28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 463

AAP के निलंबित सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने थामा भाजपा का हाथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आम आदमी पार्टी से निलंबित किए गए पंजाब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गये। फतेहगढ़ साहिब से सांसद खालसा केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुये। अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाले खालसा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि, 2015 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। भाजपा का पंजाब में शिअद के साथ गठबंधन है और वह राज्य में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सपा-रालोद-बसपा गठबंधन की तुलना शराब से विपक्षी पार्टियों पर बरसे मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करने के लिए गुरुवार को मेरठ पहुंचे। मोदी ने उप्र में महागठबंधन को लेकर कहा, ”सपा का स, रालोद का र, बसपा का ब मतलब ‘सराब’। अच्छी सेहत के लिए ‘सराब’ से बचना चाहिए या नहीं बचना चाहिए? ये ‘सराब’ आपको बर्बाद कर देगी।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं दुनिया का मीडिया जिसे भी 2019 का जनादेश देखना हो वो इस जनसैलाब को देख सकता है। भारत मन बना चुका है। भारत के 130 करोड़ लोग मन बना चुके हैं। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो खाते नहीं खुलवा सकता, वह खाते में पैसा क्या डालेगा? मेरठ में स्वतंत्रता के आंदोलन का बिगुल फूंका गया था’
मोदी ने कहा- 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से शुरू करने के पीछे एक वजह है। 2019 का चुनाव हर देशवासी की आकांक्षा और मजबूत भारत के सपने से जुड़ा है। वही सपना जिसे दिल में लिए 1857 में इसी मेरठ क्षेत्र में स्वतंत्रता के आंदोलन का पहला बिगुल फूंका गया था।

पीएम मोदी ने

आंध्र प्रदेश : विस चुनाव में 3,925 और लोस के लिए 548 उम्मीदवार मैदान में

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आंध्र प्रदेश की 25 लोक सभा सीटों के साथ ही 11 अप्रैल को 175 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाने हैं. इस दोनों चुनावों के लिए चुनाव प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है. यहां मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटाई के बाद विधानसभा चुनाव में 3,925 और लोक सभा के लिए 548 उम्मीदवार बचे हैं. राज्य में 3.93 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 4,000 थर्ड जेंडर (स्त्री न पुरुष) वाले हैं.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल कृष्ण द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि सबसे ज़्यादा नंदयाल लोक सभा सीट पर 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाख़िल किया है. जबकि चित्तूर लोक सभा सीट पर फिलहाल सबसे कम 13 प्रत्याशी हैं. विधानसभा चुनाव के मामले में भी नंदयाल ही सबसे ऊपर है. नंदयाल विधानसभा सीट पर 61 उम्मीदवारों ने नामांकन दाख़िल किए हैं. जबकि मंत्रालयम विधानसभा सीट पर अब तक सिर्फ 13 प्रत्याशी हैं. आंध्र प्रदेश में बुधवार को नाम वापसी का आख़िरी दिन है.
इस बीच विजयनगरम जिले की कुरुपम विधानसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अधिकृत प्रत्याशी जनार्दन थटराज का नामांकन ख़ारिज़ हो गया है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी का आरोप था कि जनार्दन ने फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र जमा कराया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह शिकायत सही पाई. बताया जाता है कि अब जर्नादन की जगह उनकी मां नरसिम्हा प्रिया टीडीपी उम्मीदवार हो सकती हैं. उन्होंने जनार्दन के समर्थन में नामांकन दाख़िल किया था.

केवल चुनावों के वक्त ही मंदिर जाते हैं राहुल और प्रियंका: आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ
किसान आन्दोलन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने गरीबी हटाने संबंधी नये वादे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।
गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी करते रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि वे (राहुल और प्रियंका) केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं। अगर चुनाव नहीं होते हैं तो उनके पास मंदिर जाने का समय नहीं होता है।

आडवाणी को टिकट नहीं देकर बीजेपी ने उनका अपमान किया: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी के स्तंभों में से एक बताते हुए कहा है कि प्रत्याशियों की सूची में उन्हें स्थान नहीं देना दिग्गज नेता का एक अपमान है.
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए.
उन्होंने मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी जी, आडवाणी जी बीजेपी के स्तंभ थे. आडवाणी जी एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और अब उन्हें कैसे दरकिनार किया जा सकता है. निश्चित रूप से यह आडवाणी जी का अपमान है.’
बीजेपी ने गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मैदान में उतारा है और आडवाणी को टिकट नहीं दिया है. 91 साल के आडवाणी इस सीट से छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं.
ममता ने कहा, ‘मुझे उनके लिए (आडवाणी के लिए) बहुत दुख हो रहा है. यह उनका आखिरी मौका हो सकता है. वास्तव में आडवाणी जी उनके परामर्शदाता हैं. लेकिन जब वहां जरूरत नहीं है तो उनको (वरिष्ठ नेताओं को) भुला दिया गया. लेकिन चीज जितनी पुरानी होती है, उतनी अच्छी होती है. यह मेरा निजी तौर पर मानना है.’उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी दुख है कि बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी को बेंगलुरू साउथ लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया.
चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज के बारे में ममता ने कहा कि अगर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहे तो बना सकता है लेकिन चुनाव से पहले अगर इसे रिलीज किया जाए ‘तो इसका उद्देश्य बेहद साफ है.’

भाजपा में शामिल हुए निरहुआ, आजमगढ़ में अखिलेश को देंगे चुनौती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
निरहुआ पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते थे। ऐसा कहा जा रहा था कि सपा निरहुआ को गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है पर ऐसा हुआ नहीं।
देश में आम चुनाव है और ऐसे में फिल्मी हस्तियों का भी विभिन्न पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भाजपा में शामिल हो गए हैं। निरहुआ ने आज सुबह योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद भाजपा में शामिल हुए।
निरहुआ पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते थे। ऐसा कहा जा रहा था कि सपा निरहुआ को गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है पर ऐसा हुआ नहीं। हालांकि भाजपा गाजीपुर से अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भाजपा निरहुआ को किसी और सीट से उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल चर्चा आजमगढ़ से अखिलेश के खिलाफ लड़ने की है। भोजपुरी स्टार रविकिशन ने भी इस बात के संकेत दिए।

कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, प्रियंका चतपर्वेदी जैसै द्ग्गज नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उर्मिला ने इस मौके पर कहा कि वो राहुल गांधी से काफी प्रभावित हैं।
रंगीला, जुदाई, दौड़, लज्जा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवु़ड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 45 साल की उर्मिला फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें मुंबई के मुंबई उत्तरी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, प्रियंका चतुर्वेदी जैसै दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उर्मिला ने इस मौके पर कहा कि वो राहुल गांधी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उर्मिला ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि मैं राजनीति में सक्रिय हो रही हूं। उर्मिला ने कहा कि वो माहात्मा गांधी, पंडित नेहरु और सरदार पटेल से प्रभावित है।

मिशन शक्ति कामयाब, चौथा स्पेस सुपरपॉवर बना भारत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. इस संबोधन में पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. पीएम ने बताया कि भारत का मिशन शक्ति कामयाब हो गया है और भारत ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट मार गिराया है.

उन्होंने कहा, ‘भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के लिए आज गर्व का दिन है. लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया. यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ 3 मिनट में ही हासिल कर लिया है.’
बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर बताया था कि वह 11.45 से 12.00 बजे के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा.
पीएम ने बताया कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वासन दिलाया कि भारत ने ये उपलब्धि अपने विकास के लिए हासिल की है, न ही किसी देश के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए. भारत विकास और विश्व शांति में विश्वास रखता है.

5 साल में गडकरी की आय में 140% की वृद्धि

Nitin Gadkari shouted on defense

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय मंत्री और यहां से भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी की आय में पिछले पांच साल के दौरान 140% की वृद्धि हुई है। सोमवार को गडकरी ने नागपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत हलफनामा के मुताबिक, उनके पास 69 लाख 38 हजार 691 रुपए की चल संपत्ति और 52 लाख 5 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। पिछले लोकसभा चुनावों में दायर हलफनामे के मुताबिक, साल 2013-14 में गडकरी ने वार्षिक आमदनी 2.7 लाख रुपए घोषित की थी। जो साल 2017-18 में बढ़कर 6.4 लाख रुपए हो गई। यह गडकरी की सालाना आय में तकरीबन 140% की वृद्धि है।

पत्नी की आय 10 गुना बढ़ी
वहीं, गडकरी की पत्नी कंचन की आमदनी में करीब 10 गुने की वृद्धि हुई है। 2013-14 में कंचन गडकरी की आय 4.6 लाख रुपए थी, जो 2017-18 में बढ़कर 40 लाख रुपए हो गई। गडकरी से ज्यादा चल संपत्ति उनकी पत्नी के पास है। उनके पास 91 लाख 99 हजार 100 रुपए है। दरअसल, पहली बार नामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों को पिछले पांच साल का इनकम टैक्स रिटर्न्स का ब्योरा देना है।

गडकरी पर बैंक का 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज
गडकरी पर बैंक और वित्तीय संस्थाओं का 1 करोड़ 57 लाख 21 हजार 753 रुपए और उनकी पत्नी कंचन गडकरी पर 50 लाख 7 हजार 302 रुपए का कर्ज है। गडकरी लॉ ग्रेजुएट हैं। उनकी स्कूली शिक्षा महल के डीडी नगर स्कूल में हुई। इसके बाद जीएस कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया।

भाजपा ने दक्षिण बेंगलौर से 28 साल के सूर्या को टिकट दिया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भाजपा ने दक्षिण बैंगलोर से 28 साल के तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाया है। सूर्या का मुकाबला कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद (64) से होगा। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एचएन अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट दिए जाने की कोशिशों को झटका लगा है। अनंत कुमार 1996 के बाद से यहां रिकॉर्ड छह बार चुने गए थे।
भाजपा द्वारा टिकट जाने के बाद सूर्या ने ट्वीट किया, “हे भगवान! मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष ने बेंगलौर दक्षिण जैसी प्रतिष्ठित सीट के लिए 28 वर्षीय युवक पर अपना भरोसा जताया है। यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है।