28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 461

वॉट्सऐप ने भारत में लॉन्च की सर्विस, फेक न्यूज, चुनावी अफवाह के बारे में आगाह कर सकेंगे यूजर्स

Good news for whatsapp users
Good news for whatsapp users

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
वॉट्सऐप ने भारत में मंगलवार को एक सर्विस लॉन्च की। इसके जरिए 20 करोड़ उपभोक्ता देश में चुनाव से जुड़ी अफवाह, गलत सूचना या फेक न्यूज के प्रति आमजन को आगाह कर सकेंगे। ‘प्रोटो’ नाम के एक मीडिया स्किलिंग स्टार्ट-अप टिपलाइन ने इसे तैयार किया है। इसमें चुनाव के दौरान फैलने वाली अफवाहों का डाटाबेस तैयार होगा, जिससे इन मामलों का अध्ययन किया जा सकेगा।
भारतीय यूजर्स वॉट्सऐप के चेकपाइंट टिपलाइन पर इन गलत सूचनाओं को पोस्ट कर सकेंगे। इसका नंबर +91-9643-000-888 है। प्रोटो का लक्ष्य इस प्रक्रिया के दौरान मिलने वाली सीख को इंटरनेशनल सेंटर फॉर जर्नलिस्ट को मुहैया करवाना है ताकि दूसरे संस्थान भी ऐसे प्रोजेक्ट कर सकें। इसके अनुसार जब कभी वॉट्सऐप यूजर किसी भी संदिग्ध संदेश को टिपलाइन के साथ साझा करेगा तो प्रोटो वेरिफिकेशन सेंटर के द्वारा यूजर को सूचित किया जाएगा कि संदेश में किया गया दावा सही है या नहीं?
वॉट्सऐप ने बताया कि सेंटर इन अफवाहों से जुड़े फोटो, वीडियो लिंक, टेक्स्ट आदि की जांच कर सकता है। फिलहाल हिंदी, बंगाली, तेलुगु और मलयालम के साथ अंग्रेजी इसमें शामिल है। डिग डीपर मीडिया और मीडान दुनिया के कुछ देशों में गलत सूचनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं। भारत के लिए प्रोटो को तैयार करने में इनकी मदद ली जा रही है। प्रोटो के संस्थापक रित्विज पारीख और नस्र उल हदी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य वॉट्सऐप पर गलत सूचनाओं के तथ्यों का अध्ययन करना है। डिग डीपर मीडिया के सीईओ फरगुस बेल ने कहा कि इस प्रयास से होने वाला शोध उन लोगों के लिए एक वैश्विक बेंचमार्क स्थापित करेगा जो गलत सूचनाओं को अपने स्तर पर संभालना चाहते हैं।

राहुल ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, कहा- गरीबी पर वार 72 हजार, देशद्रोह की धारा 124-ए को खत्म करेंगे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राहुल गांधी
राहुल गांधी

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। इसे जन आवाज नाम दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैनिफेस्टो में 5 प्रमुख वादे किए गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलते है इसलिए हम ‘न्याय’ योजना के तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने का वादा कर रहे है। राहुल घोषणापत्र जारी करने के दौरान बार बार यहीं कह रहे थे कि वो सभी वादों को पूरा करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने इस घोषणापत्र का नाम ‘जन आवाज घोषणापत्र’ रखा है। घोषणापत्र पर सबसे पहले ‘हम निभाएंगे’ लिखा हुआ है। इस मौके पर राहुल ने कहा कि यह हमारे पार्टी का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने एक साल के मेहनत के बाद यह घोषणापत्र तैयार किए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलते है इसलिए हम ‘न्याय’ योजना के तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने का वादा कर रहे है। राहुल घोषणापत्र जारी करने के दौरान बार बार यहीं कह रहे थे कि वो सभी वादों को पूरा करेंगे। राहुल ने नारा दिया-72 हजार, गरीबी पर वार।
वहीं रोजगार को लेकर राहुल ने कहा कि 10 लाख युवा को हम ग्राम पंचायात में रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि 22 लाख सरकारी पद 2020 तक हमारी सरकार भरेगी। इसके अलावा बिजनेस खोलने के लिए तीन साल तक किसी से कोई मंजीरू नहीं लेनी होगी। किसानों को लेकर राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर्ज माफ कर दिया। राहुल ने कहा कि किसानों के लिए हम अलग से बजट का प्रावधान देंगे। उन्होंने कहा कि किसान कर्जा न चुका पाए तो उस पर आपराधिक केस नहीं होगा। शिक्षा के लिए राहुल ने सकल घरेलू उत्पाद का 6 फीसदी खर्च करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 5 साल में मोदी सरकार ने सिर्फ नफरत फैलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहा कि पीएम ने मनरेगा के बारे में बात की थी। उन्होंने मजाक किया और कहा कि यह एक बेकार योजना है। आज हर कोई जानता है कि इसने देश की कितनी मदद की। इसलिए अब हम योजना के तहत 100 दिनों के बजाय 150 दिनों के लिए नौकरियों की गारंटी देना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि घोषणापत्र टीम से मैंने यह भी कहा कि इस घोषणापत्र में जो कुछ भी होने वाला है, वह सत्य होना चाहिए, मैं इस घोषणा पत्र में एक भी चीज नहीं चाहता, जो कि झूठ है क्योंकि हमारे पीएम बड़ी संख्या में हर रोज झूठ बोल रहे हैं।

सीआरपीएफ को निशाना बना धमाका करने वाला आतंकी दबोचा

One terrorist killed in pulwama J&K
One terrorist killed in pulwama J&K

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
घाटी में आतंक का पर्याय बन चुका जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात आतंकी मोहम्मद फैयाज अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने श्रीनगर से लोन को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बनिहाल सुरंग के पास सीआरपीएफ काफिले को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट को इसने ही अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस ने आतंकी फैयाज के सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था। यही नहीं इस कुख्यात आतंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। लोन 2015 से ही गिरफ्तारी से बच रहा था। शनिवार को जम्मू की तरफ जा रहे सीआरपीएफ के एक काफिले के जवाहर सुरंग पार करने के तुरंत बाद यह विस्फोट तेतहर गांव के निकट बनिहाल शहर से सात किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हुंडई सैंट्रो मॉडल वाले वाहन के दो गैस सिलिंडरों में से एक में आग लगने के बाद यह घटना हुई। वाहन का चालक आग लगने से पहले ही वहां से फरार होने में सफल रहा था।
बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।

19 साल में उड़‍िया नहीं सीख सके पटनायक : अमित शाह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
चुनावी राज्‍य के ओडिशा के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने उड़‍िया भाषा के बहाने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि पटनायक 19 साल में उड़िया नहीं सीख सके। जनता को इस बार उड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री चुनना चाहिए। शाह ने आरोप लगाया कि पटनायक ने पश्चिम और मध्‍य ओडिशा के साथ सौतेला व्‍यवहार किया है।
शाह ने गजपति में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि एक अप्रैल को मैं ओडिशा आया हूं। आज उत्कल दिवस है। आज के ही दिन पूरे देश में भाषा के आधार पर कोई राज्य बना तो वह ओडिशा था। आज 19 साल हो गए, मगर यह ओडिशा वालों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन बाबू उड़िया भाषा बिना पढ़े नहीं बोल सकते।’
उन्‍होंने कहा, ‘नवीन पटनायक ने जिस प्रकार से पश्चिम और मध्य ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार किया है, इस बार उसका हिसाब करने का वक्‍त आ गया है। आने वाला चुनाव देश और ओडिशा दोनों का भाग्य तय करने वाला है। मैं कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से लेकर गुजरात तक घूमता हूं और लोगों से पूछता हूं कि किसकी सरकार आएगी, तो एक ही आवाज आती है मोदी-मोदी।’
बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा, ‘ओडिशा में आज इतना भ्रष्टाचार है कि इनके चहेते अफसर, कलेक्टर, एसपी जनता से उगाही करते हैं। इतना ही नहीं महाप्रभु का रत्न भंडार भी सलामत नहीं रहा। जो रत्न भंडार जनता ने भरा, उस रत्न भंडार का कोई हिसाब भी नहीं है। इतने वर्षों में ओडिशा के घरों में न बिजली है, न साफ पानी है और न गांवों में सड़कें हैं। नवीन पटनायक की सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।’ आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये ओडिशा के विकास के लिए भेजे, लेकिन ये पैसे यहां के गांवों तक नहीं पहुंचे हैं। नवीन पटनायक के अफसर बीच में ही इन पैसों पर चपत लगा देते हैं। शाह ने कहा कि आतंकवादियों पर कार्रवाई के बाद आज सारा विपक्ष पीएम मोदी की सरकार पर सवाल उठा रहा है। आज सभी मानते हैं कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए लेकिन राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि आतंकवादियों से बातचीत करो।

सीएम ने गिफ्ट में पीएम मोदी को भेजा आईना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे के तौर पर आईना भेजा है। इसके साथ उन्होंने संदेश लिखा है कि प्रधानमंत्री इसमें अपना असली चेहरा पहचानने का प्रयास करें। बघेल ने लगातार दो ट्वीट भी किए।
लोकसभा चुनाव 2019 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के लिए आईने का दिया ऑनलाइन ऑर्डर
पहले ट्वीट में लिखा है कि ‘मैं आपको यह आईना तोहफे स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।’
वहीं दूसरे ट्वीट में कहा है, ‘ हो सकता है कि आप इस आईने का इस्तेमाल ही ना करें। पीएम निवास के किसी कूड़ेदान में फेंक दें। लेकिन, आईना देखने से आप फिर भी नहीं बच पाएंगे। इस देश की 125 करोड़ की आबादी इस चुनाव में आपको आईना दिखाने वाली है।’
वहीं, बघेल ने प्रधानमंत्री के नाम एक लंबा खत भी लिखा। इसकी शुरुआत में ही कहा गया कि आपने इतने नाम रख लिए हैं कि लोग भ्रमित हैं। पत्र की शुरुआत ऐसे की गई है। माननीय मोदी जी! आपको मोदी जी तो बोल ही सकता हूं ना? दरअसल क्या है कि आपने खुद को इतने नाम दे रखे हैं कि लोग भ्रमित हो जाते हैं कि आपको किस नाम से पुकारें। चायवाला, फकीर, प्रधान सेवक, चौकीदार, साहेब, और न जाने क्या-क्या!
आप स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके कई चेहरे हैं। जो कि अपनी सुविधानुसार उन चेहरों का मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल करता है। लेकिन इनमें से आपका असली चेहरा है कौन सा? आप 2014 में चायवाला बन गए। लेकिन अब तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि आपने चाय की केतली को हाथ तक लगाया हो।
भूपेश ने पत्र में लिखा- फिर भारत को दस लाख का सूट पहनने वाला पहला फकीर भी मिला। एक ऐसा फकीर जिसके बारे में कहा जाता है कि मेकअप में ही हजारों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं। आपकी कलम, दिन में कई बार बदले जाने वाले आपके कपड़े, आपका नाश्ता और आपका खाना सबकी बड़ी चर्चा होती रही है।

भोपाल में दिग्विजय और नरेंद्र तोमर में हो सकता है मुकाबला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मध्यप्रदेश की दो सबसे हाईप्रोफाइल सीट भोपाल और इंदौर में बीजेपी का उम्मीदवार कौन होगा, इसका सस्पेंस जल्द ही खत्म हो सकता है। बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।
प्रदेश संगठन ने भोपाल से कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और इंदौर से महापौर मालिनी गौड़ के नाम पर अपनी मोहर लगाकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है, अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस पर अंतिम फैसला करना है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही मप्र में बची सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकता है।
केन्द्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ग्वालियर से लोकसभा सांसद हैं और इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदलकर उन्हें मुरैना भेजा है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय को भोपाल सीट से अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब बीजेपी तोमर को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी में है। वहीं अगर नरेंद्रसिंह तोमर भोपाल से चुनाव लड़ते हैं तो प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा मुरैना से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
मुरैना से वर्तमान सांसद अनूप मिश्रा के विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। तोमर की स्वच्छ छवि और पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ होने के चलते पार्टी उन पर दांव लगाने की तैयारी में है। दिग्विजय के सामने पार्टी पहले शिवराजसिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी में थी, लेकिन सूत्र बताते हैं कि शिवराज द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के सामने चुनाव नहीं लड़ने की बात कहने के बाद अब तोमर का नाम सबसे आगे है, वहीं इंदौर से वर्तमान सांसद सुमित्रा महाजन के एज फैक्टर के चलते टिकट कटने की संभावना के बाद महापौर मालिनी गौड़ के नाम पर सहमति बनती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का दाग लगाने का काम किया: मोदी

PM मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी सभा में कांग्रेस और एनसीपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। कांग्रेस ने देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने की कोशिश की। हिंदू कभी आतंकवाद करे, क्या इतिहास में ऐसी कोई घटना हुई?
प्रधानमंत्री ने कहा- ”राकांपा प्रमुख शरद पवार कभी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते थे, लेकिन अब उन्होंने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है। वे जानते हैं कि हवा का रुख किधर है। शरद पवार ने ऐलान भी किया था कि वे चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बाद में कहा कि मैं राज्यसभा में ही खुश हूं। इस बार भी कई लोगों को जनता ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर भगा दिया है। एनसीपी में इस वक्त बड़ा पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी उनके हाथ से निकलती जा रही है। स्थिति यह है कि पवार जी के भतीजे पार्टी में कब्जा करते जा रहे हैं। पवार जी को इसीलिए टिकट बांटने में दिक्कत आ रही है।’
माेदी ने कहा- ”कुछ दिन पहले ही एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि मैं शौचालय का चौकीदार हूं। मैं इसे गर्व से स्वीकार करता हूं कि मैंने शौचालय की चौकीदारी की है। आपकी गाली मेरे लिए गहना है। जब मैं शौचालय का चौकीदार बनता हूं तो मैं भारत की करोड़ों माता-बहनों की इज्जत का भी चौकीदार बनता हूं।”
दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में एक न्यूज चैनल पर भाजपा और उसके नेताओं से सवाल किए थे। उन्होंने पूछा- प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मैं चौकीदार हूं। वे किसके चौकीदार हैं महिलाओं के, किसानों के या शौचालय के? मोदी और शिवराज जरा बताएं कि उनकी पार्टी से किसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। क्या वे हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढाएंगे?
मोदी ने कहा- ”विदर्भ की जनता से पूछना चाहता हूं- आपके किसकी जरूरत है जो हिंदुस्तान के हीरो हैं उनकी या जो पाकिस्तान के हीरो हैं उनकी? आप मुझे बताइए सबूत मांगने वालों को सबक सिखाना चाहिए या नहीं। यह वही कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में भीड़ को शहीदों के स्मारक को जूते से रौंदने की छूट दी थी। इतना ही नहीं, तब की कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने ये भी सुनिश्चित किया था कि आजाद मैदान में हिंसा करने वालों पर कार्रवाई न हो।”

“जो 20 करोड़ रुपए में टिकट बेचेगी, वह देश का क्या चलाएगी”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक साथ निशाना साधा है। शर्मा ने कहा है कि बहनजी की पार्टी में टिकट की बोली लगती है। जो 20 करोड़ रुपए में टिकट बेचेगी, वह देश क्या चलाएगी। इसी तरह राहुल पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मां-बेटे की पार्टी है। वह राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। मां-बेटे को बढ़ाने में लगी हैं लेकिन पप्पू है कि कभी पास ही नहीं होता।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा.महेश शर्मा ने बुलंदशहर में शुक्रवार को यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भतीजे (अखिलेश यादव) को बहुत मौका दिया था हमने। अब उनसे पूछना है कि पहले तो तुम एमपी नहीं बनते। एमपी बन भी गए तो सरकार नहीं बनती। सरकार बन भी जाए तो तुम्हारे पास प्रधानमंत्री नहीं है।
उन्होंने कहा कि पप्पू देश चलाना आसान नहीं है। देश चलाने के लिए 56 इंच का सीना और सीने के पीछे देश के लिए धड़कता दिल होना चाहिए। यह दिल देश के लिए और देश के जवानों के लिए धड़कता है। हमने पांच साल में विकास दिया लेकिन तुम्हारे पूर्वज गरीबी हटाओ का नारा देते रह गए लेकिन गरीबी नहीं हटी।

नामदार को आपकी भलाई नहीं मलाई की चिंता: नरेंद्र मोदी

pm मोदी
pm मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश से पूर्वोत्तर में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां उन्होंने कहा कि नामदार (राहुल गांधी) को लोगों की भलाई नहीं अपनी मलाई की चिंता है। अगर दोबारा घुसने दिया तो वह मलाई खा जाएंगे। असम के डिब्रूगढ़ और गोहपुर में भी आज उनकी दो रैलियां होनी हैं। दोनों राज्यों में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा।
मोदी ने कहा, “कांग्रेस के नामदारों ने अरुणाचल की परवाह नहीं की। अरुणाचल को पहली बार रेल मैप पर लाने का काम इस चौकीदार ने किया। बोगीबील पुल की शुरुआत की। आजादी के 70 साल बाद आपको हवाई कनेक्टिविटी मिल पाई है। दशकों से जानकार कह रहे थे कि अरुणाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की जरूरत है। नामदार और उनके राजदरबारियों को आपकी भलाई नहीं, अपनी मलाई की चिंता थी। अब उन्हें दोबारा घुसने मत देना, नहीं तो ये लोग आपकी मलाई चट कर जाएंगे। गरीबों की मलाई कौन खा गया था। इनकी खाने की ताकत इतनी है कि वे अरुणाचल और केरल की भी खा सकते हैं। इनकी सरकार दिल्ली में हो या किसी राज्य में करप्शन से इनका नाता मजबूत रहा है। यही उनका गठबंधन है।

गांधीनगर: अमित शाह ने रोड शो के बाद दाखिल किया नामांकन

नमो ऐप के जरिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दान किए 1000 रुपए
अमित शाह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर सीट के लिए नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने 4 किमी का रोड शो किया। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा नेता रामविलास पासवान समेत कई नेता पहुंचे। गांधीनगर से मौजूदा विधायक लालकृष्ण आडवाणी नहीं आए।जनसभा में शाह ने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी सांसद रहे, वहां से टिकट मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
शाह ने कहा- मैं बूथ पर पर्चे बांटते और चिपकाते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंचा हूं। मेरे जीवन से भाजपा को निकाल दिया जाए तो केवल शून्य बचता है। मैंने जो देश को देने की कोशिश की, वह पार्टी की देन है। गांधीनगर से आडवाणीजी समेत कई नेता सांसद रहे। मैं यहां से पांच बार विधायक भी रहा हूं।