दिल्ली और मुंबई को तबाह कर कश्मीर जीतना चाहता है अलकायदा  

अलकायदा ने जारी किया वीडियो

राजेश सोनी | Navpravah.com

खूंखार आतंकवादी संगठन अलकायदा भारत के खिलाफ एक नापाक साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। इस साजिश के तहत अलकायदा भारत के प्रमुख शहरों जैसे की मुंबई और दिल्ली में तबाही मचाकर कश्मीर जीतने की नापाक योजना बना रहा है। 
 
इसके लिए आतंकवादी संगठन अलकायदा ने एक वीडियो जारी किया है और इस वीडियो में अलकायदा का एक आतंकवादी जिहादियों को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए उकसा रहा है। यह वीडियो अलकायदा ने जिहादी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जारी किया है। खबरों के अनुसार इस वीडियो में अलकायदा का सेकंड-इन-कमांड उसामा महमूद बोलते हुए नजर आ रहा है। 
 
महसूद इस वीडियो में जिहादियों को भड़काते हुए कह रहा है कि भारत अपनी कश्मीर में पकड़ बनाए रखने के लिए 6 लाख से ज्यादा सैनिकों का इस्तेमाल कर रहा है। अगर अलकायदा के आतंकी और जिहादी मिलकर भारत के प्रमुख शहर जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई पर हमला करते हैं तो, भारत का ध्यान अपने प्रमुख शहरों की रक्षा करने के तरफ केंद्रित हो जाएगा। जिसके कारण भारत के सेना की कश्मीर में पकड़ कमजोर हो जाएगी। जिहादियों को अपने आंदोलन को अंजाम तक पहुँचाने का सही समय आ गया है। इसलिए अब जिहादी आंदोलन को मजबूत होने की जरुरत है। 
 
वीडियो में आतंकी आगे बोलते नजर आ रहा है कि कश्मीर के लोगों के साथ उनकी मदद और उनको आजादी की लड़ाई में हर एक मुसलमान साथ खड़ा है। भारतीय सेना और हिन्दू सरकार कश्मीर के शांतिपूर्ण क्षेत्रों को युद्ध क्षेत्र में बदल देना चाहती है। इससे पहले भी कई बार अलकायदा भारत के विरोध में कई वीडियो जारी कर चुका है। जिसमें साफ़-साफ़ अलकायदा भारत के मुसलमानों को अपने देश से ही विद्रोह करने के लिए उकसा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.