म्यांमार में बारिश से धंसी खदान, 113 मज़दूरों की मौत

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह डॉट कॉम 
म्यांमार में भूस्खलन से खदान धसने के कारण 100 से ज़्यादा खनिकों की मृत्यु हो गई। उत्तरी म्यांमार में भूस्खलन के बाद लगभग 100 ज़ेड खनिकों की लाश को गुरुवार को बाहर निकाला गया।
काचिन राज्य में चीनी सीमा के क़रीब भारी बारिश हुई, जिसके चलते यहाँ खदान में भूस्खलन का मामला सामने आया। इस सम्बन्ध में म्यांमार फ़ायर सर्विसेज़ डिपार्टमेंट ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए सूचना दिया कि काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापकांत क्षेत्र में मजदूर स्टोन जमा कर रहे थे, जहां खदान धंसने के कारण हुए भूस्खलन से खनिकों की मौत हो गई।
अब तक कुल 113 शव निकाले गए हैं। बता दें कि हापकांत की खराब विनियमित खदानों में घातक भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाएं आम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.