विराट-अनुष्का हनीमून तो कश्मीर में मनाते -बीजेपी नेता

विराट-अनुष्का के हनीमून को लेकर भाजपा नेता का बयान

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर एक और भाजपा नेता ने निशाना साधा है।कश्मीर में पार्टी नेता राकिफ वाणी ने हनीमून के लिए विदेश जाने पर कहा है कि विराट और अनुष्का, हनीमून के लिए फिनलैंड गये थे, लेकिन भारत में भी कई अन्य खूबसूरत जगहे थीं, जहाँ ये कपल हनीमून मना सकता था।
 
उन्होंने कहा, हनीमून के लिए कश्मीर, ‘जिसे धरती का स्वर्ग कहते हैं’ सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए उन्हें अपना हनीमून तो यहां मनाना चाहिए था, इससे हमारे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता। इससे पहले भी एक भाजपा विधायक ने इटली में शादी करने को लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिए थे, अब फिर भाजपा के नेता ने ऐसा बयान दिया है।
 
बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने पूछा है कि विराट और अनुष्का ने भारत में शादी क्यों नहीं की, ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर ब्याह रचाया, क्या वे देशभक्त नहीं हैं। शाक्य का वीडियो भी मीडिया के सामने आया है।
 
शाक्य विडियो में कहते दिख रहे हैं कि, इस देश में भगवान राम का, कृष्ण का, विक्रमादित्य के साथ ही युधिष्ठिर का भी विवाह हुआ है। हमारा और आप सभी का विवाह यहीं होगा, लेकिन वो दोनों शादी करने के लिए विदेश क्यों गये? वे अरबों रुपए यहीं से कमाते हैं और शादी करने बाहर जाते हैं।
 
इटली में शादी करने वाले विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ घर वाले और करीबी ही शामिल हुए थे। अब 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन पांच सितारा होटल में होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.