जोड़ी टूटी, नहीं रहे संगीतकार साजिद-वाजिद के वाजिद ख़ान

एंटरटेंमेंट डेस्क | navpravah.com

संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद ख़ान का रविवार देर रात निधन हो गया। 43 वर्षीय गायक-संगीतकार वाजिद ख़ान लम्बे समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। मुम्बई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कल रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अन्तिम साँस ली।

वाजिद ख़ान के निधन की ख़बर से फ़िल्मी खेमे में शोक व्याप्त है। निधन के बाद कई फ़िल्मी सितारों ने उन्हें याद करते हुए शोक प्रकट किया।

साजिद-वाजिद सलमान ख़ान के पसंदीदा संगीतकार थे। प्यार किया तो डरना क्या फ़िल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और इत्तफ़ाक़न उन्होंने अपने जीवन का अंतिम गाना भी सलमान के लिए किया।

संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने बतौर पार्श्व गायक ‘हमका पीनी है’, ‘मेरा ही जलवा’, और ‘सोनी दे नख़रे’ जैसे गाने सलमान के लिए गाए। दबंग के लिए उन्हें २०११ में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.