कांग्रेस और सपा पर भड़के शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जब चुनाव आता है तो सभी सारे गड़े मुर्दे बाहर निकालने लगते है। शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने भी कांग्रेस शासनकाल में हुए दंगो को गिना डाला है और कहा कि मोदी पर तो अकेले गुजरात दंगे का दाग है, जबकि कांग्रेस सरकार में तो साठ हजार से अधिक दंगे हुए जिनमें तीन ऐसे बड़े दंगे है जो गुजरात से भी भयानक थे। इनमें किसी एक दंगे में भी अबतक किसी को सजा नहीं हुई है।

जव्वाद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में साठ हजार से अधिक दंगे हुए। मोदी जी के लिए तो कहा जाता है कि गुजरात के फसाद हुए, लेकिन ऐसे 3 फसाद कांग्रेस के जमाने में हुए जो इससे ज्यादा भयानक थे। इसमें किसी को सजा नहीं मिली। जमशेदपुर में कांग्रेस के जमाने में कत्लेआम हुआ, भागलपुर में कत्लेआम हुआ, कांग्रेस के जमाने में ऐसे हजारों मामले हैं जिसमें कत्लेआम हुआ लेकिन किसी एक को सजा नहीं मिली।

अखिलेश पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में 30,000 मुसलमान आज तक बेघर हैं। जिस समय कैंपों में बच्चे भूख और बीमारी से मर रहे थे, उस समय अखिलेश सैफई में कैबरे डांस देख रहे थे। जब बुलडोजर चल रहे थे तो रामपुर में 76 साल के एक बूढ़े की सालगिरह 200 करोड़ से मनाई जा रही थी। जितने भी मौलवी आज तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं उस में से कोई भी मुजफ्फरनगर नहीं गया, तो किस मुंह से यह अखिलेश की हिमायत कर रहे हैं। जिस समय कैंपों में बच्चे भूख और बीमारी से मर रहे थे उस समय अखिलेश सैफई में कैबरे डांस देख रहे थे।

उन्होंने मुख्तार अंसारी को पार्टी से बाहर निकालने को लेकर भी अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा अखिलेश यादव को सिर्फ मुसलमानों में ही माफिया मिले अपनी पार्टी में देखें कौन कौन लोग हैं, जिनके ऊपर 50 – 50 मर्डर के मुकदमे चल रहे हैं, वे भी पार्टी में वरिष्ठ पदों पर काबिज है।

बसपा को वोट देने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बात हुई मायावती से हुई तो उन्होंने वादे किए हैं कि मुसलमान के साथ नाइंसाफी नहीं की जाएगी। जो नाइंसाफी हुई है, उसकी जांच कराई जाएगी। मुसलमानों को समझना चाहिए कि किसमें उनका फायदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.