भाजपा सरकार में उत्तरप्रदेश के हज हाउस की दीवारों पर भी चढ़ा भगवा रंग

हज हाउस की दीवारों पर भी चढ़ा भगवा रंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ज्यादातर सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। सीएम हाउस के बाद अब यूपी के हज हाउस की दीवारों पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया है। 
 
बता दें कि सिर्फ सीएम हाउस ही नहीं, बल्कि राज्य की कई सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। उत्तरप्रदेश सरकार की इस पहल का विरोध विपक्षी दल और मुस्लिम संगठनों के द्वारा किया जा रहा हैं। 
 
निकाय चुनाव के बाद से ही प्रदेश भर के कई प्राथमिक स्कूल और यहाँ तक की राज्य के पुलिस थानों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। हज हाउस की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश सरकार की इस पहल की खूब आलोचना की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.