तेज़ गर्मी से लोग परेशान, देश के कई इलाके में तापमान 40 डिग्री के पार

ब्यूरो

भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने गुरुवार को पूर्वानुमान लगाया कि अगले सप्ताह देश के कई इलाके में गर्मी अपना कहर ढा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र, पंजाब और हरियाणा, ओडिशा और गंगा वाले पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में लू जैसी स्थितियां रह सकती हैं।

मौसम विभाग के आमजनमानस को चेताते हुए कहा कि देश के आधे से अधिक इलाके में सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। आईएमडी के अनुसार 12 से 21 अप्रैल के दौरान भारत के ज्यादातर भागों में रात का भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के इलाके में (राजस्थान,गुजरात और जम्मू कश्मीर) तापमान सामान्य रहने की सम्भावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश के कई भागों में लू कीस्थितियां बनती नज़र आ रही हैं। कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। उदाहरण के लिए, ओडिशा के टिटलागढ़ और आंध्र प्रदेश के नालगोंडा में अधिकतम तापमान क्रमश: 45 और 44 डिग्री सेल्सियस रहा। हैदराबाद में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा जो 43 वर्ष में अधिकतम है।

तेलंगाना राज्य में भीषण गर्मी के चलते अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य सरकार ने एहतियातन सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे समस्या और न बढ़ने पाए। एक अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ अगले 24 घंटे में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की सम्भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.