बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव के फर्रुखाबाद अाश्रमों पर पड़े छापे

वीरेंद्र देव के आश्रमों पर छापे

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com
 
बलात्कार के आरोपों से घिरे बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह पुलिस ने उनके फर्रुखाबाद जिले के आश्रमों पर छापा मारा है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन अपने पुलिस साथियों के साथ आज सुबह 7:00 बजे बाबा वीरेंद्र देव के सिकंदर बाग आश्रम पर पहुंचे। पुलिस को मुख्य गेट बंद मिला, लेकिन पुलिस की सख्ती पर मुख्य गेट का ताला तो खुल गया।
 
पुलिस के आश्रम के अंदर घुसने पर पुलिस ने अंदर जाकर कमरों के ताले तोड़े और सर्च अभियान चलाया। आश्रम में संवासिनियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने पुलिस को आश्रम के बारे में जानकारी दी। यह सर्च अभियान 2 घंटे तक चला। आश्रम में एक युवती और सात महिलाएं मिली हैंं, पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने इनके बयान कराएगी, युवती कुशीनगर की रहने वाली है।
 
बाबा के कंपिल आश्रम पर सीओ कायमगंज नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां संवासिनियों ने काफी देर तक मुख्य गेट का ताला नहीं खोला। पुलिस ने कड़ाई की तो संवासिनियों का विरोध झेलना पड़ा। इस आश्रम में पुलिस को 38 महिलाएं और 14 पुरुष मिले हैं।
 
इससे पहले दिल्ली के रोहिणी के आध्यात्मिक विश्व विद्यालय में चल रहे अनैतिक काम, लड़कियों को बंधक बनाए रखने और वीरेन्द्र देव के खिलाफ मीडिया में बोलने के लिए मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.