इस वजह से मॉस्को जा रहे विमान को एयर इण्डिया ने वापस बुलाया

न्यूज़ डेस्क | navpravah.com
दिल्ली से मॉस्को जा रहे एक विमान को रास्ते से वापस बुला लिया गया। दरअसल, विमान के उड़ने के कुछ समय बाद ग्राउण्ड स्टाफ़ को पता चला कि विमान का एक पायलट कोरोना से संक्रमित है। एहतियातन हवाई जहाज़ को तत्काल वापस आने का आदेश जारी कर दिया गया।
कोरोनावायरस के कहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है, भारत में कोरोना के अब तक 173,763 मरीज हो चुके हैं। दरअसल, दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट आधे रास्ते से वापस आ गई जब ग्राउंड स्टाफ को पता चला कि विमान में सवार पायलटों में से एक कोरोना संक्रमित है।
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का ए-320 विमान फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मॉस्को जा रहा था। विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था कि अधिकारियों को पता चला विमान में सवार एक पायलट कोरोनावायरस संक्रमित है।
अधिकारियों ने कहा कि, विमान में कोई यात्री सवार नहीं था, जानकारी होते ही विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया, विमान में सवार चालक दल के सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है।
इससे पहले, घरेलू उड़ान सेवा में भी दो फ्लाइटों में कोरोना संक्रमित पाए जाने का मामला सामने आया था। केंद्र ने 25 मई से देश में घरेलू हवाई सेवाओं की अनुमति दी थी। अनुमति के बाद दो फ्लाइटों में कोरोना के मरीज़ मिले हैं दिल्ली-लुधियाना की फ्लाइट में मौजूद एलाइंस एयर का एक  कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
Input: Saumya Kesarwani 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.