारोह में मौजूद दक्षिणी नेवल प्रवक्ता कमांडर श्रीधर वॉरियर ने बताया की नौसेना की एविएशन ब्रांच में पहले भी वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी और विमान में ‘पर्यवेक्षक’ अधिकारी के तौर पर महिलाएं काम कर चुकी हैं, लेकिन पायलट के तौर पर शुभांगी पहली महिला हैं। आगे उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को सबसे पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद ही उन्हें ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
शुभांगी को हैदराबाद की वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां सेना, नौसेना और वायु सेना के पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। विदित हो कि एनएआई शाखा पर नौसेना के हथियारों और गोला-बारूद के ऑडिट एवं आकलन की जिम्मेदारी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.